सीसीटीवी कैमरों की रात में निगरानी की सुविधा, संदिग्ध गतिविधि पर अलर्ट का दावा यमुनानगर। सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद उनकी नियमित निगरानी को लेकर वीर कवच की ओर से नाइट मॉनिटरिंग सेवा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। कंपनी के अनुसार, इस सेवा के तहत रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक जुड़े हुए सीसीटीवी कैमरों की लाइव निगरानी की जाएगी। वीर कवच का कहना है कि निगरानी के दौरान यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो संबंधित ग्राहक को अलर्ट किया जाएगा। सेवा का उद्देश्य सीसीटीवी फुटेज पर रात के समय अतिरिक्त निगरानी उपलब्ध कराना बताया गया है। कंपनी के मुताबिक, इच्छुक लोग इस सेवा के संबंध में 9996113434 और 7419600053 पर संपर्क कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी सुरक्षा सेवा की तरह यह सुविधा भी निगरानी में आने वाली गतिविधियों और उपलब्ध कैमरा कवरेज पर निर्भर करेगी।
सीसीटीवी कैमरों की रात में निगरानी की सुविधा, संदिग्ध गतिविधि पर अलर्ट का दावा यमुनानगर। सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद उनकी नियमित निगरानी को लेकर वीर कवच की ओर से नाइट मॉनिटरिंग सेवा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। कंपनी के अनुसार, इस सेवा के तहत रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक जुड़े हुए सीसीटीवी कैमरों की लाइव निगरानी की जाएगी। वीर कवच का कहना है कि निगरानी के दौरान यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो संबंधित ग्राहक को अलर्ट किया जाएगा। सेवा का उद्देश्य सीसीटीवी फुटेज पर रात के समय अतिरिक्त निगरानी उपलब्ध कराना बताया गया है। कंपनी के मुताबिक, इच्छुक लोग इस सेवा के संबंध में 9996113434 और 7419600053 पर संपर्क कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी सुरक्षा सेवा की तरह यह सुविधा भी निगरानी में आने वाली गतिविधियों और उपलब्ध कैमरा कवरेज पर निर्भर करेगी।
- श्री गणपति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया गणपति महोत्सव का आयोजन । प्रसिद्ध समाजसेवी एवं निर्मल हॉस्पिटल, यमुनानगर के डायरेक्टर डॉ. निर्मल सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर जनसमूह को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर कॉलोनी, एफ-ब्लॉक चौक, यमुनानगर में किया गया। इस अवसर पर डॉ. निर्मल सिंह ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और समाज के हित में कार्य करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्री गणपति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर जरूरतमंद परिवारों की सहायता, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहयोग तथा जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना तथा सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाना है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग एवं सहभागिता से जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री शास्त्री उदयवीर जी, श्री अनिल कौशिक जी, श्री जोगिंदर पंवार जी, श्री नितीश छाबड़ा जी, श्री देवकांत शर्मा जी, श्री संजय गर्ग जी, श्री राजीव वर्मा जी, श्री हरीश जी, श्री संजीव जी, श्री शोमी जी, श्री गोयल जी, श्री सुरेंद्र गुलाटी जी, श्री धीरज जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। श्री गणपति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया गणपति महोत्सव का आयोजन । प्रसिद्ध समाजसेवी एवं निर्मल हॉस्पिटल, यमुनानगर के डायरेक्टर डॉ. निर्मल सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर जनसमूह को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर कॉलोनी, एफ-ब्लॉक चौक, यमुनानगर में किया गया। इस अवसर पर डॉ. निर्मल सिंह ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और समाज के हित में कार्य करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्री गणपति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर जरूरतमंद परिवारों की सहायता, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहयोग तथा जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना तथा सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाना है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग एवं सहभागिता से जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री शास्त्री उदयवीर जी, श्री अनिल कौशिक जी, श्री जोगिंदर पंवार जी, श्री नितीश छाबड़ा जी, श्री देवकांत शर्मा जी, श्री संजय गर्ग जी, श्री राजीव वर्मा जी, श्री हरीश जी, श्री संजीव जी, श्री शोमी जी, श्री गोयल जी, श्री सुरेंद्र गुलाटी जी, श्री धीरज जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।1
- सीसीटीवी कैमरों की रात में निगरानी की सुविधा, संदिग्ध गतिविधि पर अलर्ट का दावा यमुनानगर। सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद उनकी नियमित निगरानी को लेकर वीर कवच की ओर से नाइट मॉनिटरिंग सेवा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। कंपनी के अनुसार, इस सेवा के तहत रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक जुड़े हुए सीसीटीवी कैमरों की लाइव निगरानी की जाएगी। वीर कवच का कहना है कि निगरानी के दौरान यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो संबंधित ग्राहक को अलर्ट किया जाएगा। सेवा का उद्देश्य सीसीटीवी फुटेज पर रात के समय अतिरिक्त निगरानी उपलब्ध कराना बताया गया है। कंपनी के मुताबिक, इच्छुक लोग इस सेवा के संबंध में 9996113434 और 7419600053 पर संपर्क कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी सुरक्षा सेवा की तरह यह सुविधा भी निगरानी में आने वाली गतिविधियों और उपलब्ध कैमरा कवरेज पर निर्भर करेगी।1
- राव तुलाराम की वीरता को नमन, यादव समाज ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प एकर राव तुलाराम की वीरता को नमन, यादव समाज ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प मंडोली में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित कर महान योद्धा को किया याद वीओ 1 यमुनानगर। 1857 की क्रांति के महान योद्धा राव तुलाराम की वीरता, साहस और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए यादव समाज की ओर से गांव मंडोली में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यादव समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर राव तुलाराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राव तुलाराम 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख योद्धाओं में शामिल थे। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। यादव समाज का प्रयास है कि ऐसे महान योद्धाओं के इतिहास और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए, ताकि युवा उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें। यादव समाज के राज्य प्रधान ने कहा कि राव तुलाराम की वीरता को केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उनकी संघर्ष गाथा को बच्चों और युवाओं तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राव तुलाराम ने विपरीत परिस्थितियों में भी अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष जारी रखा और देश को स्वतंत्र कराने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के क्रांतिकारियों से संपर्क बनाए रखा। उनके साहस और बलिदान को यादव समाज हमेशा सम्मान के साथ याद करता रहेगा। वीओ 2 समाज की एकजुटता पर दिया जोर सभा में यादव समाज की सामाजिक और शैक्षणिक प्रगति पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा, रोजगार और युवाओं के विकास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज यादव समाज के युवा शिक्षा और अपनी प्रतिभा के दम पर विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं और समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना भी समाज की प्राथमिकता है। ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सहयोग दिया जा रहा है, ताकि आर्थिक स्थिति उनकी प्रतिभा के रास्ते में बाधा न बने। वक्ताओं ने कहा कि यादव समाज का उद्देश्य केवल सामाजिक एकजुटता तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता और युवा सशक्तीकरण के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाना है। इसके लिए हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। सभा में उपस्थित लोगों ने राव तुलाराम के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन से साहस, संघर्ष और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ते हुए शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जाएगा। बाइट राज्य प्रधान यादव समाज हरियाणा3
- आदर्श पाल गुर्जर के आरोप लगाने के बाद, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा प्रूफ लेकर आए। सामने बोले आदर्श पाल, कोर्ट से बरी नहीं, आपसी समझौता हुआ है। यह देखो कागज.......... आदर्श पाल गुर्जर के आरोप लगाने के बाद, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा प्रूफ लेकर आए। सामने बोले आदर्श पाल, कोर्ट से बरी नहीं, आपसी समझौता हुआ है। यह देखो कागज1
- सहारनपुर के थाना चिलकाना पुलिस ने दुमझेड़ा मार्ग पर बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जा रहा डंपर पकड़ा, वाहन सीज कर थाने में खड़ा कराया सहारनपुर में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बुधवार दोपहर तीन बजे कार्रवाई की। चिलकाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले जा रहे एक डंपर को पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस ने डंपर को खनन सामग्री समेत थाना परिसर में खड़ा कराया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अवैध खनन और उसके परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में चिलकाना पुलिस टीम दुमझेड़ा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने डंपर को रोका। जांच में डंपर में खनन सामग्री पाई गई। चालक खनन सामग्री के परिवहन से संबंधित रॉयल्टी प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने डंपर को खनन सामग्री समेत सीज कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी अक्षय शर्मा, उपनिरीक्षक रवि कुमार, हेड कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल संजीव कुमार शामिल रहे।1
- *मेला गुघाल के कार्यक्रमों का छड़ी पूजन के साथ शुभारंभ,अग्रसेन जयंती कार्यक्रम सात से, सहकारी समिति का सट्टा मेला आरंभ* सहकारी समिति का "गन्ना सर्वे सट्टा मेला आरंभ, 65किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण* *जनावेश न्यूज़* सहारनपुर(राकेश ठाकुर ) । सहकारी गन्ना विकास समिति के तत्वाधान में आरंभ हुए "गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन एवं किसान मेला" आरंभ हो गया, साथ ही इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 65 किसानों का निशुल्क उपचार पर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। सहारनपुर की सहकारी गन्ना विकास समिति प्रांगण में आयोजित "गन्ना सर्वेक्षण एवं सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेले" का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप गन्ना आयुक्त ओमप्रकाश सिंह व समिति अध्यक्ष मनोज पुंडीर एवं सचिव अजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान अतिथियों ने सभी विभागीय एवं चीनी मिलों के स्टाफ को सर्व सट्टा प्रदर्शन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी साथ ही किसानों को फसल के बचाव और नई तकनीक से गन्ने की फसल का सैकड़ो गुना मुनाफा लेने के गुर भी बताए। मेले के दौरान किसानों को उनका सर्वे डाटा दिखा कर त्रुटि ठीक की जाएगी इसके अलावा यदि गन्ना कैलेंडर में कोई सुधार चाहते हैं तो वह भी संशोधन हो सकेगा। मेले के दौरान लगभग हृदय एवं सि्कन रोग विशेषज्ञ द्वारा 65 किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। मेले में मुख्य रूप से ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक शेरमऊ देवकीनंदन शर्मा, डॉक्टर सचिन कुमार , अरुण कुमार सिंह, गांगनौली से नासिर खान, गागलहेडी व बजाज चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक गन्ना ओमवीर सिंह, शेरमऊ के प्रधान प्रबंधक गन्ना परविंदर राठी, देवबंद से विपिन कुमार त्यागी, बिडवी से संतोष कुमार सिंह समेत समस्त चीनी मिलों का विभागीय फील्ड स्टाफ व अविनाश कुमार समेत समिति समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट1
- सहारनपुर व्यूरो रिपोर्ट सहारनपुर बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे भीम आर्मी कार्यकर्ता ने धरना शुरू किया1
- *70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता के समापन पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अपमान* *....आधे-अधूरे गीत का गायनकर गृह मंत्रालय के आदेश का भी खुला उलंघन* *जनावेश न्यूज़* सहारनपुर में आयोजित 70वी प्रदेश स्तरीय विद्यालयी कुराश, भार तोलन व जूडो प्रतियोगिता के समापन पर युवाओं को शिक्षित कर दिशा देने वाले शिक्षाविदों ने आधा-अधूरा वंदे मातरम गाकर न केवल वंदे मातरम राष्ट्रगीत का अपमान किया बल्कि गृह मंत्रालय के उस आदेश की अवहेलना भी की जिसमें देश-प्रदेश के विद्यालयों में होने वाले आयोजनो में "छह छंदों के वंदे मातरम को राष्ट्रीय गान से पहले गाना अनिवार्य किया गया था, जिसकी अवधि 3 मिनट 10 सेकंड निर्धारित की गई है। सहारनपुर के राजकीय स्टेडियम में 19 सितंबर से चल रही प्रतियोगिता हालांकि उद्घाटन के समय से ही अव्यस्थाओं के चलते चर्चाओं में है, समाज की जिस पीढ़ी में खेलों के प्रति रुचि व उत्साह पैदा करने के उद्देश्य से यह बड़ी-बड़ी प्रतियोगिता आयोजित होती हैं उन्हीं को इस प्रतियोगिता से दूर रखा गया जनपद में 100 से अधिक विद्यालय होने के बावजूद उद्घाटन से 23 सितंबर के समापन तक प्रतिभागी खिलाड़ियों के अलावा स्टेडियम में किसी भी अन्य विद्यालय का छात्र छात्राएं दर्शकों के रूप में उपस्थित नहीं रहे स्टेडियम पूरी तरह खाली ही रहा, यह स्थिति तब है जब आयोजक मंडलीय शिक्षा समिति में शामिल जिला विद्यालय निरीक्षक जय करण समेत शिक्षा से जुड़े समस्त मंडलीय अधिकारी शामिल है। इतना ही नहीं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश पुंडीर ने किया और आज समापन पर प्रदेश के औद्योगिक राज्य मंत्री जसवंत सैनी स्वयं पहुंचे, आज भी खिलाड़ियों के अलावा स्थानीय छात्र-छात्राएं दर्शक के रूप में उपस्थित न होने के कारण स्टेडियम खाली ही रहा समापन के दौरान स्टेडियम का मेन गेट भी अंदर से बंद किया हुआ था जिससे बाहर का कोई दर्शक ना सके पूछने पर गेटमैन ने कहा कि डीआईओएस साहब का आदेश है। हद तो तब हो गई संचालन कर रहे जब व्यायाम शिक्षक प्रवीण चौधरी ने जाते हुए अतिथियों को रोककर वंदे मातरम और फिर राष्ट्रगीत की बात कही लेकिन वंदे मातरम डेट से 2 मिनट में ही समाप्त कर दिया गया जो न केवल राष्ट्रगीत वंदे मातरम कहीं अपमान है बल्कि गृह मंत्रालय का के उसे आदेश का भी खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है जिसमें ऐसे अवसरों पर छह छंदो वाले राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन अनिवार्य किया गया है, हालांकि समापन के बाद राज्य मंत्री से कुछ समर्थकों ने इस पर आपत्ति भी उठाई लेकिन उनकी प्रतिक्रिया पर अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश के औद्योगिक राज्य मंत्री जसवंत सैनी, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, मंडलीय संयुक्त आयुक्त एसके सुमन, जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण व हर्षवर्धन समेत शिक्षा जगत से जुड़े राष्ट्र निर्माता शिक्षक उपस्थित थे जो राष्ट्र व समाज को दिशा देने का काम करते हैं, जो शिक्षक स्वयं ही भ्रमित हैं वह समाज की नई पीढ़ी को क्या संस्कार व शिक्षा दे पाते होंगे ?......यह सोचने का गंभीर विषय है ? सहारनपुर से इस विशेष रिपोर्ट के साथ राकेश ठाकुर4