सेवा संकल्प अभियान के तहत मऊ में स्वच्छता अभियान, डंगौली में ग्राम चौपाल लगाकर सुनी गईं समस्याएं सेवा संकल्प अभियान के तहत मऊ में स्वच्छता अभियान, डंगौली में ग्राम चौपाल लगाकर सुनी गईं समस्याएं मऊ में सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायतों में स्वच्छता अभियान और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड कोपागंज की ग्राम पंचायत डंगौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मौके पर निस्तारण योग्य शिकायतों का समाधान कराया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, जनपद की नगर पंचायतों में स्वच्छता कार्यक्रमों के जरिए सार्वजनिक स्थलों और मार्गों की साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाना और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत मऊ में स्वच्छता अभियान, डंगौली में ग्राम चौपाल लगाकर सुनी गईं समस्याएं सेवा संकल्प अभियान के तहत मऊ में स्वच्छता अभियान, डंगौली में ग्राम चौपाल लगाकर सुनी गईं समस्याएं मऊ में सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायतों में स्वच्छता अभियान और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड कोपागंज की ग्राम पंचायत डंगौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मौके पर निस्तारण योग्य शिकायतों का समाधान कराया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, जनपद की नगर पंचायतों में स्वच्छता कार्यक्रमों के जरिए सार्वजनिक स्थलों और मार्गों की साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाना और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।
- सेवा संकल्प अभियान के तहत मऊ में स्वच्छता अभियान, डंगौली में ग्राम चौपाल लगाकर सुनी गईं समस्याएं सेवा संकल्प अभियान के तहत मऊ में स्वच्छता अभियान, डंगौली में ग्राम चौपाल लगाकर सुनी गईं समस्याएं मऊ में सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायतों में स्वच्छता अभियान और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड कोपागंज की ग्राम पंचायत डंगौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मौके पर निस्तारण योग्य शिकायतों का समाधान कराया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, जनपद की नगर पंचायतों में स्वच्छता कार्यक्रमों के जरिए सार्वजनिक स्थलों और मार्गों की साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाना और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।1
- पद्मनाथ सिंह की स्मृति में बने पुस्तकालय भवन का दारा सिंह चौहान ने किया लोकार्पण डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय पद्मनाथ सिंह के नाम पर निर्मित पुस्तकालय भवन का भव्य लोकार्पण बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री दारा सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वर्गीय पद्मनाथ सिंह के ज्येष्ठ पुत्र एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्रनाथ सिंह तथा नगर पालिका परिषद मऊ के चेयरमैन अरशद जमाल उपस्थित रहे। पुस्तकालय भवन के निर्माण में पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पालीवाल एवं पूर्व महामंत्री रितेश श्रीवास्तव के प्रयासों की भी सराहना की गई। उनके प्रयासों से तत्कालीन स्तर पर मंत्री तक प्रस्ताव पहुंचा और पुस्तकालय भवन के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में वर्तमान अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित पूरी बार एसोसिएशन को भी सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पद्मनाथ सिंह के नाम पर बना यह पुस्तकालय भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि मऊ के स्वतंत्रता आंदोलन, न्यायिक परंपरा और अधिवक्ता समाज की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।1
- भारतीय दूतावास दोहा-कतर में 'श्रेष्ठ अभिव्यक्ति' का भव्य विमोचन मऊ । भारतीय दूतावास, कतर और अमृत उत्तर प्रदेश नवरंग सांस्कृतिक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को डी.पी.एस. मोनार्क इंटरनेशनल स्कूल, दोहा के सभागार में पुस्तक विमोचन व हिंदी दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के माऊरबोझ निवासी, युवा कवि, लेखक एवं बिड़ला पब्लिक स्कूल, दोहा में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार तिवारी की पुस्तक 'श्रेष्ठ अभिव्यक्ति' का भव्य विमोचन संपन्न हुआ। उसके बाद डॉ. विवेक कुमार तिवारी ने हिंदी के प्रति समर्पित अपनी पुरस्कृत कविता 'विश्व भाषा हिंदी' प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कतर में भारत के राजदूत महामहिम डॉ. के. श्रीकर रेड्डी एवं भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव (शिक्षा एवं संस्कृति) श्री हरीश पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ. विवेक ने बताया कि कतर में भारतीय दूतावास के सक्रिय प्रयासों के फलस्वरूप ही दोहा में हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मुख्य अतिथि श्री रेड्डी ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला तथा पुस्तक विमोचन हेतु डॉ. तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में दोहा के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने समूह गान, समूह नृत्य तथा काव्य वाचन द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अमृत उत्तर प्रदेश नवरंग मंडल की अध्यक्षा श्रीमती नीता मिश्रा, संस्थापक श्री आशुतोष मिश्रा, समिति के समस्त सदस्य, ओमान से आए सम्मानित अतिथिगण एवं कई विद्यालयों के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।4
- Post by SONI DEVI1
- भूड़कूड़ा कोतवाली अंतर्गत जखनिया मे दबंगो का कहर ओम जी महाविद्यालय के डॉ मनोज सिंह के प्रसनल ड्राइवर पप्पु उर्फ प्रमोद कुमार सोफिपुर जिनको कुछ दिन पाहिले धमकी मिली थी फिर उनके साथ ऐसी घटना घटी आखिर ऐसे दबंगो के खिलाफ कार्यवाही क्यों नही होती है जखनियां/गाजीपुर। जखनियां विकासखंड के सोफीपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार ने अपने ऊपर हुए कथित जानलेवा हमले को लेकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि वह ओमजी महाविद्यालय के डायरेक्टर मनोज सिंह के यहां कई वर्षों से चालक के रूप में कार्यरत हैं। प्रमोद कुमार के अनुसार, बीते दिनों वह वाहन से जा रहे थे। आरोप है कि पांच युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर उनका पीछा किया और गौरा खास के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार व नुकीले हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें उनके सिर, माथे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में हुआ इलाज हमले के बाद घायल प्रमोद को गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां सिर में लगी चोट पर डॉक्टरों ने पांच टांके लगाए। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई पर सवाल पीड़ित का कहना है कि घटना के संबंध में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है, लेकिन आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपितों की ओर से उन्हें लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं। उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग प्रमोद कुमार ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसकी जान-माल को खतरा हो सकता है।1
- गाजीपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले बृजराज प्रजापति की चंडीगढ़ में मौत गाजीपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले बृजराज प्रजापति की चंडीगढ़ में मौत के बाद शव को लेकर परिजन दो दिनों से परेशान थे। जानकारी के मुताबिक, बृजराज प्रजापति का 22 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में निधन हो गया था और उनका शव वहीं रखा हुआ था। गुरुवार सुबह उनकी पत्नी, बच्चे, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवंत यादव और अन्य परिजन सपा नेता राजकुमार पांडेय के आवास पर पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। परिजनों से पूरी जानकारी मिलने के बाद राजकुमार पांडेय ने तत्काल अपनी टीम को चंडीगढ़ भेजा और संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क कराया। उनकी टीम अस्पताल पहुंची, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद करीब 30 मिनट के भीतर शव रिलीज कराने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। हालांकि, शव की स्थिति को देखते हुए परिजनों को उसे गाजीपुर लाने के बजाय चंडीगढ़ में ही अंतिम संस्कार करने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजनों ने चंडीगढ़ में ही बृजराज प्रजापति का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। परिजनों का कहना है कि समय पर मदद मिलने से उन्हें शव की प्रक्रिया पूरी कराने में काफी राहत मिली। राजकुमार पांडेय के अनुसार, सूचना मिलते ही टीम को सक्रिय कर संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया, जिससे शव रिलीज कराने की कार्रवाई तेजी से पूरी हो सकी।1
- पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से रेलवे फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित, उपभोक्त बिल्थरारोड। नगर के विद्युत उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण रेलवे फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं मंडी फीडर को दूसरे ट्रांसफार्मर से संचालित किया जा रहा है। विद्युत विभाग की ओर से रेलवे फीडर को मंडी फीडर से जोड़कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अधिक विद्युत लोड के कारण फिलहाल इसमें परेशानी आ रही है। विभाग ने नगर के उपभोक्ताओं से अपील की है कि कुछ समय तक अनावश्यक विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें और बिजली की खपत न्यूनतम रखें। विभाग का कहना है कि लोड कम होने पर रेलवे फीडर की आपूर्ति बहाल करने में मदद मिलेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।1
- दोहरीघाट पम्प नहर के आधुनिकीकरण का लोकार्पण, मऊ-बलिया के 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ दोहरीघाट पम्प नहर के आधुनिकीकरण का लोकार्पण, मऊ-बलिया के 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ मऊ के दोहरीघाट में करीब 70 वर्ष पुरानी चौधरी चरण सिंह पम्प नहर के आधुनिकीकरण कार्य का भव्य लोकार्पण किया गया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पम्प नहर के आधुनिकीकृत स्वरूप का लोकार्पण किया। सिंचाई विभाग के मुताबिक मोटर पम्प और पैनल बदले गए हैं, जबकि सब स्टेशन का भी उच्चीकरण कराया गया है। अब पम्प नहर 660 क्यूसेक क्षमता से संचालित होने के लिए तैयार है और मऊ तथा बलिया के करीब 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम के दौरान कृषक सम्मान, वृक्षारोपण, बच्चों को बैग वितरण, जनसंवाद और सरयू आरती का भी आयोजन किया गया। विभाग का कहना है कि आधुनिकीकरण से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलने के साथ खेती को और मजबूती मिलेगी।1