भीलवाड़ा नगर निगम में 9 सितंबर को मतदान, आचार संहिता लागू, 27 अगस्त से नामांकन, 14 सितंबर को आएगा परिणाम; शिलान्यास-उद्घाटन और नई घोषणाओं पर रोक राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव दो चरणों में होंगे। भीलवाड़ा नगर निगम और बीगोद नगर पालिका में 9 सितंबर को मतदान होगा, जबकि जिले की अन्य नगर पालिकाओं में 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के अनुसार, 27 अगस्त को चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 3 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। निकाय प्रमुख का चुनाव 21 सितंबर और उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितंबर को होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही बुधवार शाम 4 बजे से प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई। यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। 9 सितंबर को भीलवाड़ा नगर निगम और बीगोद नगर पालिका में मतदान होंगे ओर 11 सितंबर को आसींद, गंगापुर, हमीरगढ़, गुलाबपुरा, माण्डलगढ़, बिजौलिया, बनेड़ा, शाहपुरा और जहाजपुर नगरपालिका में मतदान होंगे। आचार संहिता लागू होने के बाद अब निकाय क्षेत्रों में नई सरकारी घोषणाएं, उद्घाटन और शिलान्यास नहीं किए जा सकेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री और नेता सरकारी वाहनों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। चुनाव प्रचार के लिए आने वाले मंत्री सरकारी गेस्ट हाउस में भी नहीं रुक सकेंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही भीलवाड़ा नगर निगम समेत जिले के सभी नगरीय निकायों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। अब सभी की निगाहें 27 अगस्त से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया और चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों पर टिकी हैं।
भीलवाड़ा नगर निगम में 9 सितंबर को मतदान, आचार संहिता लागू, 27 अगस्त से नामांकन, 14 सितंबर को आएगा परिणाम; शिलान्यास-उद्घाटन और नई घोषणाओं पर रोक राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव दो चरणों में होंगे। भीलवाड़ा नगर निगम और बीगोद नगर पालिका में 9 सितंबर को मतदान होगा, जबकि जिले की अन्य नगर पालिकाओं में 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के अनुसार, 27 अगस्त को चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 3 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। निकाय प्रमुख का चुनाव 21 सितंबर और उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितंबर को होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही बुधवार शाम 4 बजे से प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई। यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। 9 सितंबर को भीलवाड़ा नगर निगम और बीगोद नगर पालिका में मतदान होंगे ओर 11 सितंबर को आसींद, गंगापुर, हमीरगढ़, गुलाबपुरा, माण्डलगढ़, बिजौलिया, बनेड़ा, शाहपुरा और जहाजपुर नगरपालिका में मतदान होंगे। आचार संहिता लागू होने के बाद अब निकाय क्षेत्रों में नई सरकारी घोषणाएं, उद्घाटन और शिलान्यास नहीं किए जा सकेंगे। चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री और नेता सरकारी वाहनों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। चुनाव प्रचार के लिए आने वाले मंत्री सरकारी गेस्ट हाउस में भी नहीं रुक सकेंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही भीलवाड़ा नगर निगम समेत जिले के सभी नगरीय निकायों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। अब सभी की निगाहें 27 अगस्त से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया और चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों पर टिकी हैं।
- राजीव गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल राजीव गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज 20 अगस्त 2026 को गांधी भवन, कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने राजीव गांधी के देश की एकता एवं अखंडता, युवा शक्ति, तकनीकी विकास, पंचायतीराज एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक एवं प्रगतिशील भारत का सपना देखा और देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके विचार और आदर्श आज भी युवाओं एवं देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर ……. सहित उपस्थित रहे । इस अवसर पर सभी ने राजीव गांधी के आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व डेयरी अध्यक्ष भीलवाड़ा रतनलाल चौधरी ,महेश सोनी, ओम प्रकाश तेली एडवोकेट भेरुलाल बेरवा जिला अध्यक्ष कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ देहात भीलवाड़ा, आशीष राजस्थला ,एडवोकेट लादू लाल गुर्जर ,एडवोकेट नरेंद्र गुर्जर, एडवोकेट प्रदीप व्यास, जहुर अली डायर, सचिन शर्मा, इरशाद खान ,पूर्व पार्षद राधेश्याम भडाणा ,ललित आसवानी, मुकेश जोशी, मुकेश सुथार पालड़ी, शिवराज सुराणा, धनराज जाट आरजिया ,सीपी खटीक ,पप्पू सिंह रावणा, रामलाल गाडरी आटुण मुश्ताक अली मौजूद रहे4
- यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर गरजे युवा,दिल्ली कूच का ऐलान यूजीसी के इक्विटी रेगुलेशन-2026 के विरोध में भीलवाड़ा में सवर्ण समाज संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया। समिति के बैनर तले पदाधिकारियों और युवाओं ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर नियमों के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए नियमों को सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर संशोधित करने की मांग की गई। समिति अध्यक्ष विश्वबंधू सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि नए नियम न्याय और समानता के नाम पर सामान्य एवं अन्य वर्गों के छात्रों और शिक्षकों में असुरक्षा का माहौल पैदा कर सकते हैं। उन्होंने नियमों की भाषा और प्रावधानों को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि इनके संभावित दुरुपयोग से निर्दोष छात्रों एवं प्राध्यापकों के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। समिति का कहना है कि झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का स्पष्ट प्रावधान नहीं होने से व्यवस्था के दुरुपयोग की आशंका बनी रहेगी। साथ ही, शिक्षण संस्थानों में कठोर प्रावधान लागू होने से छात्रों के बीच आपसी भाईचारा प्रभावित होने और जातीय तनाव बढ़ने की आशंका जताई गई। राठौड़ ने कहा कि इक्विटी कमेटियों और जांच प्रक्रिया में दोनों पक्षों को निष्पक्ष सुनवाई की ठोस गारंटी मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियम वापस नहीं लिए गए या सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए संशोधन नहीं किया गया तो सवर्ण समाज बड़े स्तर पर लोकतांत्रिक आंदोलन करेगा। समिति ने आने वाले दिनों में दिल्ली जाकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की भी घोषणा की।1
- भीलवाड़ा: महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में घोर लापरवाही के आरोप, 20 मिनट तक बजता रहा 108 का सायरन! भीलवाड़ा: महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में घोर लापरवाही के आरोप, 20 मिनट तक बजता रहा 108 का सायरन! भीलवाड़ा | 20 अगस्त 2026 रामधाम चौराहे पर हुए सड़क हादसे के बाद घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस के जरिए महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय लाया गया। आरोप है कि एंबुलेंस करीब दोपहर 1 बजे अस्पताल पहुंची, लेकिन इसके बाद करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस का सायरन लगातार बजता रहा। बताया जा रहा है कि घायल और लावारिस मरीज एंबुलेंस के अंदर तड़पता रहा, लेकिन उसे तत्काल वार्ड तक पहुंचाने को लेकर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाने के लिए भी काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं, वार्ड लेडी का कहना बताया जा रहा है कि ओपीडी गेट पर दो स्ट्रेचर मौजूद हैं। इसके बावजूद घायल मरीज को समय पर एंबुलेंस से बाहर निकालकर उपचार के लिए ले जाने में देरी क्यों हुई, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। ❓ बड़ा सवाल क्या अस्पताल में आपातकालीन मरीजों के लिए व्यवस्था इतनी कमजोर है कि हादसे में घायल मरीज को एंबुलेंस से वार्ड तक पहुंचाने में भी 20 मिनट लग जाएं? मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग उठ रही है।1
- Rajasthan Nikay Chunav Update : प्रदेश के 309 निकायों में दो चरण में होंगे चुनाव | Election 2026 #RajasthanNikayChunav #rajasthanelection #nikaychunav #zeerajasthannews1
- गुलाबपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पालिका चुनावों को लेकर बजाया बिगुल,पीसीसी उपाध्यक्ष हग़ामी लाल मेवाड़ा की मौजूदगी में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक आसींद मंजूर 94138895961
- राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा वृक्षारोपण कर मनाया सद्भावना दिवस चित्तौडगढ़ 20 अगस्त। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष युवराज श्रीमाली के नेतृत्व मे सूचना क्रान्ति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयन्ति पर राजीव गांधी पार्क स्थित प्रतिमा पर श्रद्वासुमन अर्पित किया एवं राजीव गांधी पार्क में वृक्षारोपण कर सद्भावना दिवस मनाया गया। श्रीमाली ने बताया कि राजीव गांधी पंचायती राज और सूचना क्रांति के जनक थे। उन्होने 18 वर्ष के युवाओ को अपने मतदान का अधिकार दिलाया और देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व मे कांग्रेस ने 401 लोकसभा सीटें जीतकर इतिहास रचा। इस दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला महासचिव भारत जोशी,खटीक समाज युवा जिलाध्यक्ष पिन्टू खटीक,कांग्रेस अजा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष हिमांशु सालवी,एडवोकेट सुमित शर्मा,शुभम वैष्णव,आयुष भड़कत्या,विजय त्रिवेदी,पीयूष सालवी, पंकज सुथार,आशीष शर्मा, विनेाद सुथार, राहुल खटीक, प्रतीक शाह, जाहिद नागौरी,निखिल पाण्डया आदि कार्यकर्ता मौजूद3
- सोशल मीडिया पर 12 बोर हथियार के साथ पोस्ट वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम एवं पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ की संयुक्त टीम ने सोशल मीडिया पर 12 बोर हथियार के साथ पोस्ट वायरल कर लोगों में भय व्याप्त करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया अकाउंट की तकनीकी निगरानी से आरोपी की पहचान जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी गजेन्द्र सिंह एवं डीएसपी बृजेश सिंह के सुपरविजन में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय एवं दहशत का माहौल पैदा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला विशेष टीम के प्रभारी एएसआई सूरज कुमार द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान ‘ओम मीणा’ नाम से संचालित सोशल मीडिया आईडी पर हथियार के साथ पोस्ट अपलोड करना पाया गया। सोशल मीडिया अकाउंट की निगरानी एवं तकनीकी विश्लेषण किया गया। टीम ने सोशल मीडिया अकाउंट संचालक की पहचान सुनिश्चित कर ओमप्रकाश मीणा पुत्र रतनलाल मीणा, उम्र 40 वर्ष, निवासी मीणा मोहल्ला, मीठा राम जी का खेड़ा, थाना सदर चित्तौड़गढ़, जिला चित्तौड़गढ़ को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। हथियारों का प्रदर्शन कर भय फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, भ्रामक सामग्री, गुंडागर्दी का प्रदर्शन अथवा अपराध का महिमामंडन कर आमजन में भय पैदा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने अथवा आमजन में भय का वातावरण उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- दिव्यांगजनों के हित में शहर विधायक अशोक कोठारी के प्रयासों से मिल रही राहत 23 अगस्त के कार्यकर्ता स्नेह मिलन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे दिव्यांगजन भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल , 20 अगस्त दिव्यांगजनों के हित में शहर विधायक अशोक कोठारी के प्रयासों से मिल रही राहत 23 अगस्त के कार्यकर्ता स्नेह मिलन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे दिव्यांगजन भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल , 20 अगस्त भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अशोक कुमार कोठारी द्वारा दिव्यांग भाई-बहनों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से दिव्यांगजनों में उत्साह का माहौल है। आगामी 23 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन भाग लेकर विधायक कोठारी के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। युवा, उत्साही समाजसेवी दिव्यांग बंधु सत्यनारायण गूगड ने सहज, सरल, सेवाभावी दिव्यांग भाइयों के प्रेरणा के पुंज पहले जनप्रतिनिधि विधायक कोठारी को बताते हुए सभी दिव्यांग भाइयों से आवाहन किया कार्यकर्ता स्नेह मिलन में हम सभी अधिकतम संख्या में उपस्थित होकर विधायक श्री कोठारी के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करेंगे! दिव्यांगजनों को मार्गदर्शन एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विधायक कार्यालय में प्रतिदिन दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक विशेष व्यवस्था की गई है। दिव्यांग संयोजक पवन लोढ़ा एवं सहसंयोजक अभिषेक जैन के माध्यम से दिव्यांग भाई-बहनों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। विधायक कोठारी के प्रयासों से दिव्यांग स्कूटर योजना के माध्यम से विधायक कोटे से 105 दिव्यांग साथियों को स्कूटर उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही पूर्व विधायक द्वारा स्वीकृत स्कूटी योजना में आ रही समस्याओं का भी विधायक कोठारी ने निराकरण करवाकर दिव्यांगजनों को योजना का लाभ दिलाया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय आने वाले दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए सुगम स्थान पर कमरा नंबर 92 में दिव्यांग हेल्पलाइन की स्थापना करवाने की पहल की गई है, ताकि दिव्यांगजनों को चिकित्सालय में आवश्यक जानकारी एवं सहायता आसानी से मिल सके। नगर निगम भीलवाड़ा में पहले जन आधार एवं पेंशन आवेदन संबंधी कार्य प्रथम तल स्थित कमरा नंबर 125 में होता था। दिव्यांगजनों एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे धरातल पर कमरा नंबर 23 में स्थापित करवाया गया, जिससे विशेष आवश्यकता वाले लोगों को ऊपरी मंजिल पर जाने की परेशानी से राहत मिली। चुनावों में दिव्यांगजनों को आरक्षण की मांग विधायक कोठारी द्वारा लोकसभा, विधानसभा, नगर पालिका, नगर निगम, पंचायत एवं अन्य आम चुनावों में दिव्यांगजनों को भी प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण का अवसर प्रदान करने के संबंध में केंद्र एवं राज्य सरकार को अवगत कराया गया है। इसके अलावा दिव्यांगजनों को रियायती दर पर आवास, भूखंड एवं कियोस्क आवंटन सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन, विवाह अनुदान, ऋण योजना, पालनहार योजना, रियायती रेल पास, निःशुल्क रोडवेज यात्रा पास, ट्राई साइकिल, कैलीपर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, व्हीलचेयर, खेलकूद सामग्री एवं छात्रवृत्ति सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है। विधायक अशोक कुमार कोठारी के इन प्रयासों को लेकर दिव्यांगजनों में व्यापक उत्साह है। दिव्यांगजनों का कहना है कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और उनके समाधान के लिए विधायक कार्यालय में उपलब्ध व्यवस्था से उन्हें काफी सहूलियत मिल रही है। इसी उत्साह के साथ 23 अगस्त को हरि शेवा धाम में सायं 4 बजे होने वाले कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम में दिव्यांग भाई-बहन बड़ी संख्या में भाग लेंगे।1