logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, पुर्व सांसद ताराचंद भगोरा पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर डूंगरपुर जिले के 84 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में भगोरा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पिछले कार्यकाल में दो बार भारत आदिवासी पार्टी के विधायक रहे और वर्तमान में राज्य में भाजपा की सरकार है, लेकिन क्षेत्र में विकास के अपेक्षित कार्य नहीं हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जनसंपर्क करने और कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने से क्षेत्र के विकास को गति मिल सकेगी। पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां। #Dungarpur #Congress #PanchayatiRajElection #TarachandBhagora #RajasthanPolitics #डूंगरपुर #कांग्रेस #पंचायतीराजचुनाव #ताराचंदभगोरा

3 hrs ago
user_Sagwara live news
Sagwara live news
Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, पुर्व सांसद ताराचंद भगोरा पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर डूंगरपुर जिले के 84 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में भगोरा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पिछले कार्यकाल में दो बार भारत आदिवासी पार्टी के विधायक रहे और वर्तमान में राज्य में भाजपा की सरकार है, लेकिन क्षेत्र में विकास के अपेक्षित कार्य नहीं हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जनसंपर्क करने और कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने से क्षेत्र के विकास को गति मिल सकेगी। पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां। #Dungarpur #Congress #PanchayatiRajElection #TarachandBhagora #RajasthanPolitics #डूंगरपुर #कांग्रेस #पंचायतीराजचुनाव #ताराचंदभगोरा

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, पुर्व सांसद ताराचंद भगोरा पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर डूंगरपुर जिले के 84 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में भगोरा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पिछले कार्यकाल में दो बार भारत आदिवासी पार्टी के विधायक रहे और वर्तमान में राज्य में भाजपा की सरकार है, लेकिन क्षेत्र में विकास के अपेक्षित कार्य नहीं हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जनसंपर्क करने और कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने से क्षेत्र के विकास को गति मिल सकेगी। पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां। #Dungarpur #Congress #PanchayatiRajElection #TarachandBhagora #RajasthanPolitics #डूंगरपुर #कांग्रेस #पंचायतीराजचुनाव #ताराचंदभगोरा
    1
    पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, पुर्व सांसद ताराचंद भगोरा
पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर 
डूंगरपुर जिले के 84 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
बैठक में भगोरा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पिछले कार्यकाल में दो बार भारत आदिवासी पार्टी के विधायक रहे और वर्तमान में राज्य में भाजपा की सरकार है, लेकिन क्षेत्र में विकास के अपेक्षित कार्य नहीं हुए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जनसंपर्क करने और कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने से क्षेत्र के विकास को गति मिल सकेगी।
पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां।
#Dungarpur #Congress #PanchayatiRajElection #TarachandBhagora #RajasthanPolitics #डूंगरपुर #कांग्रेस #पंचायतीराजचुनाव #ताराचंदभगोरा
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत 400 यात्री रामेश्वरम रवाना डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने दिखाई हरी झंडी, तीर्थयात्रियों में दिखा उत्साह डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत रविवार को डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा जिले के 400 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। देवस्थान विभाग की सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों एवं उनके परिजनों में उत्साह का माहौल नजर आया। देवस्थान विभाग की सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने बताया कि राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे धार्मिक आस्था के साथ देश के प्रमुख तीर्थ एवं दर्शनिक स्थलों के दर्शन कर सकें। इसी क्रम में विशेष ट्रेन के माध्यम से डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा जिले के चयनित वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम की यात्रा कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि विशेष ट्रेन में कुल 400 यात्री रवाना हुए हैं। इनमें बांसवाड़ा जिले के 300 तथा डूंगरपुर जिले के 100 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। यात्रा डूंगरपुर से शुरू होकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगी तथा 20 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे ट्रेन वापस डूंगरपुर पहुंचेगी। रामेश्वरम के साथ धनुषकोडी के होंगे दर्शन यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम धाम के दर्शन कराने के साथ ही आसपास के प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रियों को धनुषकोडी सहित अन्य प्रमुख स्थलों के दर्शन का अवसर भी मिलेगा। धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह यात्रा आध्यात्मिक अनुभव के साथ यादगार पर्यटन अनुभव भी बनेगी। खान-पान की विशेष व्यवस्था सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने बताया कि यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रियों के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह चाय-नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं शाम के भोजन की व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं तय कार्यक्रम के अनुसार उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि बुजुर्ग यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। मेडिकल टीम भी रहेगी साथ वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान विशेष मेडिकल टीम भी साथ रवाना हुई है। इसमें एक चिकित्सक एवं दो नर्सिंगकर्मी शामिल हैं। किसी यात्री को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता होने पर टीम तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी। हर कोच में दो अनुदेशक संभालेंगे जिम्मेदारी यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रत्येक कोच में दो सरकारी अनुदेशक (गाइड/केयरटेकर) नियुक्त किए गए हैं। ये अनुदेशक पूरी यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं का ध्यान रखने के साथ उन्हें यात्रा संबंधी जानकारी एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएंगे। इस तरह प्रत्येक कोच में यात्रियों की देखभाल और व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी तय की गई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार की संवेदनशील पहल सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील पहल है। योजना के माध्यम से ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जो व्यक्तिगत स्तर पर लंबी धार्मिक यात्रा करने में सक्षम नहीं हो पाते, उन्हें सरकारी स्तर पर यात्रा की सुविधा मिल रही है। यात्रा के दौरान आवास, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का ध्यान रखते हुए वरिष्ठ नागरिकों को सुविधाजनक एवं सुरक्षित तीर्थ यात्रा कराने का प्रयास किया जा रहा है। विशेष ट्रेन के रवाना होने के दौरान तीर्थयात्रियों के चेहरों पर उत्साह और धार्मिक यात्रा को लेकर खुशी साफ नजर आई। कई यात्रियों ने राज्य सरकार की इस योजना को वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी बताते हुए इसे तीर्थ दर्शन का महत्वपूर्ण अवसर बताया।
    2
    वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत 400 यात्री रामेश्वरम रवाना
डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन को सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने दिखाई हरी झंडी, तीर्थयात्रियों में दिखा उत्साह
डूंगरपुर(गुणवंत कलाल)। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत रविवार को डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा जिले के 400 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। देवस्थान विभाग की सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर तीर्थयात्रियों एवं उनके परिजनों में उत्साह का माहौल नजर आया।
देवस्थान विभाग की सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने बताया कि राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे धार्मिक आस्था के साथ देश के प्रमुख तीर्थ एवं दर्शनिक स्थलों के दर्शन कर सकें। इसी क्रम में विशेष ट्रेन के माध्यम से डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा जिले के चयनित वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम की यात्रा कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि विशेष ट्रेन में कुल 400 यात्री रवाना हुए हैं। इनमें बांसवाड़ा जिले के 300 तथा डूंगरपुर जिले के 100 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। यात्रा डूंगरपुर से शुरू होकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगी तथा 20 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे ट्रेन वापस डूंगरपुर पहुंचेगी।
रामेश्वरम के साथ धनुषकोडी के होंगे दर्शन
यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम धाम के दर्शन कराने के साथ ही आसपास के प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रियों को धनुषकोडी सहित अन्य प्रमुख स्थलों के दर्शन का अवसर भी मिलेगा। धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह यात्रा आध्यात्मिक अनुभव के साथ यादगार पर्यटन अनुभव भी बनेगी।
खान-पान की विशेष व्यवस्था
सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने बताया कि यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रियों के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह चाय-नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं शाम के भोजन की व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं तय कार्यक्रम के अनुसार उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि बुजुर्ग यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
मेडिकल टीम भी रहेगी साथ
वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान विशेष मेडिकल टीम भी साथ रवाना हुई है। इसमें एक चिकित्सक एवं दो नर्सिंगकर्मी शामिल हैं। किसी यात्री को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता होने पर टीम तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी।
हर कोच में दो अनुदेशक संभालेंगे जिम्मेदारी
यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रत्येक कोच में दो सरकारी अनुदेशक (गाइड/केयरटेकर) नियुक्त किए गए हैं। ये अनुदेशक पूरी यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं का ध्यान रखने के साथ उन्हें यात्रा संबंधी जानकारी एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएंगे। इस तरह प्रत्येक कोच में यात्रियों की देखभाल और व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी तय की गई है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार की संवेदनशील पहल
सहायक आयुक्त दीपिका मेघवाल ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील पहल है। योजना के माध्यम से ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जो व्यक्तिगत स्तर पर लंबी धार्मिक यात्रा करने में सक्षम नहीं हो पाते, उन्हें सरकारी स्तर पर यात्रा की सुविधा मिल रही है। यात्रा के दौरान आवास, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का ध्यान रखते हुए वरिष्ठ नागरिकों को सुविधाजनक एवं सुरक्षित तीर्थ यात्रा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विशेष ट्रेन के रवाना होने के दौरान तीर्थयात्रियों के चेहरों पर उत्साह और धार्मिक यात्रा को लेकर खुशी साफ नजर आई। कई यात्रियों ने राज्य सरकार की इस योजना को वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी बताते हुए इसे तीर्थ दर्शन का महत्वपूर्ण अवसर बताया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • ब्लॉक कांग्रेस चौरासी की बैठक संपन्न, पंचायती राज चुनाव में एकजुट होकर परचम लहराने का आव्हान सीमलवाड़ा। रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीमलवाड़ा की बैठक ब्लॉक कार्यालय सीमलवाडा में रविवार को आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रभारी चुन्नीलाल डामोर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई बैठक में पूर्व प्रधान निमिषा भगोरा ने कहा कि उम्मीदवार अपनी राजनीतिक पहचान को लेकर चुनाव मैदान में नहीं आवे ब शर्त की जनता जिसको चुने उसे टिकट मिलनी चाहिए। पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियकांत पडया ने कहा कि कांग्रेस कहीं कमजोर नहीं है। आपसी तालमेल एवं एकजुट के साथ में आल्हा का मन जिसे भी टिकट देवे उसे जीतने का संकल्प प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता आज से ही मन में संकल्प लेवे। प्रदेश की भाजपा सरकार की क्या हालात हैं उसके बारे में भी कार्यकर्ता एकजुट के साथ में विफलताओं का संदेश देवे। जिला उपाध्यक्ष मुस्ताक अहमद पठान ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए रीति नीति तैयार करते हुए चुनाव मैदान में उतरने से निश्चित रूप से सफलता मिलती है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुरेश भोई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कहीं कमजोर नहीं है। आगामी पंचायत राज चुनाव में अन्य पार्टियों के उम्मीदवार को सबक सिखाने के लिए कार्यकर्ता दिए जाने वाले मंत्र का उपयोग करें। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने आमजन को सभी तरह से हताहत कर दिया है। भाजपा सरकार के शासनकाल में ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र की जनता महंगाई का भारसहन नहीं कर पा रही है। कार्यकर्ता राज्य की सरकार के खिलाफ मोर्चा खड़ा करें। पंचायती राज चुनाव में किसी भी कीमत पर कांग्रेस का प्रथम लहराना हर कार्यकर्ता का एक लक्ष्य होना अनिवार्य होगा। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कटारा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करते हुए। टिकट बंटवारे में बिना भाई भतीजावाद के कांग्रेस की सच्चे एवं जांबाज सिपाही की प्यार भी करते हुए पंचायती राज चुनाव में योग्य एवं जितवा उम्मीदवार को टिकट दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस बैठक में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाटीदार, अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष नूर आलम मकरानी पठान, पूर्व सरपंच रूपचंद भगोरा, महेंद्र भगोरा, प्रेमचंद भगोरा, ईश्वर लाल, दिलीप, गंगाराम, शांतिलाल, हरीश रोत, तेजपाल, रणछोड़, अंबालाल शहीद कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    ब्लॉक कांग्रेस चौरासी की बैठक संपन्न, पंचायती राज चुनाव में एकजुट होकर परचम लहराने का आव्हान 
सीमलवाड़ा। रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीमलवाड़ा की बैठक ब्लॉक कार्यालय सीमलवाडा में रविवार को आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रभारी चुन्नीलाल डामोर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई बैठक में पूर्व प्रधान निमिषा भगोरा ने कहा कि उम्मीदवार अपनी राजनीतिक पहचान को लेकर चुनाव मैदान में नहीं आवे ब शर्त की जनता जिसको चुने उसे टिकट मिलनी चाहिए। पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियकांत पडया ने कहा कि कांग्रेस कहीं कमजोर नहीं है। आपसी तालमेल एवं एकजुट के साथ में आल्हा का मन जिसे भी टिकट देवे उसे जीतने का संकल्प प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता आज से ही मन में संकल्प लेवे। प्रदेश की भाजपा सरकार की क्या हालात हैं उसके बारे में भी कार्यकर्ता एकजुट के साथ में विफलताओं का संदेश देवे। जिला उपाध्यक्ष मुस्ताक अहमद पठान ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए रीति नीति तैयार करते हुए चुनाव मैदान में उतरने से निश्चित रूप से सफलता मिलती है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुरेश भोई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कहीं कमजोर नहीं है। आगामी पंचायत राज चुनाव में अन्य पार्टियों के उम्मीदवार को सबक सिखाने के लिए कार्यकर्ता दिए जाने वाले मंत्र का उपयोग करें। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने आमजन को सभी तरह से हताहत कर दिया है। भाजपा सरकार के शासनकाल में ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र की जनता महंगाई का भारसहन नहीं कर पा रही है। कार्यकर्ता राज्य की सरकार के खिलाफ मोर्चा खड़ा करें। पंचायती राज चुनाव में किसी भी कीमत पर कांग्रेस का प्रथम लहराना हर कार्यकर्ता का एक लक्ष्य होना अनिवार्य होगा। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कटारा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करते हुए। टिकट बंटवारे में बिना भाई भतीजावाद के कांग्रेस की सच्चे एवं जांबाज सिपाही की प्यार भी करते हुए पंचायती राज चुनाव में योग्य एवं जितवा उम्मीदवार को टिकट दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस बैठक में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाटीदार, अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष नूर आलम मकरानी पठान, पूर्व सरपंच रूपचंद भगोरा, महेंद्र भगोरा, प्रेमचंद भगोरा, ईश्वर लाल, दिलीप, गंगाराम, शांतिलाल, हरीश रोत, तेजपाल, रणछोड़, अंबालाल शहीद कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_संजय भोई
    संजय भोई
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आज मौसम दिल्ली करवट हल्की-हल्की बूंदाबांदी के बीच आमजन को राहत गणेश चतुर्थी के पहले दिन मौसम खुशनुमा वागड़ में किसानों को परेशानी से थोड़ी सी रात मिलती हुई नजर आ रही है गणेश चतुर्थी के 10 दिन अच्छी बारिश की कामना जिससे किसानों को राहत मिले
    1
    आज मौसम दिल्ली करवट हल्की-हल्की बूंदाबांदी के बीच आमजन को राहत गणेश चतुर्थी के पहले दिन मौसम खुशनुमा
वागड़ में किसानों को परेशानी से थोड़ी सी रात मिलती हुई नजर आ रही है गणेश चतुर्थी के 10 दिन अच्छी बारिश की कामना जिससे किसानों को राहत मिले
    user_Yashwant Joshi
    Yashwant Joshi
    डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सारणेश्वर महादेव में पंचाल समाज की हुंकार, पंचायत चुनाव में एकजुट मतदान का लिया संकल्प सारणेश्वर महादेव में पंचाल समाज की हुंकार, पंचायत चुनाव में एकजुट मतदान का लिया संकल्प कयी युवा बंधू वरिष्ठ जन रहें उपस्थित।
    1
    सारणेश्वर महादेव में पंचाल समाज की हुंकार, पंचायत चुनाव में एकजुट मतदान का लिया संकल्प
सारणेश्वर महादेव में पंचाल समाज की हुंकार, पंचायत चुनाव में एकजुट मतदान का लिया संकल्प
कयी युवा बंधू वरिष्ठ जन रहें उपस्थित।
    user_Shambhu labana
    Shambhu labana
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • भाद्रपद शुक्ल द्वितीया (भादरवां बीज) पर मडीया-फला, ओड़ा बड़ा,डूंगरपुर में रामसां पीर मंदिर पर भव्य हवन, महाआरती और नेजा ध्वजारोहण संपन्न। मडीया-फला, ओड़ा बड़ा, सामीतेड: लोकदेवता बाबा रामदेव जी (रामसा पीर) के अवतरण दिवस यानी भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया (भादरवां बीज) के शुभ अवसर पर मडीया-फला, ओड़ा बड़ा (सामीतेड) स्थित प्राचीन रामसा पीर मंदिर पर भक्ति और श्रद्धा का अलौकिक दृश्य देखने को मिला। ​100 वर्षों से अधिक पुरानी परंपरा और भादरवां बीज का महत्व: भाद्रपद शुक्ल द्वितीया का दिन बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव और अवतरण पर्व के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी पावन पर्व पर मंदिर प्रांगण में पवित्र हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। यह मंदिर लगभग 100 वर्षों से अधिक पुराना है, जहाँ यह पावन परंपरा विगत एक शताब्दी से निरंतर चली आ रही है। ​पीढ़ी-दर-पीढ़ी जारी है सेवा-पूजा: रामसा पीर के अनन्य भक्त महाराज लाला भाई खराड़ी वर्तमान में मंदिर की मुख्य सेवा-पूजा का दायित्व संभाल रहे हैं। यह सेवा भाव उनके परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चला आ रहा है। इससे पूर्व उनके दादाजी भी निरंतर बाबा की भक्ति और सेवा में समर्पित रहे। इस अवसर पर मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था शांति महाराज खराड़ी द्वारा कुशलतापूर्वक संभाली गई। ​मन्नतें होती हैं पूरी – अलौकिक मान्यता: इस मंदिर की एक अत्यंत विशेष और पुरानी मान्यता है कि यहाँ जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से अर्जी लगाता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। विशेष रूप से जिन दंपतियों की गोद सूनी (निःसंतान) होती है, उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती है और जो बच्चे बोल नहीं पाते (मूक), बाबा के आशीर्वाद से उन्हें वाणी की सिद्धि प्राप्त होती है। हालाँकि, यह स्थान अब तक प्रचार-प्रसार से दूर रहा है, जिसे जन-जन तक पहुँचाने और प्रतिबिंबित करने की अत्यधिक आवश्यकता है। ​पंचरंगी नेजा (ध्वज) रोहण व महाआरती: हवन के उपरांत भक्तों के भारी जनसैलाब और जयकारों के बीच मंदिर के शिखर पर पंचरंगी पवित्र नेजा (ध्वजा) चढ़ाई गई। तत्पश्चात सामूहिक भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बाबा के भजनों पर भक्त झूम उठे। अंत में महाआरती के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। ​भजन व धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख भक्तजन: सामूहिक भजन-कीर्तन व धार्मिक अनुष्ठानों में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों व भक्तों ने भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से:​ईश्वरभाई भगोरा,​लाला भाई महाराज,​शांति महाराज खराड़ी,​हकरा महाराज क्लासुआ,​रमेश खराड़ी महाराज ​ईश्वरभाई कटारा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ​(यह विस्तृत जानकारी जितेंद्र कुमार द्वारा प्रदान की गई।)
    4
    भाद्रपद शुक्ल द्वितीया (भादरवां बीज) पर मडीया-फला, ओड़ा बड़ा,डूंगरपुर में रामसां पीर मंदिर पर भव्य हवन, महाआरती और नेजा ध्वजारोहण संपन्न।
मडीया-फला, ओड़ा बड़ा, सामीतेड:
लोकदेवता बाबा रामदेव जी (रामसा पीर) के अवतरण दिवस यानी भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया (भादरवां बीज) के शुभ अवसर पर मडीया-फला, ओड़ा बड़ा (सामीतेड) स्थित प्राचीन रामसा पीर मंदिर पर भक्ति और श्रद्धा का अलौकिक दृश्य देखने को मिला।
​100 वर्षों से अधिक पुरानी परंपरा और भादरवां बीज का महत्व:
भाद्रपद शुक्ल द्वितीया का दिन बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव और अवतरण पर्व के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी पावन पर्व पर मंदिर प्रांगण में पवित्र हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। यह मंदिर लगभग 100 वर्षों से अधिक पुराना है, जहाँ यह पावन परंपरा विगत एक शताब्दी से निरंतर चली आ रही है।
​पीढ़ी-दर-पीढ़ी जारी है सेवा-पूजा:
रामसा पीर के अनन्य भक्त महाराज लाला भाई खराड़ी वर्तमान में मंदिर की मुख्य सेवा-पूजा का दायित्व संभाल रहे हैं। यह सेवा भाव उनके परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चला आ रहा है। इससे पूर्व उनके दादाजी भी निरंतर बाबा की भक्ति और सेवा में समर्पित रहे। इस अवसर पर मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था शांति महाराज खराड़ी द्वारा कुशलतापूर्वक संभाली गई।
​मन्नतें होती हैं पूरी – अलौकिक मान्यता:
इस मंदिर की एक अत्यंत विशेष और पुरानी मान्यता है कि यहाँ जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से अर्जी लगाता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। विशेष रूप से जिन दंपतियों की गोद सूनी (निःसंतान) होती है, उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती है और जो बच्चे बोल नहीं पाते (मूक), बाबा के आशीर्वाद से उन्हें वाणी की सिद्धि प्राप्त होती है। हालाँकि, यह स्थान अब तक प्रचार-प्रसार से दूर रहा है, जिसे जन-जन तक पहुँचाने और प्रतिबिंबित करने की अत्यधिक आवश्यकता है।
​पंचरंगी नेजा (ध्वज) रोहण व महाआरती:
हवन के उपरांत भक्तों के भारी जनसैलाब और जयकारों के बीच मंदिर के शिखर पर पंचरंगी पवित्र नेजा (ध्वजा) चढ़ाई गई। तत्पश्चात सामूहिक भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बाबा के भजनों पर भक्त झूम उठे। अंत में महाआरती के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
​भजन व धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख भक्तजन:
सामूहिक भजन-कीर्तन व धार्मिक अनुष्ठानों में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों व भक्तों ने भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से:​ईश्वरभाई भगोरा,​लाला भाई महाराज,​शांति महाराज खराड़ी,​हकरा महाराज क्लासुआ,​रमेश खराड़ी महाराज
​ईश्वरभाई कटारा
सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
​(यह विस्तृत जानकारी जितेंद्र कुमार द्वारा प्रदान की गई।)
    user_जितेन्द्र कुमार
    जितेन्द्र कुमार
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • डूंगरपुर -राजस्थान संवाददाता - भरत पंड्या 9829264909 डूंगरपुर में रिहायशी इलाके में घुसा लेपर्ड, दो श्वानों ने किया मुकाबला तो भागा शिकारी; CCTV में कैद पूरी घटना! डूंगरपुर -राजस्थान संवाददाता - भरत पंड्या 9829264909 डूंगरपुर में रिहायशी इलाके में घुसा लेपर्ड, दो श्वानों ने किया मुकाबला तो भागा शिकारी; CCTV में कैद पूरी घटना! राजस्थान के डूंगरपुर में रिहायशी इलाके में लेपर्ड की दस्तक से हड़कंप मच गया। लेपर्ड एक मकान के बरामदे में घुसा और वहां बैठे श्वान पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन दो श्वानों ने मिलकर लेपर्ड का ऐसा मुकाबला किया कि शिकारी को ही उल्टे पैर भागना पड़ा। लेपर्ड और श्वानों के बीच हुई पूरी भिड़ंत CCTV कैमरे में कैद हो गई। डूंगरपुर के पुराने शहर के फरासवाड़ा मोहल्ले की हैं,जहां शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर एक लेपर्ड अचानक रिहायशी इलाके में पहुंच गया। लेपर्ड एक मकान के मुख्य गेट से अंदर दाखिल हुआ और बरामदे में बैठे श्वान की तरफ बढ़ा। लेकिन तभी दो श्वानों ने लेपर्ड को घेरते हुए जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया और उस पर पलटवार किया। श्वानों के आक्रामक तेवर देखकर लेपर्ड पीछे हट गया और मौके से भाग निकला। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से लेपर्ड की तलाश कर उसे सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।
    1
    डूंगरपुर -राजस्थान
संवाददाता - भरत पंड्या 
9829264909

डूंगरपुर में रिहायशी इलाके में घुसा लेपर्ड, दो श्वानों ने किया मुकाबला तो भागा शिकारी; CCTV में कैद पूरी घटना!
डूंगरपुर -राजस्थान
संवाददाता - भरत पंड्या 
9829264909
डूंगरपुर में रिहायशी इलाके में घुसा लेपर्ड, दो श्वानों ने किया मुकाबला तो भागा शिकारी; CCTV में कैद पूरी घटना!
राजस्थान के डूंगरपुर में रिहायशी इलाके में लेपर्ड की दस्तक से हड़कंप मच गया। लेपर्ड एक मकान के बरामदे में घुसा और वहां बैठे श्वान पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन दो श्वानों ने मिलकर लेपर्ड का ऐसा मुकाबला किया कि शिकारी को ही उल्टे पैर भागना पड़ा। लेपर्ड और श्वानों के बीच हुई पूरी भिड़ंत CCTV कैमरे में कैद हो गई। डूंगरपुर के पुराने शहर के फरासवाड़ा मोहल्ले की हैं,जहां शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर एक लेपर्ड अचानक रिहायशी इलाके में पहुंच गया। लेपर्ड एक मकान के मुख्य गेट से अंदर दाखिल हुआ और बरामदे में बैठे श्वान की तरफ बढ़ा।
लेकिन तभी दो श्वानों ने लेपर्ड को घेरते हुए जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया और उस पर पलटवार किया। श्वानों के आक्रामक तेवर देखकर लेपर्ड पीछे हट गया और मौके से भाग निकला।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से लेपर्ड की तलाश कर उसे सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सागवाड़ा में झमाझम बारिश, कड़कड़ाहट के साथ गरजे मेघ मौसम में ठंडक सागवाड़ा में झमाझम बारिश, कड़कड़ाहट के साथ गरजे मेघ सागवाड़ा में रविवार शाम करीब 6:30 बजे बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज बारिश के साथ आसमान में बिजली चमकी और बादलों की जोरदार गड़गड़ाहट सुनाई दी। दिनभर उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। तेज बरसात के बाद मौसम में ठंडक महसूस हुई। बारिश की कमी से फसलों पर असर के बीच गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले हुई झमाझम बारिश से किसानों को राहत की उम्मीद जगी है। वहीं नदी-नालों में पानी की आवक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। सागवाड़ा | डूंगरपुर
    1
    सागवाड़ा में झमाझम बारिश, कड़कड़ाहट के साथ गरजे मेघ मौसम में ठंडक
सागवाड़ा में झमाझम बारिश, कड़कड़ाहट के साथ गरजे मेघ 
सागवाड़ा में रविवार शाम करीब 6:30 बजे बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज बारिश के साथ आसमान में बिजली चमकी और बादलों की जोरदार गड़गड़ाहट सुनाई दी।
दिनभर उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। तेज बरसात के बाद मौसम में ठंडक महसूस हुई।
बारिश की कमी से फसलों पर असर के बीच गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले हुई झमाझम बारिश से किसानों को राहत की उम्मीद जगी है। वहीं नदी-नालों में पानी की आवक बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
सागवाड़ा | डूंगरपुर
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.