सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर मार्ग अवरुद्ध करने का आरोप, पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर मार्ग अवरुद्ध करने का आरोप, पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत बांसी,सिद्धार्थनगर।तहसील बांसी क्षेत्र के ग्राम जगरगठिया की रहने वाली कलावती देवी पत्नी परशुराम ने उपजिलाधिकारी बांसी को प्रार्थना पत्र देकर गांव की सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है।पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2025 में ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन से उनके घर से लेकर गुलाम रसूल के घर तक सार्वजनिक नाली का निर्माण कराया गया था, जिससे उनके और गांव के अन्य लोगों के घर के पानी की निकासी होती थी। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि गत 10 सितंबर 2026 को गांव के ही विजयी पुत्र बालगोविन्द और उनकी पत्नी सुन्दरी ने मिलकर सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर उसमें मिट्टी पाट दी। नाली बंद होने से पीड़िता के घर के आसपास पानी का भराव हो गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी विवाद पर आमादा हो गए। मामले की सूचना 112 नंबर पर भी दी गई। पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर नाली को दोबारा खुलवाने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जिलाधिकारी का मोबाइल किसी व्यक्ति ने उठाया और शिकायत के बारे में जानकारी ली और कहां अभी मामले को डीएम साहब से अवगत कराऊंगा।
सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर मार्ग अवरुद्ध करने का आरोप, पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर मार्ग अवरुद्ध करने का आरोप, पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत बांसी,सिद्धार्थनगर।तहसील बांसी क्षेत्र के ग्राम जगरगठिया की रहने वाली कलावती देवी पत्नी परशुराम ने उपजिलाधिकारी बांसी को प्रार्थना पत्र देकर गांव की सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है।पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2025 में ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन से उनके घर से लेकर गुलाम रसूल के घर तक सार्वजनिक नाली का निर्माण कराया गया था, जिससे उनके और गांव के अन्य लोगों के घर के पानी की निकासी होती थी। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि गत 10 सितंबर 2026 को गांव के ही विजयी पुत्र बालगोविन्द और उनकी पत्नी सुन्दरी ने मिलकर सार्वजनिक नाली को क्षतिग्रस्त कर उसमें मिट्टी पाट दी। नाली बंद होने से पीड़िता के घर के आसपास पानी का भराव हो गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी विवाद पर आमादा हो गए। मामले की सूचना 112 नंबर पर भी दी गई। पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर नाली को दोबारा खुलवाने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जिलाधिकारी का मोबाइल किसी व्यक्ति ने उठाया और शिकायत के बारे में जानकारी ली और कहां अभी मामले को डीएम साहब से अवगत कराऊंगा।
- *लखनऊ — मायावती ने आज न्यूज एजेंसियों को बुलाकर अपना वीडियो जारी किया।* दरअसल, उनकी पार्टी में ऐसी अफवाह थी कि मायावती बहुत बीमार हैं, इसलिए सिर्फ ट्वीट के जरिए बयान आ रहा है। इसी बात का खंडन करने के लिए वीडियो जारी किया। *कल रात मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भी मायावती के घर फोन किया और पार्टी इंचार्ज अनूप कुमार से पूछा - क्या बहन जी (मायावती) बीमार चल रही हैं?* इसपर अनूप कुमार ने कहा - नहीं, वो बिल्कुल ठीक हैं। इसके बाद आकाश आनंद ने कहा - ये बात बहन जी को मत बताना। मायावती ने आकाश आनंद के कॉल की मंशा पर शंका जताई है। *लखनऊ — मायावती ने आज न्यूज एजेंसियों को बुलाकर अपना वीडियो जारी किया।* दरअसल, उनकी पार्टी में ऐसी अफवाह थी कि मायावती बहुत बीमार हैं, इसलिए सिर्फ ट्वीट के जरिए बयान आ रहा है। इसी बात का खंडन करने के लिए वीडियो जारी किया। *कल रात मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भी मायावती के घर फोन किया और पार्टी इंचार्ज अनूप कुमार से पूछा - क्या बहन जी (मायावती) बीमार चल रही हैं?* इसपर अनूप कुमार ने कहा - नहीं, वो बिल्कुल ठीक हैं। इसके बाद आकाश आनंद ने कहा - ये बात बहन जी को मत बताना। मायावती ने आकाश आनंद के कॉल की मंशा पर शंका जताई है।1
- थानेदार और अधिवक्ता में छिड़ी जंग --- महराजगंज में कोतवाल के खिलाफ अधिवक्ताओं में नाराजगी महराजगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने कोतवाल पर अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप लगाया है। आरोप है कि 13 सितंबर को थाना परिसर में अधिवक्ता सचिन कुमार सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। अधिवक्ता को विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर अधिवक्ता सचिन कुमार सिंह ने बार एसोसिएशन को प्रार्थना-पत्र दिया। इसके बाद 14 सितंबर को बार एसोसिएशन की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक से प्रभारी निरीक्षक को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। साथ ही पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई है। हालांकि, लगाए गए आरोपों पर पुलिस पक्ष सामने आना अभी बाकी है। #mahrajganj #police #advocate1
- मूसलाधार बारिश से हरितालिका तीज व्रत उपासिकाओं को मिली राहत कैम्पियरगंज। क्षेत्र में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लगातार पड़ रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली। वहीं हरितालिका तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए भी बारिश राहत लेकर आई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से वातावरण ठंडा हो गया। निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने बताया कि पिछले दिनों तेज धूप और उमस के कारण काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है। इससे व्रत के दौरान गर्मी और उमस से काफी राहत महसूस हो रही है। हरितालिका तीज पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखती हैं। बारिश के कारण जहां व्रत रखने वाली महिलाओं को गर्मी से राहत मिली, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में लगी धान की फसल को भी पानी मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। हालांकि लगातार बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने लगी है। इसके बावजूद मौसम में आई ठंडक से लोगों ने राहत की सांस ली।1
- गणेश चतुर्थी व कजरी तीज पर मुस्तैद रही पुलिस, मंदिरों और पूजा पंडालों में चाक-चौबंद सुरक्षा एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तैनात रहा पुलिस बल, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दी गई विशेष प्राथमिकता संतकबीरनगर। गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज त्योहार को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए संतकबीरनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों एवं गणेश प्रतिमा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। त्योहार के मद्देनजर धार्मिक स्थलों और पूजा पंडालों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। मंदिरों एवं पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी सक्रिय रहे। संदिग्ध गतिविधियों पर रही पैनी नजर पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख मंदिरों एवं पूजा स्थलों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी की गई। आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता त्योहार के दौरान महिला श्रद्धालुओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई। इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जिससे धार्मिक स्थलों पर आने वाली महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा मिल सके। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया गया। शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील संतकबीरनगर पुलिस ने जनपदवासियों से गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य त्योहार के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना रहा। संतकबीरनगर पुलिस ने जनपदवासियों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।1
- “तन स्वस्थ, मन शांत, परिसर स्वच्छ—तभी पुलिसिंग बनेगी और अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी”* *थाना महुली पुलिस द्वारा योग, ध्यान, प्राणायाम एवं स्वच्छता अभियान चलाकर दिनचर्या की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और नई सोच के साथ की गई।* पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत,थाना परिसर में प्रातःकाल पुलिसकर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से योग, ध्यान एवं प्राणायाम किया गया। योगाभ्यास के माध्यम से पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ तनावमुक्त एवं मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए प्रेरित किया गया। *पुलिस सेवा केवल वर्दी पहनकर ड्यूटी करने का नाम नहीं है, बल्कि हर परिस्थिति में धैर्य, संयम, संवेदना और तत्परता के साथ समाज की सेवा करने का संकल्प है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को अपनी दिनचर्या में योग एवं प्राणायाम को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।* इसके उपरांत थाना परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए थाना परिसर, कार्यालय, बैरक एवं आसपास के स्थानों की साफ-सफाई की गई। पुलिसकर्मियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर एवं आवश्यक स्थानों की सफाई कर यह संदेश दिया कि— “जिस स्थान से जनता को सुरक्षा का भरोसा मिलता है, उस स्थान की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।” स्वच्छ थाना केवल साफ-सुथरी दीवारों और परिसर का नाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, सकारात्मक सोच, जिम्मेदारी और टीम भावना का प्रतिबिंब होता है। स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण से पुलिसकर्मियों में कार्य के प्रति उत्साह बढ़ता है तथा थाना आने वाले आमजन के मन में भी सकारात्मक एवं विश्वासपूर्ण वातावरण का निर्माण होता है। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को यह भी प्रेरित किया गया कि जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक फरियादी की बात धैर्यपूर्वक सुनी जाए, पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा कानून के अनुरूप त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। योग से ऊर्जा, ध्यान से शांति, स्वच्छता से सकारात्मकता और सेवा से सम्मान। थाना महुली पुलिस का संकल्प है कि स्वस्थ पुलिसकर्मी, स्वच्छ थाना और संवेदनशील पुलिसिंग के माध्यम से आमजन के बीच सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और मजबूत किया जाए। “वर्दी हमारी पहचान है, अनुशासन हमारी शक्ति है, संवेदना हमारी जिम्मेदारी है, और जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।” इसी सकारात्मक सोच के साथ थाना महुली पुलिस द्वारा निरंतर “सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना” के संकल्प को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।3
- ऐसा कोई सगा नही जिसको भाजपा ने ठगा नही - विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल - शुक्लपुरा बाजार में PDA की कार्यकर्ता सम्मेलन हुई आयोजित - जब तक भाजपा हारेगी नही तब तक सारी समस्याओं का नही होगा हल - विधायक - बिना भेदभाव के सपा का करे समर्थन तभी समाजवादी पार्टी की बनेगी 2027 में सरकार - कविंद्र चौधरी अतुल *दुबौलिया बस्ती*- विधानसभा क्षेत्र 308 कप्तानगंज के अन्तर्गत विकासखण्ड दुबौलिया में शुक्लपुरा बाजार में समाजवादी पार्टी ( PDA ) की कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुई जिसमें पूर्व / वर्तमान जनप्रतिनिधि , पूर्व / वर्तमान पदाधिकारीगण , सेक्टर अध्यक्ष, बूध अध्यक्ष, बूथ कमेटी, बीएलए / पर्यवेक्षक व कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यकर्ता सम्मेलन कप्तानगंज सपा विधायक कविंद्र चौधरी अतुल के नेतृत्व में हुआ । विधायक ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सपा पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया । विधायक कविंद्र चौधरी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्षों के सहयोग से बूथ स्तर पर जीतने से समाजवादी पार्टी की सरकार 2027 में बनने जा रही है । समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सभी मतदाता सहयोग करे । वर्तमान समय में भाजपा सरकार गरीबों की दुश्मन बनी हुई है । महंगाई बड़े पैमाने पर बढ़ी हुई है । परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है । स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बदहाल है । बेरोजगार नौकरी के लिए दर - दर की ठोकरें खा रहे हैं और जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं । भाजपा सरकार ने जो चुनावी वादा किया था वह चुनावी वादा पूरा करने में पूरी तरह फेल है । अब महिलाओं के खाते में 50 हजार रुपए देने की चुनावी रणनीति बनाई जा रही है और 50 हजार रुपए का लालच देकर महिलाओं का वोट लेना चाह रही है । विधायक ने कहा कि किसी प्रकार के भाजपा द्वारा दिये गये लालच में न आये नही तो आने वाले समय में और बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा । गैस सिलेंडर की महंगाई और किल्लत को लेकर विस्तार से जानकारी दिया । विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल ने कहा कि हमने बिजली कटौती व अन्य समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के एमडी से भी शिकायत कर चुका हूं लेकिन एमडी ने कहा कि विधायक जी गांवों में बिजली कितनी चोरी होती है इसके बारे में नही कह रहे हो अर्थात् प्रदेश सरकार की गलत नीतियों पर ही बिजली विभाग भी कार्य कर रही है । पूर्व प्रमुख दुबौलिया संजय गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो योजनाएं अपने कार्यकाल में चलाया था वह समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पुनः योजनाएं चलाई जायेगी जिसका लाभ हर गरीब परिवार को निष्पक्ष रूप से मिलेगा । कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक कविंद्र चौधरी , कप्तानगंज चेयरमैन चन्द्र प्रकाश चौधरी, दुबौलिया प्रमुख प्रतिनिधि राजेश यादव, आर डी निषाद , पूर्व प्रमुख दुबौलिया संजय गौतम, विधायक प्रतिनिधि दुबौलिया मुकेश चौधरी , राजेश गौतम, सुनील चौधरी , रवि चौधरी , प्रेमचन्द्र चौधरी, स्वाहेल , गायक राम भवन यादव समेत अन्य भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।1
- मोहाना से ककरहवा तक आठ किमी निकली स्वागत रैली, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन सिद्धार्थनगर जिले के निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद जिले में उनके स्वागत और अभिनंदन का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को उनके स्वागत में मोहाना चौराहे से ककरहवा तक करीब आठ किलोमीटर लंबी स्वागत रैली निकाली गई। रैली के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने काफिले को रोककर फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। रैली में भाजपा नेता संतोष पासवान, बालमुकुंद जायसवाल, मयंक श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री के समर्थन में नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें गोरखपुर क्षेत्र की जो जिम्मेदारी मिली है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह एक गरीब परिवार से निकलकर भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े और पार्टी ने लगातार उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर आगे बढ़ने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के विश्वास और सहयोग के साथ संगठन को और मजबूत करने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण के बल पर ही पार्टी लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। कन्हैया पासवान ने कहा कि वह पासी समाज से आते हैं और भाजपा समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ पासी समाज को भी आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों की विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करना और टीम के साथ मिलकर भाजपा को विजय दिलाना उनका दायित्व और लक्ष्य होगा।1
- आगजनी सदर कोतवाली क्षेत्र के अरनहवा गांव में रविवार रात करीब 8 बजे पशुओं की घारी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी घारी को अपनी चपेट में ले लिया। आग देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घारी में बांधी गई दो गायें बुरी तरह झुलसकर दम तोड़ चुकी थीं। वहीं, घारी में रखा करीब चार ट्रॉली भूसा भी जलकर राख हो गया। पशुपालक बागड़ शर्मा पुत्र जीवधन का करीब दो लाख रुपये का समाना सहित अन्य वस्तुओं की क्षति हुई हैं फिलहाल आग किस कारण लगी, इसका पता नहीं चल सका है। #Maharajganj #police1
- रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउण्ड पर आयोजित होने वाली उ0प्र0 होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई ब्रीफिंग* *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दौड़ परीक्षा हेतु निर्धारित ग्राउण्ड का किया गया स्थलीय निरीक्षण* आज दिनांक 14.09.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा उ0प्र0 होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफ किया गया । ब्रीफिंग के दौरान एसपी सर ने निर्देशित किया कि परीक्षा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे जाएं। अभ्यर्थियों की चेकिंग व फ्रिस्किंग मानक के अनुसार की जाए तथा पूरी प्रक्रिया के दौरान अनुशासन व पारदर्शिता बनाए रखी जाए। ड्यूटी पर तैनात समस्त कर्मचारी अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार करें और यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें। दौड़ परीक्षा हेतु निर्धारित ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर पायी गयी कमियों को तत्काल दुरुस्त करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।4