Shuru
Apke Nagar Ki App…
पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से रेलवे फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित, उपभोक्त बिल्थरारोड। नगर के विद्युत उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण रेलवे फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं मंडी फीडर को दूसरे ट्रांसफार्मर से संचालित किया जा रहा है। विद्युत विभाग की ओर से रेलवे फीडर को मंडी फीडर से जोड़कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अधिक विद्युत लोड के कारण फिलहाल इसमें परेशानी आ रही है। विभाग ने नगर के उपभोक्ताओं से अपील की है कि कुछ समय तक अनावश्यक विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें और बिजली की खपत न्यूनतम रखें। विभाग का कहना है कि लोड कम होने पर रेलवे फीडर की आपूर्ति बहाल करने में मदद मिलेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से रेलवे फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित, उपभोक्त बिल्थरारोड। नगर के विद्युत उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण रेलवे फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं मंडी फीडर को दूसरे ट्रांसफार्मर से संचालित किया जा रहा है। विद्युत विभाग की ओर से रेलवे फीडर को मंडी फीडर से जोड़कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अधिक विद्युत लोड के कारण फिलहाल इसमें परेशानी आ रही है। विभाग ने नगर के उपभोक्ताओं से अपील की है कि कुछ समय तक अनावश्यक विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें और बिजली की खपत न्यूनतम रखें। विभाग का कहना है कि लोड कम होने पर रेलवे फीडर की आपूर्ति बहाल करने में मदद मिलेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
More news from Ballia and nearby areas
- पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से रेलवे फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित, उपभोक्त बिल्थरारोड। नगर के विद्युत उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण रेलवे फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं मंडी फीडर को दूसरे ट्रांसफार्मर से संचालित किया जा रहा है। विद्युत विभाग की ओर से रेलवे फीडर को मंडी फीडर से जोड़कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अधिक विद्युत लोड के कारण फिलहाल इसमें परेशानी आ रही है। विभाग ने नगर के उपभोक्ताओं से अपील की है कि कुछ समय तक अनावश्यक विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें और बिजली की खपत न्यूनतम रखें। विभाग का कहना है कि लोड कम होने पर रेलवे फीडर की आपूर्ति बहाल करने में मदद मिलेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।1
- भारतीय दूतावास दोहा-कतर में 'श्रेष्ठ अभिव्यक्ति' का भव्य विमोचन मऊ । भारतीय दूतावास, कतर और अमृत उत्तर प्रदेश नवरंग सांस्कृतिक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को डी.पी.एस. मोनार्क इंटरनेशनल स्कूल, दोहा के सभागार में पुस्तक विमोचन व हिंदी दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के माऊरबोझ निवासी, युवा कवि, लेखक एवं बिड़ला पब्लिक स्कूल, दोहा में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार तिवारी की पुस्तक 'श्रेष्ठ अभिव्यक्ति' का भव्य विमोचन संपन्न हुआ। उसके बाद डॉ. विवेक कुमार तिवारी ने हिंदी के प्रति समर्पित अपनी पुरस्कृत कविता 'विश्व भाषा हिंदी' प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कतर में भारत के राजदूत महामहिम डॉ. के. श्रीकर रेड्डी एवं भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव (शिक्षा एवं संस्कृति) श्री हरीश पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ. विवेक ने बताया कि कतर में भारतीय दूतावास के सक्रिय प्रयासों के फलस्वरूप ही दोहा में हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मुख्य अतिथि श्री रेड्डी ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला तथा पुस्तक विमोचन हेतु डॉ. तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में दोहा के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने समूह गान, समूह नृत्य तथा काव्य वाचन द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अमृत उत्तर प्रदेश नवरंग मंडल की अध्यक्षा श्रीमती नीता मिश्रा, संस्थापक श्री आशुतोष मिश्रा, समिति के समस्त सदस्य, ओमान से आए सम्मानित अतिथिगण एवं कई विद्यालयों के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।4
- सेवा संकल्प अभियान के तहत मऊ में स्वच्छता अभियान, डंगौली में ग्राम चौपाल लगाकर सुनी गईं समस्याएं सेवा संकल्प अभियान के तहत मऊ में स्वच्छता अभियान, डंगौली में ग्राम चौपाल लगाकर सुनी गईं समस्याएं मऊ में सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायतों में स्वच्छता अभियान और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड कोपागंज की ग्राम पंचायत डंगौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मौके पर निस्तारण योग्य शिकायतों का समाधान कराया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, जनपद की नगर पंचायतों में स्वच्छता कार्यक्रमों के जरिए सार्वजनिक स्थलों और मार्गों की साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाना और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।1
- पद्मनाथ सिंह की स्मृति में बने पुस्तकालय भवन का दारा सिंह चौहान ने किया लोकार्पण डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय पद्मनाथ सिंह के नाम पर निर्मित पुस्तकालय भवन का भव्य लोकार्पण बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री दारा सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वर्गीय पद्मनाथ सिंह के ज्येष्ठ पुत्र एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्रनाथ सिंह तथा नगर पालिका परिषद मऊ के चेयरमैन अरशद जमाल उपस्थित रहे। पुस्तकालय भवन के निर्माण में पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पालीवाल एवं पूर्व महामंत्री रितेश श्रीवास्तव के प्रयासों की भी सराहना की गई। उनके प्रयासों से तत्कालीन स्तर पर मंत्री तक प्रस्ताव पहुंचा और पुस्तकालय भवन के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में वर्तमान अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित पूरी बार एसोसिएशन को भी सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पद्मनाथ सिंह के नाम पर बना यह पुस्तकालय भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि मऊ के स्वतंत्रता आंदोलन, न्यायिक परंपरा और अधिवक्ता समाज की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।1
- Post by SONI DEVI1
- ट्रक मालिकों ने की बैठक सौंपा ज्ञापन................... देवरिया जिले के सैकड़ों ट्रक मालिकों ने रुद्रपुर मोड़ के समीप एक निजी मैरेज हाल में बैठक कर अपनी समस्याओं की चर्चा कर प्रशासन से कार्यवाही की मांग की।2
- विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दरौली प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सह दरौली पंचायत के मुखिया लालबहादुर कुशवाहा द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन अनशन शुक्रवार की संध्या 4 बजे समाप्त हो गया।सिवान एसडीओ,सिवान सदर एवं मैरवा एसडीपीओ 02, थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दूबे एवं बीडीओ शिखा दीप्ति अनशन स्थल पर पहुंचकर मुखिया से बातचीत की और 10 दिनों के अंदर मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद दरौली के पूर्व विधायक सत्यदेव राम ने मुखिया को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दरौली प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सह दरौली पंचायत के मुखिया लालबहादुर कुशवाहा द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन अनशन शुक्रवार की संध्या 4 बजे समाप्त हो गया।सिवान एसडीओ,सिवान सदर एवं मैरवा एसडीपीओ 02, थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दूबे एवं बीडीओ शिखा दीप्ति अनशन स्थल पर पहुंचकर मुखिया से बातचीत की और 10 दिनों के अंदर मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद दरौली के पूर्व विधायक सत्यदेव राम ने मुखिया को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।1
- बासपार बहोरवा रोड में सफाई व्यवस्था पर सवाल, सुलभ शौचालय बदहाल। बेल्थरारोड। बासपार बहोरवा रोड गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर सुलभ शौचालय की बदहाल स्थिति और गांव में फैली गंदगी को सामने रखा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मियों द्वारा नियमित सफाई नहीं किए जाने से समस्या बनी हुई है। अब डीएम के नए निर्देश के बाद देखना है कि गांव में सफाई व्यवस्था कब तक सुधरती है।1