logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उधना गांव श्याम नाले पर बेटों को बचाने नदी में कूड़ा पिता 20 घंटे बाद मिला शौव ➡️ श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने के दौरान तेज बहाव में बह गया था चरवाहा। ➡️ 12 वर्षीय बेटे का रपटा पार करते समय फिसला था पैर।➡️ पीता ने नदी में कूदकर बेटे को बचाया, खुद बह गया। ➡️ करीब 20 घंटे बाद रपटे से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव। ➡️ एनडीआरएफ और ग्रामीणों ने चलाया था तलाश अभियान। ➡️ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव का।

1 hr ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उधना गांव श्याम नाले पर बेटों को बचाने नदी में कूड़ा पिता 20 घंटे बाद मिला शौव ➡️ श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने के दौरान तेज बहाव में बह गया था चरवाहा। ➡️ 12 वर्षीय बेटे का रपटा पार करते समय फिसला था पैर।➡️ पीता ने नदी में कूदकर बेटे को बचाया, खुद बह गया। ➡️ करीब 20 घंटे बाद रपटे से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव। ➡️ एनडीआरएफ और ग्रामीणों ने चलाया था तलाश अभियान। ➡️ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव का।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम भरसावा में करीबन 20 दिनों से नमामि गंगे की पाइपलाइन खुदी पड़ी है नहीं अभी तक उसमें पाइप डाले गए हैं उसमें छोटे बच्चे और बूढ़े बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्तियों को निकलने में नाली में गिरने का खतरा रहता है और जानवरों को भी निकलने में बहुत परेशानी होती है शासन प्रशासन से अनुरोध है इस पर जल्द से जल्द ध्यान दें लोगों को पानी की समस्या दूर हो सके और किसी को चोट लगने से भी बचाया जा सके
    1
    ग्राम भरसावा में करीबन 20 दिनों से नमामि गंगे की पाइपलाइन खुदी पड़ी है नहीं अभी तक उसमें पाइप डाले गए हैं उसमें छोटे बच्चे और बूढ़े बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्तियों को निकलने में नाली में गिरने का खतरा रहता है और जानवरों को भी निकलने में बहुत परेशानी होती है शासन प्रशासन से अनुरोध है इस पर जल्द से जल्द ध्यान दें लोगों को पानी की समस्या दूर हो सके और किसी को चोट लगने से भी बचाया जा सके
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बांदा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, पतिपत्नी गिरफ्तार,20 लाख के आभूषण,54 हजार 100 रुपये नकद बरामद। बांदा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, पतिपत्नी गिरफ्तार,20 लाख के आभूषण,54 हजार 100 रुपये नकद बरामद।
    1
    बांदा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, पतिपत्नी गिरफ्तार,20 लाख के आभूषण,54 हजार 100 रुपये नकद बरामद।
बांदा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, पतिपत्नी गिरफ्तार,20 लाख के आभूषण,54 हजार 100 रुपये नकद बरामद।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बांदा - मटौंध में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। वही जानकारी क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने दी है
    1
    बांदा - मटौंध में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। वही जानकारी क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने दी है
    user_दुर्गेश कश्यप
    दुर्गेश कश्यप
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बाँदा में कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर प्रदर्शन शोभायात्रा निकालकर राष्ट्रपति, PM और CM के नाम ज्ञापन बाँदा में कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर प्रदर्शन शोभायात्रा निकालकर राष्ट्रपति, PM और CM के नाम ज्ञापन। बाँदा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि के मौके पर महायज्ञ के बाद शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।बाँदा का रामलीला मैदान शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से जुड़े कार्यक्रम का केंद्र रहा। विश्व हिंदू महासंघ के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महायज्ञ से हुई, जिसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भगवा झंडे और पोस्टर-बैनर लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए।शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबूलाल चौराहे पहुंची। यहां संगठन की ओर से कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग उठाई। संगठन के जिला अध्यक्ष ने मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में आंदोलन और जेल भरो अभियान शुरू करने की चेतावनी भी दी। कार्यक्रम में भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन समेत विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के अंत में महंत अवैद्यनाथ को श्रद्धांजलि दी गई और कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए संकल्प लिया गया।
    1
    बाँदा में कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर प्रदर्शन शोभायात्रा निकालकर राष्ट्रपति, PM और CM के नाम ज्ञापन
बाँदा में कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर प्रदर्शन शोभायात्रा निकालकर राष्ट्रपति, PM और CM के नाम ज्ञापन।
बाँदा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि के मौके पर महायज्ञ के बाद शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।बाँदा का रामलीला मैदान शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से जुड़े कार्यक्रम का केंद्र रहा। विश्व हिंदू महासंघ के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महायज्ञ से हुई, जिसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भगवा झंडे और पोस्टर-बैनर लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए।शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबूलाल चौराहे पहुंची। यहां संगठन की ओर से कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग उठाई। संगठन के जिला अध्यक्ष ने मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में आंदोलन और जेल भरो अभियान शुरू करने की चेतावनी भी दी।
कार्यक्रम में भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन समेत विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के अंत में महंत अवैद्यनाथ को श्रद्धांजलि दी गई और कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए संकल्प लिया गया।
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाज, विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ज्ञापन बांदा , राष्ट्र संत गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के आह्वान पर जनपद बांदा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला मैदान, माहेश्वरी देवी मंदिर रोड से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ से हुआ। जिसके बाद हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज, पोस्टर-बैनर लिए कृष्ण जन्मभूमि मुक्त करो, मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण करो", "अयोध्या तो झांकी है, मथुरा-काशी बाकी है" जैसे गगनभेदी नारों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए विशाल शोभायात्रा निकाली। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कहा "जब तक मथुरा में कृष्णलला की जन्मभूमि पर अवैध अतिक्रमण है, तब तक हर हिंदू का सिर शर्म से झुका है। अयोध्या में राम मंदिर बना है तो मथुरा में कृष्ण मंदिर बनना भी तय है। यह आंदोलन अब रुकेगा नहीं।" जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने उद्बोधन में कड़े शब्दों में कहा आक्रमणकारियों ने हमारी आस्था पर चोट की है। करोड़ों हिंदुओं की मांग है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को तत्काल मुक्त कर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाए। यदि सरकार ने हमारी मांग को अनसुना किया तो विश्व हिंदू महासंघ पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन और प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इस दौरान सभी ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री रमेश चंद सोनी गायत्री परिवार के बृजेश त्रिपाठी जी राजेंद्र तिवारी राम शरण शास्त्री नवीन निगम, बहन राम जानकी शुक्ला ,विश्व हिंदू महासंघ केवीरेंद्र गुप्ता खाटू श्याम सेवा मंडल अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, जिला मंत्री आरती सिंह, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
    4
    कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाज, विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ज्ञापन
बांदा , राष्ट्र संत गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के आह्वान पर जनपद बांदा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला मैदान, माहेश्वरी देवी मंदिर रोड से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ से हुआ। जिसके बाद हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज, पोस्टर-बैनर लिए कृष्ण जन्मभूमि मुक्त करो, मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण करो", "अयोध्या तो झांकी है, मथुरा-काशी बाकी है" जैसे गगनभेदी नारों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए विशाल शोभायात्रा निकाली।
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कहा "जब तक मथुरा में कृष्णलला की जन्मभूमि पर अवैध अतिक्रमण है, तब तक हर हिंदू का सिर शर्म से झुका है। अयोध्या में राम मंदिर बना है तो मथुरा में कृष्ण मंदिर बनना भी तय है। यह आंदोलन अब रुकेगा नहीं।"
जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने उद्बोधन में कड़े शब्दों में कहा आक्रमणकारियों ने हमारी आस्था पर चोट की है। करोड़ों हिंदुओं की मांग है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को तत्काल मुक्त कर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाए। यदि सरकार ने हमारी मांग को अनसुना किया तो विश्व हिंदू महासंघ पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन और प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
इस दौरान सभी ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री रमेश चंद सोनी गायत्री परिवार के बृजेश त्रिपाठी जी राजेंद्र तिवारी राम शरण शास्त्री नवीन निगम, बहन राम जानकी शुक्ला ,विश्व हिंदू महासंघ केवीरेंद्र गुप्ता खाटू श्याम सेवा मंडल अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, जिला मंत्री आरती सिंह, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • तीजा महोत्सव विशेष रविवार को किन्नरों के भरथरी कार्यक्रम से होगा तीजा मेले का आगाज हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की रौनक रविवार शाम से ही नजर आने लगेगी। शोभायात्रा से एक दिन पहले किन्नर समाज के पारंपरिक भरथरी कार्यक्रम के साथ मेले का आगाज होगा। बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे किन्नर गाते-बजाते और नृत्य करते हुए कस्बे के प्रमुख मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को अगले दिन निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता देंगे। यह अनूठी परंपरा कस्बे के पूर्व जमींदार मुन्ना सिंह के परिवार से शुरू हुई थी, जो आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। जमींदार परिवार के वंशज भोला सिंह ने बताया कि पूर्वजों ने तीजा महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कई परंपराएं शुरू की थीं। भरथरी कार्यक्रम भी उन्हीं में से एक है। इसका उद्देश्य लोगों को शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आमंत्रण देना था। शाम को किन्नर समाज के लोग सज-धजकर चांद थोक, छोटी बाजार और ऊंछा थोक में भ्रमण करेंगे। इसके बाद रातभर नाच-गाने का कार्यक्रम चलेगा। अगले दिन वे शोभायात्रा में शामिल होकर अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन करेंगे। भोला सिंह के अनुसार छतरपुर, श्रीनगर, महोबा, कानपुर, मौदहा और राठ से किन्नर समाज के लोग पहुंच चुके हैं, जबकि रविवार दोपहर बाद बांदा, जालौन और झांसी से भी उनके पहुंचने की संभावना है। जमींदार परिवार की ओर से उनके ठहरने, भोजन और अन्य व्यवस्थाएं कराई गई हैं।
    1
    तीजा महोत्सव विशेष
रविवार को किन्नरों के भरथरी कार्यक्रम से होगा तीजा मेले का आगाज
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की रौनक रविवार शाम से ही नजर आने लगेगी। शोभायात्रा से एक दिन पहले किन्नर समाज के पारंपरिक भरथरी कार्यक्रम के साथ मेले का आगाज होगा। बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे किन्नर गाते-बजाते और नृत्य करते हुए कस्बे के प्रमुख मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को अगले दिन निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता देंगे।
यह अनूठी परंपरा कस्बे के पूर्व जमींदार मुन्ना सिंह के परिवार से शुरू हुई थी, जो आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। जमींदार परिवार के वंशज भोला सिंह ने बताया कि पूर्वजों ने तीजा महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कई परंपराएं शुरू की थीं। भरथरी कार्यक्रम भी उन्हीं में से एक है। इसका उद्देश्य लोगों को शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आमंत्रण देना था।
शाम को किन्नर समाज के लोग सज-धजकर चांद थोक, छोटी बाजार और ऊंछा थोक में भ्रमण करेंगे। इसके बाद रातभर नाच-गाने का कार्यक्रम चलेगा। अगले दिन वे शोभायात्रा में शामिल होकर अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन करेंगे। भोला सिंह के अनुसार छतरपुर, श्रीनगर, महोबा, कानपुर, मौदहा और राठ से किन्नर समाज के लोग पहुंच चुके हैं, जबकि रविवार दोपहर बाद बांदा, जालौन और झांसी से भी उनके पहुंचने की संभावना है। जमींदार परिवार की ओर से उनके ठहरने, भोजन और अन्य व्यवस्थाएं कराई गई हैं।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 176 साल पुराने तीजा महोत्सव की तैयारी का डीआईजी व मंडल आयुक्त ने लिया जायजा दिए दिशा निर्देश सुमेरपुर पहुंचे DIG राजेश एस व मंडलायुक्त अजीत कुमार 🔹 थाना दिवस में फरियादियों की सुनी शिकायतें 🔹 त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश 🔹 176 साल पुराने तीजा महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा 🔹 14 से 17 सितंबर तक होगा आयोजन 🔹 मेले में 352 पुलिसकर्मी, PAC व फायर टीम रहेगी तैनात
    1
    176 साल पुराने तीजा महोत्सव की तैयारी का डीआईजी व मंडल आयुक्त ने लिया जायजा दिए दिशा निर्देश 
सुमेरपुर पहुंचे DIG राजेश एस व मंडलायुक्त अजीत कुमार
🔹 थाना दिवस में फरियादियों की सुनी शिकायतें
🔹 त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
🔹 176 साल पुराने तीजा महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा
🔹 14 से 17 सितंबर तक होगा आयोजन
🔹 मेले में 352 पुलिसकर्मी, PAC व फायर टीम रहेगी तैनात
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आज थाना मटौंध क्षेत्रान्तर्गत मोटर साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को सामने से आ रही एक चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दुःखद मृत्यु हो गई । पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भिजवा दिया गया है । वाहन एवं वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है । बाइट क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात सौरभ सिंह । आज थाना मटौंध क्षेत्रान्तर्गत मोटर साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को सामने से आ रही एक चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दुःखद मृत्यु हो गई । पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भिजवा दिया गया है । वाहन एवं वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है । बाइट क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात सौरभ सिंह ।
    1
    आज थाना मटौंध क्षेत्रान्तर्गत मोटर साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को सामने से आ रही एक चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दुःखद मृत्यु हो गई । पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भिजवा दिया गया है ।
 वाहन एवं वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है । 
बाइट क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात सौरभ सिंह ।
आज थाना मटौंध क्षेत्रान्तर्गत मोटर साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को सामने से आ रही एक चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दुःखद मृत्यु हो गई । पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भिजवा दिया गया है ।
वाहन एवं वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है । 
बाइट क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात सौरभ सिंह ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गाजे-बाजे के साथ लाई गई रंगबाज महाराज की प्रतिमा लायी गयी हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में गणेश महोत्सव की तैयारियों के बीच शुक्रवार देर रात गणेश सेवा समिति की रंगबाज महाराज की विशाल प्रतिमा गाजे-बाजे के साथ समिति कार्यालय पहुंची। प्रतिमा पहुंचते ही समिति पदाधिकारियों व सदस्यों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। कस्बे में गणेश महोत्सव की परंपरा शुरू करने वाली गणेश सेवा समिति ने अपनी गणेश प्रतिमा को ‘रंगबाज महाराज’ नाम दिया है। समिति द्वारा प्रतिवर्ष धूमधाम से महोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष 14 सितंबर को विधिवत प्रतिमा स्थापित कर गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इस मौके पर समिति अध्यक्ष अनुभव मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ‘दीपू’, बालगोपाल, संजय ओमर, सोनू तिवारी, बाबू सोनी, अभिषेक कुमार, राजन गुप्ता, आदित्य तिवारी आदि मौजूद रहे।
    1
    गाजे-बाजे के साथ लाई गई रंगबाज महाराज की प्रतिमा लायी गयी
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में गणेश महोत्सव की तैयारियों के बीच शुक्रवार देर रात गणेश सेवा समिति की रंगबाज महाराज की विशाल प्रतिमा गाजे-बाजे के साथ समिति कार्यालय पहुंची। प्रतिमा पहुंचते ही समिति पदाधिकारियों व सदस्यों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
कस्बे में गणेश महोत्सव की परंपरा शुरू करने वाली गणेश सेवा समिति ने अपनी गणेश प्रतिमा को ‘रंगबाज महाराज’ नाम दिया है। समिति द्वारा प्रतिवर्ष धूमधाम से महोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष 14 सितंबर को विधिवत प्रतिमा स्थापित कर गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।
इस मौके पर समिति अध्यक्ष अनुभव मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ‘दीपू’, बालगोपाल, संजय ओमर, सोनू तिवारी, बाबू सोनी, अभिषेक कुमार, राजन गुप्ता, आदित्य तिवारी आदि मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.