Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर डिपो EXPOSED: ARM ड्राइवर-कंडक्टर मिलकर चला रहे बिना टिकट बस, अखंड भारत मीडिया के अजीत कुमार को मिली जान से मारने की धमकी"* 2. *"बिना टिकट बस चलाने का बड़ा घोटाला: हमीरपुर डिपो में भ्रष्टाचार, वॉइस रिकॉर्डिंग भी मौजूद"* हमीरपुर: जनता की बस सेवा से खिलवाड़, ड्राइवर-कंडक्टर की मिलीभगत से हो रही कमाई हमीरपुर डिपो EXPOSED: ARM ड्राइवर-कंडक्टर मिलकर चला रहे बिना टिकट बस, अखंड भारत मीडिया के अजीत कुमार को मिली जान से मारने की धमकी बिना टिकट बस चलाने का बड़ा घोटाला: हमीरपुर डिपो में भ्रष्टाचार, वॉइस रिकॉर्डिंग भी मौजूद हमीरपुर: जनता की बस सेवा से खिलवाड़, ड्राइवर-कंडक्टर की मिलीभगत से हो रही कमाई अखंड भारत मीडिया 210501 ने किया पर्दाफाश, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा
Ajeet kumar
हमीरपुर डिपो EXPOSED: ARM ड्राइवर-कंडक्टर मिलकर चला रहे बिना टिकट बस, अखंड भारत मीडिया के अजीत कुमार को मिली जान से मारने की धमकी"* 2. *"बिना टिकट बस चलाने का बड़ा घोटाला: हमीरपुर डिपो में भ्रष्टाचार, वॉइस रिकॉर्डिंग भी मौजूद"* हमीरपुर: जनता की बस सेवा से खिलवाड़, ड्राइवर-कंडक्टर की मिलीभगत से हो रही कमाई हमीरपुर डिपो EXPOSED: ARM ड्राइवर-कंडक्टर मिलकर चला रहे बिना टिकट बस, अखंड भारत मीडिया के अजीत कुमार को मिली जान से मारने की धमकी बिना टिकट बस चलाने का बड़ा घोटाला: हमीरपुर डिपो में भ्रष्टाचार, वॉइस रिकॉर्डिंग भी मौजूद हमीरपुर: जनता की बस सेवा से खिलवाड़, ड्राइवर-कंडक्टर की मिलीभगत से हो रही कमाई अखंड भारत मीडिया 210501 ने किया पर्दाफाश, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लेडीज कंडक्टर और बस चालक ने बिना टिकट बनाए लोगे को यात्रा करते हुए पकड़े गए और जिसके पास टिकट है उसको गांव से 1 किलोमीटर दूर जा कर उतारा और चोरी करते हुए पकड़े जाने पर पैसेंजर को दे रहे धमकी क्या योगी और मोदी की सरकार में ऐसी ही ला परवाही चलती रहे गी ऐसे ही लोगों के जान के साथ खिलवाड़ होता रहे गा 1 नंबर पर कंडक्टर लिखना है और 2 फोटो पर बस चालक लिखना है और गाड़ी नंबर UP 78 L N 8204 🚌 बस नंबर1
- घाटमपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सरकारी कार्यालयों और थानों में हुआ भव्य ध्वजारोहण घाटमपुर- राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज घाटमपुर तहसील क्षेत्र में देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। सुबह से ही क्षेत्र के सभी मुख्य सरकारी कार्यालयों, थानों और स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित समय के अनुसार पूरी गरिमा और सम्मान के साथ झंडा रोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और देश के वीर शहीदों को याद किया गया।स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष मौके पर क्षेत्र की सभी प्रमुख इमारतों को तिरंगे गुब्बारों, लाइटों और फूलों से बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। घाटमपुर कोतवाली, सजेती थाना और रेवना थाना परिसर में थानाध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके साथ ही कस्बा चौकी घाटमपुर को भी आकर्षक रूप से सजाया गया, जहां सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उत्सव का माहौल दिखाई दिया।प्रशासनिक भवनों में घाटमपुर तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्य अतिथि और अधिकारियों द्वारा झंडा फहराया गया। वन विभाग कार्यालय में भी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में गर्व के साथ तिरंगा फहराया गया।चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े संस्थानों में भी भारी उत्साह देखा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घाटमपुर, पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों की इमारतों को लाइटों और फूलों से विशेष रूप से सजाया गया था। ध्वजारोहण के बाद सभी स्थानों पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के बीच मिठाई बांटी गई और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।1
- MTUK माध्यमिक विद्यालय पूर्वा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर उन्नाव। MTUKमाध्यमिक विद्यालय पूर्वा में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पहुंचते ही निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के पश्चात विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि, शिक्षकों और अन्य लोगों का मन मोह लिया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में भी बताया गया। विद्यालय परिवार ने बच्चों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित की गई और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। बच्चों में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय संस्थापक राम सागर तिवारी, संचालक ज्ञान चंद्र तिवारी और शिक्षिका गरिमा तिवारी ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय परिवारों के बच्चे भी शिक्षा से वंचित न रहें, इसके लिए विद्यालय की ओर से ऐसे विद्यार्थियों को विशेष छूट प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में देशप्रेम, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व विद्यार्थियों को देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से परिचित कराने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय संस्थापक राम सागर तिवारी, संचालक ज्ञान चंद्र तिवारी, गरिमा तिवारी, बालचंद्र तिवारी, सुनील कुमार, पूर्णिमा तिवारी, कीर्ति गुप्ता, कोमल, हरिओम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।2
- घाटमपुर स्थित मूसानगर रोड में अंग्रेजी शराब ठेका में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी सुबह से लेकर अब तक लगातार अवेध शराब की बिक्री जारी है प्रशासन जानकर अनजान बन बैठा है जिम्मेदार सरकारी ध्यान दें1
- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष मोहित यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा घाटमपुर कस्बे के तेज तर्रार नौजवान समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष मोहित यादव के द्वारा आज कस्बे में भारी भरकम तिरंगा यात्रा रैली निकालकर देश की एकता और अखंडता सौहार्द बढ़ाने का कार्य किया गया इस दौरान उनके साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे2
- हमीरपुर :स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, उसे सुरक्षित रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व” — जिलाधिकारी हमीरपुर। जनपद हमीरपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जनपदभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा तहसील, विकासखंड एवं ग्राम स्तर तक सभी शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश के अमर बलिदानियों को नमन किया गया। कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक तथा विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कोषागार हमीरपुर भवन पर कोषाधिकारी श्रीमती अंकिता सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद, तहसील एवं ग्राम स्तर पर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों में भी ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। *स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई विचार गोष्ठी* ध्वजारोहण के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्रीमती रिजवाना शाहिद तथा अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) श्री विजय सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के पारंपरिक संदेश से आगे बढ़ते हुए स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ और उसकी वर्तमान प्रासंगिकता पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी के लिए यह समझना आवश्यक है कि स्वतंत्रता हमें सहज रूप से प्राप्त नहीं हुई, बल्कि अत्यंत विषम परिस्थितियों में लाखों लोगों के संघर्ष, त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप मिली है। उन्होंने कहा कि आज हम अपने अधिकारों, सुविधाओं एवं अपेक्षाओं को लेकर सहजता से अपनी बात रखते हैं, लेकिन स्वतंत्रता संग्राम के दौर की परिस्थितियों की कल्पना करना भी हमारे लिए कठिन है। उस समय गरीबी, अशिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद लोगों ने विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष किया और अपने वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए भी बलिदान दिया। इसलिए स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन महान लोगों के असाधारण साहस और त्याग को समझने तथा स्मरण करने का अवसर है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता को हमें “टेकन फॉर ग्रांटेड” नहीं लेना चाहिए। स्वतंत्रता प्राप्त होना जितना महत्वपूर्ण था, उतना ही महत्वपूर्ण उसे सुरक्षित रखना भी है। विश्व के अनेक देशों के उदाहरण बताते हैं कि स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं हमेशा स्वतः सुरक्षित नहीं रहतीं। उन्होंने कहा कि हमारा देश मजबूत है, लेकिन प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह अपने आचरण एवं कर्तव्यों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता, एकता और सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का विषय नहीं, बल्कि कर्तव्यों का भी विषय है। प्रत्येक व्यक्ति के दैनिक कार्य और व्यवहार का प्रभाव समाज के अन्य लोगों की स्वतंत्रता पर भी पड़ता है। यदि हम अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करेंगे तो केवल अपने अधिकारों की रक्षा से समाज की स्वतंत्रता सुरक्षित नहीं रह सकती। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यों के माध्यम से आमजन को अनावश्यक कठिनाइयों से मुक्ति दिलाने तथा उन्हें बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कर्मचारी के रूप में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करता है। इसलिए उनके पास यह अवसर है कि वे अपने व्यवहार, कार्यशैली एवं निर्णयों के माध्यम से आमजन को विभिन्न प्रकार की परेशानियों से “स्वतंत्रता” दिला सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने पद की जिम्मेदारी को केवल नौकरी के रूप में न देखें, बल्कि इसे जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाएं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार, बच्चों एवं आसपास के लोगों को भी स्वतंत्रता दिवस के वास्तविक महत्व से अवगत कराएं और उन्हें यह समझाएं कि उनके अच्छे कर्म और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार से ही समाज की स्वतंत्रता और व्यवस्था सुरक्षित रह सकती है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक दिन मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि पूरे वर्ष अपने कार्यों और कर्तव्यों के माध्यम से यह विचार करने का अवसर है कि हम अपनी तथा समाज की स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने में कितना योगदान दे रहे हैं। *स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान* विचार गोष्ठी को संबोधित करने के उपरांत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल द्वारा जनपद हमीरपुर के स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को मिष्ठान्न, श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। *गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं शहीद स्थल पर पुष्पार्पण* विचार गोष्ठी के उपरांत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल द्वारा गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों को पुष्पार्पण कर नमन किया गया। *खेल विभाग द्वारा क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल विभाग द्वारा क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री रेस का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष, हमीरपुर श्री कुलदीप निषाद द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के उपरांत पुरस्कार वितरण अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित एवं जनहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने अपने संबोधन का समापन “जय हिंद, जय भारत” के उद्घोष के साथ किया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर के.डी. शर्मा, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, सूचना अधिकारी सतीश कुमार, ईडीएम चक्रेश त्रिवेदी, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगदीश निगम, महिला कल्याण विभाग से शिखा सोनी, दीक्षा सिंह सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।3
- मजदूर संघ ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, श्रमिकों की योजनाओं की दी जानकारी हमीरपुर। बुंदेलखंड निर्माण एवं असंगठित मजदूर संघ के सुमेरपुर स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड निर्माण एवं असंगठित मजदूर संघ के महामंत्री सज्जन त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने देश की महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। महामंत्री सज्जन त्रिपाठी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों को सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मजदूरों को उनके अधिकारों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होना जरूरी है, ताकि वे इनका लाभ उठा सकें। सज्जन त्रिपाठी ने कहा कि उनका संगठन हमेशा श्रमिकों के हितों के लिए तत्पर रहा है। श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों की किसी भी समस्या में संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री शीतल प्रजापति, रामू द्विवेदी, जनार्दन द्विवेदी, मनोज पांडे, हृदेश तिवारी, रामबाबू अवस्थी, रमेश वर्मा, कामता मेहमान प्रजापति, संजय वर्मा, रेखा वर्मा, राखी शिवहरे सहित बड़ी संख्या में मजदूर, किसान और बुद्धिजीवी मौजूद रहे।1
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दिखा युवा जोश, तिरंगे के साथ निकली बाइक रैली रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कोरिया में युवाओं ने देशभक्ति और उत्साह से सराबोर बाइक रैली निकालकर आजादी के पर्व को खास अंदाज में मनाया। श्यामू गुप्ता की अगुवाई में निकली बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। युवाओं ने अपनी बाइकों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया और देशभक्ति गीतों के बीच ग्राम पंचायत का भ्रमण किया। बाइक रैली का शुभारंभ गांव के मुख्य चौराहे से हुआ। इसके बाद युवा बाइक पर सवार होकर ग्राम पंचायत के विभिन्न हिस्सों से गुजरे। इस दौरान पूरे रास्ते देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही। युवाओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयकारे लगाकर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। तिरंगे के साथ निकली बाइक रैली ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। रैली में ग्राम प्रधान कोरिया रजोल सोनकर, श्यामू गुप्ता, पंचायत सहायक आशीष सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा मौजूद रहे। युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। ग्राम पंचायत के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाइक रैली वापस मुख्य चौराहे पर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इसके बाद युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के साथ निकली इस रैली ने गांव में देशभक्ति का माहौल बना दिया।2
- **थाना किदवईनगर क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की दो घटनाओं का सफल अनावरण** थाना किदवईनगर क्षेत्र में विगत दिनों हुई मोबाइल स्नैचिंग की दो घटनाओं के संबंध में अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए थे। किदवईनगर पुलिस एवं टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लगातार प्रयास करते हुए दोनों घटनाओं का सफल अनावरण किया गया है। पुलिस द्वारा कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनमें 03 नाबालिग एवं 01 बालिग , निवासी हनुमंत विहार थाना क्षेत्र, शामिल है। आरोपियों के कब्जे से घटनाओं में प्रयुक्त बाइक, लूटे गए मोबाइल फोन तथा लगभग ₹3,000 नकद बरामद किए गए हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए बालिग आरोपी को न्यायालय तथा नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।1