logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में हुवा बड़ा सड़क दुर्घटना गयी दो वेक्ति की जान 🔥🔥

1 hr ago
user_Sirf such
Sirf such
Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
1 hr ago

गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में हुवा बड़ा सड़क दुर्घटना गयी दो वेक्ति की जान 🔥🔥

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में हुवा बड़ा सड़क दुर्घटना गयी दो वेक्ति की जान 🔥🔥
    1
    गुमला जिले के घाघरा प्रखंड में हुवा बड़ा सड़क दुर्घटना गयी दो वेक्ति की जान 🔥🔥
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • पंचायत भवन की रिपेयरिंग पर लाखों खर्च! video ko jyada Se jyada share kijiye
    1
    पंचायत भवन की रिपेयरिंग पर लाखों खर्च! video ko jyada Se jyada share kijiye
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • पशु क्रूरता अधिनियम को ताख पर रख पशु तस्करी के विरुद्ध कारवाई 11 पशु जब्त सेन्हा-लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रात्रि में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 11 पशुओं को जब्त किया है। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एकागुड़ी सीमावर्ती इलाके का बादुर डांड़ के रास्ते पशु क्रूरता अधिनियम को ताख पर रख पशु तस्कर के द्वारा गोरख धंधा चल रहा था। जिसकी गुप्त सूचना सेन्हा थाना प्रभारी को मिलते ही उसके पश्चात पुलिस द्वारा त्वरित एक छापेमारी दल का गठन किया गया और यह कारवाई की गई। मौके से अवैध तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 11 पशुओं को बरामद कर सेन्हा थाना लाया गया। जबकि पशु तस्कर मौके से पुलिस को देख फरार हो गया। जब्त किए गए पशुओं की चिकित्सीय (मेडिकल) जांच डॉक्टर अमर दीपक तिग्गा द्वारा कराई गई। तथा पशु क्रूरता अधिनियम एक्ट 2005 के आलोक में कांड संख्या 114/26 दर्ज कर नामजद आरोपी उगरा निवासी सामूल अंसारी के विरुद्ध धारा 12 (1) (2) के तहत पुलिस प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई। वहीं पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए जब्त पशुओं के लिए चारे और पानी की उचित व्यवस्था की गई। इस संदर्भ में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध कारोबारी पर वरीय पुलिस पदाधिकारी लोहरदगा के निर्देशानुसार छापेमारी जारी रहेगा। छापेमारी दल ए एस आई श्रीकांत दास एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।
    4
    पशु क्रूरता अधिनियम को ताख पर रख पशु तस्करी के विरुद्ध कारवाई 11 पशु जब्त
सेन्हा-लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रात्रि में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 11 पशुओं को जब्त किया है। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एकागुड़ी सीमावर्ती इलाके का बादुर डांड़ के रास्ते पशु क्रूरता अधिनियम को ताख पर रख पशु तस्कर के द्वारा गोरख धंधा चल रहा था। जिसकी गुप्त सूचना सेन्हा थाना प्रभारी को मिलते ही उसके पश्चात पुलिस द्वारा त्वरित एक छापेमारी दल का गठन किया गया और यह कारवाई की गई। मौके से अवैध तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 11 पशुओं को बरामद कर सेन्हा थाना लाया गया। जबकि पशु तस्कर मौके से पुलिस को देख फरार हो गया। जब्त किए गए पशुओं की चिकित्सीय (मेडिकल) जांच डॉक्टर अमर दीपक तिग्गा द्वारा कराई गई। तथा पशु क्रूरता अधिनियम एक्ट 2005 के आलोक में कांड संख्या 114/26 दर्ज कर नामजद आरोपी उगरा निवासी सामूल अंसारी के विरुद्ध धारा 12 (1) (2) के तहत पुलिस प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई। वहीं पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए जब्त पशुओं के लिए चारे और पानी की उचित व्यवस्था की गई। इस संदर्भ में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध कारोबारी पर वरीय पुलिस पदाधिकारी लोहरदगा के निर्देशानुसार छापेमारी जारी रहेगा। छापेमारी दल ए एस आई श्रीकांत दास एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • जुरिया जमीन विवाद में बुलवा भगत का बड़ा बयान!“केस हम चार बार जीत चुके हैं!” बोले— सत्ता की लड़ाई नहीं, दो आदिवासी भाइयों के बीच का है विवाद! लोहरदगा के जुरिया में 6 एकड़ 44 डिसमिल जमीन का मामला, आखिर क्या है पूरा विवाद?...#
    1
    जुरिया जमीन विवाद में बुलवा भगत का बड़ा बयान!“केस हम चार बार जीत चुके हैं!” बोले— सत्ता की लड़ाई नहीं, 
दो आदिवासी भाइयों के बीच का है विवाद! लोहरदगा के जुरिया में 6 एकड़ 44 डिसमिल जमीन का मामला, आखिर क्या है पूरा विवाद?...#
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • लोहरदगा जिला मुख्यालय स्थित नदिया हिन्दू प्लस टू उच्च विद्यालय मिनी स्टेडियम मैदान में लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य और ऊर्जावान शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कबूतर उड़ाकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। लोहरदगा जिला मुख्यालय स्थित नदिया हिन्दू प्लस टू उच्च विद्यालय मिनी स्टेडियम मैदान में लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य और ऊर्जावान शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कबूतर उड़ाकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
    1
    लोहरदगा जिला मुख्यालय स्थित नदिया हिन्दू प्लस टू उच्च विद्यालय मिनी स्टेडियम मैदान में लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य और ऊर्जावान शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कबूतर उड़ाकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।


लोहरदगा जिला मुख्यालय स्थित नदिया हिन्दू प्लस टू उच्च विद्यालय मिनी स्टेडियम मैदान में लोहरदगा प्रीमियर लीग 2026 फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य और ऊर्जावान शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कबूतर उड़ाकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • इंजेक्शन देने के बाद महिला की मौत, शव को एक्स-रे कक्ष में रखने का आरोप इंजेक्शन देने के बाद महिला की मौत, शव को एक्स-रे कक्ष में रखने का आरोप चंदवा के आराध्या क्लीनिक पर उठे सवाल, पैथोलॉजी और एक्स-रे संचालन की भी जांच की मांग; सिविल सर्जन ने कहा- रिपोर्ट मिलने के बाद होगी कार्रवाई चंदवा (लातेहार)। संजय कुमार यादव  चंदवा स्थित आराध्या क्लीनिक में इलाज के दौरान सीता देवी (60-65 वर्ष) की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बौदा टोला, जामुन टोला निवासी रामटहल गंजू की पत्नी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तबीयत खराब होने पर महिला क्लीनिक पहुंची थी। आरोप है कि क्लीनिक संचालक नागेंद्र कुमार ठाकुर द्वारा इंजेक्शन दिए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्लीनिक की कार्यप्रणाली और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मौत के बाद शव को एक्स-रे कक्ष में रखने का आरोप आरोप है कि महिला की मौत के बाद उसके शव को क्लीनिक के एक्स-रे मशीन वाले कक्ष में रखा गया। करीब एक घंटे बाद क्लीनिक संचालक द्वारा निजी वाहन से शव को उसके घर भेजा गया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर परिजनों और स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और मौत के बाद की परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पैथोलॉजी और एक्स-रे संचालन की जांच की मांग आराध्या क्लीनिक में पैथोलॉजी जांच और एक्स-रे की सुविधा के संचालन को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि आवश्यक पंजीकरण, लाइसेंस और योग्य तकनीकी कर्मियों की उपलब्धता की जांच होनी चाहिए। इन आरोपों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग से क्लीनिक के पंजीकरण, संचालक की चिकित्सकीय योग्यता, एक्स-रे मशीन के वैधानिक अनुमोदन तथा उपलब्ध जांच सुविधाओं की जांच कराने की मांग की जा रही है। 80 हजार रुपये दिए जाने की चर्चा महिला की मौत के बाद मामले को आपसी समझौते के जरिए सुलझाने की चर्चा भी सामने आई है। सूत्रों के हवाले से परिजनों को करीब 80 हजार रुपये दिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, राशि के भुगतान और कथित समझौते की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। खबर लिखे जाने तक चंदवा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराए जाने की जानकारी सामने नहीं आई थी। मामले में परिजनों का विस्तृत आधिकारिक पक्ष और क्लीनिक संचालक का बयान भी प्राप्त नहीं हो सका है। पूर्व की घटनाओं की जांच की भी उठी मांग स्थानीय स्तर पर क्लीनिक में पूर्व में भी इलाज के दौरान मरीजों की मौत होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन दावों की पुष्टि के लिए संबंधित रिकॉर्ड, पूर्व शिकायतों और चिकित्सकीय दस्तावेजों की जांच जरूरी है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। सिविल सर्जन बोले- जांच रिपोर्ट मिलने के बाद होगी कार्रवाई इस संबंध में लातेहार के सिविल सर्जन राजमोहन खलखो से दूरभाष पर जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में चंदवा के प्रभारी से उनकी बात हुई है। प्रभारी को जांच रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन के अनुसार, अभी तक जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रिपोर्ट मिलने और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। जांच से स्पष्ट होगी वास्तविक स्थिति महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए चिकित्सकीय अभिलेखों, इंजेक्शन और उपचार से संबंधित जानकारी तथा संबंधित लोगों के बयान की जांच आवश्यक है। जरूरत के अनुसार अन्य चिकित्सकीय साक्ष्यों का भी परीक्षण किया जाना चाहिए। जांच में यदि किसी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
    2
    इंजेक्शन देने के बाद महिला की मौत, शव को एक्स-रे कक्ष में रखने का आरोप
इंजेक्शन देने के बाद महिला की मौत, शव को एक्स-रे कक्ष में रखने का आरोप
चंदवा के आराध्या क्लीनिक पर उठे सवाल, पैथोलॉजी और एक्स-रे संचालन की भी जांच की मांग; सिविल सर्जन ने कहा- रिपोर्ट मिलने के बाद होगी कार्रवाई
चंदवा (लातेहार)। संजय कुमार यादव 
चंदवा स्थित आराध्या क्लीनिक में इलाज के दौरान सीता देवी (60-65 वर्ष) की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बौदा टोला, जामुन टोला निवासी रामटहल गंजू की पत्नी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तबीयत खराब होने पर महिला क्लीनिक पहुंची थी। आरोप है कि क्लीनिक संचालक नागेंद्र कुमार ठाकुर द्वारा इंजेक्शन दिए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्लीनिक की कार्यप्रणाली और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
मौत के बाद शव को एक्स-रे कक्ष में रखने का आरोप
आरोप है कि महिला की मौत के बाद उसके शव को क्लीनिक के एक्स-रे मशीन वाले कक्ष में रखा गया। करीब एक घंटे बाद क्लीनिक संचालक द्वारा निजी वाहन से शव को उसके घर भेजा गया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर परिजनों और स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और मौत के बाद की परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
पैथोलॉजी और एक्स-रे संचालन की जांच की मांग
आराध्या क्लीनिक में पैथोलॉजी जांच और एक्स-रे की सुविधा के संचालन को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि आवश्यक पंजीकरण, लाइसेंस और योग्य तकनीकी कर्मियों की उपलब्धता की जांच होनी चाहिए। इन आरोपों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग से क्लीनिक के पंजीकरण, संचालक की चिकित्सकीय योग्यता, एक्स-रे मशीन के वैधानिक अनुमोदन तथा उपलब्ध जांच सुविधाओं की जांच कराने की मांग की जा रही है।
80 हजार रुपये दिए जाने की चर्चा
महिला की मौत के बाद मामले को आपसी समझौते के जरिए सुलझाने की चर्चा भी सामने आई है। सूत्रों के हवाले से परिजनों को करीब 80 हजार रुपये दिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, राशि के भुगतान और कथित समझौते की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। खबर लिखे जाने तक चंदवा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराए जाने की जानकारी सामने नहीं आई थी। मामले में परिजनों का विस्तृत आधिकारिक पक्ष और क्लीनिक संचालक का बयान भी प्राप्त नहीं हो सका है।
पूर्व की घटनाओं की जांच की भी उठी मांग
स्थानीय स्तर पर क्लीनिक में पूर्व में भी इलाज के दौरान मरीजों की मौत होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन दावों की पुष्टि के लिए संबंधित रिकॉर्ड, पूर्व शिकायतों और चिकित्सकीय दस्तावेजों की जांच जरूरी है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
सिविल सर्जन बोले- जांच रिपोर्ट मिलने के बाद होगी कार्रवाई
इस संबंध में लातेहार के सिविल सर्जन राजमोहन खलखो से दूरभाष पर जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में चंदवा के प्रभारी से उनकी बात हुई है। प्रभारी को जांच रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन के अनुसार, अभी तक जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रिपोर्ट मिलने और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
जांच से स्पष्ट होगी वास्तविक स्थिति
महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए चिकित्सकीय अभिलेखों, इंजेक्शन और उपचार से संबंधित जानकारी तथा संबंधित लोगों के बयान की जांच आवश्यक है। जरूरत के अनुसार अन्य चिकित्सकीय साक्ष्यों का भी परीक्षण किया जाना चाहिए। जांच में यदि किसी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
    user_संजय यादव
    संजय यादव
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    16 hrs ago
  • मां लख्खी की पूजा रविवार की रात 9:00 बजे बरवाडीह के गढ़वाटार में बंगाली रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से मनाया गया। मां लख्खी की पूजा का आयोजन गढ़वाटार निवासी छाया रानी पाल एवं बसंत पाल के आवास में बनाया गया। इस मौके पर बरवाडीह एवं गढ़वाटार की कई महिलाओं ने भाग लेकर मां लख्खी की पूजा अर्चना बंगाली रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से किया और अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना किया।
    1
    मां लख्खी की पूजा रविवार की रात 9:00 बजे बरवाडीह के गढ़वाटार में बंगाली रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से मनाया गया।
मां लख्खी की पूजा का आयोजन गढ़वाटार निवासी छाया रानी पाल एवं बसंत पाल के आवास में बनाया गया। इस मौके पर बरवाडीह एवं गढ़वाटार की कई महिलाओं ने भाग लेकर मां लख्खी की पूजा अर्चना बंगाली रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से किया और अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना किया।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • लोहरदगा में जन्म विवाद को लेकर हो रहा है घमासान वीडियो बनाकर आप लोग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं
    1
    लोहरदगा में जन्म विवाद को लेकर हो रहा है घमासान वीडियो बनाकर आप लोग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.