साइबर अपराध से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक आजमगढ़। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को हेन्टल मेडिकल कॉलेज, चण्डेश्वर स्थित 99 यूपी बीएन एनसीसी CATC-328 में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर सेल और थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एनसीसी कैडेट्स को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रवि प्रकाश गौतम ने कैडेट्स को सोशल मीडिया का सतर्कता से इस्तेमाल करने तथा अनजान लिंक, कॉल और मैसेज पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने की अपील की। आरक्षी सत्येंद्र यादव ने फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, सोशल इंजीनियरिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, QR कोड, APK फाइल, फर्जी वेबसाइट, हनी ट्रैप, सिम कार्ड और एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड से जुड़े फ्रॉड के बारे में जानकारी दी। वहीं आरक्षी राहुल सिंह ने फर्जी कॉल, अनजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल, ऑनलाइन लोन एप, फर्जी कस्टमर केयर नंबर और यूपीआई फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए। इटौरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रंजन कुमार ने साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के इस्तेमाल की जानकारी दी। कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी रवि प्रकाश गौतम, चौकी प्रभारी रंजन कुमार, आरक्षी सत्येंद्र यादव और कांस्टेबल राहुल सिंह मौजूद रहे। 99 यूपी बीएन एनसीसी CATC-328 के ले. डॉ. धीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया।
साइबर अपराध से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक आजमगढ़। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को हेन्टल मेडिकल कॉलेज, चण्डेश्वर स्थित 99 यूपी बीएन एनसीसी CATC-328 में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर सेल और थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एनसीसी कैडेट्स को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रवि प्रकाश गौतम
ने कैडेट्स को सोशल मीडिया का सतर्कता से इस्तेमाल करने तथा अनजान लिंक, कॉल और मैसेज पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने की अपील की। आरक्षी सत्येंद्र यादव ने फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, सोशल इंजीनियरिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, QR कोड, APK फाइल, फर्जी वेबसाइट, हनी ट्रैप, सिम कार्ड और एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड से जुड़े फ्रॉड के बारे में जानकारी दी। वहीं आरक्षी राहुल सिंह ने फर्जी कॉल,
अनजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल, ऑनलाइन लोन एप, फर्जी कस्टमर केयर नंबर और यूपीआई फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए। इटौरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रंजन कुमार ने साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के इस्तेमाल की जानकारी दी। कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी रवि प्रकाश गौतम, चौकी प्रभारी रंजन कुमार, आरक्षी सत्येंद्र यादव और कांस्टेबल राहुल सिंह मौजूद रहे। 99 यूपी बीएन एनसीसी CATC-328 के ले. डॉ. धीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया।
- भारतीय दूतावास दोहा-कतर में 'श्रेष्ठ अभिव्यक्ति' का भव्य विमोचन मऊ । भारतीय दूतावास, कतर और अमृत उत्तर प्रदेश नवरंग सांस्कृतिक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को डी.पी.एस. मोनार्क इंटरनेशनल स्कूल, दोहा के सभागार में पुस्तक विमोचन व हिंदी दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के माऊरबोझ निवासी, युवा कवि, लेखक एवं बिड़ला पब्लिक स्कूल, दोहा में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार तिवारी की पुस्तक 'श्रेष्ठ अभिव्यक्ति' का भव्य विमोचन संपन्न हुआ। उसके बाद डॉ. विवेक कुमार तिवारी ने हिंदी के प्रति समर्पित अपनी पुरस्कृत कविता 'विश्व भाषा हिंदी' प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कतर में भारत के राजदूत महामहिम डॉ. के. श्रीकर रेड्डी एवं भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव (शिक्षा एवं संस्कृति) श्री हरीश पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ. विवेक ने बताया कि कतर में भारतीय दूतावास के सक्रिय प्रयासों के फलस्वरूप ही दोहा में हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मुख्य अतिथि श्री रेड्डी ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला तथा पुस्तक विमोचन हेतु डॉ. तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में दोहा के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने समूह गान, समूह नृत्य तथा काव्य वाचन द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अमृत उत्तर प्रदेश नवरंग मंडल की अध्यक्षा श्रीमती नीता मिश्रा, संस्थापक श्री आशुतोष मिश्रा, समिति के समस्त सदस्य, ओमान से आए सम्मानित अतिथिगण एवं कई विद्यालयों के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।4
- Post by SONI DEVI1
- दादी का डान्स 🤑कॉमेडी वीडियो! नई कॉमेडी वायरल वीडियो🤣🤑1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत मऊ में स्वच्छता अभियान, डंगौली में ग्राम चौपाल लगाकर सुनी गईं समस्याएं सेवा संकल्प अभियान के तहत मऊ में स्वच्छता अभियान, डंगौली में ग्राम चौपाल लगाकर सुनी गईं समस्याएं मऊ में सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायतों में स्वच्छता अभियान और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड कोपागंज की ग्राम पंचायत डंगौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मौके पर निस्तारण योग्य शिकायतों का समाधान कराया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, जनपद की नगर पंचायतों में स्वच्छता कार्यक्रमों के जरिए सार्वजनिक स्थलों और मार्गों की साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाना और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।1
- 🚨 बड़ी खबर | अम्बेडकरनगर बरियावन बाजार में घरों में तोड़फोड़ और भय-आतंक फैलाने के मामले में 8 गिरफ्तार, 3 जेसीबी बरामद अम्बेडकरनगर। थाना अकबरपुर पुलिस टीम ने बरियावन बाजार में घरों में तोड़फोड़ कर भय एवं आतंक का माहौल उत्पन्न करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, मामले में संगठित अपराध सिंडिकेट के 08 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 03 जेसीबी मशीनें भी बरामद की हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से घटना में शामिल अन्य लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।1
- पद्मनाथ सिंह की स्मृति में बने पुस्तकालय भवन का दारा सिंह चौहान ने किया लोकार्पण डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय पद्मनाथ सिंह के नाम पर निर्मित पुस्तकालय भवन का भव्य लोकार्पण बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री दारा सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वर्गीय पद्मनाथ सिंह के ज्येष्ठ पुत्र एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्रनाथ सिंह तथा नगर पालिका परिषद मऊ के चेयरमैन अरशद जमाल उपस्थित रहे। पुस्तकालय भवन के निर्माण में पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पालीवाल एवं पूर्व महामंत्री रितेश श्रीवास्तव के प्रयासों की भी सराहना की गई। उनके प्रयासों से तत्कालीन स्तर पर मंत्री तक प्रस्ताव पहुंचा और पुस्तकालय भवन के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में वर्तमान अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित पूरी बार एसोसिएशन को भी सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पद्मनाथ सिंह के नाम पर बना यह पुस्तकालय भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि मऊ के स्वतंत्रता आंदोलन, न्यायिक परंपरा और अधिवक्ता समाज की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।1
- दोहरीघाट पम्प नहर के आधुनिकीकरण का लोकार्पण, मऊ-बलिया के 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ दोहरीघाट पम्प नहर के आधुनिकीकरण का लोकार्पण, मऊ-बलिया के 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ मऊ के दोहरीघाट में करीब 70 वर्ष पुरानी चौधरी चरण सिंह पम्प नहर के आधुनिकीकरण कार्य का भव्य लोकार्पण किया गया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पम्प नहर के आधुनिकीकृत स्वरूप का लोकार्पण किया। सिंचाई विभाग के मुताबिक मोटर पम्प और पैनल बदले गए हैं, जबकि सब स्टेशन का भी उच्चीकरण कराया गया है। अब पम्प नहर 660 क्यूसेक क्षमता से संचालित होने के लिए तैयार है और मऊ तथा बलिया के करीब 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम के दौरान कृषक सम्मान, वृक्षारोपण, बच्चों को बैग वितरण, जनसंवाद और सरयू आरती का भी आयोजन किया गया। विभाग का कहना है कि आधुनिकीकरण से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलने के साथ खेती को और मजबूती मिलेगी।1
- 🚨 अम्बेडकरनगर ब्रेकिंग न्यूज़ नायरा पेट्रोल पंप के निकट गड्ढे में धंसा ट्रक, हादसे से मची अफरा-तफरी अम्बेडकरनगर में नायरा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बने गड्ढे में एक ट्रक धंस गया। ट्रक के गड्ढे में फंसने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के चलते यातायात भी प्रभावित होने की सूचना है। #अम्बेडकरनगर #BreakingNews #TruckAccident #नायरा_पेट्रोल_पंप1
- डीएम से गुहार का असर: काव्या-तृषा के रास्ते की खुली राह, मौके पर पहुंचे EO ने कराई पैमाइश, चाकलेट पाकर बच्चे हुए खुश, जिलाधिकारी मऊ से वीडियो के जरिए रास्ता बनवाने की गुहार लगाने वाली मासूम काव्या और तृषा की फरियाद आखिरकार जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच गई। मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मणि भूषण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और रास्ते की पैमाइश कराई। उन्होंने जल्द ही सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरू कराने का आश्वासन दिया। बताते चलें कि सीआरपीएफ जवान अमित की बेटियों काव्या और तृषा ने बारिश के दौरान रास्ते में पानी भर जाने और स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी को लेकर जिलाधिकारी से वीडियो के माध्यम से रास्ता बनवाने की गुहार लगाई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। ईओ ने बच्चियों और उनकी माता से बातचीत कर मौके की स्थिति देखी और रास्ते को व्यवस्थित सड़क के रूप में विकसित करने की बात कही। ईओ मणि भूषण त्रिपाठी ने बताया कि इस रास्ते को लेकर पहले भी जनसुनवाई के दौरान शिकायत मिली थी। अवर अभियंता द्वारा स्थल का निरीक्षण किया जा चुका है और सड़क का एस्टीमेट भी तैयार है। बोर्ड की बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि छोटा क्षेत्र होने के कारण तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर बच्चियों के स्कूल आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ईओ ने प्लॉट खरीदने वाले लोगों से भी अपील की कि जमीन खरीदने से पहले लेआउट, सड़क, नाली, सीवर और संपर्क मार्ग जैसी सुविधाओं की स्थिति जरूर जांच लें। उन्होंने कहा कि प्लॉटिंग करने वाले की जिम्मेदारी है कि सभी जरूरी सुविधाएं व्यवस्थित कर ही प्लॉट बेचे जाएं। मौके पर ईओ ने दोनों बच्चियों को चॉकलेट और गिफ्ट भी दिए तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। मासूम काव्या ने कहा कि सड़क से आने-जाने में उसे काफी दिक्कत होती थी। ईओ साहब आए और जल्द रास्ता बन जाने की बात कही, साथ ही चॉकलेट भी दी। रास्ता बनने की उम्मीद से बच्चियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।1