अंतरिक्ष उपलब्धि को नमन पुणे। भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान के इतिहास में मंगलयान मिशन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सदैव याद किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मंगलयान मिशन ने भारत की वैज्ञानिक क्षमता, तकनीकी दक्षता और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति दृढ़ संकल्प को विश्व पटल पर स्थापित किया। मंगलयान को 5 नवंबर 2013 को प्रक्षेपित किया गया था और 24 सितंबर 2014 को यह सफलतापूर्वक मंगल की कक्षा में स्थापित हुआ। भारत अपने पहले ही प्रयास में मंगल की कक्षा तक पहुंचने वाला पहला देश बना। इस ऐतिहासिक सफलता ने देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की प्रतिभा तथा अथक परिश्रम को नई पहचान दिलाई। मंगलयान मिशन ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता का परिचय देते हुए युवा पीढ़ी को विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के लिए प्रेरित किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और सहयोगी कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं नमन। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन सूर्य प्रकाश पाण्डेय
अंतरिक्ष उपलब्धि को नमन पुणे। भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान के इतिहास में मंगलयान मिशन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सदैव याद किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मंगलयान मिशन ने भारत की वैज्ञानिक क्षमता, तकनीकी दक्षता और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति दृढ़ संकल्प को विश्व पटल पर स्थापित किया। मंगलयान को 5 नवंबर 2013 को प्रक्षेपित किया गया था और 24 सितंबर 2014 को यह सफलतापूर्वक मंगल की कक्षा में स्थापित हुआ। भारत अपने पहले ही प्रयास में मंगल की कक्षा तक पहुंचने वाला पहला देश बना। इस ऐतिहासिक सफलता ने देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की प्रतिभा तथा अथक परिश्रम को नई पहचान दिलाई। मंगलयान मिशन ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता का परिचय देते हुए युवा पीढ़ी को विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के लिए प्रेरित किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और सहयोगी कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं नमन। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन सूर्य प्रकाश पाण्डेय
- ये नया बाबा मार्केट में आया है। इसके वहां भी अब भीड़ लगना शुरू हो जाएगी। सबसे पहले औरते जाती हैं इन बाबाओं के वहां।1
- 2026 एशियाड में गूंजा दूसरी बार जन-गण-मन, तिरंगा देख भावुक 🇮🇳🥇 2026 एशियाड में गूंजा दूसरी बार जन-गण-मन, तिरंगा देख भावुक हुआ पल ❤️ शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने भारत को दूसरा स्वर्ण दिलाया, मेडल सेरेमनी में जब तिरंगा 🇮🇳 सबसे ऊपर लहराया और जन-गण-मन की धुन गूंजी, तो दोनों खिलाड़ियों के चेहरों पर गर्व और भावुकता साफ नजर आई, भारत के लिए यह पल सिर्फ पदक का नहीं बल्कि देश के सम्मान का पल था🇮🇳❤️🥇1
- साइबर अपराध से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक आजमगढ़। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को हेन्टल मेडिकल कॉलेज, चण्डेश्वर स्थित 99 यूपी बीएन एनसीसी CATC-328 में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर सेल और थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एनसीसी कैडेट्स को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रवि प्रकाश गौतम ने कैडेट्स को सोशल मीडिया का सतर्कता से इस्तेमाल करने तथा अनजान लिंक, कॉल और मैसेज पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने की अपील की। आरक्षी सत्येंद्र यादव ने फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, सोशल इंजीनियरिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, QR कोड, APK फाइल, फर्जी वेबसाइट, हनी ट्रैप, सिम कार्ड और एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड से जुड़े फ्रॉड के बारे में जानकारी दी। वहीं आरक्षी राहुल सिंह ने फर्जी कॉल, अनजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल, ऑनलाइन लोन एप, फर्जी कस्टमर केयर नंबर और यूपीआई फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए। इटौरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रंजन कुमार ने साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के इस्तेमाल की जानकारी दी। कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी रवि प्रकाश गौतम, चौकी प्रभारी रंजन कुमार, आरक्षी सत्येंद्र यादव और कांस्टेबल राहुल सिंह मौजूद रहे। 99 यूपी बीएन एनसीसी CATC-328 के ले. डॉ. धीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया।3
- जातिगत समानता थी ही नहीं तो असमानता कैसे बढ़ रही है, हजारों साल के बाद आज भी छुआछूत भेदभाव और असमानता जस की तस है, बस छुआछूत और भेदभाव का तरीका बदल गया है BBC का ताजा रिपोर्ट यूपी के उरई ज़िले का है जहाँ पर आज भी दलितों के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है वह भी पानी के लिए सरकारे जो भी कहे कितना भी NEWS में दिखाया जा लेकिन सच्चाई आज भी वही है यूपी में आज भी उच्च नीच का यह पायदान बरकरार है।1
- आजमगढ़ : फरिहा बाजार में चोरों ने पुलिस बूथ से 300 मीटर दूर ज्वेलर्स की दुकान में भीषण चोरी, लाखों के आभूषण पार आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार में चोरों ने पुलिस बूथ से महज करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित ओम ज्वेलर्स को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकान संचालक पवन कुमार मद्धेशिया पुत्र राजेंद्र प्रसाद मद्धेशिया के मुताबिक, चोर दुकान से करीब 10 से 12 किलो चांदी और 100 से 150 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी हुए आभूषणों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही निजामाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। पुलिस बूथ के करीब हुई चोरी से बाजार के व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की निकाली गई रथ यात्रा पीडी ए सरकार बनने का दिया गया लोगों को संदेश सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने डैडी का आकाश कर दिया है और लोगों को संदेश देने का काम कर रहे हैं कि पीडीए कि सरकार बनेगी इसको लेकर प्रदेश के हर जिले में उनकी रैली निकाली जा रही है साथ ही लोगों को पी डी ए का संदेश दिया जा रहा है1
- भूड़कूड़ा कोतवाली अंतर्गत जखनिया मे दबंगो का कहर ओम जी महाविद्यालय के डॉ मनोज सिंह के प्रसनल ड्राइवर पप्पु उर्फ प्रमोद कुमार सोफिपुर जिनको कुछ दिन पाहिले धमकी मिली थी फिर उनके साथ ऐसी घटना घटी आखिर ऐसे दबंगो के खिलाफ कार्यवाही क्यों नही होती है जखनियां/गाजीपुर। जखनियां विकासखंड के सोफीपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार ने अपने ऊपर हुए कथित जानलेवा हमले को लेकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि वह ओमजी महाविद्यालय के डायरेक्टर मनोज सिंह के यहां कई वर्षों से चालक के रूप में कार्यरत हैं। प्रमोद कुमार के अनुसार, बीते दिनों वह वाहन से जा रहे थे। आरोप है कि पांच युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर उनका पीछा किया और गौरा खास के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार व नुकीले हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें उनके सिर, माथे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में हुआ इलाज हमले के बाद घायल प्रमोद को गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां सिर में लगी चोट पर डॉक्टरों ने पांच टांके लगाए। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई पर सवाल पीड़ित का कहना है कि घटना के संबंध में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है, लेकिन आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपितों की ओर से उन्हें लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं। उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग प्रमोद कुमार ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसकी जान-माल को खतरा हो सकता है।1
- जमुई के बाद पेश है समस्तीपुर में। उत्तर प्रदेश में बढ़ता अन्याय1