पुलिस-समाज समन्वय का संदेश: शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की सराहना थानाधिकारी दिनेश चौधरी का पारीक समाज ने किया सम्मान* फुलिया कलां (के एम कुरेशी)। फुलिया कलां थानाधिकारी दिनेश चौधरी का बुधवार को पारीक समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर, साफा बंधवाकर एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने थानाधिकारी चौधरी के क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था, शांति बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। स्वागत समारोह में समाजसेवी एवं जिला पारीक परिषद शाहपुरा के ब्लॉक अध्यक्ष महावीर पारीक, जिला पारीक परिषद भीलवाड़ा के वाले प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेंद्र सावर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम पारीक (छापरी), पारीक समाज के ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला पारीक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र पारीक (परबतसर) सहित पारीक समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और भाईचारे का वातावरण मजबूत होता है। उन्होंने थानाधिकारी दिनेश चौधरी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसहयोग के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने स्वागत के लिए समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और आमजन के सहयोग से ही कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी सहयोग एवं सकारात्मक सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया। फोटो कैप्शन: फुलिया कलां में पारीक समाज के पदाधिकारियों द्वारा थानाधिकारी दिनेश चौधरी का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए।

- गुलाबपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पालिका चुनावों को लेकर बजाया बिगुल,पीसीसी उपाध्यक्ष हग़ामी लाल मेवाड़ा की मौजूदगी में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक आसींद मंजूर 94138895961
- राजीव गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल राजीव गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज 20 अगस्त 2026 को गांधी भवन, कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने राजीव गांधी के देश की एकता एवं अखंडता, युवा शक्ति, तकनीकी विकास, पंचायतीराज एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक एवं प्रगतिशील भारत का सपना देखा और देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके विचार और आदर्श आज भी युवाओं एवं देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर ……. सहित उपस्थित रहे । इस अवसर पर सभी ने राजीव गांधी के आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व डेयरी अध्यक्ष भीलवाड़ा रतनलाल चौधरी ,महेश सोनी, ओम प्रकाश तेली एडवोकेट भेरुलाल बेरवा जिला अध्यक्ष कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ देहात भीलवाड़ा, आशीष राजस्थला ,एडवोकेट लादू लाल गुर्जर ,एडवोकेट नरेंद्र गुर्जर, एडवोकेट प्रदीप व्यास, जहुर अली डायर, सचिन शर्मा, इरशाद खान ,पूर्व पार्षद राधेश्याम भडाणा ,ललित आसवानी, मुकेश जोशी, मुकेश सुथार पालड़ी, शिवराज सुराणा, धनराज जाट आरजिया ,सीपी खटीक ,पप्पू सिंह रावणा, रामलाल गाडरी आटुण मुश्ताक अली मौजूद रहे4
- Jaipur को जंतर-मंतर बनाने की कोशिश ? मानसून सत्र का पहला दिन, जमकर बवाल, राजस्थान विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेस नेता #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- अजमेर में BJP को बड़ा झटका! दो बार के मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने छोड़ी पार्टी, देवनानी पर लगाए दबाव बनाने के आरोप अजमेर में नगर निगम चुनाव से पहले BJP को बड़ा सियासी झटका लगा है। दो बार अजमेर के महापौर रह चुके धर्मेंद्र गहलोत ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र गहलोत ने DLB की ओर से जारी किए गए दो नोटिस और 17-A की परमिशन को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने मामलों में नोटिस देकर उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। गहलोत ने विधायक वासुदेव देवनानी पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनके और देवनानी के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि वे किसी दबाव में नहीं झुकेंगे। खास बात यह है कि भाजपा ने हाल ही में धर्मेंद्र गहलोत को नागौर नगर परिषद चुनाव का प्रभारी बनाया था, लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया और इसके साथ ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अब नगर निगम चुनाव से ठीक पहले धर्मेंद्र गहलोत के इस फैसले से अजमेर की सियासत में हलचल तेज हो गई है। पूरी खबर वीडियो में देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।1
- Ajmer ख्वाजा गरीब नवाज की महान छठी पर जायरीनो का सैलाब Ajmer ख्वाजा गरीब नवाज की महान छठी पर जायरीनो का सैलाब1
- ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ता: 250 ग्राम MD ड्रग्स और 'आस्तीन के सांप' दोस्त का पर्दाफाश!1
- गुलाबपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका चुनावी बिगुल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक गुलाबपुरा पालिका में पुनः कांग्रेस का बने बोर्ड गुलाबपुरा पालिका में है 35 वार्ड अध्यक्ष पद पर महिला सामान्य सीट आरक्षित पीसीसी उपाध्यक्ष हग़ामी लाल मेवाड़ा रहे बैठक में मौजूद आसींद/ पालिका चुनावों को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है हर दल अपना अपना समीकरण बिठाने में लग गए हैं वही आसींद विधान सभा के गुलाबपुरा कस्बे में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संगठन की बैठक आयोजित हुई जिसमें पीसीसी उपाध्यक्ष हग़ामी लाल मेवाड़ा , गुलाबपुरा कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर लड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीसीसी उपाध्यक्ष हग़ामी लाल मेवाड़ा आह्वान किया की गुलाबपुरा पालिका में पुनः कांग्रेस का बोर्ड बने जिसको भी पार्टी पार्षद का टिकिट देगी हमारा दायित्व है की उन्हें जिताए, आसींद मंजूर 94138895963
- अजमेर: प्रेम-प्रसंग में ममेरे भाई की बेरहमी से हत्या, सड़क हादसे की रची झूठी साजिश बेनकाब #brekingnews #CrimeNews #ajmernews1