लोकसभा में सांसद पटेल ने TET नियमों पर पुनर्विचार की उठाई,मांग खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने लोकसभा के शून्यकाल के दौरान मध्यप्रदेश के शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को उठाया। उन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता पर पुनर्विचार करने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखी।सांसद पटेल सदन को अवगत कराया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में म. प्र राज्य में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य किया है। जबकि बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं जिनकी नियुक्ति शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पूर्व नियमानुसार की गई थी, उस समय TET का कोई प्रावधान नहीं था।उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों की नियुक्ति तत्कालीन NCTE के नियमों के अंतर्गत पूरी तरह वैध रूप से हुई थी और वे वर्षों से निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में TET को अनिवार्य किए जाने से उन्हें व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके मनोबल पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में TET की अनिवार्यता से राहत प्रदान करना न्यायसंगत और आवश्यक है।उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ पुनर्विचार कर शिक्षकों के हित में उचित निर्णय लिया जाए,ताकि उनके अनुभव,सेवा और समर्पण का सम्मान बना रहे।उल्लेखनीय है कि इस विषय को विभिन्न जनप्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त हो रहा है तथा शिक्षक संगठनों द्वारा भी आवेदन प्रस्तुत कर इस मांग को प्रमुखता से उठाया गया है।

- बिरसिंहपुर स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही ने बुझाया घर का चिराग: एम्बुलेंस के इंतजार में तड़प-तड़प कर हुई मासूम की मौत सतना/बिरसिंहपुर: एक तरफ सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर बिरसिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की संवेदनहीनता और घोर लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार को ताउम्र का दर्द दे दिया है। कटनी जिले के भट्टा मोहल्ला निवासी एक परिवार, जो बिरसिंहपुर के पास अपने रिश्तेदारों के यहाँ आया हुआ था, क्या जानता था कि सरकारी तंत्र की खामियाँ उनके बच्चे को उनसे छीन लेंगी। कल रात जब बच्चे की तबीयत बिगड़ी, तो परिजन उम्मीद के साथ अस्पताल पहुँचे, लेकिन वहाँ का मंजर उम्मीद के ठीक उलट था। डॉक्टरों ने औपचारिक खानापूर्ति करते हुए बच्चे को गंभीर बताकर सतना रेफर तो कर दिया, लेकिन उसके बाद की 'सरकारी सुस्ती' जानलेवा साबित हुई। बेबस माँ-बाप लगभग एक घंटे तक अस्पताल की दहलीज पर खड़े होकर एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे, मिन्नतें करते रहे, लेकिन "सिस्टम" की कान पर जूं तक नहीं रेंगी। प्रशासन की इस कदर अनियमितता और लापरवाही का आलम यह था कि समय पर इलाज मिलना तो दूर, बच्चे को बड़े अस्पताल ले जाने के लिए वाहन तक नसीब नहीं हुआ। अस्पताल की इस उदासीनता के कारण अंततः मासूम ने दम तोड़ दिया। यह पहली बार नहीं है जब बिरसिंहपुर सरकारी अस्पताल से ऐसी हृदयविदारक खबरें सामने आई हों, पहले भी कई बार ऐसी अव्यवस्थाओं ने लोगों की जान ली है। सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन की इस गंभीर चूक की भरपाई उस माँ की सूनी गोद को भरकर की जा सकती है? आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन है? क्या शासन और प्रशासन सिर्फ फाइलों में ही स्वास्थ्य क्रांति लाएगा या धरातल पर दम तोड़ते इन मासूमों की भी सुध ली जाएगी?3
- Post by SNY R LIVE MP1
- सनावद भगवान सिंह चौहान 9826393014 27 मार्च 2026 सनावत पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार आरोपी से 7 मोटरसाइकिल बरामद ऐंकर 👇 सनावद पुलिस ने आरोपी के पास से साथ मोट आरोपी के पास से 7 मोटरसाइकिल की जप्त जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है आरोपी के ऊपर पूर्व में 19 आपराधिक प्रकरण है दर्ज वॉयस 👇 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश अनुसार चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर आरोपियों गिरफ्तारी के लिए समस्त समस्त अनुभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी निर्देशित किया गया था इसी कड़ी में सनावद पुलिस ने मोटरसाइकिल की चोरी करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार किया है दिनाँक 25 मार्च 2026 फरियादी तोड़ीपूरा निवासी सनावद ने थाने में उपस्थित होकर अपना वाहन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी फरियादी की सूचना के आधार पर सनावद पुलिस के द्वारा थाने में अपराध क्रमांक 132/ 26 धारा 303(2) मामले में प्रकरण कर दर्ज विवेचना में लिया गया पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को बारीकी खंगालने पर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया और अपने मुखबिर तंत्र को अलर्ट कर संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एकत्र की गई पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोरी की घटना में मांधाता निवासी छोटेलाल पिता तोताराम वास्कले का हाथ हो सकता है मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी छोटेलाल पिता तोताराम को मांधाता से गिरफ्तार किया गया और उससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने वाहन चोरी करना कबूल किया है और सख्ती से पूछने पर उसने अन्य वाहनों की चोरी घटना भी कबूल की जिसे उसने जूनापानी फॉरेस्ट ऑफिस के पीछे जंगल में छुपा रखा था पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही जगह से 6 अन्य वाहनों को विधिवत जप्त कर आरोपी छोटेलाल पिता तोताराम वास्कले उम्र 40 साल निवासी गायत्री मंदिर के पास मान्धाता थाना जिला खंडवा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है आपको बता दे कि आरोपी छोटेलाल पिता तोताराम निवासी मांधाता जिला खंडवा के ऊपर पूर्व में 19 प्रकरण दर्ज हैं2
- राधवल्लभ मार्केट में चोरो ने मचाई धूम,हजारों की चोरी1
- चतुर्भुज राम मंदिर में दर्शन करने पहुंची केंद्रीय मंत्रीः पूजा-अर्चना की, महामंडलेश्वर से लिया आशीर्वाद राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा धार-महू लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर ने शनिवार को मांडू स्थित चतुर्भुज श्री राम मंदिर के दर्शन किए। राम जन्मोत्सव के दूसरे दिन वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचीं और भगवान की पूजा-अर्चना की। मंत्री ठाकुर ने विश्व के एकमात्र चारभुजा धारी भगवान श्री राम को पुष्पमाला अर्पित कर माथा टेका। दर्शन के उपरांत, उन्होंने मंदिर के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महंत ने मंत्री को भगवान राम का चित्र भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। दर्शन के बाद मंत्री ने कहा कि मांडू का चतुर्भुज राम मंदिर धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का केंद्र रहा है। उन्होंने बताया कि यहां 250 वर्षों से राम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, जो हमारे क्षेत्र के लिए गर्व, गरिमा और हजारों शताब्दियों की पुरानी संस्कृति का वैभव है। मंत्री ने मांडू को वैश्विक चेतना का केंद्र भी बताया। इस अवसर पर उज्जैन के आचार्य बालकृष्ण शास्त्री, आचार्य पंडित शुभम त्रिवेदी, पंडित महेंद्र शर्मा, ट्रस्टी लक्ष्मी नारायण पाटीदार, परमानंद विश्वकर्मा,वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी,राहुल सेन मांडव और सुभाष पाटीदार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।1
- धार भोजशाला पहुंचे हाईकोर्ट न्यायमूर्ति, 2 अप्रैल को होने वाली अहम सुनवाई के पहले किया भोजशाला का निरीक्षण1
- Post by SNY R LIVE MP1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- 7000 हजार रिश्वत लेते हुए एक कार्यवाहक ASI रंगे हाथ गिरफ्तार1