logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांदा: तिंदवारी पुलिस का बड़ा खुलासा, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार, 20 लाख के जेवर और 54 हजार नकद बरामद* *बांदा।* थाना तिंदवारी पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक ही परिवार के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पति-पत्नी शामिल हैं और एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। पकड़े गए चोरों के पास से करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 54,100 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सीओ सदर सौरभ सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई 11/12 सितंबर की रात की गई। थाना क्षेत्र के गुजरतिया, शिवप्रसाद, जगप्रसाद और दुर्गेश ने घरों में चोरी की सूचना दी थी, जिस पर मुकदमे दर्ज कर टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर ग्राम पपरेंदा रोड पर पीएचसी तिंदवारी के पास से अभियुक्त हमीद और उसकी पत्नी नर्गिस को गिरफ्तार किया गया। *पूछताछ में खुलासा:* अभियुक्तों ने बताया कि वे घूम-घूम कर घरों की रेकी करते हैं, सूने घरों की खिड़की-दरवाजा तोड़कर बच्चे को अंदर भेजते हैं और पति-पत्नी बाहर निगरानी करते हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं की जांच कर रही है। *बरामदगी:* 2 गले के हार (पीली धातु), 2 चेन, 1 जोड़ी लटकन, 1 जोड़ी झुमका, कुंडल, 2 बाली, 1 कमरबंध, 5 जोड़ी पायल, 4 सिक्के, 9 बिछिया, 6 कंगन (सफेद धातु) और 54,100 रु. नकद। *गिरफ्तार:* 1. हमीद पुत्र वहीद, मो. भगवती नगर, तिंदवारी 2. नर्गिस पत्नी हमीद इन पर थाना तिंदवारी में 4 मुकदमे (मु.अ.सं. 03/26, 173/26, 193/26, 184/26) बीएनएस की धाराओं में दर्ज हैं। टीम में थानाध्यक्ष संदीप पटेल, उ0नि0 गजेन्द्र सिंह, सुभाष वर्मा, कां0 महेन्द्र, अमन, अनूप, सत्यम, म0कां0 कल्पना व दीक्षा शामिल रहीं।

20 hrs ago
user_Rahul Verma journalist
Rahul Verma journalist
Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

बांदा: तिंदवारी पुलिस का बड़ा खुलासा, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार, 20 लाख के जेवर और 54 हजार नकद बरामद* *बांदा।* थाना तिंदवारी पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक ही परिवार के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पति-पत्नी शामिल हैं और एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। पकड़े गए चोरों के पास से करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी

के आभूषण और 54,100 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सीओ सदर सौरभ सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई 11/12 सितंबर की रात की गई। थाना क्षेत्र के गुजरतिया, शिवप्रसाद, जगप्रसाद और दुर्गेश ने घरों में चोरी की सूचना दी थी, जिस पर मुकदमे दर्ज कर टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर ग्राम पपरेंदा रोड पर पीएचसी

तिंदवारी के पास से अभियुक्त हमीद और उसकी पत्नी नर्गिस को गिरफ्तार किया गया। *पूछताछ में खुलासा:* अभियुक्तों ने बताया कि वे घूम-घूम कर घरों की रेकी करते हैं, सूने घरों की खिड़की-दरवाजा तोड़कर बच्चे को अंदर भेजते हैं और पति-पत्नी बाहर निगरानी करते हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं की जांच कर रही है। *बरामदगी:* 2 गले के हार (पीली धातु), 2 चेन, 1 जोड़ी लटकन, 1 जोड़ी

झुमका, कुंडल, 2 बाली, 1 कमरबंध, 5 जोड़ी पायल, 4 सिक्के, 9 बिछिया, 6 कंगन (सफेद धातु) और 54,100 रु. नकद। *गिरफ्तार:* 1. हमीद पुत्र वहीद, मो. भगवती नगर, तिंदवारी 2. नर्गिस पत्नी हमीद इन पर थाना तिंदवारी में 4 मुकदमे (मु.अ.सं. 03/26, 173/26, 193/26, 184/26) बीएनएस की धाराओं में दर्ज हैं। टीम में थानाध्यक्ष संदीप पटेल, उ0नि0 गजेन्द्र सिंह, सुभाष वर्मा, कां0 महेन्द्र, अमन, अनूप, सत्यम, म0कां0 कल्पना व दीक्षा शामिल रहीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 बांदा ब्रेकिंग न्यूज़ | 12 घंटे में चोरी का खुलासा 🚨 कमासिन पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान और ₹2,500 नकद भी बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 105 किलो गेहूं, 30 किलो चना, माइक्रोटेक इनवर्टर, ल्युमिनस बैटरी, लोहे की कढ़ाही और नकदी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी भैरव और राजाभैया, दोनों निवासी ग्राम पछौहा, थाना कमासिन बताए गए हैं। 👉 पुलिस की 12 घंटे में कार्रवाई से चोरी की वारदात का हुआ खुलासा। #बांदा #BandaNews #कमासिन #BreakingNews #UPPolice #BandaPolice #CrimeNews #ViralNews #LatestNews #ViralShorts
    1
    🚨 बांदा ब्रेकिंग न्यूज़ | 12 घंटे में चोरी का खुलासा 🚨
कमासिन पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान और ₹2,500 नकद भी बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 105 किलो गेहूं, 30 किलो चना, माइक्रोटेक इनवर्टर, ल्युमिनस बैटरी, लोहे की कढ़ाही और नकदी बरामद हुई है।
गिरफ्तार आरोपी भैरव और राजाभैया, दोनों निवासी ग्राम पछौहा, थाना कमासिन बताए गए हैं।
👉 पुलिस की 12 घंटे में कार्रवाई से चोरी की वारदात का हुआ खुलासा।
#बांदा #BandaNews #कमासिन #BreakingNews #UPPolice #BandaPolice #CrimeNews #ViralNews #LatestNews #ViralShorts
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सवाल से डरती सत्ता, तो लोकतंत्र किस बात का? सवाल पूछना अपराध नहीं, लोकतंत्र की पहली शर्त है। महिला पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव का रोते हुए अपनी पीड़ा बयान करना बेहद विचलित करने वाला है। उनके मुताबिक, सत्ता से सवाल पूछने की कीमत उन्हें धमकी, घर पर बुलडोजर का डर और नौकरी गंवाने के रूप में चुकानी पड़ी।अगर ये आरोप सही हैं, तो यह सिर्फ एक पत्रकार का उत्पीड़न नहीं, लोकतंत्र के चेहरे पर तमाचा है।पत्रकार का काम सत्ता की आरती उतारना नहीं, सत्ता से सवाल करना है।बुलडोजर सवाल का जवाब नहीं। धमकी लोकतंत्र की भाषा नहीं। और सवाल पूछने की सजा नौकरी जाना नहीं हो सकती।दिव्या श्रीवास्तव के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई हो।आज उनकी आवाज दबेगी, तो कल हमारी आवाज की बारी होगी।इसलिए चुप मत रहिए।दिव्या के साथ खड़े होइए, हर पत्रकार के सवाल के साथ खड़े होइए और उस लोकतांत्रिक अधिकार के लिए आवाज उठाइए, जो हमें सत्ता से सवाल पूछने की ताकत देता है।✊ आवाज़ उठाइए—क्योंकि खामोशी सत्ता को मजबूत करती है, सवाल लोकतंत्र को।
    1
    सवाल से डरती सत्ता, तो लोकतंत्र किस बात का? सवाल पूछना अपराध नहीं, लोकतंत्र की पहली शर्त है।
महिला पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव का रोते हुए अपनी पीड़ा बयान करना बेहद विचलित करने वाला है। उनके मुताबिक, सत्ता से सवाल पूछने की कीमत उन्हें धमकी, घर पर बुलडोजर का डर और नौकरी गंवाने के रूप में चुकानी पड़ी।अगर ये आरोप सही हैं, तो यह सिर्फ एक पत्रकार का उत्पीड़न नहीं, लोकतंत्र के चेहरे पर तमाचा है।पत्रकार का काम सत्ता की आरती उतारना नहीं, सत्ता से सवाल करना है।बुलडोजर सवाल का जवाब नहीं।
धमकी लोकतंत्र की भाषा नहीं।
और सवाल पूछने की सजा नौकरी जाना नहीं हो सकती।दिव्या श्रीवास्तव के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई हो।आज उनकी आवाज दबेगी, तो कल हमारी आवाज की बारी होगी।इसलिए चुप मत रहिए।दिव्या के साथ खड़े होइए, हर पत्रकार के सवाल के साथ खड़े होइए और उस लोकतांत्रिक अधिकार के लिए आवाज उठाइए, जो हमें सत्ता से सवाल पूछने की ताकत देता है।✊ आवाज़ उठाइए—क्योंकि खामोशी सत्ता को मजबूत करती है, सवाल लोकतंत्र को।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाज, विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ज्ञापन कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाज, विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ज्ञापन बांदा , राष्ट्र संत गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के आह्वान पर जनपद बांदा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला मैदान, माहेश्वरी देवी मंदिर रोड से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ से हुआ। जिसके बाद हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज, पोस्टर-बैनर लिए कृष्ण जन्मभूमि मुक्त करो, मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण करो", "अयोध्या तो झांकी है, मथुरा-काशी बाकी है" जैसे गगनभेदी नारों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए विशाल शोभायात्रा निकाली। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कहा "जब तक मथुरा में कृष्णलला की जन्मभूमि पर अवैध अतिक्रमण है, तब तक हर हिंदू का सिर शर्म से झुका है। अयोध्या में राम मंदिर बना है तो मथुरा में कृष्ण मंदिर बनना भी तय है। यह आंदोलन अब रुकेगा नहीं।" जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने उद्बोधन में कड़े शब्दों में कहा आक्रमणकारियों ने हमारी आस्था पर चोट की है। करोड़ों हिंदुओं की मांग है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को तत्काल मुक्त कर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाए। यदि सरकार ने हमारी मांग को अनसुना किया तो विश्व हिंदू महासंघ पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन और प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इस दौरान सभी ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री रमेश चंद सोनी गायत्री परिवार के बृजेश त्रिपाठी जी राजेंद्र तिवारी राम शरण शास्त्री नवीन निगम, बहन राम जानकी शुक्ला ,विश्व हिंदू महासंघ केवीरेंद्र गुप्ता खाटू श्याम सेवा मंडल अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, जिला मंत्री आरती सिंह, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
    1
    कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाज, विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ज्ञापन
कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाज, विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ज्ञापन
बांदा , राष्ट्र संत गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के आह्वान पर जनपद बांदा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला मैदान, माहेश्वरी देवी मंदिर रोड से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ से हुआ। जिसके बाद हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज, पोस्टर-बैनर लिए कृष्ण जन्मभूमि मुक्त करो, मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण करो", "अयोध्या तो झांकी है, मथुरा-काशी बाकी है" जैसे गगनभेदी नारों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए विशाल शोभायात्रा निकाली।
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कहा "जब तक मथुरा में कृष्णलला की जन्मभूमि पर अवैध अतिक्रमण है, तब तक हर हिंदू का सिर शर्म से झुका है। अयोध्या में राम मंदिर बना है तो मथुरा में कृष्ण मंदिर बनना भी तय है। यह आंदोलन अब रुकेगा नहीं।"
जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने उद्बोधन में कड़े शब्दों में कहा आक्रमणकारियों ने हमारी आस्था पर चोट की है। करोड़ों हिंदुओं की मांग है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को तत्काल मुक्त कर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाए। यदि सरकार ने हमारी मांग को अनसुना किया तो विश्व हिंदू महासंघ पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन और प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
इस दौरान सभी ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री रमेश चंद सोनी गायत्री परिवार के बृजेश त्रिपाठी जी राजेंद्र तिवारी राम शरण शास्त्री नवीन निगम, बहन राम जानकी शुक्ला ,विश्व हिंदू महासंघ केवीरेंद्र गुप्ता खाटू श्याम सेवा मंडल अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, जिला मंत्री आरती सिंह, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बांदा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, पतिपत्नी गिरफ्तार,20 लाख के आभूषण,54 हजार 100 रुपये नकद बरामद। बांदा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, पतिपत्नी गिरफ्तार,20 लाख के आभूषण,54 हजार 100 रुपये नकद बरामद।
    1
    बांदा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, पतिपत्नी गिरफ्तार,20 लाख के आभूषण,54 हजार 100 रुपये नकद बरामद।
बांदा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, पतिपत्नी गिरफ्तार,20 लाख के आभूषण,54 हजार 100 रुपये नकद बरामद।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बांदा - मटौंध में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। वही जानकारी क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने दी है
    1
    बांदा - मटौंध में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। वही जानकारी क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने दी है
    user_दुर्गेश कश्यप
    दुर्गेश कश्यप
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाज, विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ज्ञापन बांदा , राष्ट्र संत गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के आह्वान पर जनपद बांदा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला मैदान, माहेश्वरी देवी मंदिर रोड से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ से हुआ। जिसके बाद हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज, पोस्टर-बैनर लिए कृष्ण जन्मभूमि मुक्त करो, मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण करो", "अयोध्या तो झांकी है, मथुरा-काशी बाकी है" जैसे गगनभेदी नारों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए विशाल शोभायात्रा निकाली। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कहा "जब तक मथुरा में कृष्णलला की जन्मभूमि पर अवैध अतिक्रमण है, तब तक हर हिंदू का सिर शर्म से झुका है। अयोध्या में राम मंदिर बना है तो मथुरा में कृष्ण मंदिर बनना भी तय है। यह आंदोलन अब रुकेगा नहीं।" जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने उद्बोधन में कड़े शब्दों में कहा आक्रमणकारियों ने हमारी आस्था पर चोट की है। करोड़ों हिंदुओं की मांग है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को तत्काल मुक्त कर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाए। यदि सरकार ने हमारी मांग को अनसुना किया तो विश्व हिंदू महासंघ पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन और प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इस दौरान सभी ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री रमेश चंद सोनी गायत्री परिवार के बृजेश त्रिपाठी जी राजेंद्र तिवारी राम शरण शास्त्री नवीन निगम, बहन राम जानकी शुक्ला ,विश्व हिंदू महासंघ केवीरेंद्र गुप्ता खाटू श्याम सेवा मंडल अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, जिला मंत्री आरती सिंह, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
    4
    कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाज, विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को ज्ञापन
बांदा , राष्ट्र संत गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के आह्वान पर जनपद बांदा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर विशाल शोभायात्रा, महायज्ञ और ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला मैदान, माहेश्वरी देवी मंदिर रोड से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ से हुआ। जिसके बाद हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज, पोस्टर-बैनर लिए कृष्ण जन्मभूमि मुक्त करो, मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण करो", "अयोध्या तो झांकी है, मथुरा-काशी बाकी है" जैसे गगनभेदी नारों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए विशाल शोभायात्रा निकाली।
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कहा "जब तक मथुरा में कृष्णलला की जन्मभूमि पर अवैध अतिक्रमण है, तब तक हर हिंदू का सिर शर्म से झुका है। अयोध्या में राम मंदिर बना है तो मथुरा में कृष्ण मंदिर बनना भी तय है। यह आंदोलन अब रुकेगा नहीं।"
जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने उद्बोधन में कड़े शब्दों में कहा आक्रमणकारियों ने हमारी आस्था पर चोट की है। करोड़ों हिंदुओं की मांग है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को तत्काल मुक्त कर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाए। यदि सरकार ने हमारी मांग को अनसुना किया तो विश्व हिंदू महासंघ पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन और प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
इस दौरान सभी ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित कर कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री रमेश चंद सोनी गायत्री परिवार के बृजेश त्रिपाठी जी राजेंद्र तिवारी राम शरण शास्त्री नवीन निगम, बहन राम जानकी शुक्ला ,विश्व हिंदू महासंघ केवीरेंद्र गुप्ता खाटू श्याम सेवा मंडल अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, जिला मंत्री आरती सिंह, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष प्रेम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उधना गांव श्याम नाले पर बेटों को बचाने नदी में कूड़ा पिता 20 घंटे बाद मिला शौव ➡️ श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने के दौरान तेज बहाव में बह गया था चरवाहा। ➡️ 12 वर्षीय बेटे का रपटा पार करते समय फिसला था पैर।➡️ पीता ने नदी में कूदकर बेटे को बचाया, खुद बह गया। ➡️ करीब 20 घंटे बाद रपटे से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव। ➡️ एनडीआरएफ और ग्रामीणों ने चलाया था तलाश अभियान। ➡️ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव का।
    1
    मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उधना गांव श्याम नाले पर बेटों को बचाने नदी में कूड़ा पिता 20 घंटे बाद मिला शौव
➡️ श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने के दौरान तेज बहाव में बह गया था चरवाहा।
➡️ 12 वर्षीय बेटे का रपटा पार करते समय फिसला था पैर।➡️ 
पीता ने नदी में कूदकर बेटे को बचाया, खुद बह गया।
➡️ करीब 20 घंटे बाद रपटे से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव।
➡️ एनडीआरएफ और ग्रामीणों ने चलाया था तलाश अभियान।
➡️ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव का।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • आज थाना मटौंध क्षेत्रान्तर्गत मोटर साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को सामने से आ रही एक चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दुःखद मृत्यु हो गई । पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भिजवा दिया गया है । वाहन एवं वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है । बाइट क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात सौरभ सिंह । आज थाना मटौंध क्षेत्रान्तर्गत मोटर साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को सामने से आ रही एक चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दुःखद मृत्यु हो गई । पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भिजवा दिया गया है । वाहन एवं वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है । बाइट क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात सौरभ सिंह ।
    1
    आज थाना मटौंध क्षेत्रान्तर्गत मोटर साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को सामने से आ रही एक चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दुःखद मृत्यु हो गई । पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भिजवा दिया गया है ।
 वाहन एवं वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है । 
बाइट क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात सौरभ सिंह ।
आज थाना मटौंध क्षेत्रान्तर्गत मोटर साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को सामने से आ रही एक चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दुःखद मृत्यु हो गई । पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भिजवा दिया गया है ।
वाहन एवं वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है । 
बाइट क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात सौरभ सिंह ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.