logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नोहरा धार में गुगा पीर महाराज मंदिर में करुड़ स्थापना, 18 पंचायतों के श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा नोहरा धार (सिरमौर)। नोहरा धार में करीब पांच वर्षों की मेहनत और स्थानीय लोगों के सहयोग से निर्मित गुगा पीर महाराज के भव्य मंदिर में बुधवार को विधिवत करुड़ स्थापना की गई। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुगा पीर महाराज के चरणों में शीश नवाया। आयोजन में नोहरा धार पंचायत के अलावा देवामानल, भराड़ी, पुनर, चौकर, देवना, घंडूरी सहित करीब 18 पंचायतों से श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई और पूरा क्षेत्र गुगा महाराज की भक्ति में डूबा नजर आया। इस दौरान गुगा महाराज के पीर भक्तों तथा श्रद्धालुओं के बीच गुगा महाराज और शिरगुल महाराज की बाणी भी हुई। बाणी के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। पूरा मंदिर परिसर जयकारों और धार्मिक वातावरण से गूंज उठा। स्थानीय लोगों के अनुसार गुगा पीर महाराज के इस मंदिर के निर्माण में करीब पांच वर्ष का समय लगा है। मंदिर का निर्माण मंदिर कमेटी, स्थानीय पंचायत तथा क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया गया है। मंदिर निर्माण में क्षेत्र के लोगों ने अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार सहयोग दिया। करुड़ स्थापना के अवसर पर दूर-दराज की पंचायतों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी मंदिर निर्माण के लिए मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों के प्रयासों की सराहना की। धार्मिक आयोजन के चलते नोहरा धार सहित आसपास का पूरा क्षेत्र दिनभर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

11 hrs ago
user_Kapil sharma
Kapil sharma
Photographer रेणुका, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश•
11 hrs ago

नोहरा धार में गुगा पीर महाराज मंदिर में करुड़ स्थापना, 18 पंचायतों के श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा नोहरा धार (सिरमौर)। नोहरा धार में करीब पांच वर्षों की मेहनत और स्थानीय लोगों के सहयोग से निर्मित गुगा पीर महाराज के भव्य मंदिर में बुधवार को विधिवत करुड़ स्थापना की गई। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुगा पीर महाराज के

चरणों में शीश नवाया। आयोजन में नोहरा धार पंचायत के अलावा देवामानल, भराड़ी, पुनर, चौकर, देवना, घंडूरी सहित करीब 18 पंचायतों से श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई और पूरा क्षेत्र गुगा महाराज की भक्ति में डूबा नजर आया। इस दौरान गुगा महाराज के पीर भक्तों तथा श्रद्धालुओं के बीच गुगा महाराज और शिरगुल

महाराज की बाणी भी हुई। बाणी के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। पूरा मंदिर परिसर जयकारों और धार्मिक वातावरण से गूंज उठा। स्थानीय लोगों के अनुसार गुगा पीर महाराज के इस मंदिर के निर्माण में करीब पांच वर्ष का समय लगा है। मंदिर का निर्माण मंदिर कमेटी, स्थानीय पंचायत तथा क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया

गया है। मंदिर निर्माण में क्षेत्र के लोगों ने अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार सहयोग दिया। करुड़ स्थापना के अवसर पर दूर-दराज की पंचायतों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी मंदिर निर्माण के लिए मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों के प्रयासों की सराहना की। धार्मिक आयोजन के चलते नोहरा धार सहित आसपास का पूरा क्षेत्र दिनभर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • देहरादून CJM कोर्ट में महिला ने पहली मंजिल से लगाई छलांग, दून अस्पताल में उपचार जारी देहरादून के सीजेएम कोर्ट परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने कथित तौर पर कोर्ट भवन की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला से जुड़ा दहेज उत्पीड़न का मामला कोर्ट में विचाराधीन है और वह कानूनी कार्यवाही के सिलसिले में वहां पहुंची थी। घटना के बाद पुलिस ने महिला को तत्काल दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    देहरादून CJM कोर्ट में महिला ने पहली मंजिल से लगाई छलांग, दून अस्पताल में उपचार जारी
देहरादून के सीजेएम कोर्ट परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने कथित तौर पर कोर्ट भवन की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला से जुड़ा दहेज उत्पीड़न का मामला कोर्ट में विचाराधीन है और वह कानूनी कार्यवाही के सिलसिले में वहां पहुंची थी। घटना के बाद पुलिस ने महिला को तत्काल दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • सोलन में आयोजित 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक में उठे कई मुद्दे
    1
    सोलन में आयोजित 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक में उठे कई मुद्दे
    user_DNN HIMACHAL NEWS
    DNN HIMACHAL NEWS
    सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सीसीटीवी कैमरों की रात में निगरानी की सुविधा, संदिग्ध गतिविधि पर अलर्ट का दावा यमुनानगर। सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद उनकी नियमित निगरानी को लेकर वीर कवच की ओर से नाइट मॉनिटरिंग सेवा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। कंपनी के अनुसार, इस सेवा के तहत रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक जुड़े हुए सीसीटीवी कैमरों की लाइव निगरानी की जाएगी। वीर कवच का कहना है कि निगरानी के दौरान यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो संबंधित ग्राहक को अलर्ट किया जाएगा। सेवा का उद्देश्य सीसीटीवी फुटेज पर रात के समय अतिरिक्त निगरानी उपलब्ध कराना बताया गया है। कंपनी के मुताबिक, इच्छुक लोग इस सेवा के संबंध में 9996113434 और 7419600053 पर संपर्क कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी सुरक्षा सेवा की तरह यह सुविधा भी निगरानी में आने वाली गतिविधियों और उपलब्ध कैमरा कवरेज पर निर्भर करेगी।
    1
    सीसीटीवी कैमरों की रात में निगरानी की सुविधा, संदिग्ध गतिविधि पर अलर्ट का दावा

यमुनानगर। सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद उनकी नियमित निगरानी को लेकर वीर कवच की ओर से नाइट मॉनिटरिंग सेवा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। कंपनी के अनुसार, इस सेवा के तहत रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक जुड़े हुए सीसीटीवी कैमरों की लाइव निगरानी की जाएगी।

वीर कवच का कहना है कि निगरानी के दौरान यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो संबंधित ग्राहक को अलर्ट किया जाएगा। सेवा का उद्देश्य सीसीटीवी फुटेज पर रात के समय अतिरिक्त निगरानी उपलब्ध कराना बताया गया है।

कंपनी के मुताबिक, इच्छुक लोग इस सेवा के संबंध में 9996113434 और 7419600053 पर संपर्क कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी सुरक्षा सेवा की तरह यह सुविधा भी निगरानी में आने वाली गतिविधियों और उपलब्ध कैमरा कवरेज पर निर्भर करेगी।
    user_Jagadhri Breaking News
    Jagadhri Breaking News
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • लाखामंडल की पर्यटन योजनाएं रोकने का आरोप, भाजपा कार्यकर्ता ने गीतराम गौर को हटाने की मांग की स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बच्चना शर्मा ने लाखामंडल क्षेत्र की पर्यटन योजनाओं को कथित रूप से रोके जाने को लेकर पार्टी से जुड़े गीतराम गौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गीतराम गौर को तत्काल पार्टी से हटाने की मांग की है। बच्चना शर्मा ने कहा कि लाखामंडल क्षेत्र में पर्यटन की पर्याप्त संभावनाएं हैं और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। उनके अनुसार, पिछले वर्ष भी क्षेत्र की एक पर्यटन योजना में सड़क के सुधार का कार्य प्रस्तावित था, लेकिन उसे कथित तौर पर रुकवा दिया गया। इस वर्ष भी एक पर्यटन योजना को निरस्त कराने के लिए पत्र लगाए जाने का उन्होंने आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की ओर से भी लाखामंडल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मंत्री शुभोद उनियाल की ओर से भी योजना के समर्थन में पत्र दिए जाने का दावा उन्होंने किया। इसके बावजूद योजना को निरस्त किया जाना अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल खड़े करता है।बच्चना शर्मा ने गीतराम गौर पर अपने पद का दुरुपयोग करने और सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र की कई योजनाओं को कथित तौर पर रोका या निरस्त कराया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में उनके और उनके परिवार से जुड़े मामलों में जांच कराकर उन्हें परेशान किया गया। शर्मा के अनुसार, उनके खिलाफ की गई जांच में उन्हें दोषमुक्त पाया गया था। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ की गई शिकायतें निराधार थीं। बच्चना शर्मा ने आरोप लगाया कि गीतराम गौर राजनीतिक स्तर पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। हालांकि, इन आरोपों के संबंध में गीतराम गौर का पक्ष सामने नहीं आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि लाखामंडल धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां विकास कार्यों को राजनीतिक विवादों के कारण बाधित नहीं किया जाना चाहिए। Byte - बच्चना शर्मा
    1
    लाखामंडल की पर्यटन योजनाएं रोकने का आरोप, भाजपा कार्यकर्ता ने गीतराम गौर को हटाने की मांग की
स्थान - देहरादून 
रिपोर्ट - दीपक पंवार 
देहरादून। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बच्चना शर्मा ने लाखामंडल क्षेत्र की पर्यटन योजनाओं को कथित रूप से रोके जाने को लेकर पार्टी से जुड़े गीतराम गौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गीतराम गौर को तत्काल पार्टी से हटाने की मांग की है।
बच्चना शर्मा ने कहा कि लाखामंडल क्षेत्र में पर्यटन की पर्याप्त संभावनाएं हैं और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। उनके अनुसार, पिछले वर्ष भी क्षेत्र की एक पर्यटन योजना में सड़क के सुधार का कार्य प्रस्तावित था, लेकिन उसे कथित तौर पर रुकवा दिया गया। इस वर्ष भी एक पर्यटन योजना को निरस्त कराने के लिए पत्र लगाए जाने का उन्होंने आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की ओर से भी लाखामंडल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मंत्री शुभोद उनियाल की ओर से भी योजना के समर्थन में पत्र दिए जाने का दावा उन्होंने किया। इसके बावजूद योजना को निरस्त किया जाना अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल खड़े करता है।बच्चना शर्मा ने गीतराम गौर पर अपने पद का दुरुपयोग करने और सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र की कई योजनाओं को कथित तौर पर रोका या निरस्त कराया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में उनके और उनके परिवार से जुड़े मामलों में जांच कराकर उन्हें परेशान किया गया। शर्मा के अनुसार, उनके खिलाफ की गई जांच में उन्हें दोषमुक्त पाया गया था। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ की गई शिकायतें निराधार थीं।
बच्चना शर्मा ने आरोप लगाया कि गीतराम गौर राजनीतिक स्तर पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। हालांकि, इन आरोपों के संबंध में गीतराम गौर का पक्ष सामने नहीं आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि लाखामंडल धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां विकास कार्यों को राजनीतिक विवादों के कारण बाधित नहीं किया जाना चाहिए।
Byte - बच्चना शर्मा
    user_दीपक पंवार
    दीपक पंवार
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • मसूरी रेलवे की जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर उत्तर रेलवे द्वारा 31 घरों पर बेदखली के आदेश चस्पा किए जाने से भूमिधरों और स्थानीय निवासियों का विवाद गहरा गया है। उत्तर रेलवे के संपदा अधिकारी की अदालत से आदेश जारी होने के बाद रेलवे और पुलिस बल की टीम ने मौके पर पहुंचकर 31 मकानों पर बेदखली के नोटिस चस्पा किए। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह जमीन रेलवे की नहीं बल्कि नगर पालिका मसूरी (या राज्य सरकार) के अधीन है। लोग यहां 50-60 वर्षों से रह रहे हैं तथा उनके पास पुराने वैध कागजात व रजिस्ट्री मौजूद हैं। स्थिति स्पष्ट करने के लिए राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन के साथ संयुक्त पैमाइश (Demarcation) की बात कही जा रही है, जबकि स्थानीय लोग उचित सबूत के बिना कार्रवाई का कड़ा विरोध कर रहे हैं।
    1
    मसूरी
 रेलवे की जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर उत्तर रेलवे द्वारा 31 घरों पर बेदखली के आदेश चस्पा किए जाने से भूमिधरों और स्थानीय निवासियों का विवाद गहरा गया है। 






उत्तर रेलवे के संपदा अधिकारी की अदालत से आदेश जारी होने के बाद रेलवे और पुलिस बल की टीम ने मौके पर पहुंचकर 31 मकानों पर बेदखली के नोटिस चस्पा किए।
स्थानीय लोगों का दावा है कि यह जमीन रेलवे की नहीं बल्कि नगर पालिका मसूरी (या राज्य सरकार) के अधीन है। लोग यहां 50-60 वर्षों से रह रहे हैं तथा उनके पास पुराने वैध कागजात व रजिस्ट्री मौजूद हैं।
स्थिति स्पष्ट करने के लिए राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन के साथ संयुक्त पैमाइश (Demarcation) की बात कही जा रही है, जबकि स्थानीय लोग उचित सबूत के बिना कार्रवाई का कड़ा विरोध कर रहे हैं।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • सोलन ,आयुर्वेद दिवस पर सोलन में भाजपा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर देख झलकियां #bjp #modi #birthday #ayurveda #camp सोलन ,आयुर्वेद दिवस पर सोलन में भाजपा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर देख झलकियां #bjp #modi #birthday #ayurveda #camp
    1
    सोलन ,आयुर्वेद दिवस पर सोलन में भाजपा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर देख झलकियां #bjp #modi #birthday #ayurveda #camp
सोलन ,आयुर्वेद दिवस पर सोलन में भाजपा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर देख झलकियां #bjp #modi #birthday #ayurveda #camp
    user_TOP NEWS
    TOP NEWS
    Voice of people सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • किच्छा में चुनावी स्थल पर सियासी टकराव, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और विधायक तिलक राज बेहड़ के बीच मारपीट की स्थिति किच्छा में चुनावी स्थल पर भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति सामने आने से राजनीतिक माहौल गरमा गया। घटना ने जनप्रतिनिधियों के आचरण और राजनीतिक मर्यादा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। लोकतांत्रिक राजनीति में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन उनका समाधान मुद्दों, नीतियों और संवाद के जरिए होना चाहिए। स्थानीय जनता जनप्रतिनिधियों से विकास और जनसमस्याओं के समाधान की अपेक्षा करती है।
    1
    किच्छा में चुनावी स्थल पर सियासी टकराव, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और विधायक तिलक राज बेहड़ के बीच मारपीट की स्थिति
किच्छा में चुनावी स्थल पर भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति सामने आने से राजनीतिक माहौल गरमा गया। घटना ने जनप्रतिनिधियों के आचरण और राजनीतिक मर्यादा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। लोकतांत्रिक राजनीति में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन उनका समाधान मुद्दों, नीतियों और संवाद के जरिए होना चाहिए। स्थानीय जनता जनप्रतिनिधियों से विकास और जनसमस्याओं के समाधान की अपेक्षा करती है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • Vote chori is a crime against the Indian people and a direct attack on our constitution. The BJP, RSS and EC who organised it have committed an act of treason.
    1
    Vote chori is a crime against the Indian people and a direct attack on our constitution. 

The BJP, RSS and EC who organised it have committed an act of treason.
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • शराब के ठेके में शराब की बोतल की कीमत अधिक वसूलने पर सोलन में शराब का ठेका सील
    1
    शराब के ठेके में शराब की बोतल की कीमत अधिक वसूलने पर सोलन में शराब का ठेका सील
    user_DNN HIMACHAL NEWS
    DNN HIMACHAL NEWS
    सोलन, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.