सैंथवार-मल्ल महासभा ने 2027 के लिए भरी हुंकार, राजनीतिक हिस्सेदारी के संकल्प के साथ नई जिला कमेटी का ऐलान खलीलाबाद में उमड़ा समाज का सैलाब, क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव में एकजुटता का दिखा दमदार संदेश खलीलाबाद/संत कबीर नगर। सैंथवार-मल्ल समाज की एकजुटता, सामाजिक चेतना और राजनीतिक भागीदारी का जोरदार प्रदर्शन रविवार को होटल द किंग, खलीलाबाद में आयोजित सैंथवार-मल्ल क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में देखने को मिला। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर संगठन की मजबूती और एकता का परिचय दिया। महोत्सव के दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल में समाज की राजनीतिक ताकत और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज को अपने हक-अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए संगठित होकर निर्णायक भूमिका निभानी होगी। 2027 चुनाव को लेकर बनी रणनीति कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सैंथवार-मल्ल समाज सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत है, लेकिन अपनी जनसंख्या और प्रभाव के अनुरूप राजनीतिक भागीदारी अभी अपेक्षित स्तर पर नहीं है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में समाज के हितों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को प्रमुखता देने की रणनीति पर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने समाज के लोगों से आपसी मतभेदों को दरकिनार कर संगठन के बैनर तले एकजुट होने तथा गांव-गांव संगठन को मजबूत करने की अपील की।नई जिला कमेटी की घोषणा, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत महोत्सव के दौरान जनपद संत कबीर नगर की नई जिला कमेटी की घोषणा भी की गई। मंच से नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों से गांव-गांव संपर्क बढ़ाकर समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार की मौजूदगी में दिखी एकजुटता कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गंगा सिंह सैंथवार तथा जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश्वर सिंह सैथवार , पीयूष सिंह, कृष्ण राज सिंह,सहित महासभा के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं जिलेभर से आए समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।कार्यक्रम के दौरान “सैंथवार-मल्ल एकता जिंदाबाद” और “आवाज दो—हम एक हैं” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। *सामाजिक एकता से राजनीतिक ताकत तक का संदेश* महोत्सव ने जहां सैंथवार-मल्ल समाज की सांस्कृतिक और सामाजिक एकजुटता को सामने रखा, वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाज की राजनीतिक सक्रियता का भी स्पष्ट संकेत दिया। आयोजकों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अधिकार, सम्मान, विकास और राजनीतिक भागीदारी के लिए लोकतांत्रिक तरीके से प्रभावी आवाज उठाना है।कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने महोत्सव में बड़ी संख्या में पहुंचे समाज के लोगों, महासभा के पदाधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- कायस्थ समाज ने दिखाई एकजुटता की ताकत, शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा जनसैलाब जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ का भव्य अभिनंदन, समाजहित में एकजुट होकर काम करने का लिया संकल्प संतकबीरनगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा संतकबीरनगर के तत्वावधान में रविवार को आयोजित ‘कायस्थ समाज का गौरव एवं श्रेष्ठतम सम्मान समारोह’ एवं शपथ ग्रहण समारोह में सामाजिक एकता और संगठनात्मक शक्ति का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे कायस्थ समाज के लोगों ने समारोह में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने, जरूरतमंदों की मदद करने और समाजहित में मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव ‘बेचैन’ का पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ का भी भव्य अभिनंदन किया गया। मुख्य संरक्षक ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। ‘महासभा एक संगठन नहीं, परिवार है’ मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव ‘बेचैन’ ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा केवल संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। परिवार की शक्ति आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता में निहित होती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन से जोड़ने और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से होती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज को संगठित करने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी भी है। एकता को बताया समाज की सबसे बड़ी ताकत महासभा के संरक्षक डॉ. आलोक सिंहा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकता और अखंडता आवश्यक है। आपसी मतभेदों को किनारे रखकर सभी को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने युवाओं को समाज की रीढ़ बताते हुए सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने देश और समाज के निर्माण में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब समय आ गया है कि समाज अपनी सामूहिक शक्ति को पहचाने और अपने अधिकार, सम्मान एवं हितों के लिए संगठित होकर मजबूती से आगे बढ़े।पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने संगठन के पुराने संघर्षों को याद करते हुए कहा कि जब संतकबीरनगर जिला अस्तित्व में नहीं आया था, तब उन्होंने और विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव ने बस्ती मंडल के खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले कायस्थ समाज के लोगों को जागरूक एवं संगठित करने का अभियान शुरू किया था। उस समय संगठन को खड़ा करना आसान नहीं था, लेकिन समाज के लोगों के सहयोग और निरंतर प्रयासों से धीरे-धीरे मजबूत सामाजिक आधार तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि आज समाज की एकजुटता देखकर पुराने संघर्ष सार्थक नजर आ रहे हैं।विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब कायस्थ समाज अपने अधिकार और सम्मान को मजबूती से हासिल करेगा। समारोह में उमड़ी भारी भीड़ समाज की बढ़ती एकजुटता और संगठन के प्रति विश्वास का स्पष्ट संदेश दे रही है।जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का भरोसासमारोह के समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और समाज के लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता, संगठन के विस्तार और समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का उन्होंने भरोसा दिलाया।समारोह में कायस्थ पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, महासचिव पवन श्रीवास्तव, महासभा के संरक्षक एडवोकेट अरुण कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट सुधीर श्रीवास्तव, जिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष संत कुमार श्रीवास्तव, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, जिला महासचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, संगठन सचिव पवन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव, सचिव समीप श्रीवास्तव प्रसेन, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम मोहन श्रीवास्तव, कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावा विनय कुमार श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, पवन कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव ‘शिवम लाला’, राजेंद्र श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, रवि प्रताप श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, उज्जवल श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, श्याम मुरारी लाल श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, स्वास्तिक श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी संजय श्रीवास्तव, सक्षम श्रीवास्तव और अंकुर श्रीवास्तव समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, पल्लवी श्रीवास्तव, महासचिव अर्चना श्रीवास्तव, सविता श्रीवास्तव, कमला श्रीवास्तव, मधुरिमा श्रीवास्तव, सुनीला श्रीवास्तव, यशिका श्रीवास्तव एवं तनिष्का श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी भी मौजूद रहीं। समारोह में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़ ने संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और कायस्थ समाज की सामूहिक शक्ति का जोरदार संदेश दिया।1
- विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश की उपासना के पावन पर्व 'श्री गणेश चतुर्थी' की सभी श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गणपति बप्पा की कृपा से हर विघ्न मिटे, हर संकल्प सिद्ध हो और प्रत्येक जीवन सुख, समृद्धि व मंगल से भर उठे, यही प्रार्थना है। गणपति बप्पा मोरया।1
- गोरखपुर में बखिरा झील से चौरमा नाला होते हुए राप्ती नदी में पानी बह जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गोरखपुर में बखिरा झील से चौरमा नाला होते हुए राप्ती नदी में पानी बह जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस झील से चलने वाली पंप नहरों से हजारों एकड़ खेतों की सिंचाई होती है। किसानों का सवाल है कि अगर बरसात के बाद झील का पानी लगातार राप्ती नदी में चला जाएगा, तो आने वाले समय में खेतों की सिंचाई कैसे होगी? इसी समस्या को लेकर नेवास निवासी उमाशंकर तिवारी ने जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। उन्होंने चौरमा नाले पर पानी रोकने की व्यवस्था करने की मांग की। तिवारी ने मंत्री को किसानों की समस्या बताते हुए कहा कि बखिरा झील के पानी को बचाए बिना पंप नहरों से किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा देना मुश्किल होगा। उमाशंकर तिवारी ने बताया कि बखिरा झील से पंप नहर प्रथम और पंप नहर द्वितीय चलती हैं। ये नहरें करीब 1956 में बनी थीं। दोनों पंप नहरों से क्षेत्र के लगभग 1000 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई होती है और कई किसान इन नहरों पर निर्भर हैं। किसानों के लिए ये नहरें सिंचाई का जरूरी साधन हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में झील में पर्याप्त पानी जमा हो जाता है। लेकिन बरसात खत्म होने के बाद झील का पानी चौरमा नाले के रास्ते राप्ती नदी की ओर बह जाता है। इससे झील में पानी का स्तर तेजी से कम होने लगता है और बाद में पंप नहरों को चलाने में परेशानी होती है। इसका सीधा असर किसानों की फसलों पर होता है। उमाशंकर तिवारी ने जल संसाधन मंत्री से मांग की कि बखिरा झील से चौरमा नाला होते हुए राप्ती नदी को जोड़ने वाले नाले पर फाटक या कोई और पानी रोकने का इंतजाम किया जाए। इससे बरसात के बाद झील का पानी बेवजह राप्ती नदी में जाने से रोका जा सकेगा और जरूरत के अनुसार पानी को बचाकर रखा जा सकेगा।4
- नेहा बोरा का गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कथित तौर पर बयान सामने आया... नेहा बोरा का गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कथित तौर पर बयान सामने आया...1
- गोरखपुर Gen-Z महाजुटान में CM योगी पर नेहा बोरा का हमला, ‘गुंडा’ और ‘दंगा’ वाले बयान पर मचा सियासी घमासान गोरखपुर में Gen-Z महाजुटान के दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने CM योगी आदित्यनाथ और सरकार पर तीखे आरोप लगाए। भाषण में ‘गुंडा’ और ‘दंगा’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया। देखिए पूरा मामला और नेहा बोरा ने मंच से क्या-क्या कहा। #CMYogi #YogiAdityanath #AISA #UPPolitics #UttarPradeshNews #StudentPolitics #YouthNews #Gorakhpur #GenZ #HindiNews #BreakingNews1
- ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, मामला हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी होने का मामला जुड़ा है। छावनी पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की वेन्यू कार और पांच नीले प्लास्टिक के जरीकेन में करीब 50 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ है। सुबह के समय ट्रक चालक जब सो रहे होते थे, तब आरोपी जरीकेन में डीजल निकालकर चोरी कर लेते थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे सफेद रंग की कार पर राजनीतिक पार्टी का झंडा लगाकर हाईवे किनारे खड़े ट्रकों की तलाश करते थे। सुबह के समय जब ट्रक चालक सो रहे होते थे, तब आरोपी ट्रकों से डीजल निकालकर जरीकेन में भर लेते थे। इसके बाद चोरी का डीजल बेच देते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बस्ती के अलावा अंबेडकरनगर और अयोध्या समेत कई जिलों में इसी तरह की वारदात कर चुके हैं। पूछताछ में उन्होंने कुछ दिन पहले कलवारी-टांडा मार्ग पर भी इसी कार से डीजल चोरी करने की बात स्वीकार की है। CO हरैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। आदर्श वर्मा के खिलाफ अंबेडकरनगर के अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, लवकुश चौहान के खिलाफ गोसाईंगंज थाने में एक केस दर्ज है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- *पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में थाना कोतवाली खलीलाबाद के शहरी चौकी प्रभारियों, जीडी मुंशी एवं कार्यालय कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* आज दिनाँक 14.09.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस कार्यालय में थाना कोतवाली खलीलाबाद की शहरी चौकियों के प्रभारियों, जीडी मुंशी एवं कार्यालय में नियुक्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की गयी । बैठक के दौरान रात्रि गश्त एवं पैदल गश्त को और अधिक चुस्त-दुरुस्त एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिसकर्मियों को रात्रि के समय अधिक से अधिक क्षेत्र में मौजूद रहकर भ्रमणशील रहने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । कार्यालय में नियुक्त मुंशियों को ड्यूटी रोस्टर में आवश्यक परिवर्तन करते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे ड्यूटी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके । इसके अतिरिक्त RT सेट पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं को तत्परता एवं सतर्कता से सुनने तथा प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल रिप्लाई करने हेतु निर्देशित किया गया । जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को भी RT सेट पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं को गंभीरता से सुनने एवं तत्काल आवश्यक प्रतिक्रिया देने हेतु आदेशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि RT सेट पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर उस समय ड्यूटी पर तैनात सम्बन्धित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाएगी ।3
- आज दिनांक 13.9.2026 को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति किसानों का धरना चल रहा है आज 482 दिन हो चुका है सभी किसानों का पांच सूत्री मांग है जब तक सभी किसानों का मांग पूरा नहीं होता है तब तक धरना चलता रहेगा और और हम लोग के बीच में राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सिराज सिंह और उनके साथ पदाधिकारी सभी लोग जिला सोनभद्र र के भैसवार गांव के धरना स्थल पर पहुंचे और भैसवार गांव के भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी उनका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया1
- गोरखपुर में नेहा बोरा ने हिंदू युवा वाहिनी के लोगों को कहा—गुंडा! RSS -BJP के लोगो को चाटुकार कहा..बड़ा बयान गोरखपुर में नेहा बोरा ने हिंदू युवा वाहिनी के लोगों को कहा—गुंडा! RSS -BJP के लोगो को चाटुकार कहा..बड़ा बयान1