Shuru
Apke Nagar Ki App…
PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती बच्चों ने उन्हें और उनकी दिवंगत मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन वह गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहते हैं।
Veeresh Kumar
PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती बच्चों ने उन्हें और उनकी दिवंगत मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन वह गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहते हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी PM Narendra Modi ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर की घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती बच्चों ने उन्हें और उनकी दिवंगत मां को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, लेकिन वह गाली देने वाले बच्चों को माफ करना चाहते हैं।1
- शाहजहाँपुर, 30 जुलाई 2026। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं व्यापारी हृदय सम्राट श्री लोकेश अग्रवाल जी के शहीदों की नगरी शाहजहाँपुर आगमन पर आस्था बरेली न्यूज चैनल लोधीपुर स्थित होटल पार्क इन में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने श्री अग्रवाल का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में व्यापारियों की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास व्यक्त किया।1
- *जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, शिक्षकों पर गंभीर आरोप*4
- एडवोकेट का सनसनीखेज आरोप—'1 लाख दो, नहीं तो SC/ST में फंसा दूंगा!'" फर्जी पत्रकार या रंगदारी गैंग? एडवोकेट का सनसनीखेज आरोप—'1 लाख दो, नहीं तो SC/ST में फंसा दूंगा!'" नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अधिवक्ता ने खुद को पत्रकार बताने वाले युवक पर रंगदारी मांगने, मारपीट करने और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम इस्माईलपुर का है। एडवोकेट उमेश पाल का आरोप है कि गांव का रहने वाला बब्लू सागर, जो खुद को पत्रकार बताता है, चुनावी रंजिश के चलते उनकी एडिट की हुई ऑडियो और पोस्ट सोशल मीडिया तथा एक कथित समाचार पत्र में वायरल कर उनकी छवि खराब कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि 30 जुलाई की सुबह आरोपी ने एक साथी के साथ उन्हें घेर लिया और कहा कि अगर वायरल पोस्ट हटवानी है तो शाम तक 1 लाख रुपये दो, नहीं तो फर्जी SC/ST समेत अन्य मुकदमों में फंसा देंगे। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। उमेश पाल का यह भी दावा है कि सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में आरोपी किसी मान्यता प्राप्त समाचार पत्र या चैनल से संबद्ध नहीं पाया गया। साथ ही उसके खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमा दर्ज होने की बात भी प्रार्थना पत्र में कही गई है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने 30 जुलाई को थाना बिशारतगंज में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर अब वरिष्ठ अधिकारियों से एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल ये सभी आरोप शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर आधारित हैं। पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।1
- फरीदपुर बरेली, 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार): उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। लगभग 40 फीट गहरे गड्ढे में खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 25 वर्षीय मजदूर सुरजीत की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे के समय सुरजीत अपने चचेरे भाई प्रेमपाल और अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। मिट्टी धंसते ही दोनों भाई मलबे में दब गए। प्रेमपाल किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन सुरजीत उसकी आंखों के सामने मलबे में दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद सुरजीत को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने फैक्ट्री के मुख्य गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया और फैक्ट्री प्रबंधन व ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने तथा उचित मुआवजे की मांग की। मौके पर पहुंचीं एसडीएम विदुषी सिंह और पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से ₹8 लाख की आर्थिक सहायता देने तथा शासन की योजनाओं के तहत ₹5 लाख के क्लेम का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ-साथ सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। फरीदपुर बरेली, 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार): उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। लगभग 40 फीट गहरे गड्ढे में खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 25 वर्षीय मजदूर सुरजीत की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे के समय सुरजीत अपने चचेरे भाई प्रेमपाल और अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। मिट्टी धंसते ही दोनों भाई मलबे में दब गए। प्रेमपाल किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन सुरजीत उसकी आंखों के सामने मलबे में दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद सुरजीत को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने फैक्ट्री के मुख्य गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया और फैक्ट्री प्रबंधन व ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने तथा उचित मुआवजे की मांग की। मौके पर पहुंचीं एसडीएम विदुषी सिंह और पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से ₹8 लाख की आर्थिक सहायता देने तथा शासन की योजनाओं के तहत ₹5 लाख के क्लेम का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ-साथ सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।1