logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एनएच-30 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, शादी से लौट रहे युवक गंभीर घायल, पीएमसीएच रेफर पटना जिले के बख्तियारपुर में शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर बाद बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-30 स्थित सोनाली होटल के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि युवक नालंदा जिले में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान आकाश कुमार, निवासी रेपुरा, फतुहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह अकेले बाइक से घर लौट रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर के चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि घायल युवक के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है तथा सीने और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार मरीज को तुरंत उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता थी, इसलिए उसे पटना रेफर किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-30 पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

2 hrs ago
user_Khabar Junction Live
Khabar Junction Live
Local News Reporter Bakhtiarpur, Patna•
2 hrs ago

एनएच-30 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, शादी से लौट रहे युवक गंभीर घायल, पीएमसीएच रेफर पटना जिले के बख्तियारपुर में शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर बाद बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-30 स्थित सोनाली होटल के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि युवक नालंदा जिले में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान आकाश कुमार, निवासी रेपुरा, फतुहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह अकेले बाइक से घर लौट रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर के चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि घायल युवक के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है तथा सीने और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार मरीज को तुरंत उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता थी, इसलिए उसे पटना रेफर किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-30 पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

More news from Patna and nearby areas
  • पटना जिले के बख्तियारपुर के परमहंस आश्रम रानीसराय में सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी भाग ले रहे हैं। यह शिविर स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज के मार्गदर्शन और जनजीवन कल्याण संगम के संयोजक सुबोध कुमार सिंह के संयोजन में आयोजित किया गया है। शिविर के पांचवें दिन गुरुवार को सुबह योगाभ्यास का विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। योग गुरु अवधेश योगी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। इस अवसर पर ग्रामीण चिकित्सक संघ से जुड़े सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि “योग भगाए रोग” के संकल्प के साथ यह शिविर आयोजित किया गया है, ताकि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग मोबाइल और व्यस्त दिनचर्या में इतना उलझ गए हैं कि अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते। यदि लोग रोज थोड़ा समय योग को दें, तो कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। योग गुरु ने शिविर के दौरान बताया कि कुछ विशेष योग क्रियाएं ऐसी हैं, जिनका नियमित अभ्यास करने से हृदय रोग, पक्षाघात (पैरालिसिस) जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को सुबह उठकर योग करने की आदत अपनाने की सलाह दी और कहा कि दिन की शुरुआत योग से करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। आयोजकों ने बताया कि यह सात दिवसीय योग शिविर आगे भी जारी रहेगा और इसमें आसपास के गांवों के लोग तथा विद्यार्थी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ समाज की दिशा में प्रेरित करना है।
    1
    पटना जिले के बख्तियारपुर के परमहंस आश्रम रानीसराय में सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी भाग ले रहे हैं। यह शिविर स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज के मार्गदर्शन और जनजीवन कल्याण संगम के संयोजक सुबोध कुमार सिंह के संयोजन में आयोजित किया गया है।
शिविर के पांचवें दिन गुरुवार को सुबह योगाभ्यास का विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। योग गुरु अवधेश योगी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। इस अवसर पर ग्रामीण चिकित्सक संघ से जुड़े सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि “योग भगाए रोग” के संकल्प के साथ यह शिविर आयोजित किया गया है, ताकि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग मोबाइल और व्यस्त दिनचर्या में इतना उलझ गए हैं कि अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते। यदि लोग रोज थोड़ा समय योग को दें, तो कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। योग गुरु ने शिविर के दौरान बताया कि कुछ विशेष योग क्रियाएं ऐसी हैं, जिनका नियमित अभ्यास करने से हृदय रोग, पक्षाघात (पैरालिसिस) जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को सुबह उठकर योग करने की आदत अपनाने की सलाह दी और कहा कि दिन की शुरुआत योग से करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। आयोजकों ने बताया कि यह सात दिवसीय योग शिविर आगे भी जारी रहेगा और इसमें आसपास के गांवों के लोग तथा विद्यार्थी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ समाज की दिशा में प्रेरित करना है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter Bakhtiarpur, Patna•
    1 hr ago
  • Post by SHIV KUMAR
    1
    Post by SHIV KUMAR
    user_SHIV KUMAR
    SHIV KUMAR
    बाढ़, पटना, बिहार•
    15 min ago
  • Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    1
    Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    user_संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    संवाद डिजिटल टीवी न्यूज
    न्यूज पोर्टल एडिटर बाढ़, पटना, बिहार•
    51 min ago
  • बाढ़ : बगीचे से शव बरामद, इलाके में सनसनी पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव स्थित एक बगीचे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीण जब बगीचे की ओर शौच के लिए गए तो वहां एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत गांव में दी गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो बारात आई हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि बारात में शामिल कोई युवक बगीचे में नशा करने आया होगा और उसकी मौत हो गई। बगीचे में कई जगह शराब की खाली बोतलें पड़ी मिली हैं। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के पास से सिगरेट और सॉल्यूशन (नशे में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ) बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि शराब की बोतलें कहां से आईं, इसकी जानकारी नहीं है और मौके से शराब बरामद नहीं हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच की जा रही
    1
    बाढ़ : बगीचे से शव बरामद, इलाके में सनसनी
पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव स्थित एक बगीचे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीण जब बगीचे की ओर शौच के लिए गए तो वहां एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत गांव में दी गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो बारात आई हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि बारात में शामिल कोई युवक बगीचे में नशा करने आया होगा और उसकी मौत हो गई। बगीचे में कई जगह शराब की खाली बोतलें पड़ी मिली हैं।
थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के पास से सिगरेट और सॉल्यूशन (नशे में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ) बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि शराब की बोतलें कहां से आईं, इसकी जानकारी नहीं है और मौके से शराब बरामद नहीं हुई है।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच की जा रही
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • वैशाली थाना क्षेत्र के भागवतपुर पंचायत के हरपुर बसंत महतो टोला में गुरुवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में 14 परिवारों का घर जलकर राख हो गया। आग उस वक्त लगी जब सभी लोग सो रहे थे। आग की तपिश महसूस होते ही लोग जान बचाकर बाहर भागे। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, बाद में दमकल भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घर, अनाज, कपड़े, बर्तन और जरूरी सामान जलकर खाक हो चुके थे। एक परिवार की मार्च में होने वाली शादी के लिए रखे 20 हजार रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए। घटना की सूचना पर पंचायत के मुखिया अनिल राय पहुंचे और पीड़ितों को हरसंभव मदद व मुआवजे का आश्वासन दिया।
    1
    वैशाली थाना क्षेत्र के भागवतपुर पंचायत के हरपुर बसंत महतो टोला में गुरुवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में 14 परिवारों का घर जलकर राख हो गया। आग उस वक्त लगी जब सभी लोग सो रहे थे। आग की तपिश महसूस होते ही लोग जान बचाकर बाहर भागे।
ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, बाद में दमकल भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घर, अनाज, कपड़े, बर्तन और जरूरी सामान जलकर खाक हो चुके थे। एक परिवार की मार्च में होने वाली शादी के लिए रखे 20 हजार रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए।
घटना की सूचना पर पंचायत के मुखिया अनिल राय पहुंचे और पीड़ितों को हरसंभव मदद व मुआवजे का आश्वासन दिया।
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by User5362
    2
    Post by User5362
    user_User5362
    User5362
    बाढ़, पटना, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by Vaanishree News
    1
    Post by Vaanishree News
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Journalist बिदुपुर, वैशाली, बिहार•
    1 hr ago
  • पटना जिले के बख्तियारपुर में शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर बाद बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-30 स्थित सोनाली होटल के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि युवक नालंदा जिले में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान आकाश कुमार, निवासी रेपुरा, फतुहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह अकेले बाइक से घर लौट रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर के चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि घायल युवक के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है तथा सीने और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार मरीज को तुरंत उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता थी, इसलिए उसे पटना रेफर किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-30 पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    1
    पटना जिले के बख्तियारपुर में शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर बाद बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-30 स्थित सोनाली होटल के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि युवक नालंदा जिले में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया।
घायल युवक की पहचान आकाश कुमार, निवासी रेपुरा, फतुहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह अकेले बाइक से घर लौट रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर के चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि घायल युवक के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है तथा सीने और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार मरीज को तुरंत उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता थी, इसलिए उसे पटना रेफर किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-30 पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter Bakhtiarpur, Patna•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.