चित्तौड़गढ़ में एमबीडीडी कार-वा का भव्य स्वागत रक्तदान कर्तव्यम हेतु जनजागरण का संदेश चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रव्यापी अभियान मेघा ब्लड डोनेशन ड्राईव के अंतर्गत रक्तदान कर्तव्यम-2026 के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य को लेकर निकाली जा रही विशेष एमबीडीडी कार-वा का चित्तौड़गढ़, आगमन हुआ। रायपुर, छत्तीसगढ़ से लाडनूं, राजस्थान तक की इस विशेष यात्रा में एमबीडीडी एवं रक्तदान कर्तव्यम-2026 के संदेश से सुसज्जित चार-सीटर कार विभिन्न परिषदों से होकर गुजर रही है। यह कार-वा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि रक्तदान के प्रति जागरूकता, कॉरपोरेट सहभागिता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को जोड़ने वाला एक गतिशील जनजागरण अभियान है। परिषद् द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में अभातेयुप सदस्य तुषार सुराना ने बताया कि एमबीडीडी कार-वा के चित्तौड़गढ़, आगमन पर तेरापंथ युवक परिषद्, चित्तौड़गढ़ द्वारा टीम में आये ऋषभ छाजेड़, राहुल जैन, प्रतीक जैन, यश का शहीद स्मारक पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के अंतर्गत एमबीडीडी कार-वा के बैनर का विधिवत् उद्घाटन किया गया, उपस्थित अतिथियों एवं परिषद् सदस्यों द्वारा रक्तदान कर्तव्यम-2026 के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया, रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, स्थानीय कॉरपोरेट्स, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सामाजिक संस्थाओं एवं युवाओं को अभियान से जोड़ने हेतु विशेष जनसंपर्क किया गया। उपस्थित जनसमुदाय को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व एवं 17 से 23 सितम्बर 2026 तक आयोजित होने वाले रक्तदान कर्तव्यम-2026 अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में आदित्येन्द्र सेठिया अध्यक्ष श्री महावीर जैन मंडल, अरविंद ढीलीवाल महासचिव श्री महावीर जैन मंडल, गणपत डागलिया कोषाध्यक्ष श्री महावीर जैन मंडल, रजनीश खाब्या अध्यक्ष तेरापंथ सभा चित्तौड़गढ़, डॉ अरविंद सांखला पूर्व मुख्य संयोजक जैन प्रोफेशनल फोरम, सुनील ढीलीवाल संस्थापक आचार्य तुलसी बहुउद्देशीय फाउंडेशन, निर्मल जैन, सुरेंद्र डूंगरवाल आदि ने हरी झण्डी दिखा कर कार-वा को रवाना किया। जागरूकता का संदेश बना आकर्षण का केंद्र एमबीडीडी एवं रक्तदान कर्तव्यम-2026 के संदेश से सुसज्जित कार-वा ने शहर में विशेष आकर्षण उत्पन्न किया। यात्रा के दौरान कार ने न केवल अभियान की दृश्य पहचान को मजबूत किया, बल्कि स्वैच्छिक रक्तदान, कॉरपोरेट सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश को भी व्यापक स्तर पर प्रसारित किया। स्थानीय परिषद् द्वारा किए गए जनसंपर्क के माध्यम से विभिन्न कॉरपोरेट संस्थानों, व्यापारिक संगठनों, उद्योगों, सामाजिक संस्थाओं एवं युवाओं को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। एमबीडीडी की विरासत से रक्तदान कर्तव्यम की नई दिशा एबीटीवाईपी द्वारा वर्ष 2012 से संचालित एमबीडीडी ने स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियाँ स्थापित की हैं। अब रक्तदान कर्तव्यम-2026 के माध्यम से इस सेवा-यात्रा को कॉर्पोरेट इंडिया से जोड़ते हुए देश के कॉरपोरेट्स, व्यापारिक संगठनों एवं संस्थानों को रक्तदान के इस राष्ट्रव्यापी अभियान का सहभागी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुदित जैन, अध्यक्ष तेयुप ने कहा कि एमबीडीडी कार-वा हमारे लिए केवल एक वाहन नहीं, बल्कि सेवा, जागरूकता और राष्ट्रव्यापी सहभागिता का चलता-फिरता संदेश है। हमारी परिषद् रक्तदान कर्तव्यम-2026 को सफल बनाने हेतु अधिकाधिक संस्थाओं एवं रक्तदाताओं को जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। रक्तदान परिषद मंत्री पीयूष कोठारी ने बताया कर्तव्यमदृ 2026 को सफल बनाने तथा अधिकाधिक नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम सहसंयोजक भरत सिंघवी ने बताया कि रक्तदान कर्तव्यम दृ 2026 एक कार, एक संदेश, एक संकल्प-रक्तदान बने राष्ट्रसेवा का कर्तव्यम। कार्यक्रम संयोजक सौरभ ढीलीवाल ने बताया कि जागरूकता रैली में पूर्व परिषद अध्यक्ष लोकेश सिंघवी, पारस गोलेछा, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के केंद्रीय पदाधिकारी उदित जैन, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के स्थानीय मंत्री शानू सुराना , आदित्य ढीलीवाल, आशीष डांगी आदि मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के सदस्यो ने हिस्सा लिया। परिषद मंत्री पीयूष कोठारी ने आभार व्यक्त किया।
चित्तौड़गढ़ में एमबीडीडी कार-वा का भव्य स्वागत रक्तदान कर्तव्यम हेतु जनजागरण का संदेश चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रव्यापी अभियान मेघा ब्लड डोनेशन ड्राईव के अंतर्गत रक्तदान कर्तव्यम-2026 के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य को लेकर निकाली जा रही विशेष एमबीडीडी कार-वा का चित्तौड़गढ़, आगमन हुआ। रायपुर, छत्तीसगढ़ से लाडनूं, राजस्थान तक की इस विशेष यात्रा में एमबीडीडी एवं रक्तदान कर्तव्यम-2026 के संदेश से सुसज्जित चार-सीटर कार विभिन्न परिषदों से होकर गुजर रही है। यह कार-वा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि रक्तदान के प्रति जागरूकता, कॉरपोरेट सहभागिता और राष्ट्रसेवा के संकल्प को जोड़ने वाला एक गतिशील जनजागरण अभियान है। परिषद् द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में अभातेयुप सदस्य तुषार सुराना ने बताया कि एमबीडीडी कार-वा के चित्तौड़गढ़, आगमन पर तेरापंथ युवक परिषद्, चित्तौड़गढ़ द्वारा टीम में आये ऋषभ छाजेड़, राहुल जैन, प्रतीक जैन, यश का शहीद स्मारक पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के अंतर्गत एमबीडीडी कार-वा के बैनर का विधिवत् उद्घाटन किया गया, उपस्थित अतिथियों एवं परिषद् सदस्यों द्वारा रक्तदान कर्तव्यम-2026 के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया, रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, स्थानीय कॉरपोरेट्स, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सामाजिक संस्थाओं एवं युवाओं को अभियान
से जोड़ने हेतु विशेष जनसंपर्क किया गया। उपस्थित जनसमुदाय को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व एवं 17 से 23 सितम्बर 2026 तक आयोजित होने वाले रक्तदान कर्तव्यम-2026 अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में आदित्येन्द्र सेठिया अध्यक्ष श्री महावीर जैन मंडल, अरविंद ढीलीवाल महासचिव श्री महावीर जैन मंडल, गणपत डागलिया कोषाध्यक्ष श्री महावीर जैन मंडल, रजनीश खाब्या अध्यक्ष तेरापंथ सभा चित्तौड़गढ़, डॉ अरविंद सांखला पूर्व मुख्य संयोजक जैन प्रोफेशनल फोरम, सुनील ढीलीवाल संस्थापक आचार्य तुलसी बहुउद्देशीय फाउंडेशन, निर्मल जैन, सुरेंद्र डूंगरवाल आदि ने हरी झण्डी दिखा कर कार-वा को रवाना किया। जागरूकता का संदेश बना आकर्षण का केंद्र एमबीडीडी एवं रक्तदान कर्तव्यम-2026 के संदेश से सुसज्जित कार-वा ने शहर में विशेष आकर्षण उत्पन्न किया। यात्रा के दौरान कार ने न केवल अभियान की दृश्य पहचान को मजबूत किया, बल्कि स्वैच्छिक रक्तदान, कॉरपोरेट सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश को भी व्यापक स्तर पर प्रसारित किया। स्थानीय परिषद् द्वारा किए गए जनसंपर्क के माध्यम से विभिन्न कॉरपोरेट संस्थानों, व्यापारिक संगठनों, उद्योगों, सामाजिक संस्थाओं एवं युवाओं को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। एमबीडीडी की विरासत से रक्तदान कर्तव्यम की नई दिशा एबीटीवाईपी द्वारा वर्ष 2012 से संचालित एमबीडीडी ने स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र
में अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियाँ स्थापित की हैं। अब रक्तदान कर्तव्यम-2026 के माध्यम से इस सेवा-यात्रा को कॉर्पोरेट इंडिया से जोड़ते हुए देश के कॉरपोरेट्स, व्यापारिक संगठनों एवं संस्थानों को रक्तदान के इस राष्ट्रव्यापी अभियान का सहभागी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुदित जैन, अध्यक्ष तेयुप ने कहा कि एमबीडीडी कार-वा हमारे लिए केवल एक वाहन नहीं, बल्कि सेवा, जागरूकता और राष्ट्रव्यापी सहभागिता का चलता-फिरता संदेश है। हमारी परिषद् रक्तदान कर्तव्यम-2026 को सफल बनाने हेतु अधिकाधिक संस्थाओं एवं रक्तदाताओं को जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। रक्तदान परिषद मंत्री पीयूष कोठारी ने बताया कर्तव्यमदृ 2026 को सफल बनाने तथा अधिकाधिक नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम सहसंयोजक भरत सिंघवी ने बताया कि रक्तदान कर्तव्यम दृ 2026 एक कार, एक संदेश, एक संकल्प-रक्तदान बने राष्ट्रसेवा का कर्तव्यम। कार्यक्रम संयोजक सौरभ ढीलीवाल ने बताया कि जागरूकता रैली में पूर्व परिषद अध्यक्ष लोकेश सिंघवी, पारस गोलेछा, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के केंद्रीय पदाधिकारी उदित जैन, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के स्थानीय मंत्री शानू सुराना , आदित्य ढीलीवाल, आशीष डांगी आदि मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के सदस्यो ने हिस्सा लिया। परिषद मंत्री पीयूष कोठारी ने आभार व्यक्त किया।
- सीबीएन ने की कार की लाइट में छिपाई 18 किलो से अधिक अफीम जब्त बाड़मेर ले जाई जा रही थी अफीम केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत राजस्थान यूनिट ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही करते हुए चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी तहसील के बोहेड़ा गांव के पास एक टाटा नेक्सोन कार में छिपा कर ले जाई जा रही 18 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। इस मामले में सीबीएन ने कार को सीज कर लिया है। पकड़ी गई अफीम का मूल्य अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 75 लाख से अधिक बताया जा रहा है। उपनारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल ने बताया कि केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत लगातार सूचनाएं संकलित की जा रही है। इसी दौरान सीबीएन को विशिष गुप्त सूचना मिली कि राजस्थान नम्बर की एक टाटा नेक्सोन कार में अफीम की बड़ी खेप बाड़मेर की ओर ले जा रही है। इसी सूचना के आधार पर चित्तौड़गढ़ केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो डिवीजन 2 की टीम ने संदिग्ध मार्गों पर निगरानी और नाकेबंदी शुरु की। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार आती नजर आई। जिसके चालक ने सीबीएन की टीम को देखकर दिशा बदली और भागने की कोशिश की। पीछा करने पर कार अंधेरे में ओझल हो गई। इसके बाद टीम को दो हिस्सों में बांटा गया और कार की तलाशी शुरु की। कुछ ही देर बार एक संदिग्ध टाटा नेक्सोन कार मिल गई। जिसके पास कोई आदमी नहीं था। मैकेनिक की मदद से निकाली अफीम काफी देर तक सादे कपड़ों में निगरानी की लेकिन कार के पास कोई नहीं आया। इसके बाद कार की जांच शुरु की, लेकिन कार में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। काफी देर तक तलाशी के बाद कार को सीबीएन कार्यालय लाया गया जहां कार मैकेनिक की मदद से बारीकी से जांच की गई जिस पर कार की पिछली लाइट में विशेष रूप से बनाया हुआ गुप्त स्थान मिला। जिसमें 29 छोटे पैकेटों में भरी 18 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद सीबीएन टाटा नेक्सोन कार को जब्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार चालक और मालिक की तलाश शुरु कर दी है।1
- सरकारी कर्मचारियों की चमकी किस्मत! मार्च तक लागू होगा नया वेतन आयोग, DA पर हुआ बड़ा ऐलान केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है। इस इंतजार वाले माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार का लक्ष्य चालू वित्तीय वर्ष के भीतर ही सातवें वेतन आयोग को लागू करना है। इसका सीधा मतलब यह है कि मार्च 2027 तक पश्चिम बंगाल में सातवां वेतन आयोग पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। चुनाव में बना था बड़ा मुद्दा, सत्ता में आते ही लिया फैसला आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान सातवां वेतन आयोग लागू करने का विषय एक बड़ा और अहम मुद्दा बना हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपनी चुनावी रैलियों और सभाओं के दौरान राज्य में सातवां वेतन आयोग लागू करने का वादा किया था। इसके बाद जब मई में बीजेपी सत्ता में आई, तो राज्य सरकार की कैबिनेट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सातवें राज्य वेतन आयोग के गठन को अपनी मंजूरी दे दी थी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि सातवें वेतन आयोग के लिए जरूरी नियम और शर्तें पहले ही तैयार कर ली गई हैं। इसे अंतिम रूप दिए जाने के तुरंत बाद आयोग का औपचारिक गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया, “हम मौजूदा वित्तीय वर्ष के भीतर ही सातवें वेतन आयोग को लागू करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार अचानक बड़े बदलाव करने के बजाय केंद्र सरकार के साथ महंगाई भत्ते (DA) के अंतर को धीरे-धीरे कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र के बराबर होगा DA, चरणबद्ध तरीके से मिलेगा बकाया मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार का मुख्य मकसद धीरे-धीरे राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर लाना है। इसके साथ ही रुका हुआ बकाया राशि (Arrears) का भुगतान भी चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। अधिकारी ने कहा, “हम धीरे-धीरे केंद्र और राज्य के कर्मचारियों के बीच के DA अंतर को समाप्त करेंगे। आप में से कुछ लोगों को ऐसी उम्मीद रही होगी कि हम एक ही बार में 42 प्रतिशत DA की घोषणा कर देंगे। सोशल मीडिया पर भी ऐसी तमाम खबरें चल रही थीं कि हम 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान करेंगे। लेकिन हमने ऐसा कोई उतावला कदम नहीं उठाया। हमने बहुत ही सावधानीपूर्वक वित्तीय गणना की है और हम धीरे-धीरे इस अंतर को कम करेंगे।” रुका हुआ डीए सही समय पर देने का भरोसा मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को यह मजबूत भरोसा भी दिलाया कि उनका रुका हुआ DA सही समय पर उन्हें दे दिया जाएगा। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के बजट में की गई हालिया बढ़ोतरी के बाद से कर्मचारियों को फिलहाल 38 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में सरकारी कर्मचारियों के संगठन लंबे समय से नए वेतन आयोग के गठन और बकाया डीए के जल्द भुगतान की मांग उठा रहे थे। राज्य में नई सरकार के आने के बाद अपने पहले ही बजट में DA में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐतिहासिक फैसला लिया गया था, जिससे कर्मचारियों को मिलने वाला कुल DA बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया था।1
- दिव्यांगजनों के हित में शहर विधायक अशोक कोठारी के प्रयासों से मिल रही राहत 23 अगस्त के कार्यकर्ता स्नेह मिलन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे दिव्यांगजन भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल , 20 अगस्त दिव्यांगजनों के हित में शहर विधायक अशोक कोठारी के प्रयासों से मिल रही राहत 23 अगस्त के कार्यकर्ता स्नेह मिलन में बड़ी संख्या में शामिल होंगे दिव्यांगजन भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल , 20 अगस्त भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अशोक कुमार कोठारी द्वारा दिव्यांग भाई-बहनों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से दिव्यांगजनों में उत्साह का माहौल है। आगामी 23 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन भाग लेकर विधायक कोठारी के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। युवा, उत्साही समाजसेवी दिव्यांग बंधु सत्यनारायण गूगड ने सहज, सरल, सेवाभावी दिव्यांग भाइयों के प्रेरणा के पुंज पहले जनप्रतिनिधि विधायक कोठारी को बताते हुए सभी दिव्यांग भाइयों से आवाहन किया कार्यकर्ता स्नेह मिलन में हम सभी अधिकतम संख्या में उपस्थित होकर विधायक श्री कोठारी के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करेंगे! दिव्यांगजनों को मार्गदर्शन एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विधायक कार्यालय में प्रतिदिन दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक विशेष व्यवस्था की गई है। दिव्यांग संयोजक पवन लोढ़ा एवं सहसंयोजक अभिषेक जैन के माध्यम से दिव्यांग भाई-बहनों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। विधायक कोठारी के प्रयासों से दिव्यांग स्कूटर योजना के माध्यम से विधायक कोटे से 105 दिव्यांग साथियों को स्कूटर उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही पूर्व विधायक द्वारा स्वीकृत स्कूटी योजना में आ रही समस्याओं का भी विधायक कोठारी ने निराकरण करवाकर दिव्यांगजनों को योजना का लाभ दिलाया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय आने वाले दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए सुगम स्थान पर कमरा नंबर 92 में दिव्यांग हेल्पलाइन की स्थापना करवाने की पहल की गई है, ताकि दिव्यांगजनों को चिकित्सालय में आवश्यक जानकारी एवं सहायता आसानी से मिल सके। नगर निगम भीलवाड़ा में पहले जन आधार एवं पेंशन आवेदन संबंधी कार्य प्रथम तल स्थित कमरा नंबर 125 में होता था। दिव्यांगजनों एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे धरातल पर कमरा नंबर 23 में स्थापित करवाया गया, जिससे विशेष आवश्यकता वाले लोगों को ऊपरी मंजिल पर जाने की परेशानी से राहत मिली। चुनावों में दिव्यांगजनों को आरक्षण की मांग विधायक कोठारी द्वारा लोकसभा, विधानसभा, नगर पालिका, नगर निगम, पंचायत एवं अन्य आम चुनावों में दिव्यांगजनों को भी प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण का अवसर प्रदान करने के संबंध में केंद्र एवं राज्य सरकार को अवगत कराया गया है। इसके अलावा दिव्यांगजनों को रियायती दर पर आवास, भूखंड एवं कियोस्क आवंटन सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन, विवाह अनुदान, ऋण योजना, पालनहार योजना, रियायती रेल पास, निःशुल्क रोडवेज यात्रा पास, ट्राई साइकिल, कैलीपर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, व्हीलचेयर, खेलकूद सामग्री एवं छात्रवृत्ति सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है। विधायक अशोक कुमार कोठारी के इन प्रयासों को लेकर दिव्यांगजनों में व्यापक उत्साह है। दिव्यांगजनों का कहना है कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और उनके समाधान के लिए विधायक कार्यालय में उपलब्ध व्यवस्था से उन्हें काफी सहूलियत मिल रही है। इसी उत्साह के साथ 23 अगस्त को हरि शेवा धाम में सायं 4 बजे होने वाले कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम में दिव्यांग भाई-बहन बड़ी संख्या में भाग लेंगे।1
- नीमच में कलेक्टर की समीक्षा बैठक में लंबित शिकायतों पर सख्ती नीमच। समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों की गंभीरता से जांच कर संतुष्टिपूर्वक निराकरण के निर्देश दिए। पीएम किसान सम्मान निधि की 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर संबंधित तहसीलदारों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा केंद्र और डाइट की शिकायतों में लापरवाही पर डीपीसी व डाइट प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शहरी क्षेत्र में नए खेल मैदान के लिए 4 हेक्टेयर या अधिक भूमि चिन्हित कर आवंटन प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। लोक अदालत और माय भारत पंजीयन अभियान की भी समीक्षा की गई।1
- यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर गरजे युवा,दिल्ली कूच का ऐलान यूजीसी के इक्विटी रेगुलेशन-2026 के विरोध में भीलवाड़ा में सवर्ण समाज संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया। समिति के बैनर तले पदाधिकारियों और युवाओं ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर नियमों के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए नियमों को सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर संशोधित करने की मांग की गई। समिति अध्यक्ष विश्वबंधू सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि नए नियम न्याय और समानता के नाम पर सामान्य एवं अन्य वर्गों के छात्रों और शिक्षकों में असुरक्षा का माहौल पैदा कर सकते हैं। उन्होंने नियमों की भाषा और प्रावधानों को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि इनके संभावित दुरुपयोग से निर्दोष छात्रों एवं प्राध्यापकों के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। समिति का कहना है कि झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का स्पष्ट प्रावधान नहीं होने से व्यवस्था के दुरुपयोग की आशंका बनी रहेगी। साथ ही, शिक्षण संस्थानों में कठोर प्रावधान लागू होने से छात्रों के बीच आपसी भाईचारा प्रभावित होने और जातीय तनाव बढ़ने की आशंका जताई गई। राठौड़ ने कहा कि इक्विटी कमेटियों और जांच प्रक्रिया में दोनों पक्षों को निष्पक्ष सुनवाई की ठोस गारंटी मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियम वापस नहीं लिए गए या सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए संशोधन नहीं किया गया तो सवर्ण समाज बड़े स्तर पर लोकतांत्रिक आंदोलन करेगा। समिति ने आने वाले दिनों में दिल्ली जाकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की भी घोषणा की।1
- नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 20 लाख की 335 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त नीमच। अवैध शराब तस्करों के खिलाफ नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नयागांव पुलिस चौकी ने जावद चौराहे पर कार्रवाई करते हुए टाटा कंपनी के ट्रक से 335 पेटी यानी 3015 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 20 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब से भरा ट्रक भी जब्त कर लिया है। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब शराब के स्रोत और तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।2
- आज के श्री सांवलिया सेठ के लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏✨ | सबसे पहले सिर्फ Hello Chittorgarh चैनल पर | जय श्री सांवलिया सेठ ❤️ आज के श्री सांवलिया सेठ के लाइव श्रृंगार दर्शन 🙏✨ | सबसे पहले सिर्फ Hello Chittorgarh चैनल पर | जय श्री सांवलिया सेठ ❤️1
- रक्षाबंधन पर अब 2 दिन मुफ्त रोडवेज सफर कर सकेंगी बहनें जयपुर। राजस्थान सरकार ने हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को एक बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने इस बार रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की अवधि को बढ़ाते हुए इसे दो दिनों के लिए लागू करने की घोषणा की है। पहले जहां महिलाओं को केवल रक्षाबंधन के दिन ही फ्री बस यात्रा की सुविधा मिलती थी, वहीं इस बार 28 अगस्त और उसके अगले दिन यानी 29 अगस्त को भी महिलाएं राजस्थान रोडवेज की बसों में बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकेंगी। दरअसल, अक्सर देखा जाता था कि बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए चली तो जाती थीं, लेकिन अगले दिन वापसी के समय उन्हें किराए का भुगतान करना पड़ता था। महिलाओं की इसी व्यावहारिक परेशानी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने वापसी के लिए एक दिन अतिरिक्त मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है।1
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश नीमच। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिलेभर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। भूमि कब्जा, भू-स्वामित्व पट्टा, गैस कनेक्शन में नाम संशोधन, फसल बीमा, पेंशन, पीएम किसान सम्मान निधि और रास्ते से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्रवाई से आवेदकों को अवगत कराने को कहा। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, एसडीएम पराग जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1