logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भवन निर्माण कमेटी की बैठक सम्पन्न* ठेकेदार को दीये निर्देश *माहेश्वरी समाज मिनी पुष्कर धानेश्वर में भवन निर्माण कमेटी की बैठक सम्पन्न* *केकड़ी 19अप्रैल (पवन राठी )* *श्री महेश सेवा संस्थान आम चोखला धानेश्वर माहेश्वरी समाज के निर्माणाधीन शिव मंदिर व भवन निर्माण कमेटी की बैठक मिनी पुष्कर धानेश्वर में लायन एस एन न्याती की अध्यक्षता में संपन्न हुई।* *बैठक में भवन निर्माण से संबंधित विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा में भवन निर्माण के ठेकेदार को विस्तृत जानकारी प्रदान कर उसे मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों ने प्रदान किया। अध्यक्ष लायन एस एन न्याती ने सभी उपस्थित सदस्यों का साधुवाद करते हुए कहा कि नौलखा परिवार द्वारा गत 19 मार्च को दिनेश जी नौलखा, बालमुकुंद जी नौलखा, एवं नितिन जी नौलखा द्वारा भूमि पूजन कर हॉल का शुभारंभ किया गया। कार्य की गति एवं गुणवत्ता का निरीक्षण निर्माण समिति के साथ कर अवलोकन किया एवं कार्य की गति बढ़ाने के लिए ठेकेदार को पाबंद किया, साथ ही मंदिर के निर्माण के लिए हुए कार्य का अवलोकन करते हुए बैठक में कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। सचिव कमलेश लड्ढा ने बताया कि भवन निर्माण कमेटी की बैठक में संरक्षक ताराचंद हेडा, सत्यनारायण काबरा व श्याम लाल नुवाल भीमडावास, रामकिशन मूंदड़ा कादेड़ा, सुरेश चंद्र पोरवाल, बसंत नौलखा, मुकेश तोषनीवाल फुलिया कला, द्वारका प्रसाद हेडा रामपुरा ने उपस्थित होकर अपने सुझावों से लाभान्वित कराया। सभी सदस्यों ने सुझाव देते हुए अपने विचार रखें कि जिन भामाशाहों ने दानदाता के रूप में शिव मंदिर निर्माण एवं कमरे निर्माण के लिए राशि चढ़ा रखी है उसको वसूल करने का कार्य प्रारंभ किया जावे। संरक्षक ताराचंद हेडा ने विचार रखते हुए कहा कि शेष रहे दानदाता एवं भामाशाह से आम चोखला के गांव में जाकर एवं संपर्क कर राशि एकत्रित किए जाने का कार्य सुनिश्चित करे, जिससे निर्माण नियमित चलता रहे। निर्माणाधीन मंदिर के पास पुजारी के कमरे के बारे में ठेकेदार बालमुकुंद को नए सुझाव प्रदान किया एवं कार्य को गति देने का विचार रखा। अंत में एस एन न्याती अध्यक्ष ने आभार प्रदर्शन किया।*

1 day ago
user_Pawan kumar Rathi
Pawan kumar Rathi
Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
1 day ago
cf6de6b1-1f89-4117-9973-d9cd084a430f

भवन निर्माण कमेटी की बैठक सम्पन्न* ठेकेदार को दीये निर्देश *माहेश्वरी समाज मिनी पुष्कर धानेश्वर में भवन निर्माण कमेटी की बैठक सम्पन्न* *केकड़ी 19अप्रैल (पवन राठी )* *श्री महेश सेवा संस्थान आम चोखला धानेश्वर माहेश्वरी समाज के निर्माणाधीन शिव मंदिर व भवन निर्माण कमेटी की बैठक मिनी पुष्कर धानेश्वर में लायन एस एन न्याती की अध्यक्षता में संपन्न हुई।* *बैठक में भवन निर्माण से संबंधित विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा में भवन निर्माण के ठेकेदार को विस्तृत जानकारी प्रदान कर उसे मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों

c4b5e8ce-6b6a-4acb-a2b1-720abb113358

ने प्रदान किया। अध्यक्ष लायन एस एन न्याती ने सभी उपस्थित सदस्यों का साधुवाद करते हुए कहा कि नौलखा परिवार द्वारा गत 19 मार्च को दिनेश जी नौलखा, बालमुकुंद जी नौलखा, एवं नितिन जी नौलखा द्वारा भूमि पूजन कर हॉल का शुभारंभ किया गया। कार्य की गति एवं गुणवत्ता का निरीक्षण निर्माण समिति के साथ कर अवलोकन किया एवं कार्य की गति बढ़ाने के लिए ठेकेदार को पाबंद किया, साथ ही मंदिर के निर्माण के लिए हुए कार्य का अवलोकन करते हुए बैठक

22afecf0-8c8d-4031-8d8e-c33b9d0bb266

में कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। सचिव कमलेश लड्ढा ने बताया कि भवन निर्माण कमेटी की बैठक में संरक्षक ताराचंद हेडा, सत्यनारायण काबरा व श्याम लाल नुवाल भीमडावास, रामकिशन मूंदड़ा कादेड़ा, सुरेश चंद्र पोरवाल, बसंत नौलखा, मुकेश तोषनीवाल फुलिया कला, द्वारका प्रसाद हेडा रामपुरा ने उपस्थित होकर अपने सुझावों से लाभान्वित कराया। सभी सदस्यों ने सुझाव देते हुए अपने विचार रखें कि जिन भामाशाहों ने दानदाता के रूप में शिव मंदिर निर्माण एवं कमरे निर्माण के लिए राशि चढ़ा रखी है

6930ac59-0b23-4e13-b2c0-b4d37bcb4067

उसको वसूल करने का कार्य प्रारंभ किया जावे। संरक्षक ताराचंद हेडा ने विचार रखते हुए कहा कि शेष रहे दानदाता एवं भामाशाह से आम चोखला के गांव में जाकर एवं संपर्क कर राशि एकत्रित किए जाने का कार्य सुनिश्चित करे, जिससे निर्माण नियमित चलता रहे। निर्माणाधीन मंदिर के पास पुजारी के कमरे के बारे में ठेकेदार बालमुकुंद को नए सुझाव प्रदान किया एवं कार्य को गति देने का विचार रखा। अंत में एस एन न्याती अध्यक्ष ने आभार प्रदर्शन किया।*

  • user_User1996
    User1996
    Ajmer, Rajasthan
    👏
    14 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • *धन के अभाव में किसी भी व्यक्ति को न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता —मनोज आहूजा* *लोक अदालत घर बैठे न्याय का सशक्त माध्यम—संजय लोढ़ा* *केकड़ी 20अप्रैल (पवन राठी )* *राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को ताल्लुका विधिक सेवा समिति केकड़ी के तत्वावधान में पंचायत समिति सभागार में डोर-स्टेप काउंसलिंग बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम ताल्लुका विधिक सेवा समिति केकड़ी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ। बैठक में पैनल अधिवक्ता मनोज आहूजा ने भिनाय क्षेत्र से संबंधित 12 प्रकरणों में पक्षकारों को समझाइश कर लोक अदालत के माध्यम से विवादों के अंतिम निस्तारण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के जरिए मामलों का समाधान आपसी सहमति से होता है और इसमें अपील का प्रावधान नहीं होने से विवाद का स्थायी समाधान संभव हो पाता है। मनोज आहूजा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39(ए) के तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या अन्य अक्षमता के कारण न्याय से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से देशभर में ताल्लुका स्तर से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति-जनजाति, महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, अभिरक्षा में निरुद्ध व्यक्ति, तथा कैंसर और एचआईवी से पीड़ित व्यक्तियों सहित अन्य जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रतिवर्ष चार राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है, जो हर तीन माह में आयोजित होती हैं। इन लोक अदालतों में राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावे, पारिवारिक विवाद, चेक अनादरण तथा अन्य सिविल मामलों का निस्तारण किया जाता है।* *कार्यक्रम में समाजसेवी संजय लोढ़ा ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को घर बैठे न्याय मिल रहा है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए।* *अधिवक्ता युसूफ खान ने भी ग्रामीणों को आपसी सहमति से विवाद निपटाने की सलाह देते हुए बताया कि अब राजस्व से जुड़े मामले भी लोक अदालत के दायरे में शामिल किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन भिनाय के अध्यक्ष धर्मवीर बामनिया, मोहम्मद युसूफ खान, ताराप्रकाश जोशी, जयकुमार तेजवानी, ताराचंद मेवाड़ा, शेरा वर्मा, बसंत मेवाड़ा, अमरचंद खटीक, सत्यनारायण खटीक सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार अध्यक्ष धर्मवीर बामनिया ने व्यक्त किया।*
    4
    *धन के अभाव में किसी भी व्यक्ति को न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता —मनोज आहूजा*
*लोक अदालत घर बैठे न्याय का सशक्त माध्यम—संजय लोढ़ा*
*केकड़ी 20अप्रैल (पवन राठी )*
*राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को ताल्लुका विधिक सेवा समिति केकड़ी के तत्वावधान में पंचायत समिति सभागार में डोर-स्टेप काउंसलिंग बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम ताल्लुका विधिक सेवा समिति केकड़ी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ। बैठक में पैनल अधिवक्ता मनोज आहूजा ने भिनाय क्षेत्र से संबंधित 12 प्रकरणों में पक्षकारों को समझाइश कर लोक अदालत के माध्यम से विवादों के अंतिम निस्तारण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के जरिए मामलों का समाधान आपसी सहमति से होता है और इसमें अपील का प्रावधान नहीं होने से विवाद का स्थायी समाधान संभव हो पाता है। मनोज आहूजा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39(ए) के तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या अन्य अक्षमता के कारण न्याय से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से देशभर में ताल्लुका स्तर से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति-जनजाति, महिलाएं, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, अभिरक्षा में निरुद्ध व्यक्ति, तथा कैंसर और एचआईवी से पीड़ित व्यक्तियों सहित अन्य जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रतिवर्ष चार राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है, जो हर तीन माह में आयोजित होती हैं। इन लोक अदालतों में राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावे, पारिवारिक विवाद, चेक अनादरण तथा अन्य सिविल मामलों का निस्तारण किया जाता है।*
*कार्यक्रम में समाजसेवी संजय लोढ़ा ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को घर बैठे न्याय मिल रहा है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए।* *अधिवक्ता युसूफ खान ने भी ग्रामीणों को आपसी सहमति से विवाद निपटाने की सलाह देते हुए बताया कि अब राजस्व से जुड़े मामले भी लोक अदालत के दायरे में शामिल किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन भिनाय के अध्यक्ष धर्मवीर बामनिया, मोहम्मद युसूफ खान, ताराप्रकाश जोशी, जयकुमार तेजवानी, ताराचंद मेवाड़ा, शेरा वर्मा, बसंत मेवाड़ा, अमरचंद खटीक, सत्यनारायण खटीक सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार अध्यक्ष धर्मवीर बामनिया ने व्यक्त किया।*
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Chamunda dj tokrawas amitabh
    1
    Post by Chamunda dj tokrawas amitabh
    user_Chamunda dj tokrawas amitabh
    Chamunda dj tokrawas amitabh
    दूनी, टोंक, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    12 min ago
  • Post by KHABRON KA SAFAR NEWS
    1
    Post by KHABRON KA SAFAR NEWS
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    Ajmer, Rajasthan•
    33 min ago
  • राजस्थान के जोधपुर से एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। मंडोर गार्डन के मुख्य गेट पर 18 अप्रैल की शाम अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। CCTV में कैद इस घटना में पर्यटक और स्थानीय लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए। बताया जा रहा है कि गेट पर पिछले तीन दिनों से मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था, लेकिन समय रहते प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    राजस्थान के जोधपुर से एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई है।
मंडोर गार्डन के मुख्य गेट पर 18 अप्रैल की शाम अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। CCTV में कैद इस घटना में पर्यटक और स्थानीय लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए।
बताया जा रहा है कि गेट पर पिछले तीन दिनों से मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था, लेकिन समय रहते प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Vishal chouhan
    Vishal chouhan
    Protestor Ajmer, Rajasthan•
    35 min ago
  • राजस्थान के आजमीने हज की पहली फ्लाइट आज दारुल हुकुमत जयपुर से रवाना होगी। जयपुर हवाई अड्डे पर अब 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक लब्बैक अल्लाह हुमैमा लब्बैक की सदाए सुनाई देंगी। इस मर्तबा राजस्थान भर से 4584 आजमीने हज जा रहे है, जिसमे 197 अजमेर से शामिल है। अजमेर से आज 20 अप्रैल यानी पीर के रोज़ 17 आजमीने हज पहली उड़ान से रवाना होंगे। अजमेर जिले से इस साल खाना-ए-काबा और रौजा-ए-रसूल की जियारत के लिए 197 खुशनसीब आजमीन-ए-हज का कारवां रवाना हो रहा है जो तक़रीबन 45 दिन के मुक़द्दस सफर पर रहेगा। इन हाजियों का सफर जयपुर, दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद ऐम्बार्केशन पाइंट से मुकद्दस सरजमीं के लिए तय है। खादीमुल हुज्जाज हाजी डॉक्टर रमज़ान खान के मुताबिक़ कुल अजमेर जिले के 197 आजमीने हज में से 180 आजमीन जयपुर से मदीना मुनव्वरा की सीधी फ्लाइट लेंगे। प्लाइट्स शेड्यूल के तहत 27 अप्रैल को हाजियों का सबसे बड़ा रूहानी मंज़र देखने को मिलेगा, जिसमे एक साथ अजमेर के 65 आजमीने हज जयपुर से मदीना के लिए हवाई परवाज करेंगे। वहीं 28 अप्रैल को सबसे छोटा काफिला सिर्फ 2 आजमीन ही अजमेर से रवाना होंगे। जयपुर से हर रोज़ फ्लाइट्स रवाना होगी जिसमें 20 अप्रैल: 17 आजमीने हज, 21 अप्रैल: 10, 22 अप्रैल: 14, 23 अप्रैल: 25, 24 अप्रैल: 11, 25 अप्रैल: 19, 26 अप्रैल: 17, 27 अप्रैल: 65, 28 अप्रैल: 02 आजमीन शामिल रहेंगे। इसके अलावा दीगर शहरों से भी राजस्थान के आजमीने हज की उड़ान होगी। जिसमें दिल्ली से 8, अहमदाबाद से 5 और मुंबई से 4 आजमीने हज मुकद्दस सफर पर जा रहे है। खास बात ये भी है कि अजमेर जिले से 6 खुशनसीब शॉर्ट हज की सआदत भी हासिल करेंगे। सफरे हज में “शॉर्ट हज” का मतलब कम वक़्त वाला हज पैकेज होता है। इसमें सफरे हज आम तौर पर 35 से 40 दिन में मुक़म्मल होता है तो शॉर्ट सफरे हज में 10–20 दिन में हज मुक़म्मल कर लिया जाता हैं। ये सोहलियात खासकर नौकरीपेशा या कम वक़्त वाले लोगों के लिए ज़रूरत होती है। मुक़द्दस सफरे हज पर जा रहे लोग बेहद खुश है और अपने रिश्तेदारों और फेमलीज़ क साथ जयपुर हवाई अड्डे पहुंच रहे है। आजमीने हज से मुलाक़ात कर मिलने जुलने वाले उन्हें गुलपोशी कर गले लगा रहे है। ऐसे में हज के लिए रवाना हो रहे आजमीने हज की खुशी का भी कोई ठिकाना नही रहा। रहमातुल लील आलमीन हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के रोज़े के दीदार और खाना ए क़ाबा का तवाफ़ के लिए आजमीने हज का दिल बेचैन नज़र आया।
    1
    राजस्थान के आजमीने हज की पहली फ्लाइट आज दारुल हुकुमत जयपुर से रवाना होगी। जयपुर हवाई अड्डे पर अब 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक लब्बैक अल्लाह हुमैमा लब्बैक की सदाए सुनाई देंगी। इस मर्तबा राजस्थान भर से 4584 आजमीने हज जा रहे है, जिसमे 197 अजमेर से शामिल है। अजमेर से आज 20 अप्रैल यानी पीर के रोज़ 17 आजमीने हज पहली उड़ान से रवाना होंगे। अजमेर जिले से इस साल खाना-ए-काबा और रौजा-ए-रसूल की जियारत के लिए 197 खुशनसीब आजमीन-ए-हज का कारवां रवाना हो रहा है जो तक़रीबन 45 दिन के मुक़द्दस सफर पर रहेगा। इन हाजियों का सफर जयपुर, दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद ऐम्बार्केशन पाइंट से मुकद्दस सरजमीं के लिए तय है। खादीमुल हुज्जाज हाजी डॉक्टर रमज़ान खान के मुताबिक़ कुल अजमेर जिले के 197 आजमीने हज में से 180 आजमीन जयपुर से मदीना मुनव्वरा की सीधी फ्लाइट लेंगे। प्लाइट्स शेड्यूल के तहत 27 अप्रैल को हाजियों का सबसे बड़ा रूहानी मंज़र देखने को मिलेगा, जिसमे एक साथ अजमेर के 65 आजमीने हज जयपुर से मदीना के लिए हवाई परवाज करेंगे। वहीं 28 अप्रैल को सबसे छोटा काफिला सिर्फ 2 आजमीन ही अजमेर से रवाना होंगे। जयपुर से हर रोज़ फ्लाइट्स रवाना होगी जिसमें 20 अप्रैल: 17 आजमीने हज, 21 अप्रैल: 10, 22 अप्रैल: 14, 23 अप्रैल: 25, 24 अप्रैल: 11, 25 अप्रैल: 19, 26 अप्रैल: 17, 27 अप्रैल: 65, 28 अप्रैल: 02 आजमीन शामिल रहेंगे। इसके अलावा दीगर शहरों से भी राजस्थान के आजमीने हज की उड़ान होगी। जिसमें दिल्ली से 8, अहमदाबाद से 5 और मुंबई से 4 आजमीने हज मुकद्दस सफर पर जा रहे है। खास बात ये भी है कि अजमेर जिले से 6 खुशनसीब शॉर्ट हज की सआदत भी हासिल करेंगे। सफरे हज में “शॉर्ट हज” का मतलब कम वक़्त वाला हज पैकेज होता है। इसमें सफरे हज आम तौर पर 35 से 40 दिन में मुक़म्मल होता है तो शॉर्ट सफरे हज में 10–20 दिन में हज मुक़म्मल कर लिया जाता हैं। ये सोहलियात खासकर नौकरीपेशा या कम वक़्त वाले लोगों के लिए ज़रूरत होती है। मुक़द्दस सफरे हज पर जा रहे लोग बेहद खुश है और अपने रिश्तेदारों और फेमलीज़ क साथ जयपुर हवाई अड्डे पहुंच रहे है। आजमीने हज से मुलाक़ात कर मिलने जुलने वाले उन्हें गुलपोशी कर गले लगा रहे है। ऐसे में हज के लिए रवाना हो रहे आजमीने हज की खुशी का भी कोई ठिकाना नही रहा। रहमातुल लील आलमीन हज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के रोज़े के दीदार और खाना ए क़ाबा का तवाफ़ के लिए आजमीने हज का दिल बेचैन नज़र आया।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    39 min ago
  • पोकरण में भीषण गर्मी से तीन वाहनों में लगी आग, मची अफरा-तफरी,#rajasthan #jaiselmer #pokarannews
    1
    पोकरण में भीषण गर्मी से तीन वाहनों में लगी आग, मची अफरा-तफरी,#rajasthan #jaiselmer #pokarannews
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    13 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.