Shuru
Apke Nagar Ki App…
राठ कोतवाली क्षेत्र के चिली गांव में गार्द ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी की मौत ▪️ हत्याकांड के बाद सुरक्षा में तैनात थी पुलिस गार्द जाट ▪️ ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक की आशंका ▪️ पुलिसकर्मी की मौत से विभाग में शोक की लहर ▪️ एसपी हमीरपुर ने राठ कोतवाली पहुंचकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि ▪️ शोक संतप्त परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा
ISLAM
राठ कोतवाली क्षेत्र के चिली गांव में गार्द ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी की मौत ▪️ हत्याकांड के बाद सुरक्षा में तैनात थी पुलिस गार्द जाट ▪️ ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक की आशंका ▪️ पुलिसकर्मी की मौत से विभाग में शोक की लहर ▪️ एसपी हमीरपुर ने राठ कोतवाली पहुंचकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि ▪️ शोक संतप्त परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उधना गांव श्याम नाले पर बेटों को बचाने नदी में कूड़ा पिता 20 घंटे बाद मिला शौव ➡️ श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने के दौरान तेज बहाव में बह गया था चरवाहा। ➡️ 12 वर्षीय बेटे का रपटा पार करते समय फिसला था पैर।➡️ पीता ने नदी में कूदकर बेटे को बचाया, खुद बह गया। ➡️ करीब 20 घंटे बाद रपटे से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव। ➡️ एनडीआरएफ और ग्रामीणों ने चलाया था तलाश अभियान। ➡️ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव का।1
- हमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा, रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी मौदहा (हमीरपुर)। बकरी चराकर लौट रहे पिता-पुत्र के साथ शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। श्याम नाले का रपटा पार करते समय 12 वर्षीय बालक का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को बचाने के लिए पिता ने नाले में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव में वह खुद बह गया। ग्रामीणों ने बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि पिता की तलाश में पुलिस और ग्रामीण जुटे हुए हैं। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव निवासी डगरु उर्फ रामकिशोर (45) शनिवार को अपने 12 वर्षीय बेटे मोहित के साथ गांव के पास बकरियां चराने गए थे। लौटते समय दोनों श्याम नाले के रपटे को पार कर रहे थे। इसी दौरान मोहित का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को बचाने के लिए रामकिशोर ने नाले में छलांग लगा दी। पिता को बहता देख मोहित चीखने लगा। शोर सुनकर नाले के दूसरी ओर मौजूद ग्रामीण गनेशा कुशवाहा ने किसी तरह मोहित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रामकिशोर तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए। सूचना मिलते ही मौदहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नाले में रामकिशोर की तलाश शुरू कर दी है। तेज बहाव के चलते रेस्क्यू अभियान में काफी परेशानी आ रही है। हादसे के बाद गांव में भी हड़कंप मचा हुआ है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।3
- 🚨 बांदा ब्रेकिंग न्यूज़ | 12 घंटे में चोरी का खुलासा 🚨 कमासिन पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान और ₹2,500 नकद भी बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 105 किलो गेहूं, 30 किलो चना, माइक्रोटेक इनवर्टर, ल्युमिनस बैटरी, लोहे की कढ़ाही और नकदी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी भैरव और राजाभैया, दोनों निवासी ग्राम पछौहा, थाना कमासिन बताए गए हैं। 👉 पुलिस की 12 घंटे में कार्रवाई से चोरी की वारदात का हुआ खुलासा। #बांदा #BandaNews #कमासिन #BreakingNews #UPPolice #BandaPolice #CrimeNews #ViralNews #LatestNews #ViralShorts1
- सवाल से डरती सत्ता, तो लोकतंत्र किस बात का? सवाल पूछना अपराध नहीं, लोकतंत्र की पहली शर्त है। महिला पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव का रोते हुए अपनी पीड़ा बयान करना बेहद विचलित करने वाला है। उनके मुताबिक, सत्ता से सवाल पूछने की कीमत उन्हें धमकी, घर पर बुलडोजर का डर और नौकरी गंवाने के रूप में चुकानी पड़ी।अगर ये आरोप सही हैं, तो यह सिर्फ एक पत्रकार का उत्पीड़न नहीं, लोकतंत्र के चेहरे पर तमाचा है।पत्रकार का काम सत्ता की आरती उतारना नहीं, सत्ता से सवाल करना है।बुलडोजर सवाल का जवाब नहीं। धमकी लोकतंत्र की भाषा नहीं। और सवाल पूछने की सजा नौकरी जाना नहीं हो सकती।दिव्या श्रीवास्तव के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई हो।आज उनकी आवाज दबेगी, तो कल हमारी आवाज की बारी होगी।इसलिए चुप मत रहिए।दिव्या के साथ खड़े होइए, हर पत्रकार के सवाल के साथ खड़े होइए और उस लोकतांत्रिक अधिकार के लिए आवाज उठाइए, जो हमें सत्ता से सवाल पूछने की ताकत देता है।✊ आवाज़ उठाइए—क्योंकि खामोशी सत्ता को मजबूत करती है, सवाल लोकतंत्र को।1
- कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाज, विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ज्ञापन कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाज, विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ज्ञापन बांदा , राष्ट्र संत गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के आह्वान पर जनपद बांदा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला मैदान, माहेश्वरी देवी मंदिर रोड से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ से हुआ। जिसके बाद हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज, पोस्टर-बैनर लिए कृष्ण जन्मभूमि मुक्त करो, मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण करो", "अयोध्या तो झांकी है, मथुरा-काशी बाकी है" जैसे गगनभेदी नारों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए विशाल शोभायात्रा निकाली। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कहा "जब तक मथुरा में कृष्णलला की जन्मभूमि पर अवैध अतिक्रमण है, तब तक हर हिंदू का सिर शर्म से झुका है। अयोध्या में राम मंदिर बना है तो मथुरा में कृष्ण मंदिर बनना भी तय है। यह आंदोलन अब रुकेगा नहीं।" जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने उद्बोधन में कड़े शब्दों में कहा आक्रमणकारियों ने हमारी आस्था पर चोट की है। करोड़ों हिंदुओं की मांग है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को तत्काल मुक्त कर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाए। यदि सरकार ने हमारी मांग को अनसुना किया तो विश्व हिंदू महासंघ पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन और प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इस दौरान सभी ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री रमेश चंद सोनी गायत्री परिवार के बृजेश त्रिपाठी जी राजेंद्र तिवारी राम शरण शास्त्री नवीन निगम, बहन राम जानकी शुक्ला ,विश्व हिंदू महासंघ केवीरेंद्र गुप्ता खाटू श्याम सेवा मंडल अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, जिला मंत्री आरती सिंह, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।1
- ग्राम भरसावा में करीबन 20 दिनों से नमामि गंगे की पाइपलाइन खुदी पड़ी है नहीं अभी तक उसमें पाइप डाले गए हैं उसमें छोटे बच्चे और बूढ़े बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्तियों को निकलने में नाली में गिरने का खतरा रहता है और जानवरों को भी निकलने में बहुत परेशानी होती है शासन प्रशासन से अनुरोध है इस पर जल्द से जल्द ध्यान दें लोगों को पानी की समस्या दूर हो सके और किसी को चोट लगने से भी बचाया जा सके1
- बांदा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, पतिपत्नी गिरफ्तार,20 लाख के आभूषण,54 हजार 100 रुपये नकद बरामद। बांदा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, पतिपत्नी गिरफ्तार,20 लाख के आभूषण,54 हजार 100 रुपये नकद बरामद।1
- राठ कोतवाली क्षेत्र के चिली गांव में गार्द ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी की मौत ▪️ हत्याकांड के बाद सुरक्षा में तैनात थी पुलिस गार्द जाट ▪️ ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक की आशंका ▪️ पुलिसकर्मी की मौत से विभाग में शोक की लहर ▪️ एसपी हमीरपुर ने राठ कोतवाली पहुंचकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि ▪️ शोक संतप्त परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा1