Shuru
Apke Nagar Ki App…
काब्जा का पुल पूर्ण रूप से चालू हो चुका है। अब छोटे-बड़े वाहन, स्कूल बसें एवं अन्य वाहन इस मार्ग से सुचारू रूप से आवागमन कर सकेंगे।
वागड़ NEWS 24
काब्जा का पुल पूर्ण रूप से चालू हो चुका है। अब छोटे-बड़े वाहन, स्कूल बसें एवं अन्य वाहन इस मार्ग से सुचारू रूप से आवागमन कर सकेंगे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- काब्जा का पुल पूर्ण रूप से चालू हो चुका है। अब छोटे-बड़े वाहन, स्कूल बसें एवं अन्य वाहन इस मार्ग से सुचारू रूप से आवागमन कर सकेंगे।1
- सलूंबर नगर परिषद की मतगणना 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से 25 वार्डों की मतगणना पांच राउंड में होगी, पांच गणना टेबल निर्धारित सलूंबर । नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद सलूंबर के सदस्य पदों के लिए हुए मतदान की मतगणना 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से राजकीय सार्वजनिक पुस्तकालय, सलूंबर में आयोजित की जाएगी। मतगणना के लिए पुस्तकालय के ऊपरी तल पर व्यवस्था निर्धारित की गई है। मतगणना प्रक्रिया शुरू होने से पहले ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खोला जाएगा। नगर परिषद सलूंबर के 25 वार्डों की ईवीएम मतगणना कुल पांच राउंड में पूरी कराई जाएगी। इसके लिए पांच गणना टेबल निर्धारित की गई हैं। प्रत्येक वार्ड में जितने मतदान केंद्र होंगे, उतनी ही संख्या में संबंधित वार्ड के गणना अभिकर्ता उस वार्ड की गणना टेबल पर उपस्थित रह सकेंगे। मतगणना कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण मतगणना की तैयारियों के तहत रविवार को जिला कलेक्टर परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला की उपस्थिति में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायकों को मतगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना की निर्धारित प्रक्रिया, मतगणना सहायकों की नियुक्ति, डीएमएम सीलिंग सहित विभिन्न प्रक्रियाओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला ने कहा कि मतगणना कार्य में नियुक्त सभी अधिकारी और कार्मिक निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा निर्धारित प्रक्रिया की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतगणना में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सावधानी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रत्येक चरण में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतगणना कार्य शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाए। मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी अभ्यर्थियों और गणना अभिकर्ताओं को निर्धारित पहचान-पत्र तथा आवश्यक प्रवेश पास के साथ ही मतगणना परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाएगी। निर्धारित समय से पहले पहुंचने की अपील सभी अभ्यर्थियों और उनके गणना अभिकर्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय से पहले मतगणना स्थल पर उपस्थित हों, ताकि प्रवेश और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो सकें तथा मतगणना कार्य सुचारू रूप से शुरू किया जा सके। मतगणना परिसर में अनुशासन बनाए रखने और निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं रिटर्निंग अधिकारी जगदीश चंद्र बामणिया, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामावतार यादव, जनसंपर्क अधिकारी पुष्पक मीणा, मास्टर ट्रेनर सहित संबंधित अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।3
- आज मौसम दिल्ली करवट हल्की-हल्की बूंदाबांदी के बीच आमजन को राहत गणेश चतुर्थी के पहले दिन मौसम खुशनुमा वागड़ में किसानों को परेशानी से थोड़ी सी रात मिलती हुई नजर आ रही है गणेश चतुर्थी के 10 दिन अच्छी बारिश की कामना जिससे किसानों को राहत मिले1
- पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, पुर्व सांसद ताराचंद भगोरा पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर डूंगरपुर जिले के 84 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में भगोरा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पिछले कार्यकाल में दो बार भारत आदिवासी पार्टी के विधायक रहे और वर्तमान में राज्य में भाजपा की सरकार है, लेकिन क्षेत्र में विकास के अपेक्षित कार्य नहीं हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जनसंपर्क करने और कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने से क्षेत्र के विकास को गति मिल सकेगी। पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां। #Dungarpur #Congress #PanchayatiRajElection #TarachandBhagora #RajasthanPolitics #डूंगरपुर #कांग्रेस #पंचायतीराजचुनाव #ताराचंदभगोरा1
- भाद्रपद शुक्ल द्वितीया (भादरवां बीज) पर मडीया-फला, ओड़ा बड़ा,डूंगरपुर में रामसां पीर मंदिर पर भव्य हवन, महाआरती और नेजा ध्वजारोहण संपन्न। मडीया-फला, ओड़ा बड़ा, सामीतेड: लोकदेवता बाबा रामदेव जी (रामसा पीर) के अवतरण दिवस यानी भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया (भादरवां बीज) के शुभ अवसर पर मडीया-फला, ओड़ा बड़ा (सामीतेड) स्थित प्राचीन रामसा पीर मंदिर पर भक्ति और श्रद्धा का अलौकिक दृश्य देखने को मिला। 100 वर्षों से अधिक पुरानी परंपरा और भादरवां बीज का महत्व: भाद्रपद शुक्ल द्वितीया का दिन बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव और अवतरण पर्व के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी पावन पर्व पर मंदिर प्रांगण में पवित्र हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। यह मंदिर लगभग 100 वर्षों से अधिक पुराना है, जहाँ यह पावन परंपरा विगत एक शताब्दी से निरंतर चली आ रही है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी जारी है सेवा-पूजा: रामसा पीर के अनन्य भक्त महाराज लाला भाई खराड़ी वर्तमान में मंदिर की मुख्य सेवा-पूजा का दायित्व संभाल रहे हैं। यह सेवा भाव उनके परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चला आ रहा है। इससे पूर्व उनके दादाजी भी निरंतर बाबा की भक्ति और सेवा में समर्पित रहे। इस अवसर पर मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था शांति महाराज खराड़ी द्वारा कुशलतापूर्वक संभाली गई। मन्नतें होती हैं पूरी – अलौकिक मान्यता: इस मंदिर की एक अत्यंत विशेष और पुरानी मान्यता है कि यहाँ जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से अर्जी लगाता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। विशेष रूप से जिन दंपतियों की गोद सूनी (निःसंतान) होती है, उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती है और जो बच्चे बोल नहीं पाते (मूक), बाबा के आशीर्वाद से उन्हें वाणी की सिद्धि प्राप्त होती है। हालाँकि, यह स्थान अब तक प्रचार-प्रसार से दूर रहा है, जिसे जन-जन तक पहुँचाने और प्रतिबिंबित करने की अत्यधिक आवश्यकता है। पंचरंगी नेजा (ध्वज) रोहण व महाआरती: हवन के उपरांत भक्तों के भारी जनसैलाब और जयकारों के बीच मंदिर के शिखर पर पंचरंगी पवित्र नेजा (ध्वजा) चढ़ाई गई। तत्पश्चात सामूहिक भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बाबा के भजनों पर भक्त झूम उठे। अंत में महाआरती के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। भजन व धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख भक्तजन: सामूहिक भजन-कीर्तन व धार्मिक अनुष्ठानों में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों व भक्तों ने भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से:ईश्वरभाई भगोरा,लाला भाई महाराज,शांति महाराज खराड़ी,हकरा महाराज क्लासुआ,रमेश खराड़ी महाराज ईश्वरभाई कटारा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। (यह विस्तृत जानकारी जितेंद्र कुमार द्वारा प्रदान की गई।)4
- डूंगरपुर -राजस्थान संवाददाता - भरत पंड्या 9829264909 डूंगरपुर में रिहायशी इलाके में घुसा लेपर्ड, दो श्वानों ने किया मुकाबला तो भागा शिकारी; CCTV में कैद पूरी घटना! डूंगरपुर -राजस्थान संवाददाता - भरत पंड्या 9829264909 डूंगरपुर में रिहायशी इलाके में घुसा लेपर्ड, दो श्वानों ने किया मुकाबला तो भागा शिकारी; CCTV में कैद पूरी घटना! राजस्थान के डूंगरपुर में रिहायशी इलाके में लेपर्ड की दस्तक से हड़कंप मच गया। लेपर्ड एक मकान के बरामदे में घुसा और वहां बैठे श्वान पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन दो श्वानों ने मिलकर लेपर्ड का ऐसा मुकाबला किया कि शिकारी को ही उल्टे पैर भागना पड़ा। लेपर्ड और श्वानों के बीच हुई पूरी भिड़ंत CCTV कैमरे में कैद हो गई। डूंगरपुर के पुराने शहर के फरासवाड़ा मोहल्ले की हैं,जहां शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर एक लेपर्ड अचानक रिहायशी इलाके में पहुंच गया। लेपर्ड एक मकान के मुख्य गेट से अंदर दाखिल हुआ और बरामदे में बैठे श्वान की तरफ बढ़ा। लेकिन तभी दो श्वानों ने लेपर्ड को घेरते हुए जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया और उस पर पलटवार किया। श्वानों के आक्रामक तेवर देखकर लेपर्ड पीछे हट गया और मौके से भाग निकला। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से लेपर्ड की तलाश कर उसे सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।1
- लॉकेशन डुंगरपुर सवा द दाता महेश्वर चौबीसा mo7976727929 हेड लाइन रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए डूंगरपुर स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों की कतारें लॉकेशन डुंगरपुर सवा द दाता महेश्वर चौबीसा mo7976727929 हेड लाइन रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए डूंगरपुर स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों की कतारें डूंगरपुर। राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले के सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक रामेश्वरम तीर्थ यात्रा का लाभ ले रहे हैं। रविवार सुबह यात्रा से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर लाभार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोनों जिलों से यात्री सुबह से ही स्टेशन पहुंचते रहे। स्टेशन परिसर में सत्यापन प्रक्रिया के दौरान यात्रियों की भीड़ नजर आई। वरिष्ठ नागरिक अपने दस्तावेजों के साथ बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। यात्रा को लेकर लाभार्थियों में उत्साह का माहौल रहा। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र यात्रियों को निर्धारित नियमों के अनुसार तीर्थ यात्रा की सुविधा दी जाती है। रामेश्वरम जाने को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला।4
- आमजन को खुश खबर कई महीनो का इंतजार खत्म कहीं महीना के बाद इंतजार हुआ खत्म बॉडीगाम और पुजपुर के बीच कब्जा की पुल का कार्य पूर्ण हो चुका है आमजन और यात्रियों को भारी राहत की खबर अब सफल हुआ आसान1