धनबाद झरिया: तेल मिल में मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ कटकर दो हिस्से में, स्थिति गंभीर झरिया। झरिया सब्जी पट्टी स्थित लाइफ लाइन के समीप संचालित ' तेल मिल' में मंगलवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। मिल में काम करने के दौरान मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर का हाथ बुरी तरह कटकर दो हिस्सों में अलग हो गया। घटना के बाद इलाके में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। घायल मजदूर की पहचान लट्टू सोनकर के रूप में हुई है, जो पिछले काफी समय से तेल मिल मालिक सुरेंद्र जी के यहां मजदूरी का काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, लट्टू सोनकर रोजाना की तरह मंगलवार को भी तेल मिल में मशीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में पहना हुआ धातु का कड़ा अचानक चलती हुई मशीन के पुर्जों में फंस गया। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाते या मशीन बंद की जाती, उनका हाथ तेजी से मशीन के अंदर खिंच गया। हादसा इतना भयानक था कि उनका हाथ गंभीर रूप से कटकर दो भागों में बंट गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और मिल मालिक आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में कटे हुए हाथ को एक कैरी बैग में सुरक्षित रखा गया, ताकि डॉक्टरों द्वारा उसे दोबारा जोड़ने का प्रयास किया जा सके। आसपास के लोगों की मदद से लहूलुहान अवस्था में लट्टू सोनकर को तुरंत पास के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को बेहद नाजुक पाया और कटे हुए हाथ की जटिलता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र (बड़े अस्पताल) के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद तेल मिल के मालिक सुरेंद्र ने घायल मजदूर के इलाज का पूरा जिम्मा उठाया है। उन्होंने कहा कि लट्टू उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं और उनके इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। चिकित्सा का पूरा खर्च मिल प्रबंधन उठाएगा।

- छाताबाद में फिर धंसी धरती, तालाब का पानी समाने लगा अचानक भू-धंसान से मचा हड़कंप, दहशत में आसपास के लोग मौके पर पहुंची BCCL टीम, पानी का बदला गया रास्ता बार-बार धंस रही जमीन, अब स्थायी समाधान की उठी मांग1
- डुमरी MLA जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन के बारे में किया कहा ?1
- क्या चाहती है झारखण्ड सरकार? #jpsc #jssc #jharkhand #ranchi #news1
- कतरास के प्रतिष्ठित एवं समाज सेवी विजय कुमार झा से कुछ विषयों पर चर्चा आईए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा1
- अब सोलर लगाना हुआ बेहद आसान! ☀️ अगर आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास है। सोलर लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी सब्सिडी मिलेगी, आवेदन कैसे होगा और सोलर लगवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेंगे। तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिए, क्योंकि सोलर से जुड़ी आपकी जरूरत की पूरी जानकारी—सब कुछ इसी वीडियो में है! अब सोलर लगाना हुआ बेहद आसान! ☀️ अगर आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास है। सोलर लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी सब्सिडी मिलेगी, आवेदन कैसे होगा और सोलर लगवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेंगे। तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिए, क्योंकि सोलर से जुड़ी आपकी जरूरत की पूरी जानकारी—सब कुछ इसी वीडियो में है!1
- ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहटी में अनूठा राखी महोत्सव, पेड़ों और सैनिकों पर तैलिक साहु सभा अध्यक्ष ने भी बांधी राखी गया। गया जी के ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहटी में मॉर्निंग वॉकर्स की ओर से ‘हमारा पेड़, हमारा पर्यावरण’ अभियान के तहत अनूठा राखी महोत्सव आयोजित किया गया है।इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावे समाज सेवी अजय साव तैलिक साहु सभा के जिलाअध्यक्ष ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। इस अवसर पर बच्चों और तैलिक साहु सभा जिलाअध्यक्ष अजय साव एवं स्थानीय लोगों ने पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। वहीं, देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के सम्मान में उन्हें भी राखी बांधी गई है। पेड़ों को परिवार के सदस्य की तरह मानते हुए उनकी रक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश अजय साव और लोगों ने दिया है । आयोजकों ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को भावनात्मक और यादगार बना दिया है। राखी के इस अनूठे पर्व के माध्यम से लोगों ने प्रकृति और देश की रक्षा करने वालों के प्रति सम्मान का संदेश दिया है।5
- धनबाद में 16 वर्षों से भाईचारे की मिसाल पेश कर रही नौजवान कमेटी, मिलादुन्नबी पर किया श्रद्धालुओं का स्वागत धनबाद: ईद-उल-मिलादुन्नबी के पवित्र अवसर पर शहर में आपसी सौहार्द, सेवा और राष्ट्रभक्ति का एक अनूठा संगम देखने को मिला। हज़रत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के यौम-ए-पैदाइश पर नौजवान कमेटी की ओर से विशाल जन-सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अंतिम नबी का संदेश केवल किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेम, करुणा, दया और ऊँच-नीच का भेद मिटाने का है। पिछले 16 वर्षों से लगातार जारी इस सेवा यात्रा के तहत कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए। जिस क्षेत्र में पहले बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहता था, वहाँ आज कमेटी के युवाओं ने एम्बुलेंस सेवा, प्राथमिक उपचार और शीतल जल की व्यवस्था कर मिसाल कायम की। कार्यक्रम में प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस व प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान किया गया। कमेटी के प्रतिनिधि सोहराब खान और उनकी टीम ने कहा कि हमें अपने मुस्लिम होने पर गर्व है, लेकिन जब हम एक 'भारतीय मुसलमान' के रूप में देश की सेवा करते हैं, तो यह गर्व दोगुना हो जाता है। धनबाद के युवाओं ने एक सुर में संदेश दिया कि हमारा वतन हमारी पहचान है और देश की प्रगति व सामाजिक सौहार्द के लिए हम सदैव समर्पित रहेंगे। बाइट: सोहराब खान2
- धनबाद झरिया: तेल मिल में मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ कटकर दो हिस्से में, स्थिति गंभीर झरिया। झरिया सब्जी पट्टी स्थित लाइफ लाइन के समीप संचालित ' तेल मिल' में मंगलवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। मिल में काम करने के दौरान मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर का हाथ बुरी तरह कटकर दो हिस्सों में अलग हो गया। घटना के बाद इलाके में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। घायल मजदूर की पहचान लट्टू सोनकर के रूप में हुई है, जो पिछले काफी समय से तेल मिल मालिक सुरेंद्र जी के यहां मजदूरी का काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, लट्टू सोनकर रोजाना की तरह मंगलवार को भी तेल मिल में मशीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में पहना हुआ धातु का कड़ा अचानक चलती हुई मशीन के पुर्जों में फंस गया। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाते या मशीन बंद की जाती, उनका हाथ तेजी से मशीन के अंदर खिंच गया। हादसा इतना भयानक था कि उनका हाथ गंभीर रूप से कटकर दो भागों में बंट गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और मिल मालिक आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में कटे हुए हाथ को एक कैरी बैग में सुरक्षित रखा गया, ताकि डॉक्टरों द्वारा उसे दोबारा जोड़ने का प्रयास किया जा सके। आसपास के लोगों की मदद से लहूलुहान अवस्था में लट्टू सोनकर को तुरंत पास के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को बेहद नाजुक पाया और कटे हुए हाथ की जटिलता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र (बड़े अस्पताल) के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद तेल मिल के मालिक सुरेंद्र ने घायल मजदूर के इलाज का पूरा जिम्मा उठाया है। उन्होंने कहा कि लट्टू उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं और उनके इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। चिकित्सा का पूरा खर्च मिल प्रबंधन उठाएगा।1