भासौर में गो रक्षा दल और ग्रामीणों ने दलदल में फंसी गाय को सुरक्षित निकाला भासौर गांव के बाहरी हिस्से में स्थित विशाल बरसाती नाले में सफाई के अभाव के कारण पैदा हुए कीचड़ के दलदल में एक गाय गले तक धंस गई। लगभग 10 घंटों तक जिंदगी और मौत के बीच फंसी इस गाय की सूचना जब राहगीर ने गो रक्षा दल के मुकेश कुमार जोशी को दी, तो पूरी टीम और ग्रामीण युवा तुरंत मौके पर पहुंचे। युवाओं ने भारी मशक्कत कर गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। इस रेस्क्यू में अनिल जगदीश पाटीदार, राहुल, हेमंत, भरत, मनोज, हिमांशु और समस्त गो रक्षक दल का विशेष सहयोग रहा। गौरतलब है कि इस खतरनाक नाले की स्थिति को लेकर पूर्व में प्रशासन को ड्रोन वीडियो के माध्यम से अवगत कराते हुए 1.5 किमी पक्की रिंग वॉल बनाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
भासौर में गो रक्षा दल और ग्रामीणों ने दलदल में फंसी गाय को सुरक्षित निकाला भासौर गांव के बाहरी हिस्से में स्थित विशाल बरसाती नाले में सफाई के अभाव के कारण पैदा हुए कीचड़ के दलदल में एक गाय गले तक धंस गई। लगभग 10 घंटों तक जिंदगी और मौत के बीच फंसी इस गाय की सूचना जब राहगीर ने गो रक्षा दल के मुकेश कुमार जोशी को दी, तो पूरी टीम और ग्रामीण युवा तुरंत मौके पर पहुंचे। युवाओं ने भारी मशक्कत कर गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। इस रेस्क्यू में अनिल जगदीश पाटीदार, राहुल, हेमंत, भरत, मनोज, हिमांशु और समस्त गो रक्षक दल का विशेष सहयोग रहा। गौरतलब है कि इस खतरनाक नाले की स्थिति को लेकर पूर्व में प्रशासन को ड्रोन वीडियो के माध्यम से अवगत कराते हुए 1.5 किमी पक्की रिंग वॉल बनाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
- डूंगरपुर। जील की कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरो ने शिक्षा के मंदिर को अपना निशाना बनाते हुए कक्षा कक्ष में इलेक्ट्रिक लाइन तोड़फोड़ करने के साथ ही वायर चोरी कर लिए घटना का पता सोमवार को स्कूल स्टाफ के पहुंचने पर चला। वही विद्यालय प्रशासन ने चोरी की वारदात को लेकर अब पुलिस में भी रिपोर्ट देकर खुलासे की मांग की है।1
- डूंगरपुर स्थित राजयोग भवन में आयोजित एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की बी.के. बहनों ने अपने अनुभव साझा कर जनसमूह को प्रेरित किया। मुख्य वक्ता, जापान एवं फिलीपींस की निदेशिका बी.के. रजनी दीदी ने पारिवारिक संबंधों की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि परिवार में स्नेह और सौहार्द बनाए रखना एक अनूठी कला है। उन्होंने जापान की अनुशासित जीवनशैली का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां के लोग दुर्घटना जैसी विपरीत स्थितियों में भी झगड़ने के बजाय शालीनता और शांति का परिचय देते हैं, जो उनके उच्च आंतरिक व्यक्तित्व को दर्शाता है। इसी क्रम में ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय के महिला प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजक बी.के. डॉ. सविता दीदी ने वाणी के संयम को सुखद जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि शांति बाहर खोजने की वस्तु नहीं बल्कि राजयोग के नियमित अभ्यास से भीतर विकसित की जाने वाली शक्ति है। उन्होंने आगाह किया कि कड़वी वाणी के घाव कभी नहीं भरते, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। फिलीपींस से आईं बी.के. जेस्सी बहन ने अपनी सत्य की खोज और आध्यात्मिक यात्रा के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत में डूंगरपुर केंद्र की संचालिका बी.के. विजयलक्ष्मी दीदी ने अतिथियों का परिचय कराया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के गिरीश पानेरी सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का पारंपरिक पगड़ी, उपरणा और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे, जिन्होंने इन वैश्विक अनुभवों से प्रेरणा ली।1
- भासौर गांव के बाहरी हिस्से में स्थित विशाल बरसाती नाले में सफाई के अभाव के कारण पैदा हुए कीचड़ के दलदल में एक गाय गले तक धंस गई। लगभग 10 घंटों तक जिंदगी और मौत के बीच फंसी इस गाय की सूचना जब राहगीर ने गो रक्षा दल के मुकेश कुमार जोशी को दी, तो पूरी टीम और ग्रामीण युवा तुरंत मौके पर पहुंचे। युवाओं ने भारी मशक्कत कर गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। इस रेस्क्यू में अनिल जगदीश पाटीदार, राहुल, हेमंत, भरत, मनोज, हिमांशु और समस्त गो रक्षक दल का विशेष सहयोग रहा। गौरतलब है कि इस खतरनाक नाले की स्थिति को लेकर पूर्व में प्रशासन को ड्रोन वीडियो के माध्यम से अवगत कराते हुए 1.5 किमी पक्की रिंग वॉल बनाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।1
- सीमलवाड़ा। धंबोला थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तेज गति से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में झाड़ियों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार धंबोला थाना क्षेत्र के बांसिया ग्राम पंचायत कार्यालय के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक बाइक तेज रफ्तार से गुजर रही थी, तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक पर सवार भेड़ू निवासी रवि खांट, मनोज खांट तथा एक युवती घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगे रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल रवि खांट की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर घटना की सूचना धंबोला पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।1
- Post by SHREE BALAJI MARKETING JHADOL1
- ओबीसी जनगणना में गड़बड़ी का आरोप, उदयपुर में महापंचायत ट्रस्ट की बैठक में फूटा आक्रोश1
- Post by Lake City News Rajasthan1
- डूंगरपुर जिले की सदर थाना पुलिस ने एक बोलेरो जीप से अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने बोलेरो से 42 कार्टन शराब के साथ ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।1