ऐसा कोई सगा नही जिसको भाजपा ने ठगा नही - विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल - शुक्लपुरा बाजार में PDA की कार्यकर्ता सम्मेलन हुई आयोजित - जब तक भाजपा हारेगी नही तब तक सारी समस्याओं का नही होगा हल - विधायक - बिना भेदभाव के सपा का करे समर्थन तभी समाजवादी पार्टी की बनेगी 2027 में सरकार - कविंद्र चौधरी अतुल *दुबौलिया बस्ती*- विधानसभा क्षेत्र 308 कप्तानगंज के अन्तर्गत विकासखण्ड दुबौलिया में शुक्लपुरा बाजार में समाजवादी पार्टी ( PDA ) की कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुई जिसमें पूर्व / वर्तमान जनप्रतिनिधि , पूर्व / वर्तमान पदाधिकारीगण , सेक्टर अध्यक्ष, बूध अध्यक्ष, बूथ कमेटी, बीएलए / पर्यवेक्षक व कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यकर्ता सम्मेलन कप्तानगंज सपा विधायक कविंद्र चौधरी अतुल के नेतृत्व में हुआ । विधायक ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सपा पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया । विधायक कविंद्र चौधरी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्षों के सहयोग से बूथ स्तर पर जीतने से समाजवादी पार्टी की सरकार 2027 में बनने जा रही है । समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सभी मतदाता सहयोग करे । वर्तमान समय में भाजपा सरकार गरीबों की दुश्मन बनी हुई है । महंगाई बड़े पैमाने पर बढ़ी हुई है । परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है । स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बदहाल है । बेरोजगार नौकरी के लिए दर - दर की ठोकरें खा रहे हैं और जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं । भाजपा सरकार ने जो चुनावी वादा किया था वह चुनावी वादा पूरा करने में पूरी तरह फेल है । अब महिलाओं के खाते में 50 हजार रुपए देने की चुनावी रणनीति बनाई जा रही है और 50 हजार रुपए का लालच देकर महिलाओं का वोट लेना चाह रही है । विधायक ने कहा कि किसी प्रकार के भाजपा द्वारा दिये गये लालच में न आये नही तो आने वाले समय में और बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा । गैस सिलेंडर की महंगाई और किल्लत को लेकर विस्तार से जानकारी दिया । विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल ने कहा कि हमने बिजली कटौती व अन्य समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के एमडी से भी शिकायत कर चुका हूं लेकिन एमडी ने कहा कि विधायक जी गांवों में बिजली कितनी चोरी होती है इसके बारे में नही कह रहे हो अर्थात् प्रदेश सरकार की गलत नीतियों पर ही बिजली विभाग भी कार्य कर रही है । पूर्व प्रमुख दुबौलिया संजय गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो योजनाएं अपने कार्यकाल में चलाया था वह समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पुनः योजनाएं चलाई जायेगी जिसका लाभ हर गरीब परिवार को निष्पक्ष रूप से मिलेगा । कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक कविंद्र चौधरी , कप्तानगंज चेयरमैन चन्द्र प्रकाश चौधरी, दुबौलिया प्रमुख प्रतिनिधि राजेश यादव, आर डी निषाद , पूर्व प्रमुख दुबौलिया संजय गौतम, विधायक प्रतिनिधि दुबौलिया मुकेश चौधरी , राजेश गौतम, सुनील चौधरी , रवि चौधरी , प्रेमचन्द्र चौधरी, स्वाहेल , गायक राम भवन यादव समेत अन्य भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

- कायस्थ समाज ने दिखाई एकजुटता की ताकत, शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा जनसैलाब जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ का भव्य अभिनंदन, समाजहित में एकजुट होकर काम करने का लिया संकल्प संतकबीरनगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा संतकबीरनगर के तत्वावधान में रविवार को आयोजित ‘कायस्थ समाज का गौरव एवं श्रेष्ठतम सम्मान समारोह’ एवं शपथ ग्रहण समारोह में सामाजिक एकता और संगठनात्मक शक्ति का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे कायस्थ समाज के लोगों ने समारोह में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने, जरूरतमंदों की मदद करने और समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव ‘बेचैन’ का पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ का भी भव्य अभिनंदन किया गया। मुख्य संरक्षक ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। ‘महासभा एक संगठन नहीं, परिवार है’ मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव ‘बेचैन’ ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा केवल संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। परिवार की शक्ति आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता में निहित होती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन से जोड़ने और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से होती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज को संगठित करने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी भी है। एकता को बताया समाज की सबसे बड़ी ताकत महासभा के संरक्षक डॉ. आलोक सिंहा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकता और अखंडता आवश्यक है। आपसी मतभेदों को किनारे रखकर सभी को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने युवाओं को समाज की रीढ़ बताते हुए सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने देश और समाज के निर्माण में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब समय आ गया है कि समाज अपनी सामूहिक शक्ति को पहचाने और अपने अधिकार, सम्मान एवं हितों के लिए संगठित होकर मजबूती से आगे बढ़े।पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने संगठन के पुराने संघर्षों को याद करते हुए कहा कि जब संतकबीरनगर जिला अस्तित्व में नहीं आया था, तब उन्होंने और विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव ने बस्ती मंडल के खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले कायस्थ समाज के लोगों को जागरूक एवं संगठित करने का अभियान शुरू किया था। उस समय संगठन को खड़ा करना आसान नहीं था, लेकिन समाज के लोगों के सहयोग और निरंतर प्रयासों से धीरे-धीरे मजबूत सामाजिक आधार तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि आज समाज की एकजुटता देखकर पुराने संघर्ष सार्थक नजर आ रहे हैं।विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब कायस्थ समाज अपने अधिकार और सम्मान को मजबूती से हासिल करेगा। समारोह में उमड़ी भारी भीड़ समाज की बढ़ती एकजुटता और संगठन के प्रति विश्वास का स्पष्ट संदेश दे रही है।जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का भरोसासमारोह के समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और समाज के लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता, संगठन के विस्तार और समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का उन्होंने भरोसा दिलाया।समारोह में कायस्थ पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, महासचिव पवन श्रीवास्तव, महासभा के संरक्षक एडवोकेट अरुण कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट सुधीर श्रीवास्तव, जिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष संत कुमार श्रीवास्तव, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, जिला महासचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, संगठन सचिव पवन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव, सचिव समीप श्रीवास्तव प्रसेन, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम मोहन श्रीवास्तव, कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावा विनय कुमार श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, पवन कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव ‘शिवम लाला’, राजेंद्र श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, रवि प्रताप श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, उज्जवल श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, श्याम मुरारी लाल श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, स्वास्तिक श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी संजय श्रीवास्तव, सक्षम श्रीवास्तव और अंकुर श्रीवास्तव समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, पल्लवी श्रीवास्तव, महासचिव अर्चना श्रीवास्तव, सविता श्रीवास्तव, कमला श्रीवास्तव, मधुरिमा श्रीवास्तव, सुनीला श्रीवास्तव, यशिका श्रीवास्तव एवं तनिष्का श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी भी मौजूद रहीं। समारोह में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़ ने संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और कायस्थ समाज की सामूहिक शक्ति का जोरदार संदेश दिया।1
- 🚨 अंबेडकरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़! 🚨 ➡️ हंसवर थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 7:30 बजे पुलिस और बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़। ➡️ पुलिस के मुताबिक, रोकने का इशारा करने पर दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बाइक से भागने का प्रयास किया। ➡️ जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। ➡️ पकड़े गए आरोपियों की पहचान जीशान और शिवम यादव के रूप में हुई है। ➡️ मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में दरोगा रवि यादव के हाथ में भी गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। ➡️ घायल दोनों आरोपियों को बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। ➡️ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। ⚠️ पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। 📍 जनपद अंबेडकरनगर से आप देख रहे हैं Bharat News 24 🖊️ ब्यूरो चीफ — राम तिलक विश्वकर्मा 📱 वाट्सएप नंबर: 90 26 25 32 71 📢 खबरों के लिए संपर्क करें। #AmbedkarNagar #AmbedkarNagarNews #Hanswar #PoliceEncounter #UPPolice #BreakingNews #BharatNews24 #RamTilakVishwakarma 🚨 अंबेडकरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़! 🚨 ➡️ हंसवर थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 7:30 बजे पुलिस और बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़। ➡️ पुलिस के मुताबिक, रोकने का इशारा करने पर दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बाइक से भागने का प्रयास किया। ➡️ जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। ➡️ पकड़े गए आरोपियों की पहचान जीशान और शिवम यादव के रूप में हुई है। ➡️ मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में दरोगा रवि यादव के हाथ में भी गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। ➡️ घायल दोनों आरोपियों को बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। ➡️ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। ⚠️ पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। 📍 जनपद अंबेडकरनगर से आप देख रहे हैं Bharat News 24 🖊️ ब्यूरो चीफ — राम तिलक विश्वकर्मा 📱 वाट्सएप नंबर: 90 26 25 32 71 📢 खबरों के लिए संपर्क करें। #AmbedkarNagar #AmbedkarNagarNews #Hanswar #PoliceEncounter #UPPolice #BreakingNews #BharatNews24 #RamTilakVishwakarma1
- प्रसूता की मौत पर परिजन भड़के, अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन, इलाज में लापरवाही का आरोप।1
- 🚨 अम्बेडकरनगर ब्रेकिंग न्यूज़ प्रसूता की मौत पर अस्पताल के बाहर हंगामा ➡️ प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों ने किया हंगामा ➡️ परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप ➡️ घटना के बाद अस्पताल परिसर में मचा अफरा-तफरी का माहौल ➡️ परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान समाचार पत्र आलापुर1
- शादी वाली मेहंदी लेने के लिए दादा भी उत्सुक कॉमेडी वीडियो 🤣🤑! वायरस शादी वाली मेहंदी वीडियो1
- *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में थाना कोतवाली खलीलाबाद के शहरी चौकी प्रभारियों, जीडी मुंशी एवं कार्यालय कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* आज दिनाँक 14.09.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस कार्यालय में थाना कोतवाली खलीलाबाद की शहरी चौकियों के प्रभारियों, जीडी मुंशी एवं कार्यालय में नियुक्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की गयी । बैठक के दौरान रात्रि गश्त एवं पैदल गश्त को और अधिक चुस्त-दुरुस्त एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिसकर्मियों को रात्रि के समय अधिक से अधिक क्षेत्र में मौजूद रहकर भ्रमणशील रहने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । कार्यालय में नियुक्त मुंशियों को ड्यूटी रोस्टर में आवश्यक परिवर्तन करते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे ड्यूटी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके । इसके अतिरिक्त RT सेट पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं को तत्परता एवं सतर्कता से सुनने तथा प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल रिप्लाई करने हेतु निर्देशित किया गया । जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को भी RT सेट पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं को गंभीरता से सुनने एवं तत्काल आवश्यक प्रतिक्रिया देने हेतु आदेशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि RT सेट पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर उस समय ड्यूटी पर तैनात सम्बन्धित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाएगी ।3
- विवाद में दुकानदार को पीटा, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज की।1
- सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर मार्ग अवरुद्ध करने का आरोप, पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर मार्ग अवरुद्ध करने का आरोप, पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत बांसी,सिद्धार्थनगर।तहसील बांसी क्षेत्र के ग्राम जगरगठिया की रहने वाली कलावती देवी पत्नी परशुराम ने उपजिलाधिकारी बांसी को प्रार्थना पत्र देकर गांव की सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है।पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2025 में ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन से उनके घर से लेकर गुलाम रसूल के घर तक सार्वजनिक नाली का निर्माण कराया गया था, जिससे उनके और गांव के अन्य लोगों के घर के पानी की निकासी होती थी। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि गत 10 सितंबर 2026 को गांव के ही विजयी पुत्र बालगोविन्द और उनकी पत्नी सुन्दरी ने मिलकर सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर उसमें मिट्टी पाट दी। नाली बंद होने से पीड़िता के घर के आसपास पानी का भराव हो गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी विवाद पर आमादा हो गए। मामले की सूचना 112 नंबर पर भी दी गई। पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर नाली को दोबारा खुलवाने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जिलाधिकारी का मोबाइल किसी व्यक्ति ने उठाया और शिकायत के बारे में जानकारी ली और कहां अभी मामले को डीएम साहब से अवगत कराऊंगा।1
- अंबेडकरनगर: चिकन दुकानदार की हत्या! बांस से पीटकर ली जान, शराब के ठेके पर हुआ था विवाद1