50 साल पुराना पुल बना किसानों की मुसीबत, जान जोखिम में डालकर खोलने को मजबूर – सैकड़ों एकड़ फसल डूबने का खतरा किसानों की सिंचाई के लिए करीब 50 वर्षों पूर्व बनाया गया पुल आज बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। लकड़ी के खंभों और सिकड़ लगाकर इसे बंद कर दिया गया है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय किसान कृष्ण यादव ने बताया कि पुल बंद होने के कारण खेतों में पानी निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में किसानों को अपनी जान जोखिम में डालकर फाल खोलना पड़ता है। कई बार फाल खुल भी नहीं पाता, जिससे सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब जाती है और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। कृष्ण यादव ने मांग करते हुए कहा कि केनो डेहरी फॉल से लेकर बड़की पुल तक मिट्टी भराई का कार्य जल्द कराया जाए। उनका कहना है कि यदि इस मार्ग पर मिट्टी भराई कर दी जाए, तो जल निकासी सुचारू हो जाएगी और किसानों की फसल को डूबने से बचाया जा सकता है। इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्र के सैकड़ों किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है। मौके पर रिंकू राय, मलिक पांडेय, कुंदन सिंह, बबन सिंह, मलखान पांडे, मुनमुन शाह, सत्येंद्र शाह, मनोरंजन सिंह, धनु महतो, हरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।

- Post by नितीश भारद्वाज1
- भाजपा की हार के पीछे प्रशांत किशोर का मास्टर प्लान।। प्रशांत किशोर भाजपा की हार के पीछे प्रशांत किशोर का मास्टर प्लान।। प्रशांत किशोर1
- #बाँकीपुर के जीत को लेकर आरा भोजपुर मे #प्रशांत किशोर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुये खुशी कि लहर कार्यकर्त्ता मे 💐🙏 जय बिहार! जय जय बिहार!👍 हर हर महादेव!💐🙏 #बाँकीपुर के जीत को लेकर आरा भोजपुर मे #प्रशांत किशोर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुये खुशी कि लहर कार्यकर्त्ता मे 💐🙏 जय बिहार! जय जय बिहार!👍 हर हर महादेव!💐🙏1
- इतिहास हमें बहुत कुछ सिखाती है लेकिन हम उस पर ध्यान नहीं देते हमारे देश को पूर्व में जितने महान लोगों ने बलिदान दिया उनके श्री चरणों में नमन है।1
- दीपंकर भट्टाचार्य का बड़ा हमला | "शराबबंदी के नाम पर पुलिस की गुंडागर्दी" | Bihar Politics News अरवल। भाकपा (माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में पुलिस की गुंडागर्दी चरम पर पहुंच गई है। शराब पीने के आरोप में किसी को भी उठा लिया जाता है और हाजत में इतनी पिटाई की जाती है कि उसकी मौत तक हो जाती है। यह कोई पहली घटना नहीं है। शराबबंदी के नाम पर पुलिसिया अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने की बजाय सरकार आम गरीबों और आम लोगों को जेल में ठूंस रही है।1
- स्वर सम्राट मोहम्मद रफी को सुरों की भावभीनी श्रद्धांजलि, गीतों से सजी यादगार संध्या आरा। मशहूर पार्श्व गायक मो. रफी की स्मृति में स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार में तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसमें दो दर्जन गीतों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मो. रफी के साथ-साथ किशोर कुमार, सुमन कल्याणपुर और आशा भोंसले के सदाबहार गीतों को प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन संगीत शिक्षक धर्मेंद्र सिंह, संगीत प्रेमी इकबाल इल्मी, प्रधान शिक्षक रमेश कुमार, गायिका कृति लता एवं गायिका ऋषिका शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत ऋषिका शर्मा ने मो. रफी का अमर गीत तुम मुझे यूं भुला न पाओगे... प्रस्तुत कर की। तत्पश्चात जितेंद्र श्रीवास्तव ने तेरी आंखों के सिवा..., मो.नौशाद ने हमदम मेरे मान भी जाओ...तथा क्या हुआ तेरा वादा... प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। रमेश कुमार एवं कृति लता ने युगल गीत यूं ही तुम मुझसे बात करती हो... तथा छुप गए सारे नज़ारे... की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। राजाराम शर्मा ने ये चांद सा रोशन चेहरा.... और तकदीर का फ़साना.... प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसके बाद धर्मेंद्र सिंह एवं ऋषिका शर्मा ने पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा....तथा इशारों-इशारों में दिल लेने वाले.....गीतों से कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। सीमा भारती ने बहारों फूल बरसाओ..., कुमार अनुपम ने दिल का सूना साज़..., धर्मेंद्र सिंह एवं कृति लता ने अगर तेरी जलवा-नुमाई न होती...., जबकि अजय सिंह एवं आस्था सिंह ने रिमझिम के गीत सावन गाए... प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरीं। धर्मेंद्र सिंह एवं सीमा भारती ने लोकप्रिय गीत बेखुदी में सनम.... प्रस्तुत किया, कृष्णकांत मानस ने सुहानी रात ढल चुकी.... शमशाद प्रेम एवं रमेश कुमार ने दोस्ताना फिल्म का मशहूर गीत बने चाहे दुश्मन ज़माना हमारा.... गाकर सच्ची दोस्ती की खूबसूरत मिसाल पेश की। कार्यक्रम का समापन सीमा भारती, धर्मेंद्र सिंह और शमशाद प्रेम द्वारा देशभक्ति गीत मेरे देश प्रेमियों.....से हुआ। मंच संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी की सचिव डॉ. विभा कुमारी ने किया। उन्होंने अपनी सहज, प्रभावशाली और आत्मीय शैली से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के पूर्व कार्यक्रम के संयोजक पत्रकार शमशाद प्रेम ने कहा कि स्वर सम्राट मो.रफी की मधुर स्मृतियों को समर्पित यह वार्षिक संगीत संध्या वर्ष 2006 से निरंतर आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता इसका आत्मीय और पारिवारिक वातावरण है, जिसके कारण शहर के संगीत प्रेमी पूरे वर्ष इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मोहम्मद रफी केवल भारतीय सिनेमा के महान पार्श्वगायक ही नहीं, बल्कि अपनी सादगी, विनम्रता, उदारता और नेकदिली के लिए भी सदैव याद किए जाते हैं। उन्होंने अपने लगभग तीन दशकों के लंबे संगीत सफर में हिंदी सहित अनेक भारतीय भाषाओं में 26 हजार से अधिक गीतों को अपनी अमर आवाज़ दी। प्रेम, भक्ति, देशभक्ति, ग़ज़ल, कव्वाली और शास्त्रीय संगीत से लेकर हर भाव के गीतों को उन्होंने जिस सहजता और आत्मीयता से गाया, वह आज भी श्रोताओं के दिलों पर राज करता है। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णेन्दु, डॉ. निलांबुज, वरिष्ठ रंगकर्मी इश्तियाक, भोजपुर महिला कला केंद्र की सचिव अनीता गुप्ता, वरिष्ठ रंगकर्मी सरफराज अहमद, वरिष्ठ गायिका एवं संगीत शिक्षिका कावेरी मोहन, संगीत प्रेमी दसई प्रसाद, ओमप्रकाश, ददन प्रसाद, सुनील कुमार, अमरजीत कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।4
- Post by नितीश भारद्वाज1
- बांकीपुर में BJP को 70 हजार वोटों से जिताने वाले BIB बिजेंद्र सिंह बांकीपुर में BJP को 70 हजार वोटों से जिताने वाले BIB बिजेंद्र सिंह को अब लोग ढूंढ रहे हैं!1
- राहुल गांधी जी दिल्ली में सड़क पर गरिब आदमी राहगीर से जिसको देख कर लोग मुंह घुमाकर चले जाते हैं लेकिन राहुल गांधी जी ने इस राहगीर को रूकवाकर हाल समाचार लिया।यह होता है सच्चे नेता की पहचान1