Shuru
Apke Nagar Ki App…
किन्नर के साथ शादी करने के बाद सुहागरात के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती क्यों करना पड़ा
Lakshya News tv
किन्नर के साथ शादी करने के बाद सुहागरात के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती क्यों करना पड़ा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया में बीते गुरुवार को चिरुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुलरा रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात शव की शिनाख्त 39 वर्षीय कल्याण सिंह जाट पिता रामस्वरूप निवासी ग्राम अरोली ग्वालियर के रूप में हुई। शिनाख्त के लिए पुलिस ने फुलरा समेत आसपास के जिलों में सूचना भेजी थी। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के बाद परिजन सामने आए। वहीं पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 01 बजे शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक का गला धारदार हथियार से काटा गया।जिससे उसकी श्वासनली पूरी तरह कट गई। इतना ही नहीं, उसके हाथ पर भी धारदार हथियार से वार किए गए थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या कहीं और की गई। जबकि शव को सबूत मिटाने के इरादे से फुलरा रोड किनारे फेंका गया। मृतक के भतीजे मोनू ने बताया कि, कल्याण सिंह बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे घर से निकले थे। शाम 4 बजे तक मुरार क्षेत्र में उनकी लोकेशन थी। इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन उनकी लाश दतिया में मिलने की खबर आई। परिजनों के अनुसार, कल्याण सिंह की शादी करीब 8 साल पहले लव मैरिज से हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार ने फिलहाल किसी से कोई रंजिश या विवाद होने से इनकार किया है और किसी पर सीधे आरोप नहीं लगाया है। एएसपी सुनील कुमार शिवहरे ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्य और कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।1
- Post by Lakshya News tv1
- Post by Anubhav shrivastava1
- झांसी में गाली देने पर छोटे भाई ने MBA पास बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़ा न जाए, इसलिए एक-एक सबूत मिटाने का पूरा प्लान बनाया। घर के पिछले हिस्से में 5 फीट गहरी कब्र खोदी और लाश को न्यूड कर दफना दिया।” “मैं उसे जगाने गया था। वह गाली देने लगा। इसके बाद चाकू उठाकर मुझे मारने दौड़ा। मुझे गुस्सा आ गया। मैंने कुल्हाड़ी उठाकर मार दी, जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। मैंने चाकू से उसका गला काट दिया। वह मौके पर ही मर गया।”1
- झांसी पूंछ थाना क्षेत्र के कानपुर हाईवे स्थित कस्तूरी पेट्रोल पम्प पर एक कार के अगले हिस्से के बोनट से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते फिर कार से आग की लपटें निकलने लगीं। कार सवार लोगों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। कार में से आग की लपटें निकलता देख पम्प पर मौजूद कर्मियों ने अग्निशामक यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली, और पेट्रोल पंप कर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। कार में एक परिवार के छह लोग सवार थे।1
- गोराघाट। गोराघाट थाना अंतर्गत ग्राम तिलैथा में रेत माफियाओं की गतिविधियां बढ़ गई हैं। यहां सिंध नदी में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का काम जोरों पर है। अभी पिछले दो दिन पहले ही वन विभाग ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवैध उत्खनन रोकने का प्रयास किया था, लेकिन कार्रवाई के दूसरे दिन ही यह कारोबार फिर से शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार तिलैथा रेत खदान से प्रतिदिन लगभग 50 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत निकाली जा रही है, जिससे सिंध नदी का सीना छलनी हो रहा है। रेत माफिया की कारगुजारी से जलचरों का जीवन खतरे में है और भूजल स्तर भी प्रभावित हो रहा है। *वन विभाग की कार्रवाई बेअसर* वन विभाग ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवैध उत्खनन रोकने का प्रयास किया था, लेकिन यह कार्रवाई बेअसर साबित हुई। रेत माफिया ने फिर से सिंध नदी में अवैध उत्खनन शुरू कर दिया है। *स्थानीय लोगों में आक्रोश* तिलैथा के स्थानीय लोगों में रेत माफियाओं की कारगुजारी को लेकर आक्रोश है। उनका आरोप है कि रेत माफिया के कारिंदे हथियार लेकर घूमते रहते हैं, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल है। *प्रशासनिक चुप्पी* इस मामले में प्रशासनिक चुप्पी अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़ा कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे उनका मनोबल बढ़ रहा है।1
- परसा में खेत पर पानी लगा रहे युवक की नहर में डूबने से मौत टहरौली थाना क्षेत्र के परसा गांव में खेत की सिंचाई करते समय एक दुखद हादसा हुआ जिसमें रामलाल पुत्र बहोरन आदिवासी की नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसे का कारण पैर फिसलने से वह पास से गुजर रही नहर में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक रामलाल के पिता ने बताया कि मृतक की पत्नी व चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है और पत्नी व बच्चों को रो रो कर बुरा हाल है पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आज शुक्रवार को समय 12 बजे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया है1
- Post by Adiya dantre 99816018601
- झाँसी ब्रेकिंग् ससुराल आये दामाद की संदिग्धत परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। झाँसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ ससुराल में आये दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।। जहां ससुराल के लोगो का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामला टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के का है। जहाँ बबीना के रहने वाले राहुल पाठक, पुत्र रामकुमार, अपनी ससुराल टोडी फतेहपुर साली की शादी में शामिल होने आया था। जहां उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अपनी साली की शादी समारोह में चिरगांव शामिल होने के लिए दो दिन पहले घर से निकला था। शादी के बाद वह टोडी फतेहपुर स्थित अपनी ससुराल पहुँचा, जहाँ उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि राहुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि राहुल ऐसा कदम नहीं उठा सकता था और उसकी ससुराल में हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाईट, मृतक के साले की बाईट। बाईट, मृतक के परिजन1