न्यायिक जागरूकता का महाकुंभ, सैकड़ों लोगों को मिला योजनाओं का लाभ औरैया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देशन में वृहद विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया मयंक चौहान ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामयी शुरुआत दी गयी। जीएस लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक एवं विधिक जागरूकता का संदेश दिया। अलग-अलग विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए गए निर्धन, दिव्यांग, महिला, बालक-बालिकाओं एवं अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों को योजनाओं की जानकारी और मौके पर लाभ वितरण।प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के चयनित लाभार्थियों को मंच से प्रमाण-पत्र वितरित किये गए। मुख्य अतिथि मयंक चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय केवल अदालत की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक तक उसकी पहुंच सुनिश्चित करना ही विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है।”उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय, महिला, दिव्यांग एवं जरूरतमंद व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता देना हमारा संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर डरें नहीं, बल्कि विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें।उन्होंने यह भी कहा कि जागरूक नागरिक ही सशक्त समाज की नींव होता है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणी त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया टीबी और कैंसर जैसे रोगों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं, जरूरतमंद मरीजों को उच्च केंद्रों पर रेफर किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती सहित कई प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। साथ ही सैकड़ों ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल रहा।
न्यायिक जागरूकता का महाकुंभ, सैकड़ों लोगों को मिला योजनाओं का लाभ औरैया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देशन में वृहद विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया मयंक चौहान ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामयी शुरुआत दी गयी। जीएस लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक एवं विधिक जागरूकता का संदेश दिया। अलग-अलग विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से
जुड़े स्टॉल लगाए गए निर्धन, दिव्यांग, महिला, बालक-बालिकाओं एवं अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों को योजनाओं की जानकारी और मौके पर लाभ वितरण।प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के चयनित लाभार्थियों को मंच से प्रमाण-पत्र वितरित किये गए। मुख्य अतिथि मयंक चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय केवल अदालत की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक तक उसकी पहुंच सुनिश्चित करना ही विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है।”उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय, महिला, दिव्यांग एवं जरूरतमंद व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सहायता देना हमारा संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर
डरें नहीं, बल्कि विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें।उन्होंने यह भी कहा कि जागरूक नागरिक ही सशक्त समाज की नींव होता है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणी त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया टीबी और कैंसर जैसे रोगों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं, जरूरतमंद मरीजों को उच्च केंद्रों पर रेफर किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती सहित कई प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। साथ ही सैकड़ों ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल रहा।
- औरैया जनपद के थाना एरवाकटरा के अंतर्गत एक वीडियो सोशल मीफा पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक पुलिस चौकी की जीप में आगे की सीट पर बैठकर किसी को कुछ करने को कह रहा है। वायरल वीडियो का पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संज्ञान लेकर कारवाही की है। फिलहाल संवाददाता वायरल वीडिओ की पुष्टि नही करता। पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक औरैया ने क्षेत्राधिकारी बिधूना की प्राथमिक जांच के आधार पर थानाध्यक्ष एरवाकटरा को लाइन हाजिर ,उमरैन चौकी इंचार्ज व आरक्षी चालक को किया गया निलंबित।1
- औरैया हर बच्चे की प्रतिभा को सलाम' की थीम पर हुआ बाल मेले का आयोजन पीबीआरपी अकादमी औरैया में शनिवार को बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मेले का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक श्री संतोष कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष डॉ प्रियंका पाण्डेय एवं डॉ. ललित कुमार पांडे, विद्यालय प्रबंधक डॉ. सोनम पांडे एवं इंजीनियर दिनेश पांडे भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बाल मेले में विद्यार्थियों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं, खेलों और स्वयं द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए, जिनमें चाट, अंकुरित अनाज, सैंडविच, चाइनीज़ फूड, केक,ब्रेड पकोड़ा, कॉफी एवं जूस आदि शामिल रहे। बच्चों ने ग्राहकों से बातचीत कर बिक्री की और धन प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त की। मेले में अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही। पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास झलक रहा था। विद्यालय प्रबंध समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही एवं सर्वश्रेष्ठ स्टॉल को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में समस्त स्टाफ का पूर्ण योगदान रहा।6
- औरैया में ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते प्रभाव और ई-कॉमर्स कंपनियों की कथित मनमानी के विरोध में जनपद के व्यापारियों ने विरोध तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल औरैया इकाई के बैनर तले व्यापारियों ने क्षेत्रीय सांसद जितेंद्र दोहरे को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई (बबलू) के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार को पारंपरिक बाजार के लिए “धीमा जहर” बताया। ज्ञापन में कंपटीशन एक्ट 2002 के उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया गया कि चुनिंदा विक्रेताओं और निजी लेबल को बढ़ावा देकर छोटे व्यापारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। व्यापारियों ने केंद्र सरकार से सख्त कानून बनाकर ऑनलाइन कंपनियों पर नियंत्रण लगाने की मांग की। सांसद जितेंद्र दोहरे ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संसद और संबंधित मंत्रालयों तक मजबूती से मामला पहुंचाने का आश्वासन दिया।1
- *थाना अछल्दा पुलिस द्वारा 05 बकरी चोर अभियुक्तगण को चोरी की बकरियो व अवैध अवैध असलहा/कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद औरैया के दिशा निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद औरैया के कुशल नेतृत्व व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बिधूना के निकट पर्वेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक अछल्दा द्वारा गठित टीम द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत थाना अछल्दा क्षेत्र से आज दिनांक 22/02/26 को समय 02.02 बजे कमारा नहर पुल से करीब 50 कदम आगे बेलीपुर की ओर से मु0अ0सं0 19/26 धारा 305A/317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 05 अभियुक्तगण- नीरज तिवारी 2. सान मोहम्मद 3.शहादत खाँ 4. अकील 5. सोएब आलम को चोरी की पाँच बकरियो व अवैध अवैध असलहा/कारतूस तथा कुल दो हजार रूपये नकद सहित गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । अपराध करने का तरीका- अभियुक्तगणों द्वारा दिन में व्यापारी बनकर रैकी करना एवं रात्रि में चोरी कर लेना। *पंजीकृत अभियोग-* 1. मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा जनपद औरैया। *बरामदगी-* 1. पाँच अदद बकरी 2. एक अदद तमंचा .315 बोर 3. दो जिंदा कारतूस .315 बोर 4. कुल दो हजार रूपये नकद *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1.नीरज तिवारी पुत्री जवाहर लाल तिवारी निवासी दुर्गानगर गढी थाना तिर्वा जनपद कन्नौज हाल पता सुरेन्द्र नगर रावतपुर थाना रावतपुर जनपद कानपुर नगर उम्र 35 वर्ष 2.सान मोहम्मद पुत्र रज्जाक निवासी बग्दौती मंधना थाना विठूर कमिश्नरेट कानपुर नगर हाल निवास खानपुर पाता थाना फफूँद जनपद औरैया उम्र 35 वर्ष 3.शहादत खाँ पुत्र सुन्नेश अली निवासी सेनपुर थाना कोतबाली औरैया जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष 4.अकील पुत्र सईद निवासी रहमतनगर थाना चौबेपुर जनपद कानपुर कमिश्नरेट उम्र 28 वर्ष 5.सोएब आलम पुत्र अजमेरी निवासी शान्ति नगर थाना चौबेपुर कानपुर कमिश्नरेट उम्र 26 वर्ष *01. अभि0 नीरज तिवारी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 253/22 धारा 120-B/201/302/394/411/413 भादवि0 व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट थाना बेला जनपद औरैया। 2.मु0अ0सं0 255/22 धारा 307 भादवि0 थाना बेला जनपद औरैया। 3.मु0अ0सं0 590/16 धारा 323/324/504 भादवि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 4.मु0अ0सं0 145/19 धारा 379/411 भादवि0 थाना कोतवाली तिर्वा जनपद कन्नौज 5.मु0अ0सं0 384/19 धारा 392/411 भादवि0 थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट 6.मु0अ0सं0 421/19 धारा 307 भादवि0 थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट 7.मु0अ0सं0 422/19 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट 8.मु0अ0सं0 370/20 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना सचेण्डी जनपद कानपुर कमिश्नरेट 9.मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना अछल्दा जनपद औरैया। 10.मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा जनपद औरैया। *02. अभि0 सान मोहम्मद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना अछल्दा जनपद औरैया। 2.मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा जनपद औरैया। *03.अभि0 शहादत खाँ पुत्र सुन्नेश अली उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना अछल्दा जनपद औरैया। 2.मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा जनपद औरैया। *04.अभि0 अकील पुत्र सईद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना अछल्दा जनपद औरैया। 2.मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा जनपद औरैया। *05.अभि0 सोएब आलम उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 19/26 धारा 305ए/317(2) बीएनएस थाना अछल्दा जनपद औरैया। 2.मु0अ0सं0 28/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना अछल्दा जनपद औरैया। *गिरफ्तारकर्ता टीम-* 01. श्री पंकज मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना अछल्दा जनपद औरैया। 02. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद थाना अछल्दा जनपद औरैया। 03. उ0नि0 राशिद हुसैन थाना अछल्दा जनपद औरैया। 04. हे0का0 धीरज कुमार थाना अछल्दा जनपद औरैया। 05. का0 विनोद कुमार थाना अछल्दा जनपद औरैया। 06. का0 पवन प्रताप सिह थाना अछल्दा जनपद औरैया। 07. का0 विनोद कुमार थाना अछल्दा जनपद औरैया।2
- यूजीसी के बिरोध में अब धर्माचार्य भी आगे आये केंद्र की भाजपा सरकार ने यूजीसी एक्ट बनाकर अपने पैर में कुल्हाड़ी मारने जैसा कार्य किया है, क्योंकि अब यूजीसी के बिरोध में सनातनी धर्माचार्यों ने बोलना सुरु कर दिया है,1
- औरैया। जनपद के फफूँद चौराहा स्थित संत रविदास एवं डॉ. अम्बेडकर धर्मशाला में सामाजिक क्रांति के जनक महान संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संत गाडगे जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।2
- औरैया,समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा जनहित को दृष्टिगत रखते स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु विगत् एक दशक से श्मशान घाटों, धार्मिक स्थलों, प्राचीन विश्रांत, पिंडदान स्थल आदि स्थानों पर पौधारोपण, देखरेख व सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, आज दिनांक 22 फरवरी-2026 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में प्रमुख रूप से यमुना तट पर स्थित बदहाल अंत्येष्टि स्थलों के समतलीकरण व क्षतिग्रस्त स्नान कुंड के जीर्णोद्धार आदि यमुना तट की समस्याओं पर बिंदुवार सर्वसम्मति से विचार विमर्श किया गया, बैठक के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि यमुना नदी में आई बाढ़ के उपरांत नदी का जलस्तर बढ़ने से अंत्येष्टि स्थल गड्ढों में दब्दील होकर बदहाल हो गया हैं, जिससे लोगों को अपने परिजनों की अंत्येष्टि करने में काफी असुविधा हो रही हैं, हिंदू रीति रिवाज में अंत्येष्टि के उपरांत यमुना तट पर स्नान की भी परंपरा हैं, यमुना तट पर स्थित स्नान कुंड काफी क्षतिग्रस्त हैं, जिससे कभी भी अनहोनी होने की संभावना हैं। उन्होंने बताया कि *"मृत्यु अजेय हैं"* यमुना तट पर औरैया शहर व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग दस अंत्येष्टियों में हजारों लोगों का आवागमन प्रतिदिन होता हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यमुना तट की समस्याओं के निराकरण हेतु समिति का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मा. जिलाधिकारी महोदय को पांच सूत्रीय मांगों से युक्त ज्ञापन भेंट करेगा। बैठक में प्रमुख रूप से आदित्य लक्ष्यकार, राजीव पोरवाल, सतीश चंद्र, सुधीर कुमार, आनन्द नाथ गुप्ता, अजय कुमार, राम प्रसाद आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।4
- औरैया-उत्तरप्रदेश भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन जारी प्रशासन से नहीं मिला कोई आश्वासन1