जरूरतमंदों को बांटे 7 फीट के छाते, महावीर इंटरनेशनल ने पेश की सेवा की मिसाल सीमलवाड़ा। महावीर इंटरनेशनल शाखा पीठ की ओर से सेवा एवं मानवता की भावना के तहत पीठ, सीमलवाड़ा एवं धम्बोला क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क छातों का वितरण किया गया। कार्यक्रम महात्मा गांधी विद्यालय, बस स्टैंड पीठ, पटवार भवन के सामने आयोजित हुआ। इस दौरान सब्जी के ठेले लगाकर आजीविका चलाने वाले जरूरतमंद लोगों को 7 फीट बड़े छाते वितरित किए गए। छाते मिलने से उन्हें तेज धूप और बारिश के दौरान राहत मिलेगी। संस्था अध्यक्ष डॉ. निखिल जैन ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल की ओर से जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों की सहायता के लिए समय-समय पर विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इनमें बेबी किट, सेनेटरी पैड वितरण, वृक्षारोपण, ट्राइसाइकिल एवं दिव्यांग सहायता उपकरण वितरण सहित अन्य सेवा कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. नितिन पंचाल, संस्था पदाधिकारी गोपाल पंड्या, मनोज कोठारी, दीपक डेचिया, यतिन जैन, प्रसन्न डेचिया, अखिल जैन, आईटी संयोजक मयंक जैन सहित भावीप अध्यक्ष महेंद्र जैन, गजराज सिंह चौहान, तलवार सिंह एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संस्था के सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए उपयोगी और सराहनीय पहल बताया।
जरूरतमंदों को बांटे 7 फीट के छाते, महावीर इंटरनेशनल ने पेश की सेवा की मिसाल सीमलवाड़ा। महावीर इंटरनेशनल शाखा पीठ की ओर से सेवा एवं मानवता की भावना के तहत पीठ, सीमलवाड़ा एवं धम्बोला क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क छातों का वितरण किया गया। कार्यक्रम महात्मा गांधी विद्यालय, बस स्टैंड पीठ, पटवार भवन के सामने आयोजित हुआ। इस दौरान सब्जी के ठेले लगाकर आजीविका चलाने वाले जरूरतमंद लोगों को 7 फीट बड़े छाते वितरित किए गए। छाते मिलने से उन्हें तेज धूप और बारिश के दौरान राहत मिलेगी। संस्था अध्यक्ष डॉ. निखिल जैन ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल की ओर से जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों की सहायता के लिए समय-समय पर विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इनमें बेबी किट, सेनेटरी पैड वितरण, वृक्षारोपण, ट्राइसाइकिल एवं दिव्यांग सहायता उपकरण वितरण सहित अन्य सेवा कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. नितिन पंचाल, संस्था पदाधिकारी गोपाल पंड्या, मनोज कोठारी, दीपक डेचिया, यतिन जैन, प्रसन्न डेचिया, अखिल जैन, आईटी संयोजक मयंक जैन सहित भावीप अध्यक्ष महेंद्र जैन, गजराज सिंह चौहान, तलवार सिंह एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संस्था के सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए उपयोगी और सराहनीय पहल बताया।
- वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत 400 यात्री रामेश्वरम रवाना डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने दिखाई हरी झंडी, तीर्थयात्रियों में दिखा उत्साह डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत रविवार को डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा जिले के 400 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। देवस्थान विभाग की सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों एवं उनके परिजनों में उत्साह का माहौल नजर आया। देवस्थान विभाग की सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने बताया कि राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे धार्मिक आस्था के साथ देश के प्रमुख तीर्थ एवं दर्शनिक स्थलों के दर्शन कर सकें। इसी क्रम में विशेष ट्रेन के माध्यम से डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा जिले के चयनित वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम की यात्रा कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि विशेष ट्रेन में कुल 400 यात्री रवाना हुए हैं। इनमें बांसवाड़ा जिले के 300 तथा डूंगरपुर जिले के 100 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। यात्रा डूंगरपुर से शुरू होकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगी तथा 20 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे ट्रेन वापस डूंगरपुर पहुंचेगी। रामेश्वरम के साथ धनुषकोडी के होंगे दर्शन यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम धाम के दर्शन कराने के साथ ही आसपास के प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रियों को धनुषकोडी सहित अन्य प्रमुख स्थलों के दर्शन का अवसर भी मिलेगा। धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह यात्रा आध्यात्मिक अनुभव के साथ यादगार पर्यटन अनुभव भी बनेगी। खान-पान की विशेष व्यवस्था सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने बताया कि यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रियों के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह चाय-नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं शाम के भोजन की व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं तय कार्यक्रम के अनुसार उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि बुजुर्ग यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। मेडिकल टीम भी रहेगी साथ वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान विशेष मेडिकल टीम भी साथ रवाना हुई है। इसमें एक चिकित्सक एवं दो नर्सिंगकर्मी शामिल हैं। किसी यात्री को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता होने पर टीम तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी। हर कोच में दो अनुदेशक संभालेंगे जिम्मेदारी यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रत्येक कोच में दो सरकारी अनुदेशक (गाइड/केयरटेकर) नियुक्त किए गए हैं। ये अनुदेशक पूरी यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं का ध्यान रखने के साथ उन्हें यात्रा संबंधी जानकारी एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएंगे। इस तरह प्रत्येक कोच में यात्रियों की देखभाल और व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी तय की गई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार की संवेदनशील पहल सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील पहल है। योजना के माध्यम से ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जो व्यक्तिगत स्तर पर लंबी धार्मिक यात्रा करने में सक्षम नहीं हो पाते, उन्हें सरकारी स्तर पर यात्रा की सुविधा मिल रही है। यात्रा के दौरान आवास, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का ध्यान रखते हुए वरिष्ठ नागरिकों को सुविधाजनक एवं सुरक्षित तीर्थ यात्रा कराने का प्रयास किया जा रहा है। विशेष ट्रेन के रवाना होने के दौरान तीर्थयात्रियों के चेहरों पर उत्साह और धार्मिक यात्रा को लेकर खुशी साफ नजर आई। कई यात्रियों ने राज्य सरकार की इस योजना को वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी बताते हुए इसे तीर्थ दर्शन का महत्वपूर्ण अवसर बताया।2
- ब्लॉक कांग्रेस चौरासी की बैठक संपन्न, पंचायती राज चुनाव में एकजुट होकर परचम लहराने का आव्हान सीमलवाड़ा। रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीमलवाड़ा की बैठक ब्लॉक कार्यालय सीमलवाडा में रविवार को आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रभारी चुन्नीलाल डामोर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई बैठक में पूर्व प्रधान निमिषा भगोरा ने कहा कि उम्मीदवार अपनी राजनीतिक पहचान को लेकर चुनाव मैदान में नहीं आवे ब शर्त की जनता जिसको चुने उसे टिकट मिलनी चाहिए। पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियकांत पडया ने कहा कि कांग्रेस कहीं कमजोर नहीं है। आपसी तालमेल एवं एकजुट के साथ में आल्हा का मन जिसे भी टिकट देवे उसे जीतने का संकल्प प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता आज से ही मन में संकल्प लेवे। प्रदेश की भाजपा सरकार की क्या हालात हैं उसके बारे में भी कार्यकर्ता एकजुट के साथ में विफलताओं का संदेश देवे। जिला उपाध्यक्ष मुस्ताक अहमद पठान ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए रीति नीति तैयार करते हुए चुनाव मैदान में उतरने से निश्चित रूप से सफलता मिलती है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुरेश भोई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कहीं कमजोर नहीं है। आगामी पंचायत राज चुनाव में अन्य पार्टियों के उम्मीदवार को सबक सिखाने के लिए कार्यकर्ता दिए जाने वाले मंत्र का उपयोग करें। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने आमजन को सभी तरह से हताहत कर दिया है। भाजपा सरकार के शासनकाल में ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र की जनता महंगाई का भारसहन नहीं कर पा रही है। कार्यकर्ता राज्य की सरकार के खिलाफ मोर्चा खड़ा करें। पंचायती राज चुनाव में किसी भी कीमत पर कांग्रेस का प्रथम लहराना हर कार्यकर्ता का एक लक्ष्य होना अनिवार्य होगा। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कटारा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करते हुए। टिकट बंटवारे में बिना भाई भतीजावाद के कांग्रेस की सच्चे एवं जांबाज सिपाही की प्यार भी करते हुए पंचायती राज चुनाव में योग्य एवं जितवा उम्मीदवार को टिकट दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस बैठक में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाटीदार, अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष नूर आलम मकरानी पठान, पूर्व सरपंच रूपचंद भगोरा, महेंद्र भगोरा, प्रेमचंद भगोरा, ईश्वर लाल, दिलीप, गंगाराम, शांतिलाल, हरीश रोत, तेजपाल, रणछोड़, अंबालाल शहीद कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- सारणेश्वर महादेव में पंचाल समाज की हुंकार, पंचायत चुनाव में एकजुट मतदान का लिया संकल्प सारणेश्वर महादेव में पंचाल समाज की हुंकार, पंचायत चुनाव में एकजुट मतदान का लिया संकल्प कयी युवा बंधू वरिष्ठ जन रहें उपस्थित।1
- पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, पुर्व सांसद ताराचंद भगोरा पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर डूंगरपुर जिले के 84 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में भगोरा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पिछले कार्यकाल में दो बार भारत आदिवासी पार्टी के विधायक रहे और वर्तमान में राज्य में भाजपा की सरकार है, लेकिन क्षेत्र में विकास के अपेक्षित कार्य नहीं हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जनसंपर्क करने और कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने से क्षेत्र के विकास को गति मिल सकेगी। पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां। #Dungarpur #Congress #PanchayatiRajElection #TarachandBhagora #RajasthanPolitics #डूंगरपुर #कांग्रेस #पंचायतीराजचुनाव #ताराचंदभगोरा1
- देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना : रामेश्वरम यात्रा के लिए डूंगरपुर स्टेशन पर उमड़े बांसवाड़ा व डूंगरपुर के बुजुर्ग संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत रविवार को वागड़ अंचल में भक्ति और उत्साह का अनुपम दृश्य देखने को मिला। योजना के अंतर्गत रामेश्वरम धाम की तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह से ही यात्रियों का जमघट लगना शुरू हो गया। डूंगरपुर और पड़ोसी जिले बांसवाड़ा से आए सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराने पहुंचे, जिससे स्टेशन परिसर में लाभार्थियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। यात्रा को लेकर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और अपार उत्साह नजर आया। स्टेशन परिसर में देवस्थान विभाग और संबंधित प्रशासन द्वारा यात्रियों के दस्तावेज जांचने तथा यात्रा से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए काउंटर स्थापित किए गए थे। अपने निर्धारित नंबर और बारी के इंतजार में बैठे लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल का सहर्ष स्वागत किया और इसे अपने जीवन का एक पावन अवसर बताया। दोनों जिलों से पहुंचे वरिष्ठ जनों का कहना था कि वृद्धावस्था में रामेश्वरम जैसे सुदूर और पवित्र धाम के दर्शन की सुविधा प्राप्त होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के बुजुर्गों को देश के प्रमुख धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर पूर्ण सुगमता और सम्मान के साथ उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को सरकार की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं नियमों के अनुरूप पूर्ण व्यवस्था के साथ यात्रा कराई जाती है। सत्यापन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी लाभार्थी रामेश्वरम के लिए रवाना होंगे, जिसको लेकर पूरे स्टेशन परिसर में धार्मिक व भक्तिमय माहौल बना हुआ है।4
- भाद्रपद शुक्ल द्वितीया (भादरवां बीज) पर मडीया-फला, ओड़ा बड़ा,डूंगरपुर में रामसां पीर मंदिर पर भव्य हवन, महाआरती और नेजा ध्वजारोहण संपन्न। मडीया-फला, ओड़ा बड़ा, सामीतेड: लोकदेवता बाबा रामदेव जी (रामसा पीर) के अवतरण दिवस यानी भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया (भादरवां बीज) के शुभ अवसर पर मडीया-फला, ओड़ा बड़ा (सामीतेड) स्थित प्राचीन रामसा पीर मंदिर पर भक्ति और श्रद्धा का अलौकिक दृश्य देखने को मिला। 100 वर्षों से अधिक पुरानी परंपरा और भादरवां बीज का महत्व: भाद्रपद शुक्ल द्वितीया का दिन बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव और अवतरण पर्व के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी पावन पर्व पर मंदिर प्रांगण में पवित्र हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। यह मंदिर लगभग 100 वर्षों से अधिक पुराना है, जहाँ यह पावन परंपरा विगत एक शताब्दी से निरंतर चली आ रही है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी जारी है सेवा-पूजा: रामसा पीर के अनन्य भक्त महाराज लाला भाई खराड़ी वर्तमान में मंदिर की मुख्य सेवा-पूजा का दायित्व संभाल रहे हैं। यह सेवा भाव उनके परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चला आ रहा है। इससे पूर्व उनके दादाजी भी निरंतर बाबा की भक्ति और सेवा में समर्पित रहे। इस अवसर पर मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था शांति महाराज खराड़ी द्वारा कुशलतापूर्वक संभाली गई। मन्नतें होती हैं पूरी – अलौकिक मान्यता: इस मंदिर की एक अत्यंत विशेष और पुरानी मान्यता है कि यहाँ जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से अर्जी लगाता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। विशेष रूप से जिन दंपतियों की गोद सूनी (निःसंतान) होती है, उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती है और जो बच्चे बोल नहीं पाते (मूक), बाबा के आशीर्वाद से उन्हें वाणी की सिद्धि प्राप्त होती है। हालाँकि, यह स्थान अब तक प्रचार-प्रसार से दूर रहा है, जिसे जन-जन तक पहुँचाने और प्रतिबिंबित करने की अत्यधिक आवश्यकता है। पंचरंगी नेजा (ध्वज) रोहण व महाआरती: हवन के उपरांत भक्तों के भारी जनसैलाब और जयकारों के बीच मंदिर के शिखर पर पंचरंगी पवित्र नेजा (ध्वजा) चढ़ाई गई। तत्पश्चात सामूहिक भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बाबा के भजनों पर भक्त झूम उठे। अंत में महाआरती के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। भजन व धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख भक्तजन: सामूहिक भजन-कीर्तन व धार्मिक अनुष्ठानों में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों व भक्तों ने भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से:ईश्वरभाई भगोरा,लाला भाई महाराज,शांति महाराज खराड़ी,हकरा महाराज क्लासुआ,रमेश खराड़ी महाराज ईश्वरभाई कटारा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। (यह विस्तृत जानकारी जितेंद्र कुमार द्वारा प्रदान की गई।)4
- आज मौसम दिल्ली करवट हल्की-हल्की बूंदाबांदी के बीच आमजन को राहत गणेश चतुर्थी के पहले दिन मौसम खुशनुमा वागड़ में किसानों को परेशानी से थोड़ी सी रात मिलती हुई नजर आ रही है गणेश चतुर्थी के 10 दिन अच्छी बारिश की कामना जिससे किसानों को राहत मिले1
- पंचायती राज चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने का आह्वान सीमलवाड़ा। आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीमलवाड़ा की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने चुनावी रणनीति पर मंथन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर जमीनी स्तर पर काम करने का संकल्प दिलाया गया। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा रहे, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद कटारा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, चौरासी विधानसभा प्रभारी चुन्नीलाल डामोर, जिला उपाध्यक्ष मुश्ताक अहमद पठान, पूर्व प्रधान निमिषा भगोरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश पाटीदार, पंचायती राज जिला अध्यक्ष रूपचंद भगोरा, नूर आलम खान मकरानी, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सुरेश भोई, महेंद्र भगोरा सहित मंडल अध्यक्ष महेश रोत मौजूद रहे। कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस एक विशाल वटवृक्ष है, जिसकी छत्रछाया में देश की जनता की सेवा करने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने की लंबी परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि देश में उद्योग, विकास और नवसृजन के क्षेत्र में कांग्रेस के शासनकाल में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने भाजपा और बीएपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले वर्षों में देश और क्षेत्र की परिस्थितियों में काफी बदलाव आया है। बेरोजगारी, गरीबी और युवाओं की आर्थिक परेशानियों का मुद्दा गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज और धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को मजबूती से रखें तथा राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने के लिए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करें। हर कार्यकर्ता संगठन की मजबूती में जुटे : पंड्या पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी क्षमता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में नए लोगों को संगठन से जोड़ें और बूथ स्तर पर कांग्रेस की मजबूत टीम तैयार करें। आगामी चुनाव में संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत साबित होगी। ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कटारा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूत स्थिति में खड़ी है, लेकिन कार्यकर्ताओं को किसी भी परिस्थिति में आवेश में आकर काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और अनुशासन के साथ पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जब भी कोई आह्वान किया जाए, कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में भाग लें, ताकि संगठन की गतिविधियां और कांग्रेस की विचारधारा आमजन तक पहुंचे। जनता की राय से हो प्रत्याशियों का चयन : निमिषा भगोरा पूर्व प्रधान निमिषा भगोरा ने पंचायती राज चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कहा कि आम कार्यकर्ता की भावनाओं और क्षेत्र की जनता की राय को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन को कार्यकर्ताओं की बात सुनते हुए जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले उम्मीदवारों का चयन करना चाहिए। आमजन की राय से प्रत्याशी तय किए जाने पर पार्टी को चुनाव में इसका लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में कई कार्यकर्ता कांग्रेस को समर्थन देना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस की रीति-नीति और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर कांग्रेस सरकार के कार्यों और पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराना होगा। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर बूथ वार संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए केवल बड़े नेताओं के कार्यक्रम पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक बूथ पर मजबूत कार्यकर्ता टीम तैयार करना जरूरी है। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने का आह्वान किया गया। बैठक में प्रदीप यादव, शाहीद बंगा, प्रेमचंद भगोरा, मुकेश खांट, महेंद्र कुमार भगोरा, लालशंकर, बापूलाल, रणछोड़लाल, अरमान भाई, कन्हैयालाल, धवल पटेल, दिलीप कुमार, शांतिलाल, कावुड़ा, गंगाराम, हिम्मतराम, रूपलाल, हरदेव, रतनलाल, अंबालाल परमार, मोहनलाल डामोर, राजमल, अजमल डामोर, हिम्मतराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश भोई ने किया।2