logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम भरसावा में करीबन 20 दिनों से नमामि गंगे की पाइपलाइन खुदी पड़ी है नहीं अभी तक उसमें पाइप डाले गए हैं उसमें छोटे बच्चे और बूढ़े बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्तियों को निकलने में नाली में गिरने का खतरा रहता है और जानवरों को भी निकलने में बहुत परेशानी होती है शासन प्रशासन से अनुरोध है इस पर जल्द से जल्द ध्यान दें लोगों को पानी की समस्या दूर हो सके और किसी को चोट लगने से भी बचाया जा सके

6 hrs ago
user_Ajeet kumar
Ajeet kumar
Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

ग्राम भरसावा में करीबन 20 दिनों से नमामि गंगे की पाइपलाइन खुदी पड़ी है नहीं अभी तक उसमें पाइप डाले गए हैं उसमें छोटे बच्चे और बूढ़े बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्तियों को निकलने में नाली में गिरने का खतरा रहता है और जानवरों को भी निकलने में बहुत परेशानी होती है शासन प्रशासन से अनुरोध है इस पर जल्द से जल्द ध्यान दें लोगों को पानी की समस्या दूर हो सके और किसी को चोट लगने से भी बचाया जा सके

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ऐतिहासिक तीजा महोत्सव को लेकर नगर पंचायत ने पूरी की तैयारियां हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के 176 वर्षों से चले आ रहे ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे के नेतृत्व में नगर पंचायत ने सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया है। मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों की विशेष सफाई कर कूड़े-कचरे को हटाया गया है। भारी भीड़ को देखते हुए बाहरी जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी, जबकि नगर पंचायत ने हरचंदन तालाब सहित प्रमुख स्थानों पर जनरेटर से रोशनी की व्यवस्था की है। अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे ने क्षेत्रवासियों से तीजा महोत्सव में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि तीजा मेला सुमेरपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है। तीन दिवसीय आयोजन में आल्हा, भजन, रासलीला समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
    1
    ऐतिहासिक तीजा महोत्सव को लेकर नगर पंचायत ने पूरी की तैयारियां
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के 176 वर्षों से चले आ रहे ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे के नेतृत्व में नगर पंचायत ने सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया है। मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों की विशेष सफाई कर कूड़े-कचरे को हटाया गया है।
भारी भीड़ को देखते हुए बाहरी जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी, जबकि नगर पंचायत ने हरचंदन तालाब सहित प्रमुख स्थानों पर जनरेटर से रोशनी की व्यवस्था की है।
अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे ने क्षेत्रवासियों से तीजा महोत्सव में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि तीजा मेला सुमेरपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है। तीन दिवसीय आयोजन में आल्हा, भजन, रासलीला समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • सरकार 🚌 बस चालक और कंडक्टर की लापरवाही बिना टिकट सवारी को ले जाते हुए पकड़े गए मेरे सरकार से निवेदन कि ऐसे बस चालक और कंडक्टर के खिलाप एक्शन लिया जाए 🤔
    1
    सरकार 🚌 बस चालक और कंडक्टर की लापरवाही बिना टिकट सवारी को ले जाते हुए पकड़े गए मेरे सरकार से निवेदन कि ऐसे बस चालक और कंडक्टर के खिलाप एक्शन लिया जाए 🤔
    user_GULAB KUMAR
    GULAB KUMAR
    Local News Reporter हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • ग्राम भरसावा में करीबन 20 दिनों से नमामि गंगे की पाइपलाइन खुदी पड़ी है नहीं अभी तक उसमें पाइप डाले गए हैं उसमें छोटे बच्चे और बूढ़े बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्तियों को निकलने में नाली में गिरने का खतरा रहता है और जानवरों को भी निकलने में बहुत परेशानी होती है शासन प्रशासन से अनुरोध है इस पर जल्द से जल्द ध्यान दें लोगों को पानी की समस्या दूर हो सके और किसी को चोट लगने से भी बचाया जा सके
    1
    ग्राम भरसावा में करीबन 20 दिनों से नमामि गंगे की पाइपलाइन खुदी पड़ी है नहीं अभी तक उसमें पाइप डाले गए हैं उसमें छोटे बच्चे और बूढ़े बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्तियों को निकलने में नाली में गिरने का खतरा रहता है और जानवरों को भी निकलने में बहुत परेशानी होती है शासन प्रशासन से अनुरोध है इस पर जल्द से जल्द ध्यान दें लोगों को पानी की समस्या दूर हो सके और किसी को चोट लगने से भी बचाया जा सके
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सजेती पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने हटवाया रास्ते का अतिक्रमण घाटमपुर। थाना सजेती क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीबीपुर से विभिन्न गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को मुस्तैदी दिखाते हुए हटा दिया। इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से करीब 10 हजार की आबादी को आवागमन में बड़ी राहत मिली है, जिसकी ग्रामीणों द्वारा खुले दिल से प्रशंसा की जा रही है। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार, शनिवार 12 सितंबर को थाना सजेती परिसर में 'थाना दिवस' का आयोजन किया गया था। इस दौरान ग्राम दहिलर अव्वल निवासी दिग्विजय पुत्र जयसिंह सचान के नेतृत्व में करीब 50 से अधिक ग्रामीणों ने एक लिखित प्रार्थना पत्र थाना प्रभारी को सौंपा। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि ग्राम बीबीपुर से ग्राम दहिलर, ग्राम मोहटा और ग्राम जरैलापुरवा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। इस रास्ते से प्रतिदिन लगभग 10,000 लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया। बिना किसी देरी के राजस्व विभाग के अधिकारियों और थाना सजेती पुलिस बल की एक संयुक्त टीम का गठन कर तत्काल ग्राम बीबीपुर पर भेजा गया। संयुक्त टीम ने नियमानुसार पैमाइश कर रास्ते पर किए गए अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से ढहा दिया और मार्ग को पूरी तरह से साफ कराया। इसके साथ ही, सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई गई है।प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से की गई इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
    1
    प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सजेती पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने हटवाया रास्ते का अतिक्रमण
घाटमपुर। थाना सजेती क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीबीपुर से विभिन्न गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को मुस्तैदी दिखाते हुए हटा दिया। इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से करीब 10 हजार की आबादी को आवागमन में बड़ी राहत मिली है, जिसकी ग्रामीणों द्वारा खुले दिल से प्रशंसा की जा रही है। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार, शनिवार 12 सितंबर को थाना सजेती परिसर में 'थाना दिवस' का आयोजन किया गया था। इस दौरान ग्राम दहिलर अव्वल निवासी दिग्विजय पुत्र जयसिंह सचान के नेतृत्व में करीब 50 से अधिक ग्रामीणों ने एक लिखित प्रार्थना पत्र थाना प्रभारी को सौंपा। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि ग्राम बीबीपुर से ग्राम दहिलर, ग्राम मोहटा और ग्राम जरैलापुरवा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। इस रास्ते से प्रतिदिन लगभग 10,000 लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया। बिना किसी देरी के राजस्व विभाग के अधिकारियों और थाना सजेती पुलिस बल की एक संयुक्त टीम का गठन कर तत्काल ग्राम बीबीपुर पर भेजा गया। संयुक्त टीम ने नियमानुसार पैमाइश कर रास्ते पर किए गए अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से ढहा दिया और मार्ग को पूरी तरह से साफ कराया। इसके साथ ही, सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई गई है।प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से की गई इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    2 hrs ago
  • घर के सामने गोबर-कूड़ा डालने को लेकर विवाद, ग्रामीण ने सजेती थाने में दी तहरीर रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर/सजेती, कानपुर नगर। सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम कोहरा में घर के सामने गोबर और कूड़ा-कचरा डाले जाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी चंदन सिंह ने कुछ लोगों पर उनके घर के दरवाजे के सामने लगातार गंदगी डालने तथा विरोध करने पर विवाद और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना सजेती में लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके घर के सामने काफी समय से लगातार गोबर और कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है। बरसात के मौसम में गंदगी के कारण मौके पर पानी जमा हो जाता है, जिससे आसपास का वातावरण दूषित होने के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। चंदन सिंह का कहना है कि गंदगी के चलते परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी हुई है। चंदन सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार संबंधित लोगों से घर के सामने कूड़ा और गोबर न डालने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो संबंधित लोगों की ओर से उनके साथ विवाद किया गया और कथित तौर पर धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, समस्या को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक घर के सामने जमा गंदगी को हटाने और दोबारा कूड़ा-गोबर न डाले जाने की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। मामले को लेकर चंदन सिंह ने 10 सितंबर 2026 को थाना सजेती में तहरीर देकर घर के सामने पड़े गोबर एवं कूड़ा-कचरा को हटवाने, भविष्य में वहां गंदगी न डाले जाने की व्यवस्था कराने तथा कथित रूप से धमकी देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीण की शिकायत के बाद अब देखना होगा कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    2
    घर के सामने गोबर-कूड़ा डालने को लेकर विवाद, ग्रामीण ने सजेती थाने में दी तहरीर
रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
घाटमपुर/सजेती, कानपुर नगर। सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम कोहरा में घर के सामने गोबर और कूड़ा-कचरा डाले जाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी चंदन सिंह ने कुछ लोगों पर उनके घर के दरवाजे के सामने लगातार गंदगी डालने तथा विरोध करने पर विवाद और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना सजेती में लिखित शिकायत दी है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके घर के सामने काफी समय से लगातार गोबर और कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है। बरसात के मौसम में गंदगी के कारण मौके पर पानी जमा हो जाता है, जिससे आसपास का वातावरण दूषित होने के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। चंदन सिंह का कहना है कि गंदगी के चलते परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
चंदन सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार संबंधित लोगों से घर के सामने कूड़ा और गोबर न डालने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो संबंधित लोगों की ओर से उनके साथ विवाद किया गया और कथित तौर पर धमकी भी दी गई।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, समस्या को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक घर के सामने जमा गंदगी को हटाने और दोबारा कूड़ा-गोबर न डाले जाने की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
मामले को लेकर चंदन सिंह ने 10 सितंबर 2026 को थाना सजेती में तहरीर देकर घर के सामने पड़े गोबर एवं कूड़ा-कचरा को हटवाने, भविष्य में वहां गंदगी न डाले जाने की व्यवस्था कराने तथा कथित रूप से धमकी देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
ग्रामीण की शिकायत के बाद अब देखना होगा कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कानपुर के बनिया पुर गांव सहित 10 गाव बाढ के पानी से डूबे घरों में भरा पानी, खाने को लगा रहे गुहार कानपुर शनिवार को बाढ़ का पानी शहर गांव के घरो में घुसा । लोग हुए परेशान। हजारों लोग घर से बेघर। समान डूबा ,खाना खाने को परेशान। बच्चे बुजुर्ग महिलाओं सहित परेशान। लोग एक दूसरे की मदद करने की लगाई गुहार। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरज निवासी बनिया पुरवा कानपुर ने बताया कि 10 गांव जल‌ मगन हो गये है। हनान्या पानी ने बताया कि जहा बच्चों को बैठा कर पढ़ाते थे वहां पर भी भर गया। जिससे बच्चों को बैठना मुश्किल हो गया है। सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी मदद की जाये । लोगों को खाने पीने और जरुरत की सामग्री का इंतजाम करे । कई दिन से लोगों को खाने की परेशानी है।
    4
    कानपुर के बनिया पुर गांव सहित 10 गाव बाढ के पानी से डूबे घरों में भरा पानी, खाने को लगा रहे गुहार 
कानपुर शनिवार को बाढ़ का पानी शहर गांव के घरो में घुसा । लोग हुए परेशान। हजारों लोग घर से बेघर। समान डूबा ,खाना खाने को परेशान। बच्चे बुजुर्ग महिलाओं सहित परेशान। लोग एक दूसरे की मदद करने की लगाई गुहार। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरज निवासी बनिया पुरवा कानपुर ने बताया कि 10 गांव जल‌ मगन हो गये है। हनान्या पानी ने बताया कि जहा बच्चों को बैठा कर पढ़ाते थे वहां पर भी भर गया। जिससे बच्चों को बैठना मुश्किल हो गया है। सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी मदद की जाये । लोगों को खाने पीने और जरुरत की सामग्री का इंतजाम करे । कई दिन से लोगों को खाने की परेशानी है।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • थाना नवाबगंज ब्रेकिंग थाना नवाबगंज अंतर्गत गंगा बैराज चौराहे से पेट्रोल पंप की तरफ जाने वाली रोड पर सार्वजनिक रूप से पाइपलाइन फटी हुई है जिससे कि रोजाना न जाने कितने लीटर पानी बर्बाद हो जाता है क्या यह पानी किसी काम का नहीं है क्या यह पाइपलाइन कभी ठीक नहीं होगी आखिरकार इसका जिम्मेदार कौन है जिस जल जीवन को बचाने के लिए हमारी सरकार न जाने कितना पैसा खर्च करती है वही शुद्ध जल पाइपलाइन फट जाने के कारण बर्बाद हो रहा है जिससे कि हमारे 3 से 4 नुकसान हो रहे हैं एक तो यातायात में रुकावट पैदा हो रही है. दूसरा आप इस वीडियो में दे सकते हैं कि यह पानी रोड पर जाकर के पुरी रोड को खराब कर रहा है और रोड को तोड़ने का काम कर रहा है और तीसरी समस्या यह भी है कि यहां पर जितने भी व्यापारी हैं इस जल की समस्या से परेशान है क्योंकि यह पानी उनकी दुकान के आगे बह रहा है और बहती गंगा में दिनेश जोक जय भोले ट्रेडर्स जिनके घर के सामने यह चैंबर है उन्होंने अपनी गंदी नाली का भी पानी इसमें जॉइंट कर दिया है जिसकी वजह से यह पानी अब गंध मार रहा है और यह पानी दूषित भी है और न जाने कितनी बीमारियों का कारण भी बनेगा थाना नवाबगंज और प्रशासन से मेरा हाथ जोड़ करके निवेदन है इस वीडियो देखने के बाद इस पर उचित करवाई करें
    1
    थाना नवाबगंज ब्रेकिंग  
  थाना नवाबगंज अंतर्गत गंगा बैराज चौराहे से पेट्रोल पंप की तरफ जाने वाली रोड पर सार्वजनिक रूप से पाइपलाइन फटी हुई है जिससे कि रोजाना न जाने कितने लीटर पानी बर्बाद हो जाता है क्या यह पानी किसी काम का नहीं है क्या यह पाइपलाइन कभी ठीक नहीं होगी आखिरकार इसका जिम्मेदार कौन है जिस जल जीवन को बचाने के लिए हमारी सरकार न जाने कितना पैसा खर्च करती है वही शुद्ध जल पाइपलाइन फट जाने के कारण बर्बाद हो रहा है जिससे कि हमारे 3 से 4 नुकसान हो रहे हैं एक तो यातायात में रुकावट पैदा हो रही है. दूसरा आप इस वीडियो में दे सकते हैं कि यह पानी रोड पर जाकर के पुरी रोड को खराब कर रहा है और रोड को तोड़ने का काम कर रहा है और तीसरी समस्या यह भी है कि यहां पर जितने भी व्यापारी हैं इस जल की समस्या से परेशान है क्योंकि यह पानी उनकी दुकान के आगे बह रहा है और बहती गंगा में दिनेश जोक जय भोले ट्रेडर्स जिनके घर के सामने यह चैंबर है उन्होंने अपनी गंदी नाली का भी पानी इसमें जॉइंट कर दिया है जिसकी वजह से यह पानी अब गंध मार रहा है और यह पानी दूषित भी है और न जाने कितनी बीमारियों का कारण भी बनेगा 
          थाना नवाबगंज और प्रशासन से मेरा हाथ जोड़ करके निवेदन है इस वीडियो देखने के बाद इस पर उचित करवाई करें
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • तीजा महोत्सव विशेष रविवार को किन्नरों के भरथरी कार्यक्रम से होगा तीजा मेले का आगाज हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की रौनक रविवार शाम से ही नजर आने लगेगी। शोभायात्रा से एक दिन पहले किन्नर समाज के पारंपरिक भरथरी कार्यक्रम के साथ मेले का आगाज होगा। बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे किन्नर गाते-बजाते और नृत्य करते हुए कस्बे के प्रमुख मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को अगले दिन निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता देंगे। यह अनूठी परंपरा कस्बे के पूर्व जमींदार मुन्ना सिंह के परिवार से शुरू हुई थी, जो आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। जमींदार परिवार के वंशज भोला सिंह ने बताया कि पूर्वजों ने तीजा महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कई परंपराएं शुरू की थीं। भरथरी कार्यक्रम भी उन्हीं में से एक है। इसका उद्देश्य लोगों को शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आमंत्रण देना था। शाम को किन्नर समाज के लोग सज-धजकर चांद थोक, छोटी बाजार और ऊंछा थोक में भ्रमण करेंगे। इसके बाद रातभर नाच-गाने का कार्यक्रम चलेगा। अगले दिन वे शोभायात्रा में शामिल होकर अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन करेंगे। भोला सिंह के अनुसार छतरपुर, श्रीनगर, महोबा, कानपुर, मौदहा और राठ से किन्नर समाज के लोग पहुंच चुके हैं, जबकि रविवार दोपहर बाद बांदा, जालौन और झांसी से भी उनके पहुंचने की संभावना है। जमींदार परिवार की ओर से उनके ठहरने, भोजन और अन्य व्यवस्थाएं कराई गई हैं।
    1
    तीजा महोत्सव विशेष
रविवार को किन्नरों के भरथरी कार्यक्रम से होगा तीजा मेले का आगाज
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की रौनक रविवार शाम से ही नजर आने लगेगी। शोभायात्रा से एक दिन पहले किन्नर समाज के पारंपरिक भरथरी कार्यक्रम के साथ मेले का आगाज होगा। बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे किन्नर गाते-बजाते और नृत्य करते हुए कस्बे के प्रमुख मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को अगले दिन निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता देंगे।
यह अनूठी परंपरा कस्बे के पूर्व जमींदार मुन्ना सिंह के परिवार से शुरू हुई थी, जो आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। जमींदार परिवार के वंशज भोला सिंह ने बताया कि पूर्वजों ने तीजा महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कई परंपराएं शुरू की थीं। भरथरी कार्यक्रम भी उन्हीं में से एक है। इसका उद्देश्य लोगों को शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आमंत्रण देना था।
शाम को किन्नर समाज के लोग सज-धजकर चांद थोक, छोटी बाजार और ऊंछा थोक में भ्रमण करेंगे। इसके बाद रातभर नाच-गाने का कार्यक्रम चलेगा। अगले दिन वे शोभायात्रा में शामिल होकर अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन करेंगे। भोला सिंह के अनुसार छतरपुर, श्रीनगर, महोबा, कानपुर, मौदहा और राठ से किन्नर समाज के लोग पहुंच चुके हैं, जबकि रविवार दोपहर बाद बांदा, जालौन और झांसी से भी उनके पहुंचने की संभावना है। जमींदार परिवार की ओर से उनके ठहरने, भोजन और अन्य व्यवस्थाएं कराई गई हैं।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.