logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बख्तियारपुर में जदयू सांगठनिक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, राज कुमार राजू निर्विरोध बने नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प पटना जिले के बख्तियारपुर स्थित डाक बंगला परिसर में जनता दल (यूनाइटेड) के सांगठनिक चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार सिंह और विनोद कुमार की मौजूदगी में कराई गई, जबकि एआरओ मनोज कुमार ने संचालन किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष पद के लिए राज कुमार राजू को सर्वसम्मति से चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव अवधेश कुमार राठौर ने रखा, जिसका कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया। इसके बाद उन्हें निर्विरोध नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। निर्वाचन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियां क्षेत्र में प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।

4 hrs ago
user_Khabar Junction Live
Khabar Junction Live
Local News Reporter Bakhtiarpur, Patna•
4 hrs ago

बख्तियारपुर में जदयू सांगठनिक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, राज कुमार राजू निर्विरोध बने नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प पटना जिले के बख्तियारपुर स्थित डाक बंगला परिसर में जनता दल (यूनाइटेड) के सांगठनिक चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार सिंह और विनोद कुमार की मौजूदगी में कराई गई, जबकि एआरओ मनोज कुमार ने संचालन किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष पद के लिए राज कुमार राजू को सर्वसम्मति से चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव अवधेश कुमार राठौर ने रखा, जिसका कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया। इसके बाद उन्हें निर्विरोध नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। निर्वाचन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियां क्षेत्र में प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।

  • user_बबनराय
    बबनराय
    Patna Rural, Bihar
    👏
    2 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    1
    Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    user_संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    न्यूज पोर्टल एडिटर बाढ़, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
  • बाढ़ : बगीचे से शव बरामद, इलाके में सनसनी पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव स्थित एक बगीचे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीण जब बगीचे की ओर शौच के लिए गए तो वहां एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत गांव में दी गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो बारात आई हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि बारात में शामिल कोई युवक बगीचे में नशा करने आया होगा और उसकी मौत हो गई। बगीचे में कई जगह शराब की खाली बोतलें पड़ी मिली हैं। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के पास से सिगरेट और सॉल्यूशन (नशे में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ) बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि शराब की बोतलें कहां से आईं, इसकी जानकारी नहीं है और मौके से शराब बरामद नहीं हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच की जा रही
    1
    बाढ़ : बगीचे से शव बरामद, इलाके में सनसनी
पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव स्थित एक बगीचे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीण जब बगीचे की ओर शौच के लिए गए तो वहां एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत गांव में दी गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो बारात आई हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि बारात में शामिल कोई युवक बगीचे में नशा करने आया होगा और उसकी मौत हो गई। बगीचे में कई जगह शराब की खाली बोतलें पड़ी मिली हैं।
थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के पास से सिगरेट और सॉल्यूशन (नशे में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ) बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि शराब की बोतलें कहां से आईं, इसकी जानकारी नहीं है और मौके से शराब बरामद नहीं हुई है।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच की जा रही
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by Rupeshmunnadevi Singh
    1
    Post by Rupeshmunnadevi Singh
    user_Rupeshmunnadevi Singh
    Rupeshmunnadevi Singh
    रहूई, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार,समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड से चौथी बार निर्विरोध हुए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार गुल्लू, कार्यकर्ताओं ने फुल मालाओं से किया अभिनंदन।
    1
    बिहार,समस्तीपुर 
मोहिउद्दीन नगर प्रखंड से चौथी बार निर्विरोध हुए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार गुल्लू,  कार्यकर्ताओं ने फुल मालाओं से किया अभिनंदन।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Vaanishree News
    1
    Post by Vaanishree News
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Journalist बिदुपुर, वैशाली, बिहार•
    7 hrs ago
  • वंदे भारत न्यूज़ बिहार शरीफ नालंदा रिपोर्ट: रमेन्द्र कुमार बिहारशरीफ, नालंदा (21 फरवरी 2026): बिहारशरीफ में आज भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में एकत्र होकर नारेबाजी की तथा राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कांग्रेस पार्टी द्वारा देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि वे देशहित के मुद्दों पर किसी भी तरह की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। वंदे भारत न्यूज़ बिहार शरीफ नालंदा के लिए रमेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
    1
    वंदे भारत न्यूज़ बिहार शरीफ नालंदा
रिपोर्ट: रमेन्द्र कुमार
बिहारशरीफ, नालंदा (21 फरवरी 2026):
बिहारशरीफ में आज भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में एकत्र होकर नारेबाजी की तथा राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कांग्रेस पार्टी द्वारा देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि वे देशहित के मुद्दों पर किसी भी तरह की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
वंदे भारत न्यूज़ बिहार शरीफ नालंदा के लिए रमेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    8 hrs ago
  • पटना जिले के बख्तियारपुर में शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर बाद बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-30 स्थित सोनाली होटल के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि युवक नालंदा जिले में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान आकाश कुमार, निवासी रेपुरा, फतुहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह अकेले बाइक से घर लौट रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर के चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि घायल युवक के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है तथा सीने और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार मरीज को तुरंत उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता थी, इसलिए उसे पटना रेफर किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-30 पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    1
    पटना जिले के बख्तियारपुर में शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर बाद बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-30 स्थित सोनाली होटल के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि युवक नालंदा जिले में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया।
घायल युवक की पहचान आकाश कुमार, निवासी रेपुरा, फतुहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह अकेले बाइक से घर लौट रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर के चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि घायल युवक के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है तथा सीने और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार मरीज को तुरंत उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता थी, इसलिए उसे पटना रेफर किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-30 पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter Bakhtiarpur, Patna•
    19 hrs ago
  • Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    1
    Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    user_संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    न्यूज पोर्टल एडिटर बाढ़, पटना, बिहार•
    18 hrs ago
  • बाढ़ : बारात से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही गांव निवासी 18 वर्षीय आनंद कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद कुमार मंगलवार की रात करीब 11 बजे बाइक से बारात में शामिल होने के लिए निकला था। वह बाढ़ स्थित सिटी पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। देर रात जब वह बारात से लौटकर अपने घर मलाही वापस आ रहा था, तभी दरगाह के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आनंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की जांच में जुट गई है। इधर, घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है।
    1
    बाढ़ : बारात से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही गांव निवासी 18 वर्षीय आनंद कुमार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद कुमार मंगलवार की रात करीब 11 बजे बाइक से बारात में शामिल होने के लिए निकला था। वह बाढ़ स्थित सिटी पैलेस में आयोजित एक शादी समारोह में गया था।
देर रात जब वह बारात से लौटकर अपने घर मलाही वापस आ रहा था, तभी दरगाह के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आनंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की जांच में जुट गई है।
इधर, घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.