Shuru
Apke Nagar Ki App…
धार भोजशाला पहुंचे हाईकोर्ट न्यायमूर्ति, 2 अप्रैल को होने वाली अहम सुनवाई के पहले किया भोजशाला का निरीक्षण
Journalist Akki
धार भोजशाला पहुंचे हाईकोर्ट न्यायमूर्ति, 2 अप्रैल को होने वाली अहम सुनवाई के पहले किया भोजशाला का निरीक्षण
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- चतुर्भुज राम मंदिर में दर्शन करने पहुंची केंद्रीय मंत्रीः पूजा-अर्चना की, महामंडलेश्वर से लिया आशीर्वाद राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा धार-महू लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर ने शनिवार को मांडू स्थित चतुर्भुज श्री राम मंदिर के दर्शन किए। राम जन्मोत्सव के दूसरे दिन वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचीं और भगवान की पूजा-अर्चना की। मंत्री ठाकुर ने विश्व के एकमात्र चारभुजा धारी भगवान श्री राम को पुष्पमाला अर्पित कर माथा टेका। दर्शन के उपरांत, उन्होंने मंदिर के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महंत ने मंत्री को भगवान राम का चित्र भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। दर्शन के बाद मंत्री ने कहा कि मांडू का चतुर्भुज राम मंदिर धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का केंद्र रहा है। उन्होंने बताया कि यहां 250 वर्षों से राम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, जो हमारे क्षेत्र के लिए गर्व, गरिमा और हजारों शताब्दियों की पुरानी संस्कृति का वैभव है। मंत्री ने मांडू को वैश्विक चेतना का केंद्र भी बताया। इस अवसर पर उज्जैन के आचार्य बालकृष्ण शास्त्री, आचार्य पंडित शुभम त्रिवेदी, पंडित महेंद्र शर्मा, ट्रस्टी लक्ष्मी नारायण पाटीदार, परमानंद विश्वकर्मा,वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी,राहुल सेन मांडव और सुभाष पाटीदार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।1
- धार भोजशाला पहुंचे हाईकोर्ट न्यायमूर्ति, 2 अप्रैल को होने वाली अहम सुनवाई के पहले किया भोजशाला का निरीक्षण1
- इंदौर के महू में सिमरोल थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे स्विफ्ट कार में आग लग गई। इससे कार में बैठा बच्चा जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। 4 साल का चिराग अपने पिता संजय बढ़िया के साथ घूमने निकला था। संजय पेशे से मैकेनेक हैं।इंदौर-खंडवा रोड सेल सिटी के सामने वह डीजे वाली गाड़ी का काम कर रहे थे। इसी दौरान जिस गाड़ी में चिराग बैठा था, उसमें अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार उसकी चपेट में आ गई।आसपास मौजूद लोग जब तक समझ पाते और आग बुझाने की कोशिश में जुटते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना फौरन फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई।1
- *प्रेस नोट* *गंधवानी में राम नवमी पर शिवसेना द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई* *गंधवानी*। शिव सेना संगठन गंधवानी द्वारा राम नवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम 4 बजे भव्य पैदल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शिवालय मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों एवं गलियों से होते हुए कुम्हार गड्ढे स्थित गणेश मंदिर पहुंची, जहां भगवान श्रीराम जी की आरती एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में नगर के समस्त श्रद्धालु एवं शिवसैनिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिव सेना संगठन गंधवानी के कार्यकर्ता दीपसिंह बरनाला, यशवंत खराड़ी, जय जैन, रोहित चौहान, आनंद पाण्डे, बबलू प्रजापत, शेलू प्रजापत, अजुवंश खराड़ी, अमरीतसिंह बरनाला, कार्तिक राठौड़, शिवराम गेहलोत, रवि वर्मा, दिनेश अजनारे, दीपक चौहान, महेश प्रजापत, अर्जुन सोलंकी, करण हिंदवी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।4
- गोठड़ा माता जी भविष्यवाणी,सभी किसान भाई जरूर देखे।1
- Post by Dinesh Chandra Rathore2
- Post by The Mirror Of Madhya Pradesh1
- धार के बस स्टैंड रोड स्थित चंदेल भवन के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी1