logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मॉडल बिहार निवासी कुंवर विनय सिंह के नेतृत्व में अमर शहीद नमन यात्रा जोश और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर अमर शहीदों को नमन किया और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। जनसैलाब के साथ निकली यात्रा ने देशभक्ति और एकता का संदेश दिया। 🇮🇳 भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

14 hrs ago
user_Bhanu Pratap Sing
Bhanu Pratap Sing
Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मॉडल बिहार निवासी कुंवर विनय सिंह के नेतृत्व में अमर शहीद नमन यात्रा जोश और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर अमर शहीदों को नमन किया और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। जनसैलाब के साथ निकली यात्रा ने देशभक्ति और एकता का संदेश दिया। 🇮🇳 भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

More news from Kanpur Nagar and nearby areas
  • अचानक गाय के सामने आ जाने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर घाटमपुर-मूसानगर में शनिवार को एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है। मूसानगर थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव निवासी कुलदीप (25 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह, बाइक से किसी काम से बाहर गए थे। जब वह रूपनगर गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कुलदीप को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल युवक के परिजनों में चिंता का माहौल है।
    1
    अचानक गाय के सामने आ जाने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर 
घाटमपुर-मूसानगर में शनिवार को एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है।
मूसानगर थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव निवासी कुलदीप (25 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह, बाइक से किसी काम से बाहर गए थे। जब वह रूपनगर गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर एक गाय सामने आ गई।
गाय को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल कुलदीप को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल युवक के परिजनों में चिंता का माहौल है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    8 hrs ago
  • इटौरा गांव में सिस्टम की अनदेखी के कारण महिला प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित
    1
    इटौरा गांव में सिस्टम की अनदेखी के कारण महिला प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित
    user_रोहित कुमार
    रोहित कुमार
    Photographer घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • MTUK माध्यमिक विद्यालय पूर्वा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर उन्नाव। MTUKमाध्यमिक विद्यालय पूर्वा में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पहुंचते ही निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के पश्चात विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि, शिक्षकों और अन्य लोगों का मन मोह लिया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में भी बताया गया। विद्यालय परिवार ने बच्चों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित की गई और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। बच्चों में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय संस्थापक राम सागर तिवारी, संचालक ज्ञान चंद्र तिवारी और शिक्षिका गरिमा तिवारी ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय परिवारों के बच्चे भी शिक्षा से वंचित न रहें, इसके लिए विद्यालय की ओर से ऐसे विद्यार्थियों को विशेष छूट प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में देशप्रेम, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व विद्यार्थियों को देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से परिचित कराने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय संस्थापक राम सागर तिवारी, संचालक ज्ञान चंद्र तिवारी, गरिमा तिवारी, बालचंद्र तिवारी, सुनील कुमार, पूर्णिमा तिवारी, कीर्ति गुप्ता, कोमल, हरिओम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    2
    MTUK माध्यमिक विद्यालय पूर्वा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर 
उन्नाव। MTUKमाध्यमिक विद्यालय पूर्वा में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पहुंचते ही निर्धारित समय पर विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के पश्चात विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि, शिक्षकों और अन्य लोगों का मन मोह लिया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में भी बताया गया। विद्यालय परिवार ने बच्चों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित की गई और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। बच्चों में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय संस्थापक राम सागर तिवारी, संचालक ज्ञान चंद्र तिवारी और शिक्षिका गरिमा तिवारी ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय परिवारों के बच्चे भी शिक्षा से वंचित न रहें, इसके लिए विद्यालय की ओर से ऐसे विद्यार्थियों को विशेष छूट प्रदान की जाती है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में देशप्रेम, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व विद्यार्थियों को देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से परिचित कराने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय संस्थापक राम सागर तिवारी, संचालक ज्ञान चंद्र तिवारी, गरिमा तिवारी, बालचंद्र तिवारी, सुनील कुमार, पूर्णिमा तिवारी, कीर्ति गुप्ता, कोमल, हरिओम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • घाटमपुर स्थित मूसानगर रोड में अंग्रेजी शराब ठेका में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी सुबह से लेकर अब तक लगातार अवेध शराब की बिक्री जारी है प्रशासन जानकर अनजान बन बैठा है जिम्मेदार सरकारी ध्यान दें
    1
    घाटमपुर स्थित मूसानगर रोड में अंग्रेजी शराब ठेका में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी सुबह से लेकर अब तक लगातार अवेध शराब की बिक्री जारी है प्रशासन जानकर अनजान बन बैठा है जिम्मेदार सरकारी ध्यान दें
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष मोहित यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा घाटमपुर कस्बे के तेज तर्रार नौजवान समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष मोहित यादव के द्वारा आज कस्बे में भारी भरकम तिरंगा यात्रा रैली निकालकर देश की एकता और अखंडता सौहार्द बढ़ाने का कार्य किया गया इस दौरान उनके साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे
    2
    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष मोहित यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा
घाटमपुर कस्बे के तेज तर्रार नौजवान समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष मोहित यादव के द्वारा आज कस्बे में भारी भरकम तिरंगा यात्रा रैली निकालकर देश की एकता और अखंडता सौहार्द बढ़ाने का कार्य किया गया इस दौरान उनके साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे
    user_मधुसूदन यादव पत्रकार
    मधुसूदन यादव पत्रकार
    पत्रकारिता स्वतंत्र चेतना अखबार घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हमीरपुर - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में शान से लहराया तिरंगा, डीएम अभिषेक गोयल ने किया ध्वजारोहण ।। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में शान से लहराया तिरंगा, डीएम अभिषेक गोयल ने किया ध्वजारोहण, सुबह 8 बजे जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी, इस दौरान कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया, ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का संकल्प लिया, मुख्यालय के कलेक्ट्रेट मे हुआ झंडारोहण।
    4
    हमीरपुर - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में शान से लहराया तिरंगा, डीएम अभिषेक गोयल ने किया ध्वजारोहण ।।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में शान से लहराया तिरंगा, डीएम अभिषेक गोयल ने किया ध्वजारोहण,
सुबह 8 बजे जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी,
इस दौरान कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे,
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया,
ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का संकल्प लिया,
मुख्यालय के कलेक्ट्रेट मे हुआ झंडारोहण।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हमीरपुर। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जनपदभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा तहसील, विकासखंड एवं ग्राम स्तर तक सभी शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश के अमर बलिदानियों को नमन किया गया। कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक तथा विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कोषागार भवन पर कोषाधिकारी श्रीमती अंकिता सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद, तहसील एवं ग्राम स्तर पर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों में भी ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए।ध्वजारोहण के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद तथा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजय सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने स्वतंत्रता दिवस के पारंपरिक संदेश से आगे बढ़ते हुए स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ और उसकी वर्तमान प्रासंगिकता पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी के लिए यह समझना आवश्यक है कि स्वतंत्रता हमें सहज रूप से प्राप्त नहीं हुई, बल्कि अत्यंत विषम परिस्थितियों में लाखों लोगों के संघर्ष, त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप मिली है। उन्होंने कहा कि आज हम अपने अधिकारों, सुविधाओं एवं अपेक्षाओं को लेकर सहजता से अपनी बात रखते हैं, लेकिन स्वतंत्रता संग्राम के दौर की परिस्थितियों की कल्पना करना भी हमारे लिए कठिन है। उस समय गरीबी, अशिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद लोगों ने विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष किया और अपने वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए भी बलिदान दिया। इसलिए स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन महान लोगों के असाधारण साहस और त्याग को समझने तथा स्मरण करने का अवसर है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता को हमें “टेकन फॉर ग्रांटेड” नहीं लेना चाहिए। स्वतंत्रता प्राप्त होना जितना महत्वपूर्ण था, उतना ही महत्वपूर्ण उसे सुरक्षित रखना भी है। विश्व के अनेक देशों के उदाहरण बताते हैं कि स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं हमेशा स्वतः सुरक्षित नहीं रहतीं। उन्होंने कहा कि हमारा देश मजबूत है, लेकिन प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह अपने आचरण एवं कर्तव्यों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता, एकता और सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का विषय नहीं, बल्कि कर्तव्यों का भी विषय है। प्रत्येक व्यक्ति के दैनिक कार्य और व्यवहार का प्रभाव समाज के अन्य लोगों की स्वतंत्रता पर भी पड़ता है। यदि हम अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करेंगे तो केवल अपने अधिकारों की रक्षा से समाज की स्वतंत्रता सुरक्षित नहीं रह सकती। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यों के माध्यम से आमजन को अनावश्यक कठिनाइयों से मुक्ति दिलाने तथा उन्हें बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कर्मचारी के रूप में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करता है। इसलिए उनके पास यह अवसर है कि वे अपने व्यवहार, कार्यशैली एवं निर्णयों के माध्यम से आमजन को विभिन्न प्रकार की परेशानियों से “स्वतंत्रता” दिला सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने पद की जिम्मेदारी को केवल नौकरी के रूप में न देखें, बल्कि इसे जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाएं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार, बच्चों एवं आसपास के लोगों को भी स्वतंत्रता दिवस के वास्तविक महत्व से अवगत कराएं और उन्हें यह समझाएं कि उनके अच्छे कर्म और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार से ही समाज की स्वतंत्रता और व्यवस्था सुरक्षित रह सकती है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक दिन मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि पूरे वर्ष अपने कार्यों और कर्तव्यों के माध्यम से यह विचार करने का अवसर है कि हम अपनी तथा समाज की स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने में कितना योगदान दे रहे हैं। अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित एवं जनहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने अपने संबोधन का समापन “जय हिंद, जय भारत” के उद्घोष के साथ किया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर के.डी. शर्मा, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, सूचना अधिकारी सतीश कुमार, ईडीएम चक्रेश त्रिवेदी, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगदीश निगम, महिला कल्याण विभाग से शिखा सोनी, दीक्षा सिंह सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हमीरपुर। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जनपदभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा तहसील, विकासखंड एवं ग्राम स्तर तक सभी शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश के अमर बलिदानियों को नमन किया गया।
कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक तथा विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कोषागार भवन पर कोषाधिकारी श्रीमती अंकिता सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद, तहसील एवं ग्राम स्तर पर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों में भी ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए।ध्वजारोहण के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती रिजवाना शाहिद तथा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजय सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने स्वतंत्रता दिवस के पारंपरिक संदेश से आगे बढ़ते हुए स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ और उसकी वर्तमान प्रासंगिकता पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी के लिए यह समझना आवश्यक है कि स्वतंत्रता हमें सहज रूप से प्राप्त नहीं हुई, बल्कि अत्यंत विषम परिस्थितियों में लाखों लोगों के संघर्ष, त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप मिली है।
उन्होंने कहा कि आज हम अपने अधिकारों, सुविधाओं एवं अपेक्षाओं को लेकर सहजता से अपनी बात रखते हैं, लेकिन स्वतंत्रता संग्राम के दौर की परिस्थितियों की कल्पना करना भी हमारे लिए कठिन है। उस समय गरीबी, अशिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद लोगों ने विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष किया और अपने वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए भी बलिदान दिया। इसलिए स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन महान लोगों के असाधारण साहस और त्याग को समझने तथा स्मरण करने का अवसर है।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता को हमें “टेकन फॉर ग्रांटेड” नहीं लेना चाहिए। स्वतंत्रता प्राप्त होना जितना महत्वपूर्ण था, उतना ही महत्वपूर्ण उसे सुरक्षित रखना भी है। विश्व के अनेक देशों के उदाहरण बताते हैं कि स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं हमेशा स्वतः सुरक्षित नहीं रहतीं। उन्होंने कहा कि हमारा देश मजबूत है, लेकिन प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह अपने आचरण एवं कर्तव्यों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता, एकता और सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाए।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का विषय नहीं, बल्कि कर्तव्यों का भी विषय है। प्रत्येक व्यक्ति के दैनिक कार्य और व्यवहार का प्रभाव समाज के अन्य लोगों की स्वतंत्रता पर भी पड़ता है। यदि हम अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करेंगे तो केवल अपने अधिकारों की रक्षा से समाज की स्वतंत्रता सुरक्षित नहीं रह सकती। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यों के माध्यम से आमजन को अनावश्यक कठिनाइयों से मुक्ति दिलाने तथा उन्हें बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कर्मचारी के रूप में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित करता है। इसलिए उनके पास यह अवसर है कि वे अपने व्यवहार, कार्यशैली एवं निर्णयों के माध्यम से आमजन को विभिन्न प्रकार की परेशानियों से “स्वतंत्रता” दिला सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने पद की जिम्मेदारी को केवल नौकरी के रूप में न देखें, बल्कि इसे जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाएं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार, बच्चों एवं आसपास के लोगों को भी स्वतंत्रता दिवस के वास्तविक महत्व से अवगत कराएं और उन्हें यह समझाएं कि उनके अच्छे कर्म और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार से ही समाज की स्वतंत्रता और व्यवस्था सुरक्षित रह सकती है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक दिन मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि पूरे वर्ष अपने कार्यों और कर्तव्यों के माध्यम से यह विचार करने का अवसर है कि हम अपनी तथा समाज की स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने में कितना योगदान दे रहे हैं।
अंत में जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित एवं जनहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने अपने संबोधन का समापन “जय हिंद, जय भारत” के उद्घोष के साथ किया।
कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर के.डी. शर्मा, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, सूचना अधिकारी सतीश कुमार, ईडीएम चक्रेश त्रिवेदी, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगदीश निगम, महिला कल्याण विभाग से शिखा सोनी, दीक्षा सिंह सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • घाटमपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सरकारी कार्यालयों और थानों में हुआ भव्य ध्वजारोहण घाटमपुर- राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज घाटमपुर तहसील क्षेत्र में देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। सुबह से ही क्षेत्र के सभी मुख्य सरकारी कार्यालयों, थानों और स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित समय के अनुसार पूरी गरिमा और सम्मान के साथ झंडा रोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और देश के वीर शहीदों को याद किया गया।स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष मौके पर क्षेत्र की सभी प्रमुख इमारतों को तिरंगे गुब्बारों, लाइटों और फूलों से बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। घाटमपुर कोतवाली, सजेती थाना और रेवना थाना परिसर में थानाध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके साथ ही कस्बा चौकी घाटमपुर को भी आकर्षक रूप से सजाया गया, जहां सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उत्सव का माहौल दिखाई दिया।प्रशासनिक भवनों में घाटमपुर तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्य अतिथि और अधिकारियों द्वारा झंडा फहराया गया। वन विभाग कार्यालय में भी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में गर्व के साथ तिरंगा फहराया गया।चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े संस्थानों में भी भारी उत्साह देखा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घाटमपुर, पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों की इमारतों को लाइटों और फूलों से विशेष रूप से सजाया गया था। ध्वजारोहण के बाद सभी स्थानों पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के बीच मिठाई बांटी गई और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
    1
    घाटमपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सरकारी कार्यालयों और थानों में हुआ भव्य ध्वजारोहण
घाटमपुर- राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज घाटमपुर तहसील क्षेत्र में देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। सुबह से ही क्षेत्र के सभी मुख्य सरकारी कार्यालयों, थानों और स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित समय के अनुसार पूरी गरिमा और सम्मान के साथ झंडा रोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और देश के वीर शहीदों को याद किया गया।स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष मौके पर क्षेत्र की सभी प्रमुख इमारतों को तिरंगे गुब्बारों, लाइटों और फूलों से बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। घाटमपुर कोतवाली, सजेती थाना और रेवना थाना परिसर में थानाध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके साथ ही कस्बा चौकी घाटमपुर को भी आकर्षक रूप से सजाया गया, जहां सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उत्सव का माहौल दिखाई दिया।प्रशासनिक भवनों में घाटमपुर तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्य अतिथि और अधिकारियों द्वारा झंडा फहराया गया। वन विभाग कार्यालय में भी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में गर्व के साथ तिरंगा फहराया गया।चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े संस्थानों में भी भारी उत्साह देखा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घाटमपुर, पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों की इमारतों को लाइटों और फूलों से विशेष रूप से सजाया गया था। ध्वजारोहण के बाद सभी स्थानों पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के बीच मिठाई बांटी गई और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.