Shuru
Apke Nagar Ki App…
सागवाड़ा में झमाझम बारिश, कड़कड़ाहट के साथ गरजे मेघ मौसम में ठंडक सागवाड़ा में झमाझम बारिश, कड़कड़ाहट के साथ गरजे मेघ सागवाड़ा में रविवार शाम करीब 6:30 बजे बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज बारिश के साथ आसमान में बिजली चमकी और बादलों की जोरदार गड़गड़ाहट सुनाई दी। दिनभर उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। तेज बरसात के बाद मौसम में ठंडक महसूस हुई। बारिश की कमी से फसलों पर असर के बीच गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले हुई झमाझम बारिश से किसानों को राहत की उम्मीद जगी है। वहीं नदी-नालों में पानी की आवक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। सागवाड़ा | डूंगरपुर
Sagwara live news
सागवाड़ा में झमाझम बारिश, कड़कड़ाहट के साथ गरजे मेघ मौसम में ठंडक सागवाड़ा में झमाझम बारिश, कड़कड़ाहट के साथ गरजे मेघ सागवाड़ा में रविवार शाम करीब 6:30 बजे बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज बारिश के साथ आसमान में बिजली चमकी और बादलों की जोरदार गड़गड़ाहट सुनाई दी। दिनभर उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। तेज बरसात के बाद मौसम में ठंडक महसूस हुई। बारिश की कमी से फसलों पर असर के बीच गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले हुई झमाझम बारिश से किसानों को राहत की उम्मीद जगी है। वहीं नदी-नालों में पानी की आवक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। सागवाड़ा | डूंगरपुर
More news from राजस्थान and nearby areas
- पंचायती राज चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने का आह्वान सीमलवाड़ा। आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीमलवाड़ा की महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने चुनावी रणनीति पर मंथन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर जमीनी स्तर पर काम करने का संकल्प दिलाया गया। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा रहे, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद कटारा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, चौरासी विधानसभा प्रभारी चुन्नीलाल डामोर, जिला उपाध्यक्ष मुश्ताक अहमद पठान, पूर्व प्रधान निमिषा भगोरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश पाटीदार, पंचायती राज जिला अध्यक्ष रूपचंद भगोरा, नूर आलम खान मकरानी, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सुरेश भोई, महेंद्र भगोरा सहित मंडल अध्यक्ष महेश रोत मौजूद रहे। कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस एक विशाल वटवृक्ष है, जिसकी छत्रछाया में देश की जनता की सेवा करने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने की लंबी परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि देश में उद्योग, विकास और नवसृजन के क्षेत्र में कांग्रेस के शासनकाल में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने भाजपा और बीएपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले वर्षों में देश और क्षेत्र की परिस्थितियों में काफी बदलाव आया है। बेरोजगारी, गरीबी और युवाओं की आर्थिक परेशानियों का मुद्दा गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज और धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को मजबूती से रखें तथा राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने के लिए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करें। हर कार्यकर्ता संगठन की मजबूती में जुटे : पंड्या पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी क्षमता के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में नए लोगों को संगठन से जोड़ें और बूथ स्तर पर कांग्रेस की मजबूत टीम तैयार करें। आगामी चुनाव में संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत साबित होगी। ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कटारा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूत स्थिति में खड़ी है, लेकिन कार्यकर्ताओं को किसी भी परिस्थिति में आवेश में आकर काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और अनुशासन के साथ पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जब भी कोई आह्वान किया जाए, कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में भाग लें, ताकि संगठन की गतिविधियां और कांग्रेस की विचारधारा आमजन तक पहुंचे। जनता की राय से हो प्रत्याशियों का चयन : निमिषा भगोरा पूर्व प्रधान निमिषा भगोरा ने पंचायती राज चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कहा कि आम कार्यकर्ता की भावनाओं और क्षेत्र की जनता की राय को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन को कार्यकर्ताओं की बात सुनते हुए जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले उम्मीदवारों का चयन करना चाहिए। आमजन की राय से प्रत्याशी तय किए जाने पर पार्टी को चुनाव में इसका लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में कई कार्यकर्ता कांग्रेस को समर्थन देना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस की रीति-नीति और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर कांग्रेस सरकार के कार्यों और पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराना होगा। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर बूथ वार संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए केवल बड़े नेताओं के कार्यक्रम पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक बूथ पर मजबूत कार्यकर्ता टीम तैयार करना जरूरी है। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने का आह्वान किया गया। बैठक में प्रदीप यादव, शाहीद बंगा, प्रेमचंद भगोरा, मुकेश खांट, महेंद्र कुमार भगोरा, लालशंकर, बापूलाल, रणछोड़लाल, अरमान भाई, कन्हैयालाल, धवल पटेल, दिलीप कुमार, शांतिलाल, कावुड़ा, गंगाराम, हिम्मतराम, रूपलाल, हरदेव, रतनलाल, अंबालाल परमार, मोहनलाल डामोर, राजमल, अजमल डामोर, हिम्मतराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश भोई ने किया।2
- आमजन को खुश खबर कई महीनो का इंतजार खत्म कहीं महीना के बाद इंतजार हुआ खत्म बॉडीगाम और पुजपुर के बीच कब्जा की पुल का कार्य पूर्ण हो चुका है आमजन और यात्रियों को भारी राहत की खबर अब सफल हुआ आसान1
- काब्जा का पुल पूर्ण रूप से चालू हो चुका है। अब छोटे-बड़े वाहन, स्कूल बसें एवं अन्य वाहन इस मार्ग से सुचारू रूप से आवागमन कर सकेंगे।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए डूंगरपुर स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों की कतारें । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए डूंगरपुर स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों की कतारें । डूंगरपुर। राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले के सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक रामेश्वरम तीर्थ यात्रा का लाभ ले रहे हैं। रविवार सुबह यात्रा से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर लाभार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोनों जिलों से यात्री सुबह से ही स्टेशन पहुंचते रहे। स्टेशन परिसर में सत्यापन प्रक्रिया के दौरान यात्रियों की भीड़ नजर आई। वरिष्ठ नागरिक अपने दस्तावेजों के साथ बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। यात्रा को लेकर लाभार्थियों में उत्साह का माहौल रहा। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र यात्रियों को निर्धारित नियमों के अनुसार तीर्थ यात्रा की सुविधा दी जाती है। रामेश्वरम जाने को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला।2
- लॉकेशन डुंगरपुर सवा द दाता महेश्वर चौबीसा mo7976727929 हेड लाइन रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए डूंगरपुर स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों की कतारें लॉकेशन डुंगरपुर सवा द दाता महेश्वर चौबीसा mo7976727929 हेड लाइन रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए डूंगरपुर स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों की कतारें डूंगरपुर। राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले के सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक रामेश्वरम तीर्थ यात्रा का लाभ ले रहे हैं। रविवार सुबह यात्रा से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर लाभार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोनों जिलों से यात्री सुबह से ही स्टेशन पहुंचते रहे। स्टेशन परिसर में सत्यापन प्रक्रिया के दौरान यात्रियों की भीड़ नजर आई। वरिष्ठ नागरिक अपने दस्तावेजों के साथ बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। यात्रा को लेकर लाभार्थियों में उत्साह का माहौल रहा। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र यात्रियों को निर्धारित नियमों के अनुसार तीर्थ यात्रा की सुविधा दी जाती है। रामेश्वरम जाने को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला।4
- डुंगरपुर मे रिहायशी इलाके मे घुसा लेपर्ड, दो श्वानो ने किया मुकाबला तो भागा शिकारी CCTV कैमरे मे कैद हुई पुरी घटना। डूंगरपुर -राजस्थान संवाददाता - तेजसिंह राठौड 9929285157 डूंगरपुर में रिहायशी इलाके में घुसा लेपर्ड, दो श्वानों ने किया मुकाबला तो भागा शिकारी; CCTV में कैद पूरी घटना! राजस्थान के डूंगरपुर में रिहायशी इलाके में लेपर्ड की दस्तक से हड़कंप मच गया। लेपर्ड एक मकान के बरामदे में घुसा और वहां बैठे श्वान पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन दो श्वानों ने मिलकर लेपर्ड का ऐसा मुकाबला किया कि शिकारी को ही उल्टे पैर भागना पड़ा। लेपर्ड और श्वानों के बीच हुई पूरी भिड़ंत CCTV कैमरे में कैद हो गई। डूंगरपुर के पुराने शहर के फरासवाड़ा मोहल्ले की हैं,जहां शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर एक लेपर्ड अचानक रिहायशी इलाके में पहुंच गया। लेपर्ड एक मकान के मुख्य गेट से अंदर दाखिल हुआ और बरामदे में बैठे श्वान की तरफ बढ़ा। लेकिन तभी दो श्वानों ने लेपर्ड को घेरते हुए जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया और उस पर पलटवार किया। श्वानों के आक्रामक तेवर देखकर लेपर्ड पीछे हट गया और मौके से भाग निकला। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से लेपर्ड की तलाश कर उसे सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।2
- जरूरतमंदों को बांटे 7 फीट के छाते, महावीर इंटरनेशनल ने पेश की सेवा की मिसाल सीमलवाड़ा। महावीर इंटरनेशनल शाखा पीठ की ओर से सेवा एवं मानवता की भावना के तहत पीठ, सीमलवाड़ा एवं धम्बोला क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क छातों का वितरण किया गया। कार्यक्रम महात्मा गांधी विद्यालय, बस स्टैंड पीठ, पटवार भवन के सामने आयोजित हुआ। इस दौरान सब्जी के ठेले लगाकर आजीविका चलाने वाले जरूरतमंद लोगों को 7 फीट बड़े छाते वितरित किए गए। छाते मिलने से उन्हें तेज धूप और बारिश के दौरान राहत मिलेगी। संस्था अध्यक्ष डॉ. निखिल जैन ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल की ओर से जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों की सहायता के लिए समय-समय पर विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इनमें बेबी किट, सेनेटरी पैड वितरण, वृक्षारोपण, ट्राइसाइकिल एवं दिव्यांग सहायता उपकरण वितरण सहित अन्य सेवा कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. नितिन पंचाल, संस्था पदाधिकारी गोपाल पंड्या, मनोज कोठारी, दीपक डेचिया, यतिन जैन, प्रसन्न डेचिया, अखिल जैन, आईटी संयोजक मयंक जैन सहित भावीप अध्यक्ष महेंद्र जैन, गजराज सिंह चौहान, तलवार सिंह एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संस्था के सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए उपयोगी और सराहनीय पहल बताया।1
- आमजन को राहत की खबर कबजा का जो पुल कार्य चल रहा था वह पूर्ण हो चुका है गाड़ियां शुरू हो गई है राहत गिरोह की रहा आसान हो चुकी है1
- पुनाली मे पहली बार बाबा रामदेव बीज पर निकली भव्य शोभायात्रा यादव समाज युवा मंडल के आयोजन से गांव मे गुंजा रामसा पीर का जरकारा। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 पुनाली में पहली बार बाबा रामदेव बीज पर निकली भव्य शोभायात्रा यादव समाज युवा मंडल के आयोजन से गांव में गूंजा रामसा पीर का जयकारा । पुनाली। लोक देवता बाबा रामदेवजी के पावन बीज पर्व के अवसर पर शनिवार को पुनाली गांव में पहली बार यादव समाज युवा मंडल द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। शोभायात्रा का शुभारंभ पातली रोड स्थित रामदेव मंदिर से हुआ। श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने बाबा रामदेवजी के जयकारों के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से भ्रमण किया। शोभायात्रा पुनः रामदेव मंदिर पहुंची, जहां रामसा पीर की विधिवत आरती की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। पहली बार आयोजित इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन ने गांव में आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और धार्मिक सद्भाव का सकारात्मक संदेश दिया। युवा मंडल की पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट सुखदेव यादव, सरपंच अशोका परमार, वार्ड पंच दिलीप यादव, देवीलाल, शिवराम, सुखलाल, पुरुषोत्तम, सुनील, मगनलाल, धर्मेश, रमेश परमार, जीवराज परमार, गणेश महाराज, कमला, पार्वती, तुलसी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामीण मौजूद रहे।2