राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा वृक्षारोपण कर मनाया सद्भावना दिवस चित्तौडगढ़ 20 अगस्त। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष युवराज श्रीमाली के नेतृत्व मे सूचना क्रान्ति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयन्ति पर राजीव गांधी पार्क स्थित प्रतिमा पर श्रद्वासुमन अर्पित किया एवं राजीव गांधी पार्क में वृक्षारोपण कर सद्भावना दिवस मनाया गया। श्रीमाली ने बताया कि राजीव गांधी पंचायती राज और सूचना क्रांति के जनक थे। उन्होने 18 वर्ष के युवाओ को अपने मतदान का अधिकार दिलाया और देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व मे कांग्रेस ने 401 लोकसभा सीटें जीतकर इतिहास रचा। इस दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला महासचिव भारत जोशी,खटीक समाज युवा जिलाध्यक्ष पिन्टू खटीक,कांग्रेस अजा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष हिमांशु सालवी,एडवोकेट सुमित शर्मा,शुभम वैष्णव,आयुष भड़कत्या,विजय त्रिवेदी,पीयूष सालवी, पंकज सुथार,आशीष शर्मा, विनेाद सुथार, राहुल खटीक, प्रतीक शाह, जाहिद नागौरी,निखिल पाण्डया आदि कार्यकर्ता मौजूद
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा वृक्षारोपण कर मनाया सद्भावना दिवस चित्तौडगढ़ 20 अगस्त। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष युवराज श्रीमाली के नेतृत्व मे सूचना क्रान्ति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयन्ति पर राजीव गांधी पार्क स्थित प्रतिमा पर श्रद्वासुमन अर्पित किया एवं
राजीव गांधी पार्क में वृक्षारोपण कर सद्भावना दिवस मनाया गया। श्रीमाली ने बताया कि राजीव गांधी पंचायती राज और सूचना क्रांति के जनक थे। उन्होने 18 वर्ष के युवाओ को अपने मतदान का अधिकार दिलाया और देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व मे कांग्रेस ने
401 लोकसभा सीटें जीतकर इतिहास रचा। इस दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला महासचिव भारत जोशी,खटीक समाज युवा जिलाध्यक्ष पिन्टू खटीक,कांग्रेस अजा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष हिमांशु सालवी,एडवोकेट सुमित शर्मा,शुभम वैष्णव,आयुष भड़कत्या,विजय त्रिवेदी,पीयूष सालवी, पंकज सुथार,आशीष शर्मा, विनेाद सुथार, राहुल खटीक, प्रतीक शाह, जाहिद नागौरी,निखिल पाण्डया आदि कार्यकर्ता मौजूद
- राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा वृक्षारोपण कर मनाया सद्भावना दिवस चित्तौडगढ़ 20 अगस्त। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष युवराज श्रीमाली के नेतृत्व मे सूचना क्रान्ति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयन्ति पर राजीव गांधी पार्क स्थित प्रतिमा पर श्रद्वासुमन अर्पित किया एवं राजीव गांधी पार्क में वृक्षारोपण कर सद्भावना दिवस मनाया गया। श्रीमाली ने बताया कि राजीव गांधी पंचायती राज और सूचना क्रांति के जनक थे। उन्होने 18 वर्ष के युवाओ को अपने मतदान का अधिकार दिलाया और देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व मे कांग्रेस ने 401 लोकसभा सीटें जीतकर इतिहास रचा। इस दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला महासचिव भारत जोशी,खटीक समाज युवा जिलाध्यक्ष पिन्टू खटीक,कांग्रेस अजा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष हिमांशु सालवी,एडवोकेट सुमित शर्मा,शुभम वैष्णव,आयुष भड़कत्या,विजय त्रिवेदी,पीयूष सालवी, पंकज सुथार,आशीष शर्मा, विनेाद सुथार, राहुल खटीक, प्रतीक शाह, जाहिद नागौरी,निखिल पाण्डया आदि कार्यकर्ता मौजूद3
- सोशल मीडिया पर 12 बोर हथियार के साथ पोस्ट वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम एवं पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ की संयुक्त टीम ने सोशल मीडिया पर 12 बोर हथियार के साथ पोस्ट वायरल कर लोगों में भय व्याप्त करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया अकाउंट की तकनीकी निगरानी से आरोपी की पहचान जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी गजेन्द्र सिंह एवं डीएसपी बृजेश सिंह के सुपरविजन में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय एवं दहशत का माहौल पैदा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला विशेष टीम के प्रभारी एएसआई सूरज कुमार द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान ‘ओम मीणा’ नाम से संचालित सोशल मीडिया आईडी पर हथियार के साथ पोस्ट अपलोड करना पाया गया। सोशल मीडिया अकाउंट की निगरानी एवं तकनीकी विश्लेषण किया गया। टीम ने सोशल मीडिया अकाउंट संचालक की पहचान सुनिश्चित कर ओमप्रकाश मीणा पुत्र रतनलाल मीणा, उम्र 40 वर्ष, निवासी मीणा मोहल्ला, मीठा राम जी का खेड़ा, थाना सदर चित्तौड़गढ़, जिला चित्तौड़गढ़ को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। हथियारों का प्रदर्शन कर भय फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, भ्रामक सामग्री, गुंडागर्दी का प्रदर्शन अथवा अपराध का महिमामंडन कर आमजन में भय पैदा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर कानून व्यवस्था प्रभावित करने अथवा आमजन में भय का वातावरण उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- स्थान: गांव आलूका, तहसील हतीन, जिला पलवल (हरियाणा)। मामला: वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है हरियाणा के पलवल जिले की हतीन तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव आलूका से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वाल्मीकि समाज की बच्चियों को मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से रोके जाने और कथित तौर पर जातिसूचक शब्द कहे जाने का मामला उठाया गया हैना के मुख्य बिंदु कि कुछ लोगों द्वारा वाल्मीकि समाज की बच्चियों/महिलाओं को मंदिर में प्रवेश कर शिवलिंग पर जल चढ़ाने से रोका गया। इस दौरान कथित तौर पर अपमानजनक और जातिसूचक भाषा के इस्तेमाल का भी आरोप है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा और रोष का विषय बना हुआ है। क्या आप इस घटना से जुड़ा कोई स्थानीय अपडेट, पुलिस कार्रवाई या किसी खास मदद के बारे में जानना चाहते हैं? वाल्मीकि बच्चियों को शिवलिंग पर जल चढ़ाने से रोकने का आरोप, वीडियो वायरल पलवल में पूजा के अधिकार पर सवाल हरियाणा के पलवल जिले के हतीन तहसील के गांव आलूका से सामने एक वीडियो ने सामाजिक भेदभाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं वीडियो में गांव आलूका, तहसील हथीन, जिला पलवल से मामला सामने आया है। वीडियो में वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि एक महिला वाल्मीकि समाज की महिलाओं को शिवलिंग पर जल चढ़ाने/नहलाने से रोक रही है और वाल्मीकि समाज के बारे में आपत्तिजनक1
- ऑपरेशन सिंदूर का असली ‘हीरो’ राफेल नहीं, सुखोई-30MKI की भी रही अहम भूमिका Operation Sindoor Sukhoi-30MKI: मई 2025 में भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस अभियान के दौरान पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। ऑपरेशन के बाद राफेल लड़ाकू विमानों की भूमिका सबसे ज्यादा चर्चा में रही, लेकिन इस पूरे अभियान में भारतीय वायुसेना के दूसरे लड़ाकू विमानों ने भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। इनमें सुखोई-30MKI का नाम प्रमुखता से सामने आया।राफेल को उसकी आधुनिक तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर क्षमता और लंबी दूरी की मिसाइलों के कारण खास तवज्जो मिली। हालांकि, सुखोई-30MKI भारतीय वायुसेना का लंबे समय से प्रमुख मल्टी-रोल फाइटर रहा है। इसकी बड़ी हथियार क्षमता, लंबी उड़ान क्षमता और अलग-अलग तरह के मिशन को अंजाम देने की क्षमता इसे बेहद उपयोगी प्लेटफॉर्म बनाती है। सुखोई-30MKI की खास भूमिका सुखोई-30MKI को भारत ने अपनी जरूरतों के मुताबिक बड़े स्तर पर अपग्रेड किया है। यह विमान एयर-टू-एयर मिशन के साथ-साथ जमीन पर मौजूद लक्ष्यों के खिलाफ स्टैंड-ऑफ स्ट्राइक करने में भी सक्षम है। ये भी पढें ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी सामने आई जानकारी और भारतीय वायुसेना द्वारा जारी फुटेज में सुखोई-30MKI से रैंपेज मिसाइल के इस्तेमाल का उल्लेख हुआ। रैंपेज एक स्टैंड-ऑफ हथियार है, जिसे विमान को लक्ष्य के बेहद करीब गए बिना हमला करने की क्षमता देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे लड़ाकू विमान को दुश्मन की एयर डिफेंस के सीधे खतरे से कुछ दूरी बनाए रखने में मदद मिलती है। सिर्फ हमला नहीं, एयर डिफेंस भी अहम सुखोई-30MKI की खासियत केवल भारी हथियार ले जाने तक सीमित नहीं है। यह विमान हवा में दुश्मन के लड़ाकू विमानों से मुकाबला करने के लिए भी तैयार रहता है। इसमें अस्त्र जैसी स्वदेशी बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइलों को शामिल किया गया है। अस्त्र का उद्देश्य लंबी दूरी से हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाना है। इसके अलावा आर-73 जैसी क्लोज-रेंज मिसाइलें नजदीकी हवाई मुकाबले में उपयोगी मानी जाती हैं। इस तरह के हथियार संयोजन से सुखोई एक मल्टी-रोल प्लेटफॉर्म के रूप में काम कर सकता है। जरूरत के मुताबिक इसका इस्तेमाल स्ट्राइक, एयर डिफेंस और एस्कॉर्ट मिशन में किया जा सकता है1
- भरतपुर दिल्ली साइकिल तिरंगा यात्रा अलवर से आगे बड़ी शाम तक पहुंचेगी टप्पू कड़ा भविष्य न्यूज़ 24 नीमच बड़े जोश के साथ आगे बढ़ी1
- राजीव गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल राजीव गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज 20 अगस्त 2026 को गांधी भवन, कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने राजीव गांधी के देश की एकता एवं अखंडता, युवा शक्ति, तकनीकी विकास, पंचायतीराज एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक एवं प्रगतिशील भारत का सपना देखा और देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके विचार और आदर्श आज भी युवाओं एवं देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर ……. सहित उपस्थित रहे । इस अवसर पर सभी ने राजीव गांधी के आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व डेयरी अध्यक्ष भीलवाड़ा रतनलाल चौधरी ,महेश सोनी, ओम प्रकाश तेली एडवोकेट भेरुलाल बेरवा जिला अध्यक्ष कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ देहात भीलवाड़ा, आशीष राजस्थला ,एडवोकेट लादू लाल गुर्जर ,एडवोकेट नरेंद्र गुर्जर, एडवोकेट प्रदीप व्यास, जहुर अली डायर, सचिन शर्मा, इरशाद खान ,पूर्व पार्षद राधेश्याम भडाणा ,ललित आसवानी, मुकेश जोशी, मुकेश सुथार पालड़ी, शिवराज सुराणा, धनराज जाट आरजिया ,सीपी खटीक ,पप्पू सिंह रावणा, रामलाल गाडरी आटुण मुश्ताक अली मौजूद रहे4
- नीमच में कलेक्टर की समीक्षा बैठक में लंबित शिकायतों पर सख्ती नीमच। समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों की गंभीरता से जांच कर संतुष्टिपूर्वक निराकरण के निर्देश दिए। पीएम किसान सम्मान निधि की 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर संबंधित तहसीलदारों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा केंद्र और डाइट की शिकायतों में लापरवाही पर डीपीसी व डाइट प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्र में नए खेल मैदान के लिए 4 हेक्टेयर या अधिक भूमि चिन्हित कर आवंटन प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। लोक अदालत और माय भारत पंजीयन अभियान की भी समीक्षा की गई।1
- चित्तौड़गढ़ में एमबीडीडी कार-वा का भव्य स्वागत रक्तदान कर्तव्यम हेतु जनजागरण का संदेश चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रव्यापी अभियान मेघा ब्लड डोनेशन ड्राईव के अंतर्गत रक्तदान कर्तव्यम-2026 के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य को लेकर निकाली जा रही विशेष एमबीडीडी कार-वा का चित्तौड़गढ़, आगमन हुआ। रायपुर, छत्तीसगढ़ से लाडनूं, राजस्थान तक की इस विशेष यात्रा में एमबीडीडी एवं रक्तदान कर्तव्यम-2026 के संदेश से सुसज्जित चार-सीटर कार विभिन्न परिषदों से होकर गुजर रही है। यह कार-वा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि रक्तदान के प्रति जागरूकता, कॉरपोरेट सहभागिता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को जोड़ने वाला एक गतिशील जनजागरण अभियान है। परिषद् द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में अभातेयुप सदस्य तुषार सुराना ने बताया कि एमबीडीडी कार-वा के चित्तौड़गढ़, आगमन पर तेरापंथ युवक परिषद्, चित्तौड़गढ़ द्वारा टीम में आये ऋषभ छाजेड़, राहुल जैन, प्रतीक जैन, यश का शहीद स्मारक पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के अंतर्गत एमबीडीडी कार-वा के बैनर का विधिवत् उद्घाटन किया गया, उपस्थित अतिथियों एवं परिषद् सदस्यों द्वारा रक्तदान कर्तव्यम-2026 के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया, रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, स्थानीय कॉरपोरेट्स, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सामाजिक संस्थाओं एवं युवाओं को अभियान से जोड़ने हेतु विशेष जनसंपर्क किया गया। उपस्थित जनसमुदाय को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व एवं 17 से 23 सितम्बर 2026 तक आयोजित होने वाले रक्तदान कर्तव्यम-2026 अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में आदित्येन्द्र सेठिया अध्यक्ष श्री महावीर जैन मंडल, अरविंद ढीलीवाल महासचिव श्री महावीर जैन मंडल, गणपत डागलिया कोषाध्यक्ष श्री महावीर जैन मंडल, रजनीश खाब्या अध्यक्ष तेरापंथ सभा चित्तौड़गढ़, डॉ अरविंद सांखला पूर्व मुख्य संयोजक जैन प्रोफेशनल फोरम, सुनील ढीलीवाल संस्थापक आचार्य तुलसी बहुउद्देशीय फाउंडेशन, निर्मल जैन, सुरेंद्र डूंगरवाल आदि ने हरी झण्डी दिखा कर कार-वा को रवाना किया। जागरूकता का संदेश बना आकर्षण का केंद्र एमबीडीडी एवं रक्तदान कर्तव्यम-2026 के संदेश से सुसज्जित कार-वा ने शहर में विशेष आकर्षण उत्पन्न किया। यात्रा के दौरान कार ने न केवल अभियान की दृश्य पहचान को मजबूत किया, बल्कि स्वैच्छिक रक्तदान, कॉरपोरेट सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश को भी व्यापक स्तर पर प्रसारित किया। स्थानीय परिषद् द्वारा किए गए जनसंपर्क के माध्यम से विभिन्न कॉरपोरेट संस्थानों, व्यापारिक संगठनों, उद्योगों, सामाजिक संस्थाओं एवं युवाओं को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। एमबीडीडी की विरासत से रक्तदान कर्तव्यम की नई दिशा एबीटीवाईपी द्वारा वर्ष 2012 से संचालित एमबीडीडी ने स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियाँ स्थापित की हैं। अब रक्तदान कर्तव्यम-2026 के माध्यम से इस सेवा-यात्रा को कॉर्पोरेट इंडिया से जोड़ते हुए देश के कॉरपोरेट्स, व्यापारिक संगठनों एवं संस्थानों को रक्तदान के इस राष्ट्रव्यापी अभियान का सहभागी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुदित जैन, अध्यक्ष तेयुप ने कहा कि एमबीडीडी कार-वा हमारे लिए केवल एक वाहन नहीं, बल्कि सेवा, जागरूकता और राष्ट्रव्यापी सहभागिता का चलता-फिरता संदेश है। हमारी परिषद् रक्तदान कर्तव्यम-2026 को सफल बनाने हेतु अधिकाधिक संस्थाओं एवं रक्तदाताओं को जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। रक्तदान परिषद मंत्री पीयूष कोठारी ने बताया कर्तव्यमदृ 2026 को सफल बनाने तथा अधिकाधिक नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम सहसंयोजक भरत सिंघवी ने बताया कि रक्तदान कर्तव्यम दृ 2026 एक कार, एक संदेश, एक संकल्प-रक्तदान बने राष्ट्रसेवा का कर्तव्यम। कार्यक्रम संयोजक सौरभ ढीलीवाल ने बताया कि जागरूकता रैली में पूर्व परिषद अध्यक्ष लोकेश सिंघवी, पारस गोलेछा, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के केंद्रीय पदाधिकारी उदित जैन, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के स्थानीय मंत्री शानू सुराना , आदित्य ढीलीवाल, आशीष डांगी आदि मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के सदस्यो ने हिस्सा लिया। परिषद मंत्री पीयूष कोठारी ने आभार व्यक्त किया।3