Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरितालिका तीज पर पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां में उमड़ा आस्था का सैलाब हरितालिका तीज पर पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां में उमड़ा आस्था का सैलाब सुहागिन महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। हर हर महादेव! 💐🙏
Chandan Kumar
हरितालिका तीज पर पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां में उमड़ा आस्था का सैलाब हरितालिका तीज पर पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां में उमड़ा आस्था का सैलाब सुहागिन महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। हर हर महादेव! 💐🙏
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🎉🪈 गोरखपुर | कैम्पियरगंज ब्रेकिंग/खास झलक 🪈🎉 📍 मछलीगाँव में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के छठियार पर भव्य कार्यक्रम कैम्पियरगंज ब्लॉक क्षेत्र के मछलीगाँव में पुलिस चौकी के पास स्थित भगवान हनुमान जी के मंदिर पर आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव के छठियार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। 🙏✨ 🎶 कार्यक्रम के दौरान पूजा शर्मा ने अपने सुन्दर और कर्णप्रिय गीतों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गीत-संगीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। ❤️🙏 🎥 कार्यक्रम की एक खूबसूरत झलक वीडियो में जरूर देखें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में बताएं। 📲 Public Maharajganj News आपके क्षेत्र की हर खास खबर और खास झलक आप तक पहुँचाने के लिए। #PublicMaharajganjNews #PublicMaharajganj #everyone #followers #fb #Gorakhpur #GorakhpurNews #Campierganj #Machhaligaon #UPNews #KrishnaJanmashtami #श्रीकृष्णजन्मोत्सव #छठियार #पूजाशर्मा #HanumanMandir1
- नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मान राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की कार्रवाई के निर्देश महराजगंज, । निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा दस के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। डीएम ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी बहादुरी की सराहना की। सम्मानित छात्रों में कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना संकट में फंसी महिला की मदद कर अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। ज्ञात हो कि निचलौल थाना क्षेत्र में एक महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद दोनों छात्रों ने नहर के तेज बहाव में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस से महिला की जान बच सकी। डीएम ने दोनों छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में साहस, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ऐसे बच्चे समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का साहस निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।1
- थानेदार और अधिवक्ता में छिड़ी जंग --- महराजगंज में कोतवाल के खिलाफ अधिवक्ताओं में नाराजगी महराजगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने कोतवाल पर अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप लगाया है। आरोप है कि 13 सितंबर को थाना परिसर में अधिवक्ता सचिन कुमार सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। अधिवक्ता को विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर अधिवक्ता सचिन कुमार सिंह ने बार एसोसिएशन को प्रार्थना-पत्र दिया। इसके बाद 14 सितंबर को बार एसोसिएशन की आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक से प्रभारी निरीक्षक को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। साथ ही पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई है। हालांकि, लगाए गए आरोपों पर पुलिस पक्ष सामने आना अभी बाकी है। #mahrajganj #police #advocate1
- महराजगंज: जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, 15 सितंबर को शांतिपूर्ण धरना | सिसवा बाजार महराजगंज के सिसवा बाजार क्षेत्र में रायपुर होते हुए मंगलछपरा-रजवल तक जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सड़क के नवनिर्माण की मांग को लेकर समाजसेवी एवं एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा के नेतृत्व में 15 सितंबर को शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।1
- मूसलाधार बारिश से हरितालिका तीज व्रत उपासिकाओं को मिली राहत कैम्पियरगंज। क्षेत्र में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लगातार पड़ रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली। वहीं हरितालिका तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए भी बारिश राहत लेकर आई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से वातावरण ठंडा हो गया। निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने बताया कि पिछले दिनों तेज धूप और उमस के कारण काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है। इससे व्रत के दौरान गर्मी और उमस से काफी राहत महसूस हो रही है। हरितालिका तीज पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखती हैं। बारिश के कारण जहां व्रत रखने वाली महिलाओं को गर्मी से राहत मिली, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में लगी धान की फसल को भी पानी मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। हालांकि लगातार बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने लगी है। इसके बावजूद मौसम में आई ठंडक से लोगों ने राहत की सांस ली।1
- पडरौना में डोल मेला के दिन अखाड़े की कुछ झलकियां व दृश्य नगर पडरौना में बीते दिन डोल मेला का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न अखाड़ों ने अपना प्रदर्शन किया।1
- कान्हा गोशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर जताई सख्ती महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को कान्हा गोशाला चिउरहा का स्थलीय निरीक्षण कर गोवंश के संरक्षण, चारा-भूसा, टीकाकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से गोशाला की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ने बताया कि गोशाला में वर्तमान में 106 गोवंश संरक्षित हैं, जिनमें 78 नंदी और 29 गाय हैं। गोवंश के लिए करीब 300 कुंतल भूसा, छह कुंतल चूनी, 12 कुंतल चोकर, 80 किलोग्राम गुड़, आठ कुंतल कपिला पशु आहार और 40 किलोग्राम नमक उपलब्ध है। हरे चारे के लिए चिउरहा और बैकुण्ठपुर में उत्पादन किया जा रहा है। डीएम ने उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी से टीकाकरण व स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। बताया गया कि सभी गोवंशों का टीकाकरण हो चुका है। डीएम ने बीमार व कमजोर पशुओं की विशेष निगरानी के साथ नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गोशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों के मॉनिटर को एक सिंगल प्वाइंट पर स्थापित करने को कहा, ताकि पूरे परिसर की प्रभावी निगरानी हो सके। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में है। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गोवंशों को गुड़-चना खिलाया और देखभाल की व्यवस्थाएं भी देखीं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ईओ आलोक कुमार सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- बड़ी खबर | नवगछिया (बिहार) तुलसीपुर में शादी का हुआ अंत! पति ने पत्नी की मांग का सिंदूर धोया, मंगलसूत्र तोड़ा नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव (वार्ड नंबर 14) से पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। पति मजदूरी के लिए दूसरे राज्य में रहता था और साथी मजदूर के मोबाइल से पत्नी से बातचीत करता था। इसी दौरान पति ने पत्नी पर दूसरे युवक से संबंध होने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार, परिजनों और समाज के लोगों ने कई बार दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। इसके बाद दोनों के अलग होने की बात कही गई। जब महिला अपने मायके जाने लगी, तब पति ने कथित तौर पर उसका मंगलसूत्र तोड़ दिया और उसकी मांग का सिंदूर धो दिया। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।1
- 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग | कोल्हुई 1076 पर शिकायत के बाद घर पहुंची पुलिस, युवक को वाहन में बैठाने के प्रयास का आरोप! वीडियो वायरल महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में 1076 पर की गई शिकायत के बाद पुलिस के घर पहुंचने और एक युवक को वाहन में बैठाने के प्रयास का आरोप सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता ने मामले में निष्पक्ष जांच कर पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने की मांग की है। ⚠️ नोट: वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। #NewPost #ViralVideo #Maharajganj #Kolhui #UPNews #MaharajganjNews #BreakingNews #NewsUpdate #ViralNews #HindiNews #PublicMaharajganjNews #MaharajganjPolice1