logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मान राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की कार्रवाई के निर्देश महराजगंज, । निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा दस के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। डीएम ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी बहादुरी की सराहना की। सम्मानित छात्रों में कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना संकट में फंसी महिला की मदद कर अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। ज्ञात हो कि निचलौल थाना क्षेत्र में एक महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद दोनों छात्रों ने नहर के तेज बहाव में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस से महिला की जान बच सकी। डीएम ने दोनों छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में साहस, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ऐसे बच्चे समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का साहस निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

4 hrs ago
user_गणेश पटेल
गणेश पटेल
Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मान राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की कार्रवाई के निर्देश महराजगंज, । निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा दस के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। डीएम ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी बहादुरी की सराहना की। सम्मानित छात्रों में कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना संकट में फंसी महिला की मदद कर अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। ज्ञात हो कि निचलौल थाना क्षेत्र में एक महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद दोनों छात्रों ने नहर के तेज बहाव में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस से महिला की जान बच सकी। डीएम ने दोनों छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में साहस, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ऐसे बच्चे समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का साहस निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरितालिका तीज पर पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां में उमड़ा आस्था का सैलाब हरितालिका तीज पर पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां में उमड़ा आस्था का सैलाब सुहागिन महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। हर हर महादेव! 💐🙏
    1
    हरितालिका तीज पर पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां में उमड़ा आस्था का सैलाब

हरितालिका तीज पर पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां में उमड़ा आस्था का सैलाब
सुहागिन महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
हर हर महादेव! 💐🙏
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मान राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की कार्रवाई के निर्देश महराजगंज, । निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा दस के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। डीएम ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी बहादुरी की सराहना की। सम्मानित छात्रों में कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना संकट में फंसी महिला की मदद कर अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। ज्ञात हो कि निचलौल थाना क्षेत्र में एक महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद दोनों छात्रों ने नहर के तेज बहाव में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस से महिला की जान बच सकी। डीएम ने दोनों छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में साहस, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ऐसे बच्चे समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का साहस निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
    1
    नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मान
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की कार्रवाई के निर्देश
महराजगंज, । निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा दस के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। डीएम ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी बहादुरी की सराहना की।
सम्मानित छात्रों में कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना संकट में फंसी महिला की मदद कर अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है।
ज्ञात हो कि निचलौल थाना क्षेत्र में एक महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद दोनों छात्रों ने नहर के तेज बहाव में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस से महिला की जान बच सकी।
डीएम ने दोनों छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में साहस, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ऐसे बच्चे समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का साहस निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नौतनवा में पुलिस ने तस्करी का सामान किया बरामद, 113 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू महराजगंज एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुण्डी छठ घाट के पास लावारिस हाल में तस्करी का सामान बरामद किया।बरामदगी में 07 बोरी भारतीय यूरिया खाद, 02 बोरों में 94 साड़ियां और 105 पैकेट पटाखे शामिल हैं। मौके पर तहसीलदार नौतनवा को बुलाकर कार्रवाई कराई गई।पुलिस ने धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई उप निरीक्षक दिव्यांशु राय व एसएसबी के उप निरीक्षक अरुण कुमार की टीम ने की।
    1
    नौतनवा में पुलिस ने तस्करी का सामान किया बरामद, 113 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू
महराजगंज एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुण्डी छठ घाट के पास लावारिस हाल में तस्करी का सामान बरामद किया।बरामदगी में 07 बोरी भारतीय यूरिया खाद, 02 बोरों में 94 साड़ियां और 105 पैकेट पटाखे शामिल हैं। मौके पर तहसीलदार नौतनवा को बुलाकर कार्रवाई कराई गई।पुलिस ने धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई उप निरीक्षक दिव्यांशु राय व एसएसबी के उप निरीक्षक अरुण कुमार की टीम ने की।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • निचलौल: विधायकी की चाह में मर्यादा की छुट्टी: चुनाव जीतने से पहले ही पैसों की नुमाइश; कल जनता के सम्मान का कैसे होगा हिसाब? PDA पंचायत के सुरों की महफिल में पिघला गौरीशंकर उर्फ फौजी भईया का अनुशासन: महराजगंज में चुनावी समर से पहले उड़ीं धज्जियां, आर्केस्टा वाले अंदाज में नोटों का शो जारी , जनता हैरान।
    1
    निचलौल: विधायकी की चाह में मर्यादा की छुट्टी: चुनाव जीतने से पहले ही पैसों की नुमाइश; कल जनता के सम्मान का कैसे होगा हिसाब?

PDA पंचायत के सुरों की महफिल में पिघला गौरीशंकर उर्फ फौजी भईया का अनुशासन: महराजगंज में चुनावी समर से पहले उड़ीं धज्जियां, आर्केस्टा वाले अंदाज में नोटों का शो जारी , जनता हैरान।
    user_Gajendra gupta
    Gajendra gupta
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कान्हा हाउस सदर का डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने किया निरीक्षण? #mahrajganj #dm #caw
    1
    कान्हा हाउस सदर का डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने किया निरीक्षण?


#mahrajganj 
#dm
#caw
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अरनहवा में भीषण आग से गृहस्थी का सामान राख, दो गायों की मौत अरनहवा में भीषण आग से गृहस्थी का सामान राख, दो गायों की मौत; पीड़ित परिवार से मिले सदर विधायक महराजगंज। जिले के अरनहवा में रविवार देर शाम अचानक लगी आग से बांगर शर्मा के घर में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से दो गायों की भी मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया सोमवार को झनझनपुर स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने बांगर शर्मा और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित ने बताया कि आग में घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान समेत अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। वहीं, दो गायों की भी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों से घटना का संज्ञान लेकर नियमानुसार अहेतुक सहायता उपलब्ध कराने और आवश्यक राहत दिलाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रशासन की ओर से मिलने वाली सहायता जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नुकसान का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, ग्राम प्रधान मनोज वर्मा, दिनेश मोदनवाल और नारद जायसवाल मौजूद रहे।
    1
    अरनहवा में भीषण आग से गृहस्थी का सामान राख, दो गायों की मौत
अरनहवा में भीषण आग से गृहस्थी का सामान राख, दो गायों की मौत; पीड़ित परिवार से मिले सदर विधायक
महराजगंज। जिले के अरनहवा में रविवार देर शाम अचानक लगी आग से बांगर शर्मा के घर में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से दो गायों की भी मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया सोमवार को झनझनपुर स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने बांगर शर्मा और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।
पीड़ित ने बताया कि आग में घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान समेत अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। वहीं, दो गायों की भी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं।
विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों से घटना का संज्ञान लेकर नियमानुसार अहेतुक सहायता उपलब्ध कराने और आवश्यक राहत दिलाने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रशासन की ओर से मिलने वाली सहायता जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नुकसान का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, ग्राम प्रधान मनोज वर्मा, दिनेश मोदनवाल और नारद जायसवाल मौजूद रहे।
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मीट बेचने को लेकर विवाद में चाकूबाजी, रास्ते से गुजर रहा 17 वर्षीय किशोर गंभीर घायल 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 🔪 मीट बेचने को लेकर विवाद में चाकूबाजी, रास्ते से गुजर रहा 17 वर्षीय किशोर गंभीर घायल निचलौल। नगर के मिया वार्ड में सोमवार को सड़क किनारे मीट बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहा मारवाड़ी वार्ड निवासी 17 वर्षीय हरिओम अग्रवाल चाकू की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल किशोर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल हरिओम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय के अनुसार, चाकूबाजी की सूचना पर दो लोगों को कब्जे में लिया गया है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। 📌 स्रोत: महराजगंज टाइम्स #Maharajganj #MaharajganjNews #Nichlaul #निचलौल #चाकूबाजी #किशोरघायल #CrimeNews #BreakingNews #UPNews #HindiNews #MaharajganjPolice #PublicMaharajganjNews #NewsUpdate #ViralNews #everyone #followers
    1
    मीट बेचने को लेकर विवाद में चाकूबाजी, रास्ते से गुजर रहा 17 वर्षीय किशोर गंभीर घायल
🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
🔪 मीट बेचने को लेकर विवाद में चाकूबाजी, रास्ते से गुजर रहा 17 वर्षीय किशोर गंभीर घायल
निचलौल। नगर के मिया वार्ड में सोमवार को सड़क किनारे मीट बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई।
इसी दौरान वहां से गुजर रहा मारवाड़ी वार्ड निवासी 17 वर्षीय हरिओम अग्रवाल चाकू की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल किशोर सड़क पर गिर पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल हरिओम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय के अनुसार, चाकूबाजी की सूचना पर दो लोगों को कब्जे में लिया गया है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
📌 स्रोत: महराजगंज टाइम्स
#Maharajganj #MaharajganjNews #Nichlaul #निचलौल #चाकूबाजी #किशोरघायल #CrimeNews #BreakingNews #UPNews #HindiNews #MaharajganjPolice #PublicMaharajganjNews #NewsUpdate #ViralNews #everyone #followers
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट महराजगंज के निचलौल में मीट की दुकान को लेकर विवाद, कोचिंग से लौट रहे किशोर को लगा चाकू ब्रेकिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट महराजगंज के निचलौल में मीट की दुकान को लेकर विवाद, कोचिंग से लौट रहे किशोर को लगा चाकू महराजगंज के निचलौल के मिया वार्ड में सोमवार शाम मुर्गे का मीट बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान कोचिंग से घर लौट रहे किशोर हरिओम अग्रवाल के बाएं हाथ में चाकू लग गया। घायल किशोर सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद डायल-112 पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट
महराजगंज के निचलौल में मीट की दुकान को लेकर विवाद, कोचिंग से लौट रहे किशोर को लगा चाकू
ब्रेकिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट
महराजगंज के निचलौल में मीट की दुकान को लेकर विवाद, कोचिंग से लौट रहे किशोर को लगा चाकू
महराजगंज के निचलौल के मिया वार्ड में सोमवार शाम मुर्गे का मीट बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
इसी दौरान कोचिंग से घर लौट रहे किशोर हरिओम अग्रवाल के बाएं हाथ में चाकू लग गया। घायल किशोर सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद डायल-112 पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.