पद्मनाथ सिंह की स्मृति में बने पुस्तकालय भवन का दारा सिंह चौहान ने किया लोकार्पण डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय पद्मनाथ सिंह के नाम पर निर्मित पुस्तकालय भवन का भव्य लोकार्पण बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री दारा सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वर्गीय पद्मनाथ सिंह के ज्येष्ठ पुत्र एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्रनाथ सिंह तथा नगर पालिका परिषद मऊ के चेयरमैन अरशद जमाल उपस्थित रहे। पुस्तकालय भवन के निर्माण में पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पालीवाल एवं पूर्व महामंत्री रितेश श्रीवास्तव के प्रयासों की भी सराहना की गई। उनके प्रयासों से तत्कालीन स्तर पर मंत्री तक प्रस्ताव पहुंचा और पुस्तकालय भवन के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में वर्तमान अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित पूरी बार एसोसिएशन को भी सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पद्मनाथ सिंह के नाम पर बना यह पुस्तकालय भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि मऊ के स्वतंत्रता आंदोलन, न्यायिक परंपरा और अधिवक्ता समाज की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।
पद्मनाथ सिंह की स्मृति में बने पुस्तकालय भवन का दारा सिंह चौहान ने किया लोकार्पण डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय पद्मनाथ सिंह के नाम पर निर्मित पुस्तकालय भवन का भव्य लोकार्पण बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री दारा सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वर्गीय पद्मनाथ सिंह के ज्येष्ठ पुत्र एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्रनाथ सिंह तथा नगर पालिका परिषद मऊ के चेयरमैन अरशद जमाल उपस्थित रहे। पुस्तकालय भवन के निर्माण में पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पालीवाल एवं पूर्व महामंत्री रितेश श्रीवास्तव के प्रयासों की भी सराहना की गई। उनके प्रयासों से तत्कालीन स्तर पर मंत्री तक प्रस्ताव पहुंचा और पुस्तकालय भवन के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में वर्तमान अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित पूरी बार एसोसिएशन को भी सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पद्मनाथ सिंह के नाम पर बना यह पुस्तकालय भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि मऊ के स्वतंत्रता आंदोलन, न्यायिक परंपरा और अधिवक्ता समाज की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।
- डीएम से गुहार का असर: काव्या-तृषा के रास्ते की खुली राह, मौके पर पहुंचे EO ने कराई पैमाइश, चाकलेट पाकर बच्चे हुए खुश, जिलाधिकारी मऊ से वीडियो के जरिए रास्ता बनवाने की गुहार लगाने वाली मासूम काव्या और तृषा की फरियाद आखिरकार जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच गई। मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मणि भूषण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और रास्ते की पैमाइश कराई। उन्होंने जल्द ही सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरू कराने का आश्वासन दिया। बताते चलें कि सीआरपीएफ जवान अमित की बेटियों काव्या और तृषा ने बारिश के दौरान रास्ते में पानी भर जाने और स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी को लेकर जिलाधिकारी से वीडियो के माध्यम से रास्ता बनवाने की गुहार लगाई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। ईओ ने बच्चियों और उनकी माता से बातचीत कर मौके की स्थिति देखी और रास्ते को व्यवस्थित सड़क के रूप में विकसित करने की बात कही। ईओ मणि भूषण त्रिपाठी ने बताया कि इस रास्ते को लेकर पहले भी जनसुनवाई के दौरान शिकायत मिली थी। अवर अभियंता द्वारा स्थल का निरीक्षण किया जा चुका है और सड़क का एस्टीमेट भी तैयार है। बोर्ड की बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि छोटा क्षेत्र होने के कारण तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर बच्चियों के स्कूल आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ईओ ने प्लॉट खरीदने वाले लोगों से भी अपील की कि जमीन खरीदने से पहले लेआउट, सड़क, नाली, सीवर और संपर्क मार्ग जैसी सुविधाओं की स्थिति जरूर जांच लें। उन्होंने कहा कि प्लॉटिंग करने वाले की जिम्मेदारी है कि सभी जरूरी सुविधाएं व्यवस्थित कर ही प्लॉट बेचे जाएं। मौके पर ईओ ने दोनों बच्चियों को चॉकलेट और गिफ्ट भी दिए तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। मासूम काव्या ने कहा कि सड़क से आने-जाने में उसे काफी दिक्कत होती थी। ईओ साहब आए और जल्द रास्ता बन जाने की बात कही, साथ ही चॉकलेट भी दी। रास्ता बनने की उम्मीद से बच्चियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।1
- बासपार बहोरवा रोड में सफाई व्यवस्था पर सवाल, सुलभ शौचालय बदहाल। बेल्थरारोड। बासपार बहोरवा रोड गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर सुलभ शौचालय की बदहाल स्थिति और गांव में फैली गंदगी को सामने रखा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मियों द्वारा नियमित सफाई नहीं किए जाने से समस्या बनी हुई है। अब डीएम के नए निर्देश के बाद देखना है कि गांव में सफाई व्यवस्था कब तक सुधरती है।1
- गाजीपुर: पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर उमड़ा जनसैलाब, गोद भराई, अन्नप्राशन और हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजनगाजीपुर, 25 सितंबर 2026 शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 गाजीपुर: पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर उमड़ा जनसैलाब, गोद भराई, अन्नप्राशन और हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजनगाजीपुर, 25 सितंबर 2026 Praveen revival     : राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत आज जिले के विभिन्न ग्राम सभाओं में 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का अत्यंत उत्साहपूर्ण और भव्य आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, महिला मोर्चा के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।पूर्व विधायिका सुनीता सिंह ने किया गोद भराई और अन्नप्राशनअभियान के तहत ग्राम सभा गरूआ मकसूदपुर और भागीरथपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय पूर्व विधायिका सुनीता सिंह जी ने चार गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाज से गोद भराई की और उन्हें पोषण किट भेंट की। इसके साथ ही, उन्होंने दो नन्हे बच्चों को पहला ठोस आहार खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। इस अवसर पर उन्होंने माताओं को नवजात शिशुओं की देखभाल और सही पोषण के प्रति जागरूक किया।करमहरी में सजी 'हेल्दी बेबी प्रतियोगिता'उधर ग्राम सभा करमहरी में महिला मोर्चा के सदस्यों की देखरेख में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। यहाँ न सिर्फ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक 'हेल्दी बेबी प्रतियोगिता' (स्वस्थ बच्चा प्रतियोगिता) भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में स्वस्थ पाए गए बच्चों की माताओं को सम्मानित किया गया।दीप प्रज्वलन के साथ नारियाव जमानिया में शुभारंभग्राम सभा नारियाव जमानिया में 'पोषण अभियान आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम की शुरुआत बेहद गरिमामयी ढंग से हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सम्मानित जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वक्ताओं ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कुपोषण मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया।कंचनपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया पोषण दिवसइसी कड़ी में, ग्राम सभा फुली के आंगनबाड़ी केंद्र कंचनपुर में आज 25 सितंबर को 'पोषण दिवस' बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को मोटे अनाज (मिलेट्स) के फायदे, सहजन के उपयोग और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।आज के इन सभी आयोजनों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती माताओं, धात्री महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य व सही पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा, जिसेi स्थानीय जनता का भरपूर सहयोग मिला। on सितंबर 25, 20262
- वाराणसी मुख्य मंडल प्रभारी ASP (कांन्सीराम) गोरखनाथ बौद्ध जी। गाजीपुर जिला मुख्यालय पर ASP और भीम आर्मी का सम्पूर्ण भागीदारी आन्दोलन। वाराणसी मुख्य मंडल प्रभारी ASP (कांन्सीराम) गोरखनाथ बौद्ध जी। गाजीपुर जिला मुख्यालय पर ASP और भीम आर्मी का सम्पूर्ण भागीदारी आन्दोलन। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी द्वारा “सम्पूर्ण भागीदारी आंदोलन” के तहत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी गाजीपुर के माध्यम से दिया गया है। ज्ञापन में SC, ST, OBC, महिलाओं तथा अन्य वंचित वर्गों के सामाजिक न्याय, समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व से जुड़े कुल 24 प्रमुख मांगों को रखा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में वंचित वर्गों की उचित भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रमुख मांगों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण, SC, ST और OBC के लिए प्रभावी प्रतिनिधित्व, जाति जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम तथा उनकी वास्तविक जनसंख्या का वैज्ञानिक और पारदर्शी आकलन शामिल है। ज्ञापन में उच्च न्यायपालिका में SC, ST और OBC का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने, OBC क्रीमी लेयर की आय सीमा की समीक्षा करने तथा SC, ST और OBC को सरकारी सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण देने की भी मांग की गई है। इसके अलावा ज्ञापन में सरकारी ठेकों और सरकारी खरीद में आरक्षण, निजी क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व, बैकलॉग पदों को भरने, सफाई कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर स्थायी नियुक्ति देने और सीवर-सैप्टिक टैंक की सफाई में मानव प्रवेश पूरी तरह बंद करने जैसी मांगें भी शामिल हैं। ज्ञापन में SC-ST Act के मामलों में मुआवजा बढ़ाने, छात्रवृत्ति व्यवस्था को प्रभावी बनाने, नए छात्रावासों के निर्माण और वंचित समाजों की मीडिया में भागीदारी बढ़ाने की मांग भी रखी गई है। आंदोलनकारियों ने 2 अप्रैल 2018 के आंदोलन से जुड़े मुकदमों को वापस लेने और विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा बजट में SC, ST और OBC सहित वंचित वर्गों की आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई है। अब देखना होगा कि ज्ञापन में उठाई गई इन 24 मांगों पर केंद्र और राज्य सरकार तथा संबंधित संवैधानिक संस्थाओं की ओर से क्या कार्रवाई होती है। रिपोर्टर:-प्रहलाद बौद्ध Neelam Express बात सच की....1
- कानपुर के ककवन में दरोगा और ग्रामीण के बीच विवाद का VIDEO वायरल। कानपुर के ककवन क्षेत्र में दरोगा और ग्रामीण के बीच गाली-गलौज व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। [Kanpur News, Kanpur Viral Video, Kakwan News, Kakwan Police, Kanpur Police, UP Police, Daroga Viral Video, Police Viral Video, Kanpur Breaking News, Kanpur Latest News, Uttar Pradesh News, UP News, Police News, Viral Video, Viral News, Police Investigation, Kakwan Thana, Kanpur News Today, Local News Kanpur, Dainik Adhyay, Vande Times, Vande Times News, Breaking News, Latest Hindi News, UP Breaking News, Kanpur Live News, Viral Video News, Police News Uttar Pradesh]1
- साइबर अपराध से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक आजमगढ़। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को हेन्टल मेडिकल कॉलेज, चण्डेश्वर स्थित 99 यूपी बीएन एनसीसी CATC-328 में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर सेल और थाना सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एनसीसी कैडेट्स को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रवि प्रकाश गौतम ने कैडेट्स को सोशल मीडिया का सतर्कता से इस्तेमाल करने तथा अनजान लिंक, कॉल और मैसेज पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने की अपील की। आरक्षी सत्येंद्र यादव ने फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, सोशल इंजीनियरिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, QR कोड, APK फाइल, फर्जी वेबसाइट, हनी ट्रैप, सिम कार्ड और एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड से जुड़े फ्रॉड के बारे में जानकारी दी। वहीं आरक्षी राहुल सिंह ने फर्जी कॉल, अनजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल, ऑनलाइन लोन एप, फर्जी कस्टमर केयर नंबर और यूपीआई फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए। इटौरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रंजन कुमार ने साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के इस्तेमाल की जानकारी दी। कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी रवि प्रकाश गौतम, चौकी प्रभारी रंजन कुमार, आरक्षी सत्येंद्र यादव और कांस्टेबल राहुल सिंह मौजूद रहे। 99 यूपी बीएन एनसीसी CATC-328 के ले. डॉ. धीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया।3
- DM-SDM के निर्देश पर पैमाइश, पिलर लगाकर समाधान गाजीपुर। आठ साल पुराना जमीनी विवाद खत्म, DM-SDM के आदेश पर हुई पैमाइश। गाजीपुर:- कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम मुसल्लहपुर में करीब आठ साल से चले आ रहे जमीनी विवाद का प्रशासन ने निस्तारण करा दिया। DM एवं SDM के आदेश पर तहसीलदार मिथिलेश कुमार सहित राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश और मौका-मुआयना किया। दोनों पक्षों की मौजूदगी और आपसी सहमति के बाद संबंधित जमीन की पैमाइश कर पिलर गाड़कर सीमा का निर्धारण कराया गया, जिससे लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया। मामला गाटा संख्या 166, 167, 168, 169 आदि से संबंधित बताया गया है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों ने सहमति जताई और मौके पर विवाद का समाधान कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण दोनों पक्ष परेशान थे। विवाद समाप्त होने के बाद संबंधित परिवारों ने राहत की बात कही। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....1
- जातिगत समानता थी ही नहीं तो असमानता कैसे बढ़ रही है, हजारों साल के बाद आज भी छुआछूत भेदभाव और असमानता जस की तस है, बस छुआछूत और भेदभाव का तरीका बदल गया है BBC का ताजा रिपोर्ट यूपी के उरई ज़िले का है जहाँ पर आज भी दलितों के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है वह भी पानी के लिए सरकारे जो भी कहे कितना भी NEWS में दिखाया जा लेकिन सच्चाई आज भी वही है यूपी में आज भी उच्च नीच का यह पायदान बरकरार है।1
- आजमगढ़ : फरिहा बाजार में चोरों ने पुलिस बूथ से 300 मीटर दूर ज्वेलर्स की दुकान में भीषण चोरी, लाखों के आभूषण पार आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार में चोरों ने पुलिस बूथ से महज करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित ओम ज्वेलर्स को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकान संचालक पवन कुमार मद्धेशिया पुत्र राजेंद्र प्रसाद मद्धेशिया के मुताबिक, चोर दुकान से करीब 10 से 12 किलो चांदी और 100 से 150 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी हुए आभूषणों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही निजामाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है। पुलिस बूथ के करीब हुई चोरी से बाजार के व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।1