गणेश चतुर्थी व कजरी तीज पर मुस्तैद रही पुलिस, मंदिरों और पूजा पंडालों में चाक-चौबंद सुरक्षा एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तैनात रहा पुलिस बल, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दी गई विशेष प्राथमिकता संतकबीरनगर। गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज त्योहार को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए संतकबीरनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों एवं गणेश प्रतिमा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। त्योहार के मद्देनजर धार्मिक स्थलों और पूजा पंडालों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। मंदिरों एवं पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी सक्रिय रहे। संदिग्ध गतिविधियों पर रही पैनी नजर पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख मंदिरों एवं पूजा स्थलों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी की गई। आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता त्योहार के दौरान महिला श्रद्धालुओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई। इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जिससे धार्मिक स्थलों पर आने वाली महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा मिल सके। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया गया। शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील संतकबीरनगर पुलिस ने जनपदवासियों से गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य त्योहार के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना रहा। संतकबीरनगर पुलिस ने जनपदवासियों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।
गणेश चतुर्थी व कजरी तीज पर मुस्तैद रही पुलिस, मंदिरों और पूजा पंडालों में चाक-चौबंद सुरक्षा एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तैनात रहा पुलिस बल, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दी गई विशेष प्राथमिकता संतकबीरनगर। गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज त्योहार को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए संतकबीरनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों एवं गणेश प्रतिमा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। त्योहार के मद्देनजर धार्मिक स्थलों और पूजा पंडालों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। मंदिरों एवं पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी सक्रिय रहे। संदिग्ध गतिविधियों पर रही पैनी नजर पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख मंदिरों एवं पूजा स्थलों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी की गई। आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता त्योहार के दौरान महिला श्रद्धालुओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई। इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जिससे धार्मिक स्थलों पर आने वाली महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा मिल सके। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया गया। शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील संतकबीरनगर पुलिस ने जनपदवासियों से गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य त्योहार के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना रहा। संतकबीरनगर पुलिस ने जनपदवासियों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।
- गणेश चतुर्थी व कजरी तीज पर मुस्तैद रही पुलिस, मंदिरों और पूजा पंडालों में चाक-चौबंद सुरक्षा एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तैनात रहा पुलिस बल, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दी गई विशेष प्राथमिकता संतकबीरनगर। गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज त्योहार को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए संतकबीरनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों एवं गणेश प्रतिमा पंडालों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। त्योहार के मद्देनजर धार्मिक स्थलों और पूजा पंडालों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। मंदिरों एवं पंडालों के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी सक्रिय रहे। संदिग्ध गतिविधियों पर रही पैनी नजर पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख मंदिरों एवं पूजा स्थलों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी की गई। आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता त्योहार के दौरान महिला श्रद्धालुओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई। इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जिससे धार्मिक स्थलों पर आने वाली महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा मिल सके। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया गया। शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील संतकबीरनगर पुलिस ने जनपदवासियों से गणेश चतुर्थी एवं कजरी तीज का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य त्योहार के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना रहा। संतकबीरनगर पुलिस ने जनपदवासियों की सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।1
- “तन स्वस्थ, मन शांत, परिसर स्वच्छ—तभी पुलिसिंग बनेगी और अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी”* *थाना महुली पुलिस द्वारा योग, ध्यान, प्राणायाम एवं स्वच्छता अभियान चलाकर दिनचर्या की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और नई सोच के साथ की गई।* पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत,थाना परिसर में प्रातःकाल पुलिसकर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से योग, ध्यान एवं प्राणायाम किया गया। योगाभ्यास के माध्यम से पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ तनावमुक्त एवं मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए प्रेरित किया गया। *पुलिस सेवा केवल वर्दी पहनकर ड्यूटी करने का नाम नहीं है, बल्कि हर परिस्थिति में धैर्य, संयम, संवेदना और तत्परता के साथ समाज की सेवा करने का संकल्प है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को अपनी दिनचर्या में योग एवं प्राणायाम को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।* इसके उपरांत थाना परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए थाना परिसर, कार्यालय, बैरक एवं आसपास के स्थानों की साफ-सफाई की गई। पुलिसकर्मियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर एवं आवश्यक स्थानों की सफाई कर यह संदेश दिया कि— “जिस स्थान से जनता को सुरक्षा का भरोसा मिलता है, उस स्थान की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।” स्वच्छ थाना केवल साफ-सुथरी दीवारों और परिसर का नाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, सकारात्मक सोच, जिम्मेदारी और टीम भावना का प्रतिबिंब होता है। स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण से पुलिसकर्मियों में कार्य के प्रति उत्साह बढ़ता है तथा थाना आने वाले आमजन के मन में भी सकारात्मक एवं विश्वासपूर्ण वातावरण का निर्माण होता है। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को यह भी प्रेरित किया गया कि जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक फरियादी की बात धैर्यपूर्वक सुनी जाए, पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा कानून के अनुरूप त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। योग से ऊर्जा, ध्यान से शांति, स्वच्छता से सकारात्मकता और सेवा से सम्मान। थाना महुली पुलिस का संकल्प है कि स्वस्थ पुलिसकर्मी, स्वच्छ थाना और संवेदनशील पुलिसिंग के माध्यम से आमजन के बीच सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और मजबूत किया जाए। “वर्दी हमारी पहचान है, अनुशासन हमारी शक्ति है, संवेदना हमारी जिम्मेदारी है, और जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।” इसी सकारात्मक सोच के साथ थाना महुली पुलिस द्वारा निरंतर “सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना” के संकल्प को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है।3
- सैंथवार-मल्ल महासभा ने 2027 के लिए भरी हुंकार, राजनीतिक हिस्सेदारी के संकल्प के साथ नई जिला कमेटी का ऐलान खलीलाबाद में उमड़ा समाज का सैलाब, क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव में एकजुटता का दिखा दमदार संदेश खलीलाबाद/संत कबीर नगर। सैंथवार-मल्ल समाज की एकजुटता, सामाजिक चेतना और राजनीतिक भागीदारी का जोरदार प्रदर्शन रविवार को होटल द किंग, खलीलाबाद में आयोजित सैंथवार-मल्ल क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में देखने को मिला। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर संगठन की मजबूती और एकता का परिचय दिया। महोत्सव के दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल में समाज की राजनीतिक ताकत और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज को अपने हक-अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए संगठित होकर निर्णायक भूमिका निभानी होगी। 2027 चुनाव को लेकर बनी रणनीति कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सैंथवार-मल्ल समाज सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत है, लेकिन अपनी जनसंख्या और प्रभाव के अनुरूप राजनीतिक भागीदारी अभी अपेक्षित स्तर पर नहीं है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में समाज के हितों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को प्रमुखता देने की रणनीति पर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने समाज के लोगों से आपसी मतभेदों को दरकिनार कर संगठन के बैनर तले एकजुट होने तथा गांव-गांव संगठन को मजबूत करने की अपील की।नई जिला कमेटी की घोषणा, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत महोत्सव के दौरान जनपद संत कबीर नगर की नई जिला कमेटी की घोषणा भी की गई। मंच से नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों से गांव-गांव संपर्क बढ़ाकर समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार की मौजूदगी में दिखी एकजुटता कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गंगा सिंह सैंथवार तथा जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश्वर सिंह सैथवार , पीयूष सिंह, कृष्ण राज सिंह,सहित महासभा के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं जिलेभर से आए समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।कार्यक्रम के दौरान “सैंथवार-मल्ल एकता जिंदाबाद” और “आवाज दो—हम एक हैं” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। *सामाजिक एकता से राजनीतिक ताकत तक का संदेश* महोत्सव ने जहां सैंथवार-मल्ल समाज की सांस्कृतिक और सामाजिक एकजुटता को सामने रखा, वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाज की राजनीतिक सक्रियता का भी स्पष्ट संकेत दिया। आयोजकों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अधिकार, सम्मान, विकास और राजनीतिक भागीदारी के लिए लोकतांत्रिक तरीके से प्रभावी आवाज उठाना है।कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने महोत्सव में बड़ी संख्या में पहुंचे समाज के लोगों, महासभा के पदाधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- घघसरा में 20 सितंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं भजन संध्या घघसरा में 20 सितंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं भजन संध्या गोरखपुर के पाली क्षेत्र में नगर पंचायत घघसरा बाजार में श्री श्याम संकीर्तन एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.), नगर पंचायत घघसरा बाजार की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों के माध्यम से बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर होंगे। कार्यक्रम का आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को शाम 7 बजे से बुध बाजार स्थित सब्जी मंडी, घघसरा बाजार में किया जाएगा। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन कलाकार शिवम वर्मा, 'मन की बात सावर के साथ', गुनगुन दूबे (दिल्ली) एवं दीपिका मिश्रा अपनी भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबोएंगे। कार्यक्रम में NARATANI CREATIONS की भी सहभागिता रहेगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बाबा श्याम की निशान यात्रा भी निकाली जाएगी। निशान शुल्क 101 रुपये निर्धारित किया गया है। निशान यात्रा दुर्गा मंदिर, पुलिस चौकी रोड घघसरा बाजार से प्रारंभ होकर ठर्रापार, रिटुआखोर रोड, कुसम्हा रोड होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचेगी, जहां से यात्रा श्याम मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। श्री श्याम संकीर्तन को लेकर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। समिति की ओर से क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम के भव्य संकीर्तन में शामिल होने तथा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। कीर्तन स्थल: बुध बाजार, सब्जी मंडी, घघसरा बाजार दिनांक: 20 सितंबर 2026 समय: शाम 7 बजे से निशान शुल्क: ₹101/- निवेदक: श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट (रजि.) नगर पंचायत घघसरा बाजार4
- सूर्यांश न्यूज़ 24 परिवार के तरफ से सभी देशवासियों को गणेश चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं1
- गणेश चतुर्थी की पावन पर पर गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के प्राकट्य का उत्सव है। गणेश जी की कृपा से देश खुशहाल और समृद्ध हो।1
- सेवा संकल्प अभियान':17 सितंबर से 17 अक्टूबर यानी एक महीने का तक गोरखपुर चलेगा महाअभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल राजनीतिक उत्सव मनाना नहीं,बल्कि जनसेवा, स्वच्छता और सामाजिक कल्याण के जरिए प्रशासनिक योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल औपचारिक या सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित न रहे, बल्कि इसमें आम जनता की भागीदारी जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाए।कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि अभियान के तहत एक महीने तक विभिन्न प्रशासनिक विभाग मिलकर ज़मीनी स्तर पर काम करेंगे,स्वास्थ विभाग व्यापक रक्तदान शिविरों और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन कराएगा।शिक्षा विभाग स्कूल-कॉलेजों में 'विकसित भारत' विषय पर चित्रकला,भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को जोड़ेगा,ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान,श्रमदान और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा।समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को सीधे जोड़ा जाएगा।जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य योजना पूरा करने के आदेश जारी कर दिए हैं।अब देखना यह होगा कि प्रशासन की यह मुस्तैदी और राजनीतिक प्रतिबद्धता मिलकर इस एक महीने के अभियान को कितना प्रभावी जन-आंदोलन बनाती है।1
- रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउण्ड पर आयोजित होने वाली उ0प्र0 होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई ब्रीफिंग* *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दौड़ परीक्षा हेतु निर्धारित ग्राउण्ड का किया गया स्थलीय निरीक्षण* आज दिनांक 14.09.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा उ0प्र0 होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफ किया गया । ब्रीफिंग के दौरान एसपी सर ने निर्देशित किया कि परीक्षा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे जाएं। अभ्यर्थियों की चेकिंग व फ्रिस्किंग मानक के अनुसार की जाए तथा पूरी प्रक्रिया के दौरान अनुशासन व पारदर्शिता बनाए रखी जाए। ड्यूटी पर तैनात समस्त कर्मचारी अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार करें और यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें। दौड़ परीक्षा हेतु निर्धारित ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर पायी गयी कमियों को तत्काल दुरुस्त करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।4