मूसलाधार बारिश से हरितालिका तीज व्रत उपासिकाओं को मिली राहत कैम्पियरगंज। क्षेत्र में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लगातार पड़ रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली। वहीं हरितालिका तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए भी बारिश राहत लेकर आई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से वातावरण ठंडा हो गया। निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने बताया कि पिछले दिनों तेज धूप और उमस के कारण काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है। इससे व्रत के दौरान गर्मी और उमस से काफी राहत महसूस हो रही है। हरितालिका तीज पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखती हैं। बारिश के कारण जहां व्रत रखने वाली महिलाओं को गर्मी से राहत मिली, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में लगी धान की फसल को भी पानी मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। हालांकि लगातार बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने लगी है। इसके बावजूद मौसम में आई ठंडक से लोगों ने राहत की सांस ली।

- गोरखपुर Gen-Z महाजुटान में CM योगी पर नेहा बोरा का हमला, ‘गुंडा’ और ‘दंगा’ वाले बयान पर मचा सियासी घमासान गोरखपुर में Gen-Z महाजुटान के दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने CM योगी आदित्यनाथ और सरकार पर तीखे आरोप लगाए। भाषण में ‘गुंडा’ और ‘दंगा’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया। देखिए पूरा मामला और नेहा बोरा ने मंच से क्या-क्या कहा। #CMYogi #YogiAdityanath #AISA #UPPolitics #UttarPradeshNews #StudentPolitics #YouthNews #Gorakhpur #GenZ #HindiNews #BreakingNews1
- गणपति बप्पा मोरया न्यू वीडियो सॉन्ग बिसर्जन............1
- गोरखपुर में नेहा बोरा ने हिंदू युवा वाहिनी के लोगों को कहा—गुंडा! RSS -BJP के लोगो को चाटुकार कहा..बड़ा बयान गोरखपुर में नेहा बोरा ने हिंदू युवा वाहिनी के लोगों को कहा—गुंडा! RSS -BJP के लोगो को चाटुकार कहा..बड़ा बयान1
- नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मान राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की कार्रवाई के निर्देश महराजगंज, । निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा दस के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। डीएम ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी बहादुरी की सराहना की। सम्मानित छात्रों में कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना संकट में फंसी महिला की मदद कर अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। ज्ञात हो कि निचलौल थाना क्षेत्र में एक महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद दोनों छात्रों ने नहर के तेज बहाव में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस से महिला की जान बच सकी। डीएम ने दोनों छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में साहस, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ऐसे बच्चे समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का साहस निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।1
- आगजनी सदर कोतवाली क्षेत्र के अरनहवा गांव में रविवार रात करीब 8 बजे पशुओं की घारी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी घारी को अपनी चपेट में ले लिया। आग देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घारी में बांधी गई दो गायें बुरी तरह झुलसकर दम तोड़ चुकी थीं। वहीं, घारी में रखा करीब चार ट्रॉली भूसा भी जलकर राख हो गया। पशुपालक बागड़ शर्मा पुत्र जीवधन का करीब दो लाख रुपये का समाना सहित अन्य वस्तुओं की क्षति हुई हैं फिलहाल आग किस कारण लगी, इसका पता नहीं चल सका है। #Maharajganj #police1
- 🎉🪈 गोरखपुर | कैम्पियरगंज ब्रेकिंग/खास झलक 🪈🎉 📍 मछलीगाँव में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के छठियार पर भव्य कार्यक्रम कैम्पियरगंज ब्लॉक क्षेत्र के मछलीगाँव में पुलिस चौकी के पास स्थित भगवान हनुमान जी के मंदिर पर आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव के छठियार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। 🙏✨ 🎶 कार्यक्रम के दौरान पूजा शर्मा ने अपने सुन्दर और कर्णप्रिय गीतों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गीत-संगीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। ❤️🙏 🎥 कार्यक्रम की एक खूबसूरत झलक वीडियो में जरूर देखें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में बताएं। 📲 Public Maharajganj News आपके क्षेत्र की हर खास खबर और खास झलक आप तक पहुँचाने के लिए। #PublicMaharajganjNews #PublicMaharajganj #everyone #followers #fb #Gorakhpur #GorakhpurNews #Campierganj #Machhaligaon #UPNews #KrishnaJanmashtami #श्रीकृष्णजन्मोत्सव #छठियार #पूजाशर्मा #HanumanMandir1
- नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मान राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की कार्रवाई के निर्देश महराजगंज, । निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा दस के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। डीएम ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी बहादुरी की सराहना की। सम्मानित छात्रों में कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना संकट में फंसी महिला की मदद कर अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। ज्ञात हो कि निचलौल थाना क्षेत्र में एक महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद दोनों छात्रों ने नहर के तेज बहाव में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस से महिला की जान बच सकी। डीएम ने दोनों छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में साहस, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ऐसे बच्चे समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का साहस निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट महराजगंज के निचलौल में मीट की दुकान को लेकर विवाद, कोचिंग से लौट रहे किशोर को लगा चाकू ब्रेकिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट महराजगंज के निचलौल में मीट की दुकान को लेकर विवाद, कोचिंग से लौट रहे किशोर को लगा चाकू महराजगंज के निचलौल के मिया वार्ड में सोमवार शाम मुर्गे का मीट बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान कोचिंग से घर लौट रहे किशोर हरिओम अग्रवाल के बाएं हाथ में चाकू लग गया। घायल किशोर सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद डायल-112 पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- मीट बेचने को लेकर विवाद में चाकूबाजी, रास्ते से गुजर रहा 17 वर्षीय किशोर गंभीर घायल 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 🔪 मीट बेचने को लेकर विवाद में चाकूबाजी, रास्ते से गुजर रहा 17 वर्षीय किशोर गंभीर घायल निचलौल। नगर के मिया वार्ड में सोमवार को सड़क किनारे मीट बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहा मारवाड़ी वार्ड निवासी 17 वर्षीय हरिओम अग्रवाल चाकू की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल किशोर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल हरिओम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय के अनुसार, चाकूबाजी की सूचना पर दो लोगों को कब्जे में लिया गया है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। 📌 स्रोत: महराजगंज टाइम्स #Maharajganj #MaharajganjNews #Nichlaul #निचलौल #चाकूबाजी #किशोरघायल #CrimeNews #BreakingNews #UPNews #HindiNews #MaharajganjPolice #PublicMaharajganjNews #NewsUpdate #ViralNews #everyone #followers1