Shuru
Apke Nagar Ki App…
घाटमपुर स्थित मूसानगर रोड में अंग्रेजी शराब ठेका में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी सुबह से लेकर अब तक लगातार अवेध शराब की बिक्री जारी है प्रशासन जानकर अनजान बन बैठा है जिम्मेदार सरकारी ध्यान दें
Bhanu Pratap Sing
घाटमपुर स्थित मूसानगर रोड में अंग्रेजी शराब ठेका में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी सुबह से लेकर अब तक लगातार अवेध शराब की बिक्री जारी है प्रशासन जानकर अनजान बन बैठा है जिम्मेदार सरकारी ध्यान दें
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दिखा युवा जोश, तिरंगे के साथ निकली बाइक रैली रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कोरिया में युवाओं ने देशभक्ति और उत्साह से सराबोर बाइक रैली निकालकर आजादी के पर्व को खास अंदाज में मनाया। श्यामू गुप्ता की अगुवाई में निकली बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। युवाओं ने अपनी बाइकों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया और देशभक्ति गीतों के बीच ग्राम पंचायत का भ्रमण किया। बाइक रैली का शुभारंभ गांव के मुख्य चौराहे से हुआ। इसके बाद युवा बाइक पर सवार होकर ग्राम पंचायत के विभिन्न हिस्सों से गुजरे। इस दौरान पूरे रास्ते देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही। युवाओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयकारे लगाकर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। तिरंगे के साथ निकली बाइक रैली ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। रैली में ग्राम प्रधान कोरिया रजोल सोनकर, श्यामू गुप्ता, पंचायत सहायक आशीष सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा मौजूद रहे। युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। ग्राम पंचायत के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाइक रैली वापस मुख्य चौराहे पर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इसके बाद युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के साथ निकली इस रैली ने गांव में देशभक्ति का माहौल बना दिया।2
- **थाना किदवईनगर क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की दो घटनाओं का सफल अनावरण** थाना किदवईनगर क्षेत्र में विगत दिनों हुई मोबाइल स्नैचिंग की दो घटनाओं के संबंध में अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए थे। किदवईनगर पुलिस एवं टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लगातार प्रयास करते हुए दोनों घटनाओं का सफल अनावरण किया गया है। पुलिस द्वारा कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनमें 03 नाबालिग एवं 01 बालिग , निवासी हनुमंत विहार थाना क्षेत्र, शामिल है। आरोपियों के कब्जे से घटनाओं में प्रयुक्त बाइक, लूटे गए मोबाइल फोन तथा लगभग ₹3,000 नकद बरामद किए गए हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए बालिग आरोपी को न्यायालय तथा नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।1
- स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित हमीरपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा से कार्य करने तथा राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों और कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पदक, सम्मान चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षक गोपनीय आशीष कुमार, सीए पुलिस अधीक्षक को भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली की ओर से उनके सेवा अभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस अवधेश कुमार उपाध्याय को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा पदक, सम्मान चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस लाल सुबीर गोपाल सिंह को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त यूपी-112 मुख्यालय की ओर से क्विक रिस्पांस एवं विशेष योगदान के लिए मु. आरक्षी शिव प्रसाद, आरक्षी चालक अरबिन्द कुमार, आरक्षी अभिनव कुमार सिंह, आरक्षी विशाल सिंह, आरक्षी शिवम सिंह तथा होमगार्ड चालक कुलदीप पाण्डेय, शिवकुमार और प्रेम सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई दी। समारोह के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।4
- लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर) अमृत महोत्सव अस्थसी वें स्वतंत्रता दिवस पर बड़े धूमधाम से सरकारी अर्धसरकारी संस्थानों में में वन्दे मातरम्, भारत माता की जय,देश भक्ति नारों से गुंजायमान स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण कर मनाया गया। प्राथमिक कन्या विद्यालय, नगर पंचायत कार्यालय,के,पी इन्टर कालेज, गायत्री विद्यामंदिर इन्टर कालेज, गायत्री बालिका इंटर कालेज,रोटी राम विद्यालय,बी,पी,एम बचपन विद्यालय, बजरंग बाल विद्यालय सुमेरपुर थाना परिसर, रामलीला मैदान में ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया। लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर) अमृत महोत्सव अस्थसी वें स्वतंत्रता दिवस पर बड़े धूमधाम से सरकारी अर्धसरकारी संस्थानों में में वन्दे मातरम्, भारत माता की जय,देश भक्ति नारों से गुंजायमान स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण कर मनाया गया। प्राथमिक कन्या विद्यालय, नगर पंचायत कार्यालय,के,पी इन्टर कालेज, गायत्री विद्यामंदिर इन्टर कालेज, गायत्री बालिका इंटर कालेज,रोटी राम विद्यालय,बी,पी,एम बचपन विद्यालय, बजरंग बाल विद्यालय सुमेरपुर थाना परिसर, रामलीला मैदान में ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया।4
- लेडीज कंडक्टर और बस चालक ने बिना टिकट बनाए लोगे को यात्रा करते हुए पकड़े गए और जिसके पास टिकट है उसको गांव से 1 किलोमीटर दूर जा कर उतारा और चोरी करते हुए पकड़े जाने पर पैसेंजर को दे रहे धमकी क्या योगी और मोदी की सरकार में ऐसी ही ला परवाही चलती रहे गी ऐसे ही लोगों के जान के साथ खिलवाड़ होता रहे गा 1 नंबर पर कंडक्टर लिखना है और 2 फोटो पर बस चालक लिखना है और गाड़ी नंबर UP 78 L N 8204 🚌 बस नंबर1
- हमीरपुर डिपो EXPOSED: ARM ड्राइवर-कंडक्टर मिलकर चला रहे बिना टिकट बस, अखंड भारत मीडिया के अजीत कुमार को मिली जान से मारने की धमकी"* 2. *"बिना टिकट बस चलाने का बड़ा घोटाला: हमीरपुर डिपो में भ्रष्टाचार, वॉइस रिकॉर्डिंग भी मौजूद"* हमीरपुर: जनता की बस सेवा से खिलवाड़, ड्राइवर-कंडक्टर की मिलीभगत से हो रही कमाई हमीरपुर डिपो EXPOSED: ARM ड्राइवर-कंडक्टर मिलकर चला रहे बिना टिकट बस, अखंड भारत मीडिया के अजीत कुमार को मिली जान से मारने की धमकी बिना टिकट बस चलाने का बड़ा घोटाला: हमीरपुर डिपो में भ्रष्टाचार, वॉइस रिकॉर्डिंग भी मौजूद हमीरपुर: जनता की बस सेवा से खिलवाड़, ड्राइवर-कंडक्टर की मिलीभगत से हो रही कमाई अखंड भारत मीडिया 210501 ने किया पर्दाफाश, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा1
- स्वतंत्रता दिवस पर किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, नायाब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर रैली निकालकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। रैली पंचायत भवन से शुरू हुई और गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कोरिया मुख्य चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल हुए। ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ भारतीय किसान यूनियन के झंडे लगाए गए थे। तिरंगे और यूनियन के झंडों से सजे ट्रैक्टरों के साथ निकली रैली ग्रामीणों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। किसानों ने रैली के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी गुरु प्रसाद ने बताया कि रैली के बाद किसानों की विभिन्न स्थानीय समस्याओं से संबंधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनके निराकरण के लिए अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया है। रैली में जिला अध्यक्ष राधेश्याम मौर्य, जिला सचिव गुरु प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष सुशील शुक्ला, नंदकिशोर, सीताराम, विनोद समेत बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे। किसानों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए संगठन की ओर से आगे भी आवाज उठाने की बात कही।1
- उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मॉडल बिहार निवासी कुंवर विनय सिंह के नेतृत्व में अमर शहीद नमन यात्रा जोश और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर अमर शहीदों को नमन किया और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। जनसैलाब के साथ निकली यात्रा ने देशभक्ति और एकता का संदेश दिया। 🇮🇳 भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।1
- मजदूर संघ ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, श्रमिकों की योजनाओं की दी जानकारी हमीरपुर। बुंदेलखंड निर्माण एवं असंगठित मजदूर संघ के सुमेरपुर स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड निर्माण एवं असंगठित मजदूर संघ के महामंत्री सज्जन त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने देश की महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। महामंत्री सज्जन त्रिपाठी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों को सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मजदूरों को उनके अधिकारों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होना जरूरी है, ताकि वे इनका लाभ उठा सकें। सज्जन त्रिपाठी ने कहा कि उनका संगठन हमेशा श्रमिकों के हितों के लिए तत्पर रहा है। श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों की किसी भी समस्या में संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री शीतल प्रजापति, रामू द्विवेदी, जनार्दन द्विवेदी, मनोज पांडे, हृदेश तिवारी, रामबाबू अवस्थी, रमेश वर्मा, कामता मेहमान प्रजापति, संजय वर्मा, रेखा वर्मा, राखी शिवहरे सहित बड़ी संख्या में मजदूर, किसान और बुद्धिजीवी मौजूद रहे।1