logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाज, विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ज्ञापन बांदा , राष्ट्र संत गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के आह्वान पर जनपद बांदा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला मैदान, माहेश्वरी देवी मंदिर रोड से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ से हुआ। जिसके बाद हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज, पोस्टर-बैनर लिए कृष्ण जन्मभूमि मुक्त करो, मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण करो", "अयोध्या तो झांकी है, मथुरा-काशी बाकी है" जैसे गगनभेदी नारों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए विशाल शोभायात्रा निकाली। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कहा "जब तक मथुरा में कृष्णलला की जन्मभूमि पर अवैध अतिक्रमण है, तब तक हर हिंदू का सिर शर्म से झुका है। अयोध्या में राम मंदिर बना है तो मथुरा में कृष्ण मंदिर बनना भी तय है। यह आंदोलन अब रुकेगा नहीं।" जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने उद्बोधन में कड़े शब्दों में कहा आक्रमणकारियों ने हमारी आस्था पर चोट की है। करोड़ों हिंदुओं की मांग है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को तत्काल मुक्त कर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाए। यदि सरकार ने हमारी मांग को अनसुना किया तो विश्व हिंदू महासंघ पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन और प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इस दौरान सभी ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री रमेश चंद सोनी गायत्री परिवार के बृजेश त्रिपाठी जी राजेंद्र तिवारी राम शरण शास्त्री नवीन निगम, बहन राम जानकी शुक्ला ,विश्व हिंदू महासंघ केवीरेंद्र गुप्ता खाटू श्याम सेवा मंडल अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, जिला मंत्री आरती सिंह, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

14 hrs ago
user_Rahul Verma journalist
Rahul Verma journalist
Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाज, विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ज्ञापन बांदा , राष्ट्र संत गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के आह्वान पर जनपद बांदा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला मैदान, माहेश्वरी देवी मंदिर रोड

से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ से हुआ। जिसके बाद हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज, पोस्टर-बैनर लिए कृष्ण जन्मभूमि मुक्त करो, मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण करो", "अयोध्या तो झांकी है, मथुरा-काशी बाकी है" जैसे गगनभेदी नारों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए विशाल शोभायात्रा निकाली। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कहा "जब तक मथुरा में कृष्णलला की जन्मभूमि पर अवैध अतिक्रमण है, तब तक हर हिंदू का सिर शर्म से झुका

है। अयोध्या में राम मंदिर बना है तो मथुरा में कृष्ण मंदिर बनना भी तय है। यह आंदोलन अब रुकेगा नहीं।" जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने उद्बोधन में कड़े शब्दों में कहा आक्रमणकारियों ने हमारी आस्था पर चोट की है। करोड़ों हिंदुओं की मांग है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को तत्काल मुक्त कर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाए। यदि सरकार ने हमारी मांग को अनसुना किया तो विश्व हिंदू महासंघ पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन और प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इस दौरान

सभी ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री रमेश चंद सोनी गायत्री परिवार के बृजेश त्रिपाठी जी राजेंद्र तिवारी राम शरण शास्त्री नवीन निगम, बहन राम जानकी शुक्ला ,विश्व हिंदू महासंघ केवीरेंद्र गुप्ता खाटू श्याम सेवा मंडल अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, जिला मंत्री आरती सिंह, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाँदा में कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर प्रदर्शन शोभायात्रा निकालकर राष्ट्रपति, PM और CM के नाम ज्ञापन बाँदा में कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर प्रदर्शन शोभायात्रा निकालकर राष्ट्रपति, PM और CM के नाम ज्ञापन। बाँदा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि के मौके पर महायज्ञ के बाद शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।बाँदा का रामलीला मैदान शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से जुड़े कार्यक्रम का केंद्र रहा। विश्व हिंदू महासंघ के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महायज्ञ से हुई, जिसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भगवा झंडे और पोस्टर-बैनर लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए।शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबूलाल चौराहे पहुंची। यहां संगठन की ओर से कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग उठाई। संगठन के जिला अध्यक्ष ने मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में आंदोलन और जेल भरो अभियान शुरू करने की चेतावनी भी दी। कार्यक्रम में भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन समेत विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के अंत में महंत अवैद्यनाथ को श्रद्धांजलि दी गई और कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए संकल्प लिया गया।
    1
    बाँदा में कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर प्रदर्शन शोभायात्रा निकालकर राष्ट्रपति, PM और CM के नाम ज्ञापन
बाँदा में कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर प्रदर्शन शोभायात्रा निकालकर राष्ट्रपति, PM और CM के नाम ज्ञापन।
बाँदा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि के मौके पर महायज्ञ के बाद शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।बाँदा का रामलीला मैदान शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से जुड़े कार्यक्रम का केंद्र रहा। विश्व हिंदू महासंघ के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महायज्ञ से हुई, जिसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भगवा झंडे और पोस्टर-बैनर लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए।शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबूलाल चौराहे पहुंची। यहां संगठन की ओर से कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग उठाई। संगठन के जिला अध्यक्ष ने मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में आंदोलन और जेल भरो अभियान शुरू करने की चेतावनी भी दी।
कार्यक्रम में भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन समेत विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के अंत में महंत अवैद्यनाथ को श्रद्धांजलि दी गई और कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए संकल्प लिया गया।
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पति-पत्नी करते थे रेकी, मासूम से कराते थे चोरी: बांदा में शातिर 'फैमिली गैंग' का पर्दाफाश, ₹20 लाख के जेवर बरामद ​बांदा (उत्तर प्रदेश): बंद घरों की खामोशी का फायदा उठाकर सिलसिलेवार चोरियां करने वाले एक शातिर गिरोह का तिंदवारी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सूत्रधार पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में इस्तेमाल किए जा रहे एक बाल अपचारी (नाबालिग) को संरक्षण में लिया गया है। ​बरामदगी एक नज़र में ​बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत: ₹20 लाख ​बरामद नकद राशि: ₹54,100 ​संबद्ध दर्ज मामले: 4 चोरी के मुकदमे ​मोडस ऑपरेंडी: चोरी की हैरान कर देने वाली 'रणनीति' ​पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी करने का जो तरीका सामने आया है, उसने सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ आम जनता को भी हैरान कर दिया है: ​दिन में रेकी: आरोपी पति हमीद और पत्नी नर्गिस इलाकों में घूम-घूमकर ऐसे मकानों को चिन्हित करते थे जो बंद हों या जिनके मालिक बाहर गए हों। ​दरवाजा तोड़कर बच्चे की एंट्री: सूना मकान मिलते ही दरवाजा या खिड़की तोड़कर एक छोटे बाल अपचारी को घर के अंदर भेज दिया जाता था। ​बाहर पहरेदारी: बच्चा अंदर से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेटता था, जबकि पति-पत्नी बाहर खड़े होकर रास्ते पर नजर रखते थे। ​ऐसे आई पुलिस के हत्थे ​तिंदवारी क्षेत्र में गुजरतिया, शिवप्रसाद, जगप्रसाद और दुर्गेश के मकानों में हुई चोरियों से इलाके में हड़कंप मचा था। ताबड़तोड़ मुकदमों के बाद पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया: ​कार्रवाई टीम: एसपी पलाश बंसल के निर्देशन, एएसपी शिवराज व सीओ सदर सौरभ सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष संदीप पटेल, उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह और सुभाष चंद्र वर्मा की टीम गठित की गई। ​सफलता: मुखबिर की सटीक सूचना पर पपरेन्दा रोड स्थित पीएचसी तिंदवारी के पास घेराबंदी कर हमीद और नर्गिस को दबोचा गया। ​जांच का अगला पड़ाव: क्या पीछे है कोई बड़ा सिंडिकेट? ​गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस के सामने दो अहम सवाल हैं: ​बाल अपराध का नेटवर्क: क्या इस बच्चे को सिर्फ इसी परिवार ने अपराध में धकेला या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित गैंग काम कर रहा है? ​असली पीड़ितों तक माल पहुंचाना: बरामद ₹20 लाख के गहने किन-किन पुरानी घटनाओं से जुड़े हैं, इसके लिए तिंदवारी और आसपास के थाना क्षेत्रों की पुरानी फाइलों की पड़ताल की जा रही है। ​हैशटैग्स: #BandaNews #UPPolice #Tindwari #CrimeNews #BandaPolice #BreakingNews
    1
    पति-पत्नी करते थे रेकी, मासूम से कराते थे चोरी: बांदा में शातिर 'फैमिली गैंग' का पर्दाफाश, ₹20 लाख के जेवर बरामद
​बांदा (उत्तर प्रदेश): बंद घरों की खामोशी का फायदा उठाकर सिलसिलेवार चोरियां करने वाले एक शातिर गिरोह का तिंदवारी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सूत्रधार पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में इस्तेमाल किए जा रहे एक बाल अपचारी (नाबालिग) को संरक्षण में लिया गया है।
​बरामदगी एक नज़र में
​बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत: ₹20 लाख
​बरामद नकद राशि: ₹54,100
​संबद्ध दर्ज मामले: 4 चोरी के मुकदमे
​मोडस ऑपरेंडी: चोरी की हैरान कर देने वाली 'रणनीति'
​पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी करने का जो तरीका सामने आया है, उसने सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ आम जनता को भी हैरान कर दिया है:
​दिन में रेकी: आरोपी पति हमीद और पत्नी नर्गिस इलाकों में घूम-घूमकर ऐसे मकानों को चिन्हित करते थे जो बंद हों या जिनके मालिक बाहर गए हों।
​दरवाजा तोड़कर बच्चे की एंट्री: सूना मकान मिलते ही दरवाजा या खिड़की तोड़कर एक छोटे बाल अपचारी को घर के अंदर भेज दिया जाता था।
​बाहर पहरेदारी: बच्चा अंदर से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेटता था, जबकि पति-पत्नी बाहर खड़े होकर रास्ते पर नजर रखते थे।
​ऐसे आई पुलिस के हत्थे
​तिंदवारी क्षेत्र में गुजरतिया, शिवप्रसाद, जगप्रसाद और दुर्गेश के मकानों में हुई चोरियों से इलाके में हड़कंप मचा था। ताबड़तोड़ मुकदमों के बाद पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया:
​कार्रवाई टीम: एसपी पलाश बंसल के निर्देशन, एएसपी शिवराज व सीओ सदर सौरभ सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष संदीप पटेल, उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह और सुभाष चंद्र वर्मा की टीम गठित की गई।
​सफलता: मुखबिर की सटीक सूचना पर पपरेन्दा रोड स्थित पीएचसी तिंदवारी के पास घेराबंदी कर हमीद और नर्गिस को दबोचा गया।
​जांच का अगला पड़ाव: क्या पीछे है कोई बड़ा सिंडिकेट?
​गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस के सामने दो अहम सवाल हैं: 
​बाल अपराध का नेटवर्क: क्या इस बच्चे को सिर्फ इसी परिवार ने अपराध में धकेला या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित गैंग काम कर रहा है?
​असली पीड़ितों तक माल पहुंचाना: बरामद ₹20 लाख के गहने किन-किन पुरानी घटनाओं से जुड़े हैं, इसके लिए तिंदवारी और आसपास के थाना क्षेत्रों की पुरानी फाइलों की पड़ताल की जा रही है।
​हैशटैग्स: #BandaNews #UPPolice #Tindwari #CrimeNews #BandaPolice #BreakingNews
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बांदा: तिंदवारी पुलिस का बड़ा खुलासा, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार, 20 लाख के जेवर और 54 हजार नकद बरामद* *बांदा।* थाना तिंदवारी पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक ही परिवार के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पति-पत्नी शामिल हैं और एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। पकड़े गए चोरों के पास से करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 54,100 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सीओ सदर सौरभ सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई 11/12 सितंबर की रात की गई। थाना क्षेत्र के गुजरतिया, शिवप्रसाद, जगप्रसाद और दुर्गेश ने घरों में चोरी की सूचना दी थी, जिस पर मुकदमे दर्ज कर टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर ग्राम पपरेंदा रोड पर पीएचसी तिंदवारी के पास से अभियुक्त हमीद और उसकी पत्नी नर्गिस को गिरफ्तार किया गया। *पूछताछ में खुलासा:* अभियुक्तों ने बताया कि वे घूम-घूम कर घरों की रेकी करते हैं, सूने घरों की खिड़की-दरवाजा तोड़कर बच्चे को अंदर भेजते हैं और पति-पत्नी बाहर निगरानी करते हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं की जांच कर रही है। *बरामदगी:* 2 गले के हार (पीली धातु), 2 चेन, 1 जोड़ी लटकन, 1 जोड़ी झुमका, कुंडल, 2 बाली, 1 कमरबंध, 5 जोड़ी पायल, 4 सिक्के, 9 बिछिया, 6 कंगन (सफेद धातु) और 54,100 रु. नकद। *गिरफ्तार:* 1. हमीद पुत्र वहीद, मो. भगवती नगर, तिंदवारी 2. नर्गिस पत्नी हमीद इन पर थाना तिंदवारी में 4 मुकदमे (मु.अ.सं. 03/26, 173/26, 193/26, 184/26) बीएनएस की धाराओं में दर्ज हैं। टीम में थानाध्यक्ष संदीप पटेल, उ0नि0 गजेन्द्र सिंह, सुभाष वर्मा, कां0 महेन्द्र, अमन, अनूप, सत्यम, म0कां0 कल्पना व दीक्षा शामिल रहीं।
    4
    बांदा: तिंदवारी पुलिस का बड़ा खुलासा, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार, 20 लाख के जेवर और 54 हजार नकद बरामद*
*बांदा।* थाना तिंदवारी पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक ही परिवार के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पति-पत्नी शामिल हैं और एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। पकड़े गए चोरों के पास से करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 54,100 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सीओ सदर सौरभ सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई 11/12 सितंबर की रात की गई। थाना क्षेत्र के गुजरतिया, शिवप्रसाद, जगप्रसाद और दुर्गेश ने घरों में चोरी की सूचना दी थी, जिस पर मुकदमे दर्ज कर टीम गठित की गई थी।
मुखबिर की सूचना पर ग्राम पपरेंदा रोड पर पीएचसी तिंदवारी के पास से अभियुक्त हमीद और उसकी पत्नी नर्गिस को गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ में खुलासा:* अभियुक्तों ने बताया कि वे घूम-घूम कर घरों की रेकी करते हैं, सूने घरों की खिड़की-दरवाजा तोड़कर बच्चे को अंदर भेजते हैं और पति-पत्नी बाहर निगरानी करते हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं की जांच कर रही है।
*बरामदगी:*
2 गले के हार (पीली धातु), 2 चेन, 1 जोड़ी लटकन, 1 जोड़ी झुमका, कुंडल, 2 बाली, 1 कमरबंध, 5 जोड़ी पायल, 4 सिक्के, 9 बिछिया, 6 कंगन (सफेद धातु) और 54,100 रु. नकद।
*गिरफ्तार:*
1. हमीद पुत्र वहीद, मो. भगवती नगर, तिंदवारी
2. नर्गिस पत्नी हमीद
इन पर थाना तिंदवारी में 4 मुकदमे (मु.अ.सं. 03/26, 173/26, 193/26, 184/26) बीएनएस की धाराओं में दर्ज हैं।
टीम में थानाध्यक्ष संदीप पटेल, उ0नि0 गजेन्द्र सिंह, सुभाष वर्मा, कां0 महेन्द्र, अमन, अनूप, सत्यम, म0कां0 कल्पना व दीक्षा शामिल रहीं।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 🚨 अत्यंत गंभीर स्थिति – ग्राम मकरी 🚨 लगातार बारिश के कारण पानी में गलकर यह पुराना कच्चा मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मिट्टी की दीवारें ढह रही हैं और मकान कभी भी पूरी तरह गिर सकता है। कृपया तत्काल मौके का निरीक्षण कराकर प्रभावित परिवार को सरकारी आवास/राहत सहायता उपलब्ध कराने की कृपा करें। 🙏 प्रशासन से तत्काल मदद की अपील 📍 ग्राम – मकरी
    1
    🚨 अत्यंत गंभीर स्थिति – ग्राम मकरी 🚨
लगातार बारिश के कारण पानी में गलकर यह पुराना कच्चा मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मिट्टी की दीवारें ढह रही हैं और मकान कभी भी पूरी तरह गिर सकता है। कृपया तत्काल मौके का निरीक्षण कराकर प्रभावित परिवार को सरकारी आवास/राहत सहायता उपलब्ध कराने की कृपा करें।
🙏 प्रशासन से तत्काल मदद की अपील
📍 ग्राम – मकरी
    user_Sandip kashyap
    Sandip kashyap
    Atarra, Banda•
    2 hrs ago
  • राठ कोतवाली क्षेत्र के चिली गांव में गार्द ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी की मौत ▪️ हत्याकांड के बाद सुरक्षा में तैनात थी पुलिस गार्द जाट ▪️ ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक की आशंका ▪️ पुलिसकर्मी की मौत से विभाग में शोक की लहर ▪️ एसपी हमीरपुर ने राठ कोतवाली पहुंचकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि ▪️ शोक संतप्त परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा
    1
    राठ कोतवाली क्षेत्र के चिली गांव में गार्द ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी की मौत
▪️ हत्याकांड के बाद सुरक्षा में तैनात थी पुलिस गार्द जाट 
▪️ ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक की आशंका
▪️ पुलिसकर्मी की मौत से विभाग में शोक की लहर
▪️ एसपी हमीरपुर ने राठ कोतवाली पहुंचकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
▪️ शोक संतप्त परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बांदा फतेहपुर बार्डर के मध्य बने दांदो घाट पर यमुना नदी पुल से युवती ने लगाई छलांग
    3
    बांदा फतेहपुर बार्डर के मध्य बने दांदो घाट पर यमुना नदी पुल से युवती ने लगाई छलांग
    user_Ramkripal Yadav
    Ramkripal Yadav
    बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • आज थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत एक युवक अंशु वर्मा पुत्र नन्दकिशोर वर्मा निवासी भुजरख थाना तिंदवारी की एक लोडर से टकराने के कारण दुःखद मृत्यु हो गई । पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है। बाइट क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात सौरभ सिंह । आज थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत एक युवक अंशु वर्मा पुत्र नन्दकिशोर वर्मा निवासी भुजरख थाना तिंदवारी की एक लोडर से टकराने के कारण दुःखद मृत्यु हो गई । पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है। बाइट क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात सौरभ सिंह ।
    1
    आज थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत एक युवक अंशु वर्मा पुत्र नन्दकिशोर वर्मा निवासी भुजरख थाना तिंदवारी की एक लोडर से टकराने के कारण दुःखद मृत्यु हो गई । पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है। बाइट क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात सौरभ सिंह ।
आज थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत एक युवक अंशु वर्मा पुत्र नन्दकिशोर वर्मा निवासी भुजरख थाना तिंदवारी की एक लोडर से टकराने के कारण दुःखद मृत्यु हो गई । पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है। बाइट क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात सौरभ सिंह ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 176 साल पुराने तीजा महोत्सव की तैयारी का डीआईजी व मंडल आयुक्त ने लिया जायजा दिए दिशा निर्देश सुमेरपुर पहुंचे DIG राजेश एस व मंडलायुक्त अजीत कुमार 🔹 थाना दिवस में फरियादियों की सुनी शिकायतें 🔹 त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश 🔹 176 साल पुराने तीजा महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा 🔹 14 से 17 सितंबर तक होगा आयोजन 🔹 मेले में 352 पुलिसकर्मी, PAC व फायर टीम रहेगी तैनात
    1
    176 साल पुराने तीजा महोत्सव की तैयारी का डीआईजी व मंडल आयुक्त ने लिया जायजा दिए दिशा निर्देश 
सुमेरपुर पहुंचे DIG राजेश एस व मंडलायुक्त अजीत कुमार
🔹 थाना दिवस में फरियादियों की सुनी शिकायतें
🔹 त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
🔹 176 साल पुराने तीजा महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा
🔹 14 से 17 सितंबर तक होगा आयोजन
🔹 मेले में 352 पुलिसकर्मी, PAC व फायर टीम रहेगी तैनात
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा, रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी मौदहा (हमीरपुर)। बकरी चराकर लौट रहे पिता-पुत्र के साथ शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। श्याम नाले का रपटा पार करते समय 12 वर्षीय बालक का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को बचाने के लिए पिता ने नाले में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव में वह खुद बह गया। ग्रामीणों ने बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि पिता की तलाश में पुलिस और ग्रामीण जुटे हुए हैं। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव निवासी डगरु उर्फ रामकिशोर (45) शनिवार को अपने 12 वर्षीय बेटे मोहित के साथ गांव के पास बकरियां चराने गए थे। लौटते समय दोनों श्याम नाले के रपटे को पार कर रहे थे। इसी दौरान मोहित का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को बचाने के लिए रामकिशोर ने नाले में छलांग लगा दी। पिता को बहता देख मोहित चीखने लगा। शोर सुनकर नाले के दूसरी ओर मौजूद ग्रामीण गनेशा कुशवाहा ने किसी तरह मोहित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रामकिशोर तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए। सूचना मिलते ही मौदहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नाले में रामकिशोर की तलाश शुरू कर दी है। तेज बहाव के चलते रेस्क्यू अभियान में काफी परेशानी आ रही है। हादसे के बाद गांव में भी हड़कंप मचा हुआ है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
    3
    हमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा,
रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी
मौदहा (हमीरपुर)। बकरी चराकर लौट रहे पिता-पुत्र के साथ शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। श्याम नाले का रपटा पार करते समय 12 वर्षीय बालक का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को बचाने के लिए पिता ने नाले में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव में वह खुद बह गया। ग्रामीणों ने बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि पिता की तलाश में पुलिस और ग्रामीण जुटे हुए हैं।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव निवासी डगरु उर्फ रामकिशोर (45) शनिवार को अपने 12 वर्षीय बेटे मोहित के साथ गांव के पास बकरियां चराने गए थे। लौटते समय दोनों श्याम नाले के रपटे को पार कर रहे थे। इसी दौरान मोहित का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को बचाने के लिए रामकिशोर ने नाले में छलांग लगा दी।
पिता को बहता देख मोहित चीखने लगा। शोर सुनकर नाले के दूसरी ओर मौजूद ग्रामीण गनेशा कुशवाहा ने किसी तरह मोहित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रामकिशोर तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए।
सूचना मिलते ही मौदहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नाले में रामकिशोर की तलाश शुरू कर दी है। तेज बहाव के चलते रेस्क्यू अभियान में काफी परेशानी आ रही है। हादसे के बाद गांव में भी हड़कंप मचा हुआ है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.