छोटी दुदनी में युवाओं ने व्हाट्सऐप हेल्प ग्रुप बनाकर पीड़ित परिवार को 4 लाख 44 हजार 581 रुपये की आर्थिक सहायता की बाली उपखण्ड के छोटी दुदनी में युवाओं ने व्हाट्सऐप हेल्प ग्रुप बनाकर पीड़ित परिवार को 4 लाख 44 हजार 581 रुपये की आर्थिक सहायता की छोटी दुदनी गाव में पीराराम पुत्र हकमा राम निवासी छोटी दुदनी के आकस्मिक निधन के बाद उनके पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रामीणों एवं समाजसेवियों ने मिलकर व्हाट्सऐप हेल्प ग्रुप बनाया और सहायता अभियान चलाया। इस मुहिम के माध्यम से समाजबंधुओं, ग्रामीणों एवं सहयोगकर्ताओं से आर्थिक सहयोग एकत्रित किया गया। अभियान के तहत कुल ₹4,44,581/- (चार लाख चवालीस हजार पांच सौ इक्यासी रुपये) नकद एकत्रित हुए, जिसे सभी सहयोगकर्ताओं की उपस्थिति में पीड़ित परिवार को सुपुर्द किया गया। सहायता अभियान में जोगाराम देवासी छोटी दुदनी, ओबाराम, खेताराम, जोराराम वार्ड पंच एवं समस्त ग्रामवासी छोटी दुदनी सहित अन्य समाजसेवियों ने मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राशि सुपुर्दगी के अवसर पर चेनाराम दुदनी, नाथूसिंह, दौलतसिंह, तलसाराम, ओबाराम, थानाराम लुन्दाडा सहित अनेक समाजबंधु एवं सहयोगकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाजसेवियों ने कहा कि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है। सामूहिक सहयोग से परिवार को आर्थिक एवं मानसिक संबल मिला है। अभियान से जुड़े सभी सदस्यों ने सहयोग करने वाले प्रत्येक भामाशाह, समाजबंधु एवं ग्रामवासी का हृदय से आभार व्यक्त किया। सामूहिक सहयोग की इस पहल ने सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और मानव सेवा की मिसाल कायम की।

- तुकाराम मुंढे के एक्शन से महाराष्ट्र में हड़कंप, FDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मिलावटखोरों में खलबली महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर का पद संभालने के बाद IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे अपने सख्त एक्शन को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। पद संभालने के बाद उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट, अस्वच्छता और नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की। रिपोर्ट्स के मुताबिक FDA की टीमों ने हजारों जगहों पर छापेमारी की है। कई प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की गई। कुछ बड़े ब्रांड और नामी रेस्टोरेंट भी इस अभियान की चपेट में आए हैं। मुंढे की कार्रवाई से जहां आम लोगों में उनकी सख्त कार्यशैली की चर्चा है, वहीं कुछ कारोबारी उनके तरीके को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। उनके खिलाफ FDA के कुछ अधिकारियों की शिकायत और कानूनी विवाद भी सामने आए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि उनके तबादले के लिए ₹250 करोड़ तक खर्च करने की साजिश की गई थी। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी तरह 245 गिरफ्तारियों और 275 कारोबारों को सील करने के आंकड़ों की भी विश्वसनीय स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं मिली है। तुकाराम मुंढे का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी को निशाना बनाना नहीं, बल्कि खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करवाना और आम लोगों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है।1
- नादाणा गौशाला में जैन युवा संघ तांबरम सर्कल का भव्य स्वागत 140 सदस्यों ने गायों को खिलाया हरा चारा व लापसी, जीवदया के लिए दी राशि नादाणा गौशाला में जैन युवा संघ तांबरम सर्कल का भव्य स्वागत 140 सदस्यों ने गायों को खिलाया हरा चारा व लापसी, जीवदया के लिए दी राशि रानी। निकटवर्ती नादाणा जोधान (जवाली) स्थित श्री रूपमुनि सार्वजनिक गौशाला में अखिल भारतीय श्री मरूधर केसरी जैन युवा संघ तांबरम सर्कल (चेन्नई) के करीब 140 सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया। गौशाला ट्रस्ट की ओर से संघ के सदस्यों का साफा, शॉल, दुपट्टा एवं माला पहनाकर ढोल-धमाकों के साथ स्वागत किया गया। चेन्नई से आए संघ के पदाधिकारियों एवं ट्रस्ट मंडल के सदस्यों ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान संघ के सदस्यों ने जीवदया के तहत गायों को हरा चारा एवं लापसी खिलाई। साथ ही गायों की सेवा एवं संरक्षण के लिए बढ़-चढ़कर राशि भेंट कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंपकलाल चंदेल, उपाध्यक्ष दिनेश बी. भलगट, दिनेश एम. भलगट, महामंत्री छगनलाल मेवाड़ा, सलाहकार नथमल गांधी (सीए), कोषाध्यक्ष केवलचंद गांधी, अमर सिंह सिसोदिया, झूमरलाल भलगट, जयंतीलाल गांधी, खेमचंद बोहरा, रमेश भलगट, पूर्व प्राचार्य डॉ. नारायण सिंह राठौड़, अरुण गांधी, मनसुख भलगट, प्यारेलाल चाणोदिया, भंवरलाल सिंघवी, गौतमचंद बोहरा, प्रकाश गुगलिया, मनोज सेठिया, शांतिलाल गांधी, प्रकाश गांधी, अशोक भलगट, वनाराम माली, संजय जैन, लोकेश जैन, देवेंद्र सोनी, भरत गांधी सहित बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने सहभागिता निभाई।1
- आबूरोड से खबर रीको पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार चोरी की गई दो बाइकों को किया बरामद SP पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन DSP जितेन्द्रसिह राठौड के सुपर .... @SirohiPolice @RajPoliceHelp #AbuRoad #Sirohi #RajasthanNews #BreakingNews #CrimeNews1
- विद्युत ट्रांसपोर्ट के आसपास में झाड़ियां आहोर जिला जालौर राजस्थान विद्युत ट्रांसफार्मर के चारों बाजू कांटेदार झाड़ियां1
- कर्णेश्वर महादेव प्राणी गो सेवा समिति मंडवाड़ा में आज गायों के लिए लापसी के भामाशाह राम भरोसे शैतान सिंह राव, कोषाध्यक्ष ललित भाई पुरोहित, समाजसेवी छगन लाल पुरोहित, मोहन भाई माली, अर्जुन गोकुल हीरागर, भूराराम खंगाराम हिम्मत सैन ऊकाराम प्रजापत3
- बीच सड़क पर सीआई का दादागीरी तेलंगाना (सूर्यापेट): कोदाड टाउन के 32वें वार्ड में गुरुवार रात पुलिस और नगर प्रशासन की कार्रवाई ने हंगामा खड़ा कर दिया। - सीआई का दादागीरी: नगर निगम अधिकारियों द्वारा बिना नोटिस दुकानों को हटाने पर विरोध कर रहे दुकानदारों पर टाउन सीआई ने हमला कर दिया। - सोशल मीडिया आक्रोश: “इतना ओवर क्यों? रिटायर होने के बाद भी तुम आम आदमी ही हो” कहते हुए नेटिज़न्स ने सीआई को आड़े हाथों लिया। - महिलाओं को धक्का: विरोध में शामिल महिलाओं को धक्का देकर गिराया गया, कई लोगों को कॉलर पकड़कर खींचते हुए पुलिस थाने ले जाया गया। - नगर निगम कार्रवाई: दुकानदारों का आरोप है कि त्योहारों पर ‘मामूली रकम’ न देने के कारण ही उनकी दुकानें हटाई गईं। - बाधितों का आरोप: “कमिश्नर को पंडुग मामूली नहीं दिया, इसलिए हमारी रोज़ी-रोटी छीन ली गई” – पीड़ितों का बयान।1
- राजसमंद राखी के अवसर पर बाजारों में उमड़ी भीड़ आज बहनें भाइयों की कलाई पर बंदे की राखी रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से बाजारों में उमड़ी भीड़4
- नींबू में सरसों का तेल डालकर बनाएं घरेलू उपाय, मच्छरों से राहत का दावा घर में मच्छरों की बढ़ती परेशानी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक घरेलू नुस्खा लोगों का ध्यान खींच रहा है। मच्छरों से परेशान लोग अक्सर तरह-तरह के घरेलू उपाय आजमाते हैं। इन दिनों नींबू, सरसों के तेल, कपूर, लौंग और अजवाइन से जुड़ा एक ऐसा ही नुस्खा चर्चा में है। बताया जा रहा है कि इसके लिए एक ताजा नींबू लेकर उसके ऊपरी हिस्से को काटा जाता है। इसके बाद चम्मच की मदद से नींबू के अंदर का गूदा निकालकर उसमें करीब एक चम्मच सरसों का तेल, दो कपूर की टिकिया, दो-तीन लौंग और थोड़ी अजवाइन डालने की बात कही जाती है। इसके बाद इसमें बाती लगाकर इसे ऐसे स्थान पर रखने का सुझाव दिया जाता है, जहां मच्छरों का आना-जाना ज्यादा हो। दावा है कि सरसों के तेल, कपूर, लौंग और अजवाइन की गंध से मच्छर उस जगह से दूर भाग सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस घरेलू नुस्खे से सभी मच्छरों के मरने या घर से पूरी तरह खत्म हो जाने का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार मच्छरों से बचाव के लिए घर में पानी जमा न होने देना, खिड़की-दरवाजों पर जाली लगाना और आवश्यकता पड़ने पर प्रमाणित मच्छर-रोधी उत्पादों का इस्तेमाल करना ज्यादा प्रभावी उपाय हो सकते हैं। सावधानी जरूरी: कपूर और सरसों का तेल ज्वलनशील हो सकते हैं। यदि बाती जलाकर यह उपाय किया जाए तो इसे पर्दे, कागज, कपड़े या अन्य ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें और बच्चों तथा पालतू जानवरों की पहुंच से भी दूर रखें। इसे बिना निगरानी के जलता हुआ न छोड़ें। सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले उसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता की पुष्टि करना जरूरी है।1