" शाहपुरा. भैरू लाल लक्षकार मिडोलिया में सावन के पावन अवसर पर कृतिका शर्मा* का जन्मदिन एक अनोखी पहल के साथ मनाया गया। कृतिका शर्मा द्वारा दिए गए संदेश ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर केक काटने की बजाय प्रकृति को एक पौधा भेंट करें, ताकि यह दिन आने वाली पीढ़ियों के लिए यादगार बन जाए। श्रद्धा अनुसार एक या दो पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया। बच्चों को प्रेरित किया गया कि बड़े होकर जब वे उस पेड़ को देखेंगे तो गर्व से कहेंगे - _"यह पौधा मैंने अपने हाथों से लगाया था" इस पहल से सुरभि गौशाला भी हरियाली से सुंदर होगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल को सराहा और कहा कि *आज की छोटी-सी पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी विरासत बन सकती है। सुरभि गौशाला समिति की ओर से कृतिका शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। समिति ने कामना की कि भोले बाबा कृतिका को हमेशा खुश रखें, खूब उन्नति और तरक्की मिले।
" शाहपुरा. भैरू लाल लक्षकार मिडोलिया में सावन के पावन अवसर पर कृतिका शर्मा* का जन्मदिन एक अनोखी पहल के साथ मनाया गया। कृतिका शर्मा द्वारा दिए गए संदेश ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर केक काटने की बजाय प्रकृति को एक पौधा भेंट करें, ताकि यह दिन आने वाली पीढ़ियों के लिए यादगार बन जाए। श्रद्धा अनुसार एक या दो पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया। बच्चों को प्रेरित किया गया कि बड़े होकर जब वे उस पेड़ को देखेंगे तो गर्व से कहेंगे - _"यह पौधा मैंने अपने हाथों से लगाया था" इस पहल से सुरभि गौशाला भी हरियाली से सुंदर होगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल को सराहा और कहा कि *आज की छोटी-सी पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी विरासत बन सकती है। सुरभि गौशाला समिति की ओर से कृतिका शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। समिति ने कामना की कि भोले बाबा कृतिका को हमेशा खुश रखें, खूब उन्नति और तरक्की मिले।
- राजीव गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल राजीव गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज 20 अगस्त 2026 को गांधी भवन, कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने राजीव गांधी के देश की एकता एवं अखंडता, युवा शक्ति, तकनीकी विकास, पंचायतीराज एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक एवं प्रगतिशील भारत का सपना देखा और देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके विचार और आदर्श आज भी युवाओं एवं देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर ……. सहित उपस्थित रहे । इस अवसर पर सभी ने राजीव गांधी के आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व डेयरी अध्यक्ष भीलवाड़ा रतनलाल चौधरी ,महेश सोनी, ओम प्रकाश तेली एडवोकेट भेरुलाल बेरवा जिला अध्यक्ष कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ देहात भीलवाड़ा, आशीष राजस्थला ,एडवोकेट लादू लाल गुर्जर ,एडवोकेट नरेंद्र गुर्जर, एडवोकेट प्रदीप व्यास, जहुर अली डायर, सचिन शर्मा, इरशाद खान ,पूर्व पार्षद राधेश्याम भडाणा ,ललित आसवानी, मुकेश जोशी, मुकेश सुथार पालड़ी, शिवराज सुराणा, धनराज जाट आरजिया ,सीपी खटीक ,पप्पू सिंह रावणा, रामलाल गाडरी आटुण मुश्ताक अली मौजूद रहे4
- गुलाबपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पालिका चुनावों को लेकर बजाया बिगुल,पीसीसी उपाध्यक्ष हग़ामी लाल मेवाड़ा की मौजूदगी में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक आसींद मंजूर 94138895961
- Jaipur को जंतर-मंतर बनाने की कोशिश ? मानसून सत्र का पहला दिन, जमकर बवाल, राजस्थान विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेस नेता #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग का वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी एवं पुलिस थाना शंभूपुरा की संयुक्त टीम ने सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से फायरिंग का वीडियो पोस्ट कर आमजन में दहशत फैलाने वाले आरोपी मनोहर पिता भंवरलाल भील निवासी रघुनाथपुर थाना शंभूपुरा को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा तथा डीएसपी भदेसर विनोद कुमार लेखरा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी थाना शंभूपुरा धर्मराज मीना के नेतृत्व मे पुलिस एक टीम का गठन किया गया। जिला विशेष टीम के प्रभारी एएसआई सूरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि मनोहर भील नाम का व्यक्ति ने अपने सोशल साइट पर एक पिस्तौल जैसा हथियार की पोस्ट करते हुए का विडिओ डाल रखा हे और वीडियो में धमकी भरे लहजे में आम जन को डर पैदा करने का वीडियो डाल रखा हहै।प्राप्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए तकनीकी विश्लेषण एवं निगरानी के आधार पर सोशल मिडिया अकाउंट संचालक की पहचान सुनिश्चित की जाकर पिस्टल नमा लाइटर से फायर कर विडियो बनाकर हथियार का पोस्ट वायरल कर लोगो में भय व्याप्त करने वाले अभियुक्त मनोहर पिता भंवरलाल भील निवासी रघुनाथपुर थाना शंभूपुरा को गिरफ्तार किया जाकर सोशल साइट से एक पोस्ट हटाई जाकर भविष्य में ऐसी पोस्ट नहीं डालने व आमजन में डर पैदा नहीं करने हेतु पाबंद किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट व एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज हैं।1
- चित्तौड़गढ़ की 4 बड़ी खबरें: हमले के विरोध में एसपी को ज्ञापन, एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल की चेतावनी, चित्तौड़गढ़ की 4 बड़ी खबरें: हमले के विरोध में एसपी को ज्ञापन, एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल की चेतावनी, कांग्रेस में अनुशासनात्मक कार्रवाई1
- भीलवाड़ा: महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में घोर लापरवाही के आरोप, 20 मिनट तक बजता रहा 108 का सायरन! भीलवाड़ा: महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में घोर लापरवाही के आरोप, 20 मिनट तक बजता रहा 108 का सायरन! भीलवाड़ा | 20 अगस्त 2026 रामधाम चौराहे पर हुए सड़क हादसे के बाद घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस के जरिए महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय लाया गया। आरोप है कि एंबुलेंस करीब दोपहर 1 बजे अस्पताल पहुंची, लेकिन इसके बाद करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस का सायरन लगातार बजता रहा। बताया जा रहा है कि घायल और लावारिस मरीज एंबुलेंस के अंदर तड़पता रहा, लेकिन उसे तत्काल वार्ड तक पहुंचाने को लेकर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाने के लिए भी काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं, वार्ड लेडी का कहना बताया जा रहा है कि ओपीडी गेट पर दो स्ट्रेचर मौजूद हैं। इसके बावजूद घायल मरीज को समय पर एंबुलेंस से बाहर निकालकर उपचार के लिए ले जाने में देरी क्यों हुई, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। ❓ बड़ा सवाल क्या अस्पताल में आपातकालीन मरीजों के लिए व्यवस्था इतनी कमजोर है कि हादसे में घायल मरीज को एंबुलेंस से वार्ड तक पहुंचाने में भी 20 मिनट लग जाएं? मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग उठ रही है।1
- दिव्यांगजनों के हित में शहर विधायक अशोक कोठारी के प्रयासों से मिल रही राहत 23 अगस्त के कार्यकर्ता स्नेह मिलन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे दिव्यांगजन भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल , 20 अगस्त दिव्यांगजनों के हित में शहर विधायक अशोक कोठारी के प्रयासों से मिल रही राहत 23 अगस्त के कार्यकर्ता स्नेह मिलन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे दिव्यांगजन भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल , 20 अगस्त भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अशोक कुमार कोठारी द्वारा दिव्यांग भाई-बहनों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से दिव्यांगजनों में उत्साह का माहौल है। आगामी 23 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन भाग लेकर विधायक कोठारी के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। युवा, उत्साही समाजसेवी दिव्यांग बंधु सत्यनारायण गूगड ने सहज, सरल, सेवाभावी दिव्यांग भाइयों के प्रेरणा के पुंज पहले जनप्रतिनिधि विधायक कोठारी को बताते हुए सभी दिव्यांग भाइयों से आवाहन किया कार्यकर्ता स्नेह मिलन में हम सभी अधिकतम संख्या में उपस्थित होकर विधायक श्री कोठारी के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करेंगे! दिव्यांगजनों को मार्गदर्शन एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विधायक कार्यालय में प्रतिदिन दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक विशेष व्यवस्था की गई है। दिव्यांग संयोजक पवन लोढ़ा एवं सहसंयोजक अभिषेक जैन के माध्यम से दिव्यांग भाई-बहनों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। विधायक कोठारी के प्रयासों से दिव्यांग स्कूटर योजना के माध्यम से विधायक कोटे से 105 दिव्यांग साथियों को स्कूटर उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही पूर्व विधायक द्वारा स्वीकृत स्कूटी योजना में आ रही समस्याओं का भी विधायक कोठारी ने निराकरण करवाकर दिव्यांगजनों को योजना का लाभ दिलाया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय आने वाले दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए सुगम स्थान पर कमरा नंबर 92 में दिव्यांग हेल्पलाइन की स्थापना करवाने की पहल की गई है, ताकि दिव्यांगजनों को चिकित्सालय में आवश्यक जानकारी एवं सहायता आसानी से मिल सके। नगर निगम भीलवाड़ा में पहले जन आधार एवं पेंशन आवेदन संबंधी कार्य प्रथम तल स्थित कमरा नंबर 125 में होता था। दिव्यांगजनों एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे धरातल पर कमरा नंबर 23 में स्थापित करवाया गया, जिससे विशेष आवश्यकता वाले लोगों को ऊपरी मंजिल पर जाने की परेशानी से राहत मिली। चुनावों में दिव्यांगजनों को आरक्षण की मांग विधायक कोठारी द्वारा लोकसभा, विधानसभा, नगर पालिका, नगर निगम, पंचायत एवं अन्य आम चुनावों में दिव्यांगजनों को भी प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण का अवसर प्रदान करने के संबंध में केंद्र एवं राज्य सरकार को अवगत कराया गया है। इसके अलावा दिव्यांगजनों को रियायती दर पर आवास, भूखंड एवं कियोस्क आवंटन सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन, विवाह अनुदान, ऋण योजना, पालनहार योजना, रियायती रेल पास, निःशुल्क रोडवेज यात्रा पास, ट्राई साइकिल, कैलीपर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, व्हीलचेयर, खेलकूद सामग्री एवं छात्रवृत्ति सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है। विधायक अशोक कुमार कोठारी के इन प्रयासों को लेकर दिव्यांगजनों में व्यापक उत्साह है। दिव्यांगजनों का कहना है कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और उनके समाधान के लिए विधायक कार्यालय में उपलब्ध व्यवस्था से उन्हें काफी सहूलियत मिल रही है। इसी उत्साह के साथ 23 अगस्त को हरि शेवा धाम में सायं 4 बजे होने वाले कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम में दिव्यांग भाई-बहन बड़ी संख्या में भाग लेंगे।1
- अजमेर: प्रेम-प्रसंग में ममेरे भाई की बेरहमी से हत्या, सड़क हादसे की रची झूठी साजिश बेनकाब #brekingnews #CrimeNews #ajmernews1