logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऐतिहासिक तीजा महोत्सव को लेकर नगर पंचायत ने पूरी की तैयारियां हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के 176 वर्षों से चले आ रहे ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे के नेतृत्व में नगर पंचायत ने सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया है। मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों की विशेष सफाई कर कूड़े-कचरे को हटाया गया है। भारी भीड़ को देखते हुए बाहरी जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी, जबकि नगर पंचायत ने हरचंदन तालाब सहित प्रमुख स्थानों पर जनरेटर से रोशनी की व्यवस्था की है। अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे ने क्षेत्रवासियों से तीजा महोत्सव में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि तीजा मेला सुमेरपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है। तीन दिवसीय आयोजन में आल्हा, भजन, रासलीला समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

1 hr ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

ऐतिहासिक तीजा महोत्सव को लेकर नगर पंचायत ने पूरी की तैयारियां हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के 176 वर्षों से चले आ रहे ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे के नेतृत्व में नगर पंचायत ने सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया है। मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों की विशेष सफाई कर कूड़े-कचरे को हटाया गया है। भारी भीड़ को देखते हुए बाहरी जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी, जबकि नगर पंचायत ने हरचंदन तालाब सहित प्रमुख स्थानों पर जनरेटर से रोशनी की व्यवस्था की है। अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे ने क्षेत्रवासियों से तीजा महोत्सव में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि तीजा मेला सुमेरपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है। तीन दिवसीय आयोजन में आल्हा, भजन, रासलीला समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गरीब रिक्शा चालक के पक्ष में खड़े सभासद प्रतिनिधि से अभद्रता का आरोप हमीरपुर। गरीब रिक्शा चालक के साथ कथित मारपीट का विरोध करना वार्ड नंबर 21 के सभासद प्रतिनिधि बऊआ ठाकुर को भारी पड़ गया। आरोप है कि सड़क पर एक पुलिसकर्मी रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर रहा था। बऊआ ठाकुर ने बीच-बचाव कर रिक्शा चालक को बचाने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्रता और बदसलूकी की। घटना को लेकर सभासद हसन खान गोलू ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि गरीब, मजदूर और कमजोर व्यक्ति के साथ अन्याय होता देखकर आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है। यदि पुलिसकर्मी की गलती जांच में सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। घटना ने पुलिस के व्यवहार और आमजन के साथ उसके रवैये पर भी सवाल खड़े किए हैं। अब देखना है कि पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर आरोपों की सच्चाई सामने लाता है या मामला महज आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रह जाता है।
    1
    गरीब रिक्शा चालक के पक्ष में खड़े सभासद प्रतिनिधि से अभद्रता का आरोप
हमीरपुर। गरीब रिक्शा चालक के साथ कथित मारपीट का विरोध करना वार्ड नंबर 21 के सभासद प्रतिनिधि बऊआ ठाकुर को भारी पड़ गया। आरोप है कि सड़क पर एक पुलिसकर्मी रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर रहा था। बऊआ ठाकुर ने बीच-बचाव कर रिक्शा चालक को बचाने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्रता और बदसलूकी की।
घटना को लेकर सभासद हसन खान गोलू ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि गरीब, मजदूर और कमजोर व्यक्ति के साथ अन्याय होता देखकर आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है। यदि पुलिसकर्मी की गलती जांच में सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
घटना ने पुलिस के व्यवहार और आमजन के साथ उसके रवैये पर भी सवाल खड़े किए हैं। अब देखना है कि पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर आरोपों की सच्चाई सामने लाता है या मामला महज आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रह जाता है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सरकार 🚌 बस चालक और कंडक्टर की लापरवाही बिना टिकट सवारी को ले जाते हुए पकड़े गए मेरे सरकार से निवेदन कि ऐसे बस चालक और कंडक्टर के खिलाप एक्शन लिया जाए 🤔
    1
    सरकार 🚌 बस चालक और कंडक्टर की लापरवाही बिना टिकट सवारी को ले जाते हुए पकड़े गए मेरे सरकार से निवेदन कि ऐसे बस चालक और कंडक्टर के खिलाप एक्शन लिया जाए 🤔
    user_GULAB KUMAR
    GULAB KUMAR
    Local News Reporter हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्राम भरसावा में करीबन 20 दिनों से नमामि गंगे की पाइपलाइन खुदी पड़ी है नहीं अभी तक उसमें पाइप डाले गए हैं उसमें छोटे बच्चे और बूढ़े बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्तियों को निकलने में नाली में गिरने का खतरा रहता है और जानवरों को भी निकलने में बहुत परेशानी होती है शासन प्रशासन से अनुरोध है इस पर जल्द से जल्द ध्यान दें लोगों को पानी की समस्या दूर हो सके और किसी को चोट लगने से भी बचाया जा सके
    1
    ग्राम भरसावा में करीबन 20 दिनों से नमामि गंगे की पाइपलाइन खुदी पड़ी है नहीं अभी तक उसमें पाइप डाले गए हैं उसमें छोटे बच्चे और बूढ़े बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्तियों को निकलने में नाली में गिरने का खतरा रहता है और जानवरों को भी निकलने में बहुत परेशानी होती है शासन प्रशासन से अनुरोध है इस पर जल्द से जल्द ध्यान दें लोगों को पानी की समस्या दूर हो सके और किसी को चोट लगने से भी बचाया जा सके
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सजेती पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने हटवाया रास्ते का अतिक्रमण घाटमपुर। थाना सजेती क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीबीपुर से विभिन्न गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को मुस्तैदी दिखाते हुए हटा दिया। इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से करीब 10 हजार की आबादी को आवागमन में बड़ी राहत मिली है, जिसकी ग्रामीणों द्वारा खुले दिल से प्रशंसा की जा रही है। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार, शनिवार 12 सितंबर को थाना सजेती परिसर में 'थाना दिवस' का आयोजन किया गया था। इस दौरान ग्राम दहिलर अव्वल निवासी दिग्विजय पुत्र जयसिंह सचान के नेतृत्व में करीब 50 से अधिक ग्रामीणों ने एक लिखित प्रार्थना पत्र थाना प्रभारी को सौंपा। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि ग्राम बीबीपुर से ग्राम दहिलर, ग्राम मोहटा और ग्राम जरैलापुरवा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। इस रास्ते से प्रतिदिन लगभग 10,000 लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया। बिना किसी देरी के राजस्व विभाग के अधिकारियों और थाना सजेती पुलिस बल की एक संयुक्त टीम का गठन कर तत्काल ग्राम बीबीपुर पर भेजा गया। संयुक्त टीम ने नियमानुसार पैमाइश कर रास्ते पर किए गए अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से ढहा दिया और मार्ग को पूरी तरह से साफ कराया। इसके साथ ही, सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई गई है।प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से की गई इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
    1
    प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सजेती पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने हटवाया रास्ते का अतिक्रमण
घाटमपुर। थाना सजेती क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बीबीपुर से विभिन्न गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को मुस्तैदी दिखाते हुए हटा दिया। इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से करीब 10 हजार की आबादी को आवागमन में बड़ी राहत मिली है, जिसकी ग्रामीणों द्वारा खुले दिल से प्रशंसा की जा रही है। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार, शनिवार 12 सितंबर को थाना सजेती परिसर में 'थाना दिवस' का आयोजन किया गया था। इस दौरान ग्राम दहिलर अव्वल निवासी दिग्विजय पुत्र जयसिंह सचान के नेतृत्व में करीब 50 से अधिक ग्रामीणों ने एक लिखित प्रार्थना पत्र थाना प्रभारी को सौंपा। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि ग्राम बीबीपुर से ग्राम दहिलर, ग्राम मोहटा और ग्राम जरैलापुरवा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। इस रास्ते से प्रतिदिन लगभग 10,000 लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया। बिना किसी देरी के राजस्व विभाग के अधिकारियों और थाना सजेती पुलिस बल की एक संयुक्त टीम का गठन कर तत्काल ग्राम बीबीपुर पर भेजा गया। संयुक्त टीम ने नियमानुसार पैमाइश कर रास्ते पर किए गए अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से ढहा दिया और मार्ग को पूरी तरह से साफ कराया। इसके साथ ही, सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई गई है।प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से की गई इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    4 hrs ago
  • घर के सामने गोबर-कूड़ा डालने को लेकर विवाद, ग्रामीण ने सजेती थाने में दी तहरीर रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर/सजेती, कानपुर नगर। सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम कोहरा में घर के सामने गोबर और कूड़ा-कचरा डाले जाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी चंदन सिंह ने कुछ लोगों पर उनके घर के दरवाजे के सामने लगातार गंदगी डालने तथा विरोध करने पर विवाद और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना सजेती में लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके घर के सामने काफी समय से लगातार गोबर और कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है। बरसात के मौसम में गंदगी के कारण मौके पर पानी जमा हो जाता है, जिससे आसपास का वातावरण दूषित होने के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। चंदन सिंह का कहना है कि गंदगी के चलते परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी हुई है। चंदन सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार संबंधित लोगों से घर के सामने कूड़ा और गोबर न डालने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो संबंधित लोगों की ओर से उनके साथ विवाद किया गया और कथित तौर पर धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, समस्या को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक घर के सामने जमा गंदगी को हटाने और दोबारा कूड़ा-गोबर न डाले जाने की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। मामले को लेकर चंदन सिंह ने 10 सितंबर 2026 को थाना सजेती में तहरीर देकर घर के सामने पड़े गोबर एवं कूड़ा-कचरा को हटवाने, भविष्य में वहां गंदगी न डाले जाने की व्यवस्था कराने तथा कथित रूप से धमकी देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीण की शिकायत के बाद अब देखना होगा कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    2
    घर के सामने गोबर-कूड़ा डालने को लेकर विवाद, ग्रामीण ने सजेती थाने में दी तहरीर
रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
घाटमपुर/सजेती, कानपुर नगर। सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम कोहरा में घर के सामने गोबर और कूड़ा-कचरा डाले जाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी चंदन सिंह ने कुछ लोगों पर उनके घर के दरवाजे के सामने लगातार गंदगी डालने तथा विरोध करने पर विवाद और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना सजेती में लिखित शिकायत दी है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके घर के सामने काफी समय से लगातार गोबर और कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है। बरसात के मौसम में गंदगी के कारण मौके पर पानी जमा हो जाता है, जिससे आसपास का वातावरण दूषित होने के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। चंदन सिंह का कहना है कि गंदगी के चलते परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
चंदन सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार संबंधित लोगों से घर के सामने कूड़ा और गोबर न डालने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो संबंधित लोगों की ओर से उनके साथ विवाद किया गया और कथित तौर पर धमकी भी दी गई।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, समस्या को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक घर के सामने जमा गंदगी को हटाने और दोबारा कूड़ा-गोबर न डाले जाने की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
मामले को लेकर चंदन सिंह ने 10 सितंबर 2026 को थाना सजेती में तहरीर देकर घर के सामने पड़े गोबर एवं कूड़ा-कचरा को हटवाने, भविष्य में वहां गंदगी न डाले जाने की व्यवस्था कराने तथा कथित रूप से धमकी देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
ग्रामीण की शिकायत के बाद अब देखना होगा कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है। फिलहाल शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर के बनिया पुर गांव सहित 10 गाव बाढ के पानी से डूबे घरों में भरा पानी, खाने को लगा रहे गुहार कानपुर शनिवार को बाढ़ का पानी शहर गांव के घरो में घुसा । लोग हुए परेशान। हजारों लोग घर से बेघर। समान डूबा ,खाना खाने को परेशान। बच्चे बुजुर्ग महिलाओं सहित परेशान। लोग एक दूसरे की मदद करने की लगाई गुहार। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरज निवासी बनिया पुरवा कानपुर ने बताया कि 10 गांव जल‌ मगन हो गये है। हनान्या पानी ने बताया कि जहा बच्चों को बैठा कर पढ़ाते थे वहां पर भी भर गया। जिससे बच्चों को बैठना मुश्किल हो गया है। सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी मदद की जाये । लोगों को खाने पीने और जरुरत की सामग्री का इंतजाम करे । कई दिन से लोगों को खाने की परेशानी है।
    4
    कानपुर के बनिया पुर गांव सहित 10 गाव बाढ के पानी से डूबे घरों में भरा पानी, खाने को लगा रहे गुहार 
कानपुर शनिवार को बाढ़ का पानी शहर गांव के घरो में घुसा । लोग हुए परेशान। हजारों लोग घर से बेघर। समान डूबा ,खाना खाने को परेशान। बच्चे बुजुर्ग महिलाओं सहित परेशान। लोग एक दूसरे की मदद करने की लगाई गुहार। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरज निवासी बनिया पुरवा कानपुर ने बताया कि 10 गांव जल‌ मगन हो गये है। हनान्या पानी ने बताया कि जहा बच्चों को बैठा कर पढ़ाते थे वहां पर भी भर गया। जिससे बच्चों को बैठना मुश्किल हो गया है। सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी मदद की जाये । लोगों को खाने पीने और जरुरत की सामग्री का इंतजाम करे । कई दिन से लोगों को खाने की परेशानी है।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उधना गांव श्याम नाले पर बेटों को बचाने नदी में कूड़ा पिता 20 घंटे बाद मिला शौव ➡️ श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने के दौरान तेज बहाव में बह गया था चरवाहा। ➡️ 12 वर्षीय बेटे का रपटा पार करते समय फिसला था पैर।➡️ पीता ने नदी में कूदकर बेटे को बचाया, खुद बह गया। ➡️ करीब 20 घंटे बाद रपटे से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव। ➡️ एनडीआरएफ और ग्रामीणों ने चलाया था तलाश अभियान। ➡️ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव का।
    1
    मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उधना गांव श्याम नाले पर बेटों को बचाने नदी में कूड़ा पिता 20 घंटे बाद मिला शौव
➡️ श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने के दौरान तेज बहाव में बह गया था चरवाहा।
➡️ 12 वर्षीय बेटे का रपटा पार करते समय फिसला था पैर।➡️ 
पीता ने नदी में कूदकर बेटे को बचाया, खुद बह गया।
➡️ करीब 20 घंटे बाद रपटे से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव।
➡️ एनडीआरएफ और ग्रामीणों ने चलाया था तलाश अभियान।
➡️ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव का।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ऐतिहासिक तीजा महोत्सव को लेकर नगर पंचायत ने पूरी की तैयारियां हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के 176 वर्षों से चले आ रहे ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे के नेतृत्व में नगर पंचायत ने सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया है। मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों की विशेष सफाई कर कूड़े-कचरे को हटाया गया है। भारी भीड़ को देखते हुए बाहरी जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी, जबकि नगर पंचायत ने हरचंदन तालाब सहित प्रमुख स्थानों पर जनरेटर से रोशनी की व्यवस्था की है। अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे ने क्षेत्रवासियों से तीजा महोत्सव में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि तीजा मेला सुमेरपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है। तीन दिवसीय आयोजन में आल्हा, भजन, रासलीला समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
    1
    ऐतिहासिक तीजा महोत्सव को लेकर नगर पंचायत ने पूरी की तैयारियां
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के 176 वर्षों से चले आ रहे ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे के नेतृत्व में नगर पंचायत ने सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया है। मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों की विशेष सफाई कर कूड़े-कचरे को हटाया गया है।
भारी भीड़ को देखते हुए बाहरी जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी, जबकि नगर पंचायत ने हरचंदन तालाब सहित प्रमुख स्थानों पर जनरेटर से रोशनी की व्यवस्था की है।
अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे ने क्षेत्रवासियों से तीजा महोत्सव में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि तीजा मेला सुमेरपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है। तीन दिवसीय आयोजन में आल्हा, भजन, रासलीला समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.