Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुलाबपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पालिका चुनावों को लेकर बजाया बिगुल,पीसीसी उपाध्यक्ष हग़ामी लाल मेवाड़ा की मौजूदगी में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक आसींद मंजूर 9413889596
आसींद मंजूर
गुलाबपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पालिका चुनावों को लेकर बजाया बिगुल,पीसीसी उपाध्यक्ष हग़ामी लाल मेवाड़ा की मौजूदगी में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक आसींद मंजूर 9413889596
More news from राजस्थान and nearby areas
- भीलवाड़ा आसींद के तिलौली गांव में 8 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई: राजस्व विभाग ने जेसीबी से कच्चे और पक्के अतिक्रमण हटाए1
- दिव्यांगजनों के हित में शहर विधायक अशोक कोठारी के प्रयासों से मिल रही राहत 23 अगस्त के कार्यकर्ता स्नेह मिलन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे दिव्यांगजन भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल , 20 अगस्त दिव्यांगजनों के हित में शहर विधायक अशोक कोठारी के प्रयासों से मिल रही राहत 23 अगस्त के कार्यकर्ता स्नेह मिलन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे दिव्यांगजन भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल , 20 अगस्त भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अशोक कुमार कोठारी द्वारा दिव्यांग भाई-बहनों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से दिव्यांगजनों में उत्साह का माहौल है। आगामी 23 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन भाग लेकर विधायक कोठारी के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। युवा, उत्साही समाजसेवी दिव्यांग बंधु सत्यनारायण गूगड ने सहज, सरल, सेवाभावी दिव्यांग भाइयों के प्रेरणा के पुंज पहले जनप्रतिनिधि विधायक कोठारी को बताते हुए सभी दिव्यांग भाइयों से आवाहन किया कार्यकर्ता स्नेह मिलन में हम सभी अधिकतम संख्या में उपस्थित होकर विधायक श्री कोठारी के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करेंगे! दिव्यांगजनों को मार्गदर्शन एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विधायक कार्यालय में प्रतिदिन दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक विशेष व्यवस्था की गई है। दिव्यांग संयोजक पवन लोढ़ा एवं सहसंयोजक अभिषेक जैन के माध्यम से दिव्यांग भाई-बहनों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। विधायक कोठारी के प्रयासों से दिव्यांग स्कूटर योजना के माध्यम से विधायक कोटे से 105 दिव्यांग साथियों को स्कूटर उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही पूर्व विधायक द्वारा स्वीकृत स्कूटी योजना में आ रही समस्याओं का भी विधायक कोठारी ने निराकरण करवाकर दिव्यांगजनों को योजना का लाभ दिलाया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय आने वाले दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए सुगम स्थान पर कमरा नंबर 92 में दिव्यांग हेल्पलाइन की स्थापना करवाने की पहल की गई है, ताकि दिव्यांगजनों को चिकित्सालय में आवश्यक जानकारी एवं सहायता आसानी से मिल सके। नगर निगम भीलवाड़ा में पहले जन आधार एवं पेंशन आवेदन संबंधी कार्य प्रथम तल स्थित कमरा नंबर 125 में होता था। दिव्यांगजनों एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे धरातल पर कमरा नंबर 23 में स्थापित करवाया गया, जिससे विशेष आवश्यकता वाले लोगों को ऊपरी मंजिल पर जाने की परेशानी से राहत मिली। चुनावों में दिव्यांगजनों को आरक्षण की मांग विधायक कोठारी द्वारा लोकसभा, विधानसभा, नगर पालिका, नगर निगम, पंचायत एवं अन्य आम चुनावों में दिव्यांगजनों को भी प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण का अवसर प्रदान करने के संबंध में केंद्र एवं राज्य सरकार को अवगत कराया गया है। इसके अलावा दिव्यांगजनों को रियायती दर पर आवास, भूखंड एवं कियोस्क आवंटन सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन, विवाह अनुदान, ऋण योजना, पालनहार योजना, रियायती रेल पास, निःशुल्क रोडवेज यात्रा पास, ट्राई साइकिल, कैलीपर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, व्हीलचेयर, खेलकूद सामग्री एवं छात्रवृत्ति सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है। विधायक अशोक कुमार कोठारी के इन प्रयासों को लेकर दिव्यांगजनों में व्यापक उत्साह है। दिव्यांगजनों का कहना है कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और उनके समाधान के लिए विधायक कार्यालय में उपलब्ध व्यवस्था से उन्हें काफी सहूलियत मिल रही है। इसी उत्साह के साथ 23 अगस्त को हरि शेवा धाम में सायं 4 बजे होने वाले कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम में दिव्यांग भाई-बहन बड़ी संख्या में भाग लेंगे।1
- भीलवाड़ा नगर निगम में 9 सितंबर को मतदान, आचार संहिता लागू, 27 अगस्त से नामांकन, 14 सितंबर को आएगा परिणाम; शिलान्यास-उद्घाटन और नई घोषणाओं पर रोक राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव दो चरणों में होंगे। भीलवाड़ा नगर निगम और बीगोद नगर पालिका में 9 सितंबर को मतदान होगा, जबकि जिले की अन्य नगर पालिकाओं में 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के अनुसार, 27 अगस्त को चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 3 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। निकाय प्रमुख का चुनाव 21 सितंबर और उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितंबर को होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही बुधवार शाम 4 बजे से प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई। यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। 9 सितंबर को भीलवाड़ा नगर निगम और बीगोद नगर पालिका में मतदान होंगे ओर 11 सितंबर को आसींद, गंगापुर, हमीरगढ़, गुलाबपुरा, माण्डलगढ़, बिजौलिया, बनेड़ा, शाहपुरा और जहाजपुर नगरपालिका में मतदान होंगे। आचार संहिता लागू होने के बाद अब निकाय क्षेत्रों में नई सरकारी घोषणाएं, उद्घाटन और शिलान्यास नहीं किए जा सकेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री और नेता सरकारी वाहनों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। चुनाव प्रचार के लिए आने वाले मंत्री सरकारी गेस्ट हाउस में भी नहीं रुक सकेंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही भीलवाड़ा नगर निगम समेत जिले के सभी नगरीय निकायों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। अब सभी की निगाहें 27 अगस्त से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया और चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों पर टिकी हैं।1
- भीलवाड़ा: महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में घोर लापरवाही के आरोप, 20 मिनट तक बजता रहा 108 का सायरन! भीलवाड़ा: महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में घोर लापरवाही के आरोप, 20 मिनट तक बजता रहा 108 का सायरन! भीलवाड़ा | 20 अगस्त 2026 रामधाम चौराहे पर हुए सड़क हादसे के बाद घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस के जरिए महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय लाया गया। आरोप है कि एंबुलेंस करीब दोपहर 1 बजे अस्पताल पहुंची, लेकिन इसके बाद करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस का सायरन लगातार बजता रहा। बताया जा रहा है कि घायल और लावारिस मरीज एंबुलेंस के अंदर तड़पता रहा, लेकिन उसे तत्काल वार्ड तक पहुंचाने को लेकर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाने के लिए भी काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं, वार्ड लेडी का कहना बताया जा रहा है कि ओपीडी गेट पर दो स्ट्रेचर मौजूद हैं। इसके बावजूद घायल मरीज को समय पर एंबुलेंस से बाहर निकालकर उपचार के लिए ले जाने में देरी क्यों हुई, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। ❓ बड़ा सवाल क्या अस्पताल में आपातकालीन मरीजों के लिए व्यवस्था इतनी कमजोर है कि हादसे में घायल मरीज को एंबुलेंस से वार्ड तक पहुंचाने में भी 20 मिनट लग जाएं? मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग उठ रही है।1
- कृष्णा केशव स्कूल में बाल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम _न्यायिक अधिकारी सुनीता यादव ने विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा मंत्र_ कृष्णा केशव स्कूल में बाल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम _न्यायिक अधिकारी सुनीता यादव ने विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा मंत्र_ पीसांगन.मांगलियावास रोड स्थित कृष्णा केशव कॉन्वेंट स्कूल में बाल अपराध, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम एवं सोशल मीडिया सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम न्यायालय पीसांगन की न्यायिक अधिकारी सुनीता यादव ने की। उन्होंने बच्चों को बताया कि किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत अभिभावक या शिक्षक को जानकारी दें। साथ ही सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान *पीसांगन थाना के एएसआई कानाराम* भी मौजूद रहे। विद्यालय की डायरेक्टर *कृष्णा कंवर चौहान* व *प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चौहान* ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन *लोकेंद्र सिंह चौहान* ने किया।1
- पुलिस-समाज समन्वय का संदेश: शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की सराहना थानाधिकारी दिनेश चौधरी का पारीक समाज ने किया सम्मान* फुलिया कलां (के एम कुरेशी)। फुलिया कलां थानाधिकारी दिनेश चौधरी का बुधवार को पारीक समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर, साफा बंधवाकर एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने थानाधिकारी चौधरी के क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था, शांति बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। स्वागत समारोह में समाजसेवी एवं जिला पारीक परिषद शाहपुरा के ब्लॉक अध्यक्ष महावीर पारीक, जिला पारीक परिषद भीलवाड़ा के वाले प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेंद्र सावर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम पारीक (छापरी), पारीक समाज के ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला पारीक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र पारीक (परबतसर) सहित पारीक समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और भाईचारे का वातावरण मजबूत होता है। उन्होंने थानाधिकारी दिनेश चौधरी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसहयोग के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने स्वागत के लिए समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और आमजन के सहयोग से ही कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी सहयोग एवं सकारात्मक सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया। फोटो कैप्शन: फुलिया कलां में पारीक समाज के पदाधिकारियों द्वारा थानाधिकारी दिनेश चौधरी का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए।1
- आसींद तहसीलदार जय सिंह की जयपुर निर्वाचन अधिकारी तक शिकायत पालिका चुनावों को प्रभावित करने का लगाया आरोप आसींद/ आसींद कस्बे में प्रशासन के खिलाफ लोगों का आक्रोश देखा गया है जिसकी मुख्य वजह वार्डो के परिसमन में लोगों को इधर से उधर वार्डो में लोगों को जोड़ना जिसको लेकर वार्ड संख्या 20 के निवासी अहमद नूर पठान जगदीश सिंह देवी सिंह सहित वार्ड के अन्य कई लोगों ने तहसीलदार जय सिंह को वार्डो में हुए परीसमन मैं मतदाताओं के नाम इधर-उधर करने की शिकायत की लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की वहीं इसी मामले को लेकर लोगों ने जयपुर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष गुहार लगाई और बताया कि जो मौजूदा तहसीलदार जय सिंह है वह पूर्व में नायब तहसीलदार के पद पर काबिज था दिसंबर 2025 में प्रमोशन होते ही हो गया लेकिन प्रमोशन होने के समय सरकार की रोक होने के कारण आसींद तहसीलदार के पद पर काबिज रहा जो की राज्य सरकार का बेन हटते ही जुलाई 2026 आसींद तहसीलदार के पद पर अपना ट्रांसफर करवा लिया और पद स्थापित हो गया, शिकायतकर्ता लोगों का कहना है कि नगर पालिका के चुनाव सर पर है और तहसीलदार जय सिंह के आसींद तहसीलदार के पद पर रहने से पालिका के चुनाव प्रभावित होने हमारी मांग है की इन्हें तुरंत प्रभाव से पद मुक्तकर अन्य तहसीलदार को आसींद तहसील कार्यालय में लगाया जाए व नायब तहसीलदार के पद की स्थापना की जाए ताकि निष्पक्ष पालिका का चुनाव हो सके, और सरकारी काम में आमजन को परेशानी नहीं उठानी पड़े बाइट/ अहमद नूर पठान शिकायत कर्ता आसींद मंजूर 94138895961
- आसींद के सवाई भोज मंदिर से शिवभक्तों ने निकाली कावड़ यात्रा: आसींद में महंत सुरेश दास के सानिध्य में हुआ शुभारंभ1
- राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग और डिजिटल युग में संभावनाओं पर कार्यशाला आयोजित “हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, हमारी पहचान और संस्कृति की वाहक है” — सुधीर कुमार बत्रा कोटा/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,19 राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग और डिजिटल युग में संभावनाओं पर कार्यशाला आयोजित “हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, हमारी पहचान और संस्कृति की वाहक है” — सुधीर कुमार बत्रा कोटा/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,19 अगस्त कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा के संयुक्त तत्वावधान में आज EPFO के सभागार में “राजभाषा हिंदी का महत्व एवं डिजिटल युग में उसकी संभावनाएं” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें दोनों कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यों में सरल, सहज और प्रभावी हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय आयुक्त द्वितीय सुधीर कुमार बत्रा ने कहा कि हिंदी भारत की विविधता, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन में व्यवहारिक हिंदी का प्रयोग सुशासन, पारदर्शिता और जनसंपर्क को अधिक प्रभावी बनाता है। उन्होने कहा की भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं होती, हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और हमारी सामुहिक चेतना की वाहक होती हैं। सहायक आयुक्त सुश्री अनुराधा सिंह ने कहा कि राजभाषा हिंदी शासन और नागरिकों के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पत्राचार, नोटिंग तथा दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने हिंदी की ऐतिहासिक यात्रा, संविधान में उसके राजभाषा स्वरूप और डिजिटल युग में बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंटरनेट, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में हिंदी ज्ञान और तकनीक की सशक्त भाषा बनकर उभर रही है। इस अवसर पर EPFO के हिंदी अनुवादक आशुतोष मित्तल ने राजभाषा 1976 के प्रस्ताव, नियम एवं संशोधन के बारे में प्रस्तुतिकरण कर जानकारी दी। साथ ही विजय तांतिया लेखा अधिकारी, शाखा पर्यवेक्षक लीला शंकर ने संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा भारत की सभी भाषाओं के सम्मान और संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया।4