थाना नवाबगंज ब्रेकिंग थाना नवाबगंज अंतर्गत गंगा बैराज चौराहे से पेट्रोल पंप की तरफ जाने वाली रोड पर सार्वजनिक रूप से पाइपलाइन फटी हुई है जिससे कि रोजाना न जाने कितने लीटर पानी बर्बाद हो जाता है क्या यह पानी किसी काम का नहीं है क्या यह पाइपलाइन कभी ठीक नहीं होगी आखिरकार इसका जिम्मेदार कौन है जिस जल जीवन को बचाने के लिए हमारी सरकार न जाने कितना पैसा खर्च करती है वही शुद्ध जल पाइपलाइन फट जाने के कारण बर्बाद हो रहा है जिससे कि हमारे 3 से 4 नुकसान हो रहे हैं एक तो यातायात में रुकावट पैदा हो रही है. दूसरा आप इस वीडियो में दे सकते हैं कि यह पानी रोड पर जाकर के पुरी रोड को खराब कर रहा है और रोड को तोड़ने का काम कर रहा है और तीसरी समस्या यह भी है कि यहां पर जितने भी व्यापारी हैं इस जल की समस्या से परेशान है क्योंकि यह पानी उनकी दुकान के आगे बह रहा है और बहती गंगा में दिनेश जोक जय भोले ट्रेडर्स जिनके घर के सामने यह चैंबर है उन्होंने अपनी गंदी नाली का भी पानी इसमें जॉइंट कर दिया है जिसकी वजह से यह पानी अब गंध मार रहा है और यह पानी दूषित भी है और न जाने कितनी बीमारियों का कारण भी बनेगा थाना नवाबगंज और प्रशासन से मेरा हाथ जोड़ करके निवेदन है इस वीडियो देखने के बाद इस पर उचित करवाई करें
थाना नवाबगंज ब्रेकिंग थाना नवाबगंज अंतर्गत गंगा बैराज चौराहे से पेट्रोल पंप की तरफ जाने वाली रोड पर सार्वजनिक रूप से पाइपलाइन फटी हुई है जिससे कि रोजाना न जाने कितने लीटर पानी बर्बाद हो जाता है क्या यह पानी किसी काम का नहीं है क्या यह पाइपलाइन कभी ठीक नहीं होगी आखिरकार इसका जिम्मेदार कौन है जिस जल जीवन को बचाने के लिए हमारी सरकार न जाने कितना पैसा खर्च करती है वही शुद्ध जल पाइपलाइन फट जाने के कारण बर्बाद हो रहा है जिससे कि हमारे 3 से 4 नुकसान हो रहे हैं एक तो यातायात में रुकावट पैदा हो रही है. दूसरा आप इस वीडियो में दे सकते हैं कि यह पानी रोड पर जाकर के पुरी रोड को खराब कर रहा है और रोड को तोड़ने का काम कर रहा है और तीसरी समस्या यह भी है कि यहां पर जितने भी व्यापारी हैं इस जल की समस्या से परेशान है क्योंकि यह पानी उनकी दुकान के आगे बह रहा है और बहती गंगा में दिनेश जोक जय भोले ट्रेडर्स जिनके घर के सामने यह चैंबर है उन्होंने अपनी गंदी नाली का भी पानी इसमें जॉइंट कर दिया है जिसकी वजह से यह पानी अब गंध मार रहा है और यह पानी दूषित भी है और न जाने कितनी बीमारियों का कारण भी बनेगा थाना नवाबगंज और प्रशासन से मेरा हाथ जोड़ करके निवेदन है इस वीडियो देखने के बाद इस पर उचित करवाई करें
- प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सजेती पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने हटवाया रास्ते का अतिक्रमण घाटमपुर। थाना सजेती क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीबीपुर से विभिन्न गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को मुस्तैदी दिखाते हुए हटा दिया। इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से करीब 10 हजार की आबादी को आवागमन में बड़ी राहत मिली है, जिसकी ग्रामीणों द्वारा खुले दिल से प्रशंसा की जा रही है। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार, शनिवार 12 सितंबर को थाना सजेती परिसर में 'थाना दिवस' का आयोजन किया गया था। इस दौरान ग्राम दहिलर अव्वल निवासी दिग्विजय पुत्र जयसिंह सचान के नेतृत्व में करीब 50 से अधिक ग्रामीणों ने एक लिखित प्रार्थना पत्र थाना प्रभारी को सौंपा। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि ग्राम बीबीपुर से ग्राम दहिलर, ग्राम मोहटा और ग्राम जरैलापुरवा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। इस रास्ते से प्रतिदिन लगभग 10,000 लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया। बिना किसी देरी के राजस्व विभाग के अधिकारियों और थाना सजेती पुलिस बल की एक संयुक्त टीम का गठन कर तत्काल ग्राम बीबीपुर पर भेजा गया। संयुक्त टीम ने नियमानुसार पैमाइश कर रास्ते पर किए गए अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से ढहा दिया और मार्ग को पूरी तरह से साफ कराया। इसके साथ ही, सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई गई है।प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से की गई इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।1
- घर के सामने गोबर-कूड़ा डालने को लेकर विवाद, ग्रामीण ने सजेती थाने में दी तहरीर रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर/सजेती, कानपुर नगर। सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम कोहरा में घर के सामने गोबर और कूड़ा-कचरा डाले जाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी चंदन सिंह ने कुछ लोगों पर उनके घर के दरवाजे के सामने लगातार गंदगी डालने तथा विरोध करने पर विवाद और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना सजेती में लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके घर के सामने काफी समय से लगातार गोबर और कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है। बरसात के मौसम में गंदगी के कारण मौके पर पानी जमा हो जाता है, जिससे आसपास का वातावरण दूषित होने के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। चंदन सिंह का कहना है कि गंदगी के चलते परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी हुई है। चंदन सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार संबंधित लोगों से घर के सामने कूड़ा और गोबर न डालने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो संबंधित लोगों की ओर से उनके साथ विवाद किया गया और कथित तौर पर धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, समस्या को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक घर के सामने जमा गंदगी को हटाने और दोबारा कूड़ा-गोबर न डाले जाने की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। मामले को लेकर चंदन सिंह ने 10 सितंबर 2026 को थाना सजेती में तहरीर देकर घर के सामने पड़े गोबर एवं कूड़ा-कचरा को हटवाने, भविष्य में वहां गंदगी न डाले जाने की व्यवस्था कराने तथा कथित रूप से धमकी देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीण की शिकायत के बाद अब देखना होगा कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।2
- कानपुर के बनिया पुर गांव सहित 10 गाव बाढ के पानी से डूबे घरों में भरा पानी, खाने को लगा रहे गुहार कानपुर शनिवार को बाढ़ का पानी शहर गांव के घरो में घुसा । लोग हुए परेशान। हजारों लोग घर से बेघर। समान डूबा ,खाना खाने को परेशान। बच्चे बुजुर्ग महिलाओं सहित परेशान। लोग एक दूसरे की मदद करने की लगाई गुहार। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरज निवासी बनिया पुरवा कानपुर ने बताया कि 10 गांव जल मगन हो गये है। हनान्या पानी ने बताया कि जहा बच्चों को बैठा कर पढ़ाते थे वहां पर भी भर गया। जिससे बच्चों को बैठना मुश्किल हो गया है। सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी मदद की जाये । लोगों को खाने पीने और जरुरत की सामग्री का इंतजाम करे । कई दिन से लोगों को खाने की परेशानी है।4
- गरीब रिक्शा चालक के पक्ष में खड़े सभासद प्रतिनिधि से अभद्रता का आरोप हमीरपुर। गरीब रिक्शा चालक के साथ कथित मारपीट का विरोध करना वार्ड नंबर 21 के सभासद प्रतिनिधि बऊआ ठाकुर को भारी पड़ गया। आरोप है कि सड़क पर एक पुलिसकर्मी रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर रहा था। बऊआ ठाकुर ने बीच-बचाव कर रिक्शा चालक को बचाने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्रता और बदसलूकी की। घटना को लेकर सभासद हसन खान गोलू ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि गरीब, मजदूर और कमजोर व्यक्ति के साथ अन्याय होता देखकर आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है। यदि पुलिसकर्मी की गलती जांच में सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। घटना ने पुलिस के व्यवहार और आमजन के साथ उसके रवैये पर भी सवाल खड़े किए हैं। अब देखना है कि पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर आरोपों की सच्चाई सामने लाता है या मामला महज आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रह जाता है।1
- सरकार 🚌 बस चालक और कंडक्टर की लापरवाही बिना टिकट सवारी को ले जाते हुए पकड़े गए मेरे सरकार से निवेदन कि ऐसे बस चालक और कंडक्टर के खिलाप एक्शन लिया जाए 🤔1
- ग्राम भरसावा में करीबन 20 दिनों से नमामि गंगे की पाइपलाइन खुदी पड़ी है नहीं अभी तक उसमें पाइप डाले गए हैं उसमें छोटे बच्चे और बूढ़े बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्तियों को निकलने में नाली में गिरने का खतरा रहता है और जानवरों को भी निकलने में बहुत परेशानी होती है शासन प्रशासन से अनुरोध है इस पर जल्द से जल्द ध्यान दें लोगों को पानी की समस्या दूर हो सके और किसी को चोट लगने से भी बचाया जा सके1
- उत्तर प्रदेश के डरपोक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के इशारे पर लखनऊ विश्वविद्यालय के बलरामपुर छात्रावास से रात 2:30 बजे पुलिस ने किया गिरफ्तार...! मुख्यमंत्री जी सवाल वही है कि स्वयं पर सालाना 7000 करोड़ का खर्चा तो विश्वविद्यालय की सरकारी ग्रांट मात्र 34 करोड़ क्यों? #up #breakingnews #makkitv #viralpost #viralreels1
- घाटमपुर: जवाहर नगर पश्चिमी में अज्ञात पालतू कुत्ते की एंट्री से दहशत, पीड़ित के रेस्टोरेंट में आवाजाही ठप घाटमपुर। कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर पश्चिमी स्थित बीएसएनएल ऑफिस वाली गली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक कहीं से एक अज्ञात पालतू कुत्ता आकर बैठ गया। कुत्ते की मौजूदगी और उसके आक्रामक व्यवहार को देखकर पीड़ित के रेस्टोरेंट तथा स्थानीय नागरिकों में भारी भय का माहौल है। दहशत के चलते लोगों ने रेस्टोरेंट के आसपास से गुजरना पूरी तरह बंद कर दिया है।स्थानीय निवासियों के अनुसार,अचानक एक बड़े आकार का पालतू कुत्ता बीएसएनएल ऑफिस वाली गली में दाखिल हुआ। कुत्ते के गले में पट्टा बंधा हुआ है, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी का पालतू है और कहीं से छूटकर या रास्ता भटककर यहाँ आ पहुँचा है। मोहल्ले में अपरिचित कुत्ते को देखकर स्थानीय लोग भयभीत हो गए। कुछ लोगों का कहना है कि कुत्ता अजनबी चेहरों को देखकर भौंक रहा है, जिसके कारण बच्चों और बुजुर्गों को घरों से बाहर निकालने में डर लग रहा है। लोगों ने यह भी बताया कि उक्त पालतू कुत्ते ने कई लोगों पर हमला भी कर चुका है।मोहल्ले के लोग व पीड़ित रेस्टोरेंट मालिक ने आसपास के इलाकों में पूछताछ की, लेकिन खबर लिखे जाने तक कुत्ते के असली मालिक का पता नहीं चल सका है। स्थानीय नागरिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से कुत्ते के मालिक से उसे जल्द से जल्द ले जाने की अपील की है। साथ ही, मोहल्ले वासियों ने स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका से इस संबंध में संज्ञान लेने की मांग की है ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना या डॉग बाइट से बचा जा सके। वहीं पीड़ित का कहना है कि उसके द्वारा सूचना पुलिस थाने व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार को भी दी गई परंतु वहां से भी कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिल सका है। इस संबंध में जब पालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।1