Shuru
Apke Nagar Ki App…
दीपंकर भट्टाचार्य का बड़ा हमला | "शराबबंदी के नाम पर पुलिस की गुंडागर्दी" | Bihar Politics News अरवल। भाकपा (माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में पुलिस की गुंडागर्दी चरम पर पहुंच गई है। शराब पीने के आरोप में किसी को भी उठा लिया जाता है और हाजत में इतनी पिटाई की जाती है कि उसकी मौत तक हो जाती है। यह कोई पहली घटना नहीं है। शराबबंदी के नाम पर पुलिसिया अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने की बजाय सरकार आम गरीबों और आम लोगों को जेल में ठूंस रही है।
RTI IMPACT
दीपंकर भट्टाचार्य का बड़ा हमला | "शराबबंदी के नाम पर पुलिस की गुंडागर्दी" | Bihar Politics News अरवल। भाकपा (माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में पुलिस की गुंडागर्दी चरम पर पहुंच गई है। शराब पीने के आरोप में किसी को भी उठा लिया जाता है और हाजत में इतनी पिटाई की जाती है कि उसकी मौत तक हो जाती है। यह कोई पहली घटना नहीं है। शराबबंदी के नाम पर पुलिसिया अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने की बजाय सरकार आम गरीबों और आम लोगों को जेल में ठूंस रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- #बाँकीपुर के जीत को लेकर आरा भोजपुर मे #प्रशांत किशोर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुये खुशी कि लहर कार्यकर्त्ता मे 💐🙏 जय बिहार! जय जय बिहार!👍 हर हर महादेव!💐🙏 #बाँकीपुर के जीत को लेकर आरा भोजपुर मे #प्रशांत किशोर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुये खुशी कि लहर कार्यकर्त्ता मे 💐🙏 जय बिहार! जय जय बिहार!👍 हर हर महादेव!💐🙏1
- राहुल गांधी जी दिल्ली में सड़क पर गरिब आदमी राहगीर से जिसको देख कर लोग मुंह घुमाकर चले जाते हैं लेकिन राहुल गांधी जी ने इस राहगीर को रूकवाकर हाल समाचार लिया।यह होता है सच्चे नेता की पहचान1
- Post by नितीश भारद्वाज1
- लाखन एकता मिशन लाखन आर्मी ने बिहार में आगाज हुआ, जिसमें सतेन्द्र पासी को प्रदेश अध्यक्ष व पूजा पासी को महिला प्रकोष्ठ की कमान लाखन एकता मिशन लाखन आर्मी ने बिहार में आगाज हुआ, जिसमें सतेन्द्र पासी को प्रदेश अध्यक्ष व पूजा पासी को महिला प्रकोष्ठ की कमान जहानाबाद के सुगांव में संगठन विस्तार सम्मेलन, नियुक्ति पत्र सौंपकर नए पदाधिकारियों का हुआ सम्मान; सामाजिक एकता और जनहित में कार्य करने का लिया संकल्प जहानाबाद (मखदुमपुर)। लाखन एकता मिशन लाखन आर्मी (उत्तर प्रदेश) ने बिहार में अपने संगठनात्मक विस्तार की औपचारिक शुरुआत करते हुए जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत सुगांव पंचायत के सुगांव गांव में संगठन विस्तार एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों, युवाओं, महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सतेन्द्र चौधरी उर्फ सतेन्द्र पासी ने की, जबकि मंच संचालन सिद्धीकांत चौधरी ने किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी के निर्देश पर आयोजित इस समारोह में उत्तर प्रदेश संयोजक कुलदीप पासी ने बिहार इकाई के गठन की घोषणा करते हुए श्री सतेन्द्र चौधरी उर्फ सतेन्द्र पासी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष तथा पूजा पासी को महिला प्रकोष्ठ की बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर बिहार में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति की घोषणा होते ही समारोह में उत्साह का माहौल बन गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गमछा, पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाओं से दोनों पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का भरोसा जताया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री सतेन्द्र चौधरी उर्फ सतेन्द्र पासी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं अधिकारों के प्रति लोगों को संगठित करना है। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी जिलों, प्रखंडों और पंचायतों तक संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा हर कार्यकर्ता और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में संगठन मजबूती से साथ खड़ा रहेगा। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष पूजा पासी ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं से संगठन से जुड़कर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने तथा समाज को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। समारोह के दौरान दिलीप पासी, मोहन पासी,अनिल पासी, वीरेंद्र पासी, विजय पासी, कंचन पासी, सुरेश पासी, सच्चिदानंद पासी, संजय पासी, शशि चौधरी, पप्पू पासी, राजू चौधरी, मीना देवी, बेबी देवी, गीता देवी, अनिता चौधरी, सुनीता चौधरी, संपत्ति देवी एवं अंजली देवी सहित कई कार्यकर्ताओं को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने गांव, पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- भाजपा की हार के पीछे प्रशांत किशोर का मास्टर प्लान।। प्रशांत किशोर भाजपा की हार के पीछे प्रशांत किशोर का मास्टर प्लान।। प्रशांत किशोर1
- स्वर सम्राट मोहम्मद रफी को सुरों की भावभीनी श्रद्धांजलि, गीतों से सजी यादगार संध्या आरा। मशहूर पार्श्व गायक मो. रफी की स्मृति में स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार में तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसमें दो दर्जन गीतों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मो. रफी के साथ-साथ किशोर कुमार, सुमन कल्याणपुर और आशा भोंसले के सदाबहार गीतों को प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन संगीत शिक्षक धर्मेंद्र सिंह, संगीत प्रेमी इकबाल इल्मी, प्रधान शिक्षक रमेश कुमार, गायिका कृति लता एवं गायिका ऋषिका शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत ऋषिका शर्मा ने मो. रफी का अमर गीत तुम मुझे यूं भुला न पाओगे... प्रस्तुत कर की। तत्पश्चात जितेंद्र श्रीवास्तव ने तेरी आंखों के सिवा..., मो.नौशाद ने हमदम मेरे मान भी जाओ...तथा क्या हुआ तेरा वादा... प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। रमेश कुमार एवं कृति लता ने युगल गीत यूं ही तुम मुझसे बात करती हो... तथा छुप गए सारे नज़ारे... की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। राजाराम शर्मा ने ये चांद सा रोशन चेहरा.... और तकदीर का फ़साना.... प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसके बाद धर्मेंद्र सिंह एवं ऋषिका शर्मा ने पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा....तथा इशारों-इशारों में दिल लेने वाले.....गीतों से कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। सीमा भारती ने बहारों फूल बरसाओ..., कुमार अनुपम ने दिल का सूना साज़..., धर्मेंद्र सिंह एवं कृति लता ने अगर तेरी जलवा-नुमाई न होती...., जबकि अजय सिंह एवं आस्था सिंह ने रिमझिम के गीत सावन गाए... प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरीं। धर्मेंद्र सिंह एवं सीमा भारती ने लोकप्रिय गीत बेखुदी में सनम.... प्रस्तुत किया, कृष्णकांत मानस ने सुहानी रात ढल चुकी.... शमशाद प्रेम एवं रमेश कुमार ने दोस्ताना फिल्म का मशहूर गीत बने चाहे दुश्मन ज़माना हमारा.... गाकर सच्ची दोस्ती की खूबसूरत मिसाल पेश की। कार्यक्रम का समापन सीमा भारती, धर्मेंद्र सिंह और शमशाद प्रेम द्वारा देशभक्ति गीत मेरे देश प्रेमियों.....से हुआ। मंच संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी की सचिव डॉ. विभा कुमारी ने किया। उन्होंने अपनी सहज, प्रभावशाली और आत्मीय शैली से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के पूर्व कार्यक्रम के संयोजक पत्रकार शमशाद प्रेम ने कहा कि स्वर सम्राट मो.रफी की मधुर स्मृतियों को समर्पित यह वार्षिक संगीत संध्या वर्ष 2006 से निरंतर आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता इसका आत्मीय और पारिवारिक वातावरण है, जिसके कारण शहर के संगीत प्रेमी पूरे वर्ष इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मोहम्मद रफी केवल भारतीय सिनेमा के महान पार्श्वगायक ही नहीं, बल्कि अपनी सादगी, विनम्रता, उदारता और नेकदिली के लिए भी सदैव याद किए जाते हैं। उन्होंने अपने लगभग तीन दशकों के लंबे संगीत सफर में हिंदी सहित अनेक भारतीय भाषाओं में 26 हजार से अधिक गीतों को अपनी अमर आवाज़ दी। प्रेम, भक्ति, देशभक्ति, ग़ज़ल, कव्वाली और शास्त्रीय संगीत से लेकर हर भाव के गीतों को उन्होंने जिस सहजता और आत्मीयता से गाया, वह आज भी श्रोताओं के दिलों पर राज करता है। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णेन्दु, डॉ. निलांबुज, वरिष्ठ रंगकर्मी इश्तियाक, भोजपुर महिला कला केंद्र की सचिव अनीता गुप्ता, वरिष्ठ रंगकर्मी सरफराज अहमद, वरिष्ठ गायिका एवं संगीत शिक्षिका कावेरी मोहन, संगीत प्रेमी दसई प्रसाद, ओमप्रकाश, ददन प्रसाद, सुनील कुमार, अमरजीत कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।4
- बांकीपुर में BJP को 70 हजार वोटों से जिताने वाले BIB बिजेंद्र सिंह बांकीपुर में BJP को 70 हजार वोटों से जिताने वाले BIB बिजेंद्र सिंह को अब लोग ढूंढ रहे हैं!1
- जहानाबाद : वाणावर श्रावणी मेला में अग्निशामक विभाग ने चला जागरूकता अभियान, 24 घंटे तैनात हैं फायर ब्रिगेड। जहानाबाद - जिले के ऐतिहासिक वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ धाम में आयोजित श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और सक्रिय है। मेला में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अग्निशामक विभाग द्वारा विशेष सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आगजनी जैसी किसी भी अप्रिय घटना को रोकना तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। अग्निशामक विभाग की टीम ने मेला परिसर में घूम-घूमकर दुकानदारों, कांवरियों और अन्य श्रद्धालुओं को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। टीम ने विशेष रूप से अस्थायी दुकानों के संचालकों को गैस सिलेंडर, विद्युत उपकरणों एवं ज्वलनशील सामग्री के सुरक्षित उपयोग के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल बचाव के उपाय अपनाने और संबंधित विभाग को सूचना देने के बारे में भी जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लोगों के बीच जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए, जिनमें अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एवं आपातकालीन संपर्क नंबर अंकित हैं। इसके अलावा मेला परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया, ताकि किसी भी संभावित आपात स्थिति में विभागीय टीम और आम लोगों की तत्परता का परीक्षण किया जा सके। अग्निशामक पदाधिकारी सह कमांडेंट स्नेही सोनल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर मेला क्षेत्र में एक बड़ी और एक छोटी फायर ब्रिगेड वाहन को 24 घंटे तैनात रखा गया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और दुकानदारों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत टोल-फ्री नंबर पर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला की पूरी अवधि के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगी।1
- 🔥 बांकीपुर में जन सुराज की जीत के बाद सियासी संग्राम! 🗣️ मंत्री संजय सिंह टाइगर के बयान पर जन सुराज नेता राजीव रंजन सिंह का करारा पलटवार— "जो ब्लोअर से हवा निकाल रहे थे, उनकी खुद की हवा निकल गई।" बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे के बाद बिहार की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है। अब इस बयान को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। 💬 इस बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। #BankipurByElection #JanSuraaj #BiharPolitics #BiharNews #AraNews #जनता_की_आवाज_आरा_न्यूज़1