logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशवाह समाज का प्रदर्शन, अधिवक्ता रामदीन कुशवाह को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप बसेड़ी में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग बसेड़ी। गुरुवार को बसेड़ी कस्बे के गांधी तिराहे पर बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग एकत्रित हुए। इसके बाद समाज के लोगों ने रैली निकालकर उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम बसेड़ी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर धौलपुर एवं पुलिस अधीक्षक धौलपुर को भी भेजी गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बसेड़ी पुलिस एवं प्रशासन एक कथित माफिया के प्रभाव में कार्य कर रहे हैं तथा वरिष्ठ अधिवक्ता रामदीन कुशवाह को साजिशन झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि अधिवक्ता रामदीन कुशवाह ने अपने मुवक्किलों की ओर से कथित माफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी, जिससे नाराज होकर उनके विरुद्ध झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है। ज्ञापन में एफआईआर संख्या 201/26 तथा अन्य मामलों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया कि पुलिस और संबंधित व्यक्तियों की मिलीभगत से अधिवक्ता को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा गया कि 17 जून 2026 की रात पुलिस वाहन अधिवक्ता के घर पहुंचा था, जिससे समाज में रोष व्याप्त है। कुशवाह समाज ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अधिवक्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कथित रूप से झूठे मुकदमों की जांच कराने की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ता को साजिशन फंसाने का प्रयास जारी रहा तो समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और उन्होंने न्यायपूर्ण कार्रवाई की मांग उठाई।

2 hrs ago
user_Avdesh Sharma
Avdesh Sharma
Newspaper advertising department बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

कुशवाह समाज का प्रदर्शन, अधिवक्ता रामदीन कुशवाह को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप बसेड़ी में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग बसेड़ी। गुरुवार को बसेड़ी कस्बे के गांधी तिराहे पर बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग एकत्रित हुए। इसके बाद समाज के लोगों ने रैली निकालकर उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम बसेड़ी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर धौलपुर एवं पुलिस अधीक्षक धौलपुर को भी भेजी गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बसेड़ी पुलिस एवं प्रशासन एक कथित माफिया के प्रभाव में कार्य कर रहे हैं तथा वरिष्ठ अधिवक्ता रामदीन कुशवाह को साजिशन झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि अधिवक्ता रामदीन कुशवाह ने अपने मुवक्किलों की ओर से कथित माफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी, जिससे नाराज होकर उनके विरुद्ध झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है। ज्ञापन में एफआईआर संख्या 201/26 तथा अन्य मामलों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया कि पुलिस और संबंधित व्यक्तियों की मिलीभगत से अधिवक्ता को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा गया कि 17 जून 2026 की रात पुलिस वाहन अधिवक्ता के घर पहुंचा था, जिससे समाज में रोष व्याप्त है। कुशवाह समाज ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अधिवक्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कथित रूप से झूठे मुकदमों की जांच कराने की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ता को साजिशन फंसाने का प्रयास जारी रहा तो समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और उन्होंने न्यायपूर्ण कार्रवाई की मांग उठाई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कुशवाह समाज का प्रदर्शन, अधिवक्ता रामदीन कुशवाह को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप बसेड़ी में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग बसेड़ी। गुरुवार को बसेड़ी कस्बे के गांधी तिराहे पर बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग एकत्रित हुए। इसके बाद समाज के लोगों ने रैली निकालकर उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम बसेड़ी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर धौलपुर एवं पुलिस अधीक्षक धौलपुर को भी भेजी गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बसेड़ी पुलिस एवं प्रशासन एक कथित माफिया के प्रभाव में कार्य कर रहे हैं तथा वरिष्ठ अधिवक्ता रामदीन कुशवाह को साजिशन झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि अधिवक्ता रामदीन कुशवाह ने अपने मुवक्किलों की ओर से कथित माफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी, जिससे नाराज होकर उनके विरुद्ध झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है। ज्ञापन में एफआईआर संख्या 201/26 तथा अन्य मामलों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया कि पुलिस और संबंधित व्यक्तियों की मिलीभगत से अधिवक्ता को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा गया कि 17 जून 2026 की रात पुलिस वाहन अधिवक्ता के घर पहुंचा था, जिससे समाज में रोष व्याप्त है। कुशवाह समाज ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अधिवक्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कथित रूप से झूठे मुकदमों की जांच कराने की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ता को साजिशन फंसाने का प्रयास जारी रहा तो समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और उन्होंने न्यायपूर्ण कार्रवाई की मांग उठाई।
    1
    कुशवाह समाज का प्रदर्शन, अधिवक्ता रामदीन कुशवाह को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
बसेड़ी में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
बसेड़ी। गुरुवार को बसेड़ी कस्बे के गांधी तिराहे पर बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग एकत्रित हुए। इसके बाद समाज के लोगों ने रैली निकालकर उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम बसेड़ी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर धौलपुर एवं पुलिस अधीक्षक धौलपुर को भी भेजी गई।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बसेड़ी पुलिस एवं प्रशासन एक कथित माफिया के प्रभाव में कार्य कर रहे हैं तथा वरिष्ठ अधिवक्ता रामदीन कुशवाह को साजिशन झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि अधिवक्ता रामदीन कुशवाह ने अपने मुवक्किलों की ओर से कथित माफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी, जिससे नाराज होकर उनके विरुद्ध झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है।
ज्ञापन में एफआईआर संख्या 201/26 तथा अन्य मामलों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया कि पुलिस और संबंधित व्यक्तियों की मिलीभगत से अधिवक्ता को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा गया कि 17 जून 2026 की रात पुलिस वाहन अधिवक्ता के घर पहुंचा था, जिससे समाज में रोष व्याप्त है।
कुशवाह समाज ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अधिवक्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कथित रूप से झूठे मुकदमों की जांच कराने की मांग की है। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ता को साजिशन फंसाने का प्रयास जारी रहा तो समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और उन्होंने न्यायपूर्ण कार्रवाई की मांग उठाई।
    user_Avdesh Sharma
    Avdesh Sharma
    Newspaper advertising department बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • धौलपुर में सामुदायिक पुलिसिंग और जनभागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, थाना बाड़ी कोतवाली के दो यूथ सीएलजी सदस्य, रविंद्र बंसल और सचिन बंसल को 'गुड सेमेरिटन' (अच्छे नागरिक) के रूप में जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, धौलपुर द्वारा इन दोनों सदस्यों को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार राशि और गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। दोनों युवाओं को सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की समय पर सहायता करने, उसे अपने निजी वाहन से तत्काल अस्पताल पहुँचाने, तथा उसके परिजनों एवं पुलिस को सूचित कर एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक की भूमिका निभाने के लिए सराहा गया। इन यूथ सीएलजी सदस्यों द्वारा दिखाई गई मानवता, तत्परता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया है। उनके इस कार्य से न केवल सामुदायिक पुलिसिंग की भावना मजबूत होती है, बल्कि यह आम जनता को भी दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का संदेश देता है। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा 'गुड सेमेरिटन', 'राहवीर' और 'मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना' के तहत ऐसे सराहनीय कार्यों के लिए नागरिकों को सम्मानित और पुरस्कृत करने का प्रावधान है। यह सम्मान बाड़ी कस्बे और थाना बाड़ी कोतवाली परिवार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।
    1
    धौलपुर में सामुदायिक पुलिसिंग और जनभागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, थाना बाड़ी कोतवाली के दो यूथ सीएलजी सदस्य, रविंद्र बंसल और सचिन बंसल को 'गुड सेमेरिटन' (अच्छे नागरिक) के रूप में जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, धौलपुर द्वारा इन दोनों सदस्यों को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार राशि और गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। दोनों युवाओं को सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की समय पर सहायता करने, उसे अपने निजी वाहन से तत्काल अस्पताल पहुँचाने, तथा उसके परिजनों एवं पुलिस को सूचित कर एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक की भूमिका निभाने के लिए सराहा गया।

इन यूथ सीएलजी सदस्यों द्वारा दिखाई गई मानवता, तत्परता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया है। उनके इस कार्य से न केवल सामुदायिक पुलिसिंग की भावना मजबूत होती है, बल्कि यह आम जनता को भी दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का संदेश देता है। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा 'गुड सेमेरिटन', 'राहवीर' और 'मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना' के तहत ऐसे सराहनीय कार्यों के लिए नागरिकों को सम्मानित और पुरस्कृत करने का प्रावधान है। यह सम्मान बाड़ी कस्बे और थाना बाड़ी कोतवाली परिवार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • धौलपुर जिले में, जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
    1
    धौलपुर जिले में, जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
    user_प्रशांत शर्मा
    प्रशांत शर्मा
    Local News Reporter Bari, Dholpur•
    13 hrs ago
  • रूपवास नगरपालिका के वार्ड नंबर 19 स्थित गंगा मन्दिर कॉलोनी के निवासी लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके कारण अब वे सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। कॉलोनी वासियों ने अपनी इस परेशानी को लेकर उपखण्ड अधिकारी (SDM) को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें तत्काल सफाई कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि घरों के सामने लगातार पानी जमा होने से कीचड़ इकट्ठा हो गई है, जिससे उठने वाली बदबू और मच्छरों व कीटाणुओं की बढ़ती संख्या से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। इस गंदगी और कीचड़ के कारण आम रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कॉलोनी वासियों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने सफाई और पानी निकासी की समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका को कई बार लिखित शिकायतें दी हैं। इतना ही नहीं, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत संख्या 052605226715750 और 052605226794726 भी दर्ज कराई गई हैं, लेकिन इन शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसी उपेक्षा से परेशान होकर, कॉलोनी वासियों ने SDM से संबंधित कर्मचारियों को तुरंत आदेश देकर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का त्वरित समाधान नहीं होता है, तो वे उपखंड कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
    1
    रूपवास नगरपालिका के वार्ड नंबर 19 स्थित गंगा मन्दिर कॉलोनी के निवासी लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके कारण अब वे सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। कॉलोनी वासियों ने अपनी इस परेशानी को लेकर उपखण्ड अधिकारी (SDM) को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें तत्काल सफाई कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि घरों के सामने लगातार पानी जमा होने से कीचड़ इकट्ठा हो गई है, जिससे उठने वाली बदबू और मच्छरों व कीटाणुओं की बढ़ती संख्या से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। इस गंदगी और कीचड़ के कारण आम रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

कॉलोनी वासियों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने सफाई और पानी निकासी की समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका को कई बार लिखित शिकायतें दी हैं। इतना ही नहीं, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत संख्या 052605226715750 और 052605226794726 भी दर्ज कराई गई हैं, लेकिन इन शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इसी उपेक्षा से परेशान होकर, कॉलोनी वासियों ने SDM से संबंधित कर्मचारियों को तुरंत आदेश देकर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का त्वरित समाधान नहीं होता है, तो वे उपखंड कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • धौलपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 39 और 40 में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर पूर्व पार्षद बॉबी अकील अहमद ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य पूरा होने से पहले आवश्यक सीवर कनेक्शन नहीं किए गए, तो भविष्य में नई सड़क को दोबारा खोदना पड़ सकता है। पूर्व पार्षद अकील अहमद ने चेतावनी दी है कि ऐसी स्थिति में सरकारी धन की बर्बादी होगी और लोगों को भी अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अकील अहमद ने सड़क निर्माण और सीवर कार्यों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय निवासियों ने भी सड़क निर्माण से पूर्व सभी आवश्यक सीवर कनेक्शन पूरे करने पर जोर दिया है, ताकि नई सड़क को भविष्य में कोई नुकसान न पहुंचे। इस मामले पर फिलहाल नगर परिषद की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    4
    धौलपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 39 और 40 में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर पूर्व पार्षद बॉबी अकील अहमद ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य पूरा होने से पहले आवश्यक सीवर कनेक्शन नहीं किए गए, तो भविष्य में नई सड़क को दोबारा खोदना पड़ सकता है।

पूर्व पार्षद अकील अहमद ने चेतावनी दी है कि ऐसी स्थिति में सरकारी धन की बर्बादी होगी और लोगों को भी अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

अकील अहमद ने सड़क निर्माण और सीवर कार्यों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय निवासियों ने भी सड़क निर्माण से पूर्व सभी आवश्यक सीवर कनेक्शन पूरे करने पर जोर दिया है, ताकि नई सड़क को भविष्य में कोई नुकसान न पहुंचे। इस मामले पर फिलहाल नगर परिषद की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • धौलपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर एक भव्य केसरिया महारैली का आयोजन किया गया, जहाँ शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने महाराणा प्रताप के आदर्शों, राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और त्याग के संदेश को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। इसी क्रम में, पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और स्वाभिमान को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने समाज से एकजुट होकर राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने की अपील की, साथ ही युवाओं को महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिनमें पूर्व प्रवक्ता भाजपा अभिमन्यु सिंह राजवी, पूर्व प्रधान धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रधान मोनू जादौन, बॉबी परमार, पूर्व पार्षद लोकेंद्र सिंह, बाड़ी विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, ओमवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह राजावत और धीर सिंह जादौन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान महाराणा प्रताप के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महारैली के बाद, शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी गाड़ियों के काफिले के साथ राजपूत छात्रावास पहुँचे, जहाँ उन्होंने भाषण दिए। धौलपुर जिले में विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के पहली बार आगमन पर, राजाखेड़ा के पूर्व भाजपा पार्षद लोकेन्द्र सिंह चौहान और उनके समर्थकों ने मध्यप्रदेश के मुरैना सीमा क्षेत्र में उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लोकेन्द्र सिंह चौहान ने विधायक भाटी को तलवार भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस स्वागत कार्यक्रम में भी युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया, जिसमें राजकुमार, निशांत, अजयपाल, प्रवीण, करण, सोनपाल, तरायण सिंह, धर्मेंद्र चौरसिया, मोनू वाल्मीकि, रवींद्र सिंह, रवि, राहुल, योगेश, जयप्रकाश, मनोज, भूपेंद्र, दिमान सिंह, नरेंद्र, गिर्राज, गणपत, नाहर सिंह, दुष्यंत, दीपक, भीम और मनीष सहित बड़ी संख्या में युवा एवं समर्थक उपस्थित थे।
    4
    धौलपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर एक भव्य केसरिया महारैली का आयोजन किया गया, जहाँ शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने महाराणा प्रताप के आदर्शों, राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और त्याग के संदेश को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।

इसी क्रम में, पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और स्वाभिमान को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने समाज से एकजुट होकर राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने की अपील की, साथ ही युवाओं को महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिनमें पूर्व प्रवक्ता भाजपा अभिमन्यु सिंह राजवी, पूर्व प्रधान धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रधान मोनू जादौन, बॉबी परमार, पूर्व पार्षद लोकेंद्र सिंह, बाड़ी विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, ओमवीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह राजावत और धीर सिंह जादौन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान महाराणा प्रताप के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महारैली के बाद, शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी गाड़ियों के काफिले के साथ राजपूत छात्रावास पहुँचे, जहाँ उन्होंने भाषण दिए।

धौलपुर जिले में विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के पहली बार आगमन पर, राजाखेड़ा के पूर्व भाजपा पार्षद लोकेन्द्र सिंह चौहान और उनके समर्थकों ने मध्यप्रदेश के मुरैना सीमा क्षेत्र में उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लोकेन्द्र सिंह चौहान ने विधायक भाटी को तलवार भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस स्वागत कार्यक्रम में भी युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया, जिसमें राजकुमार, निशांत, अजयपाल, प्रवीण, करण, सोनपाल, तरायण सिंह, धर्मेंद्र चौरसिया, मोनू वाल्मीकि, रवींद्र सिंह, रवि, राहुल, योगेश, जयप्रकाश, मनोज, भूपेंद्र, दिमान सिंह, नरेंद्र, गिर्राज, गणपत, नाहर सिंह, दुष्यंत, दीपक, भीम और मनीष सहित बड़ी संख्या में युवा एवं समर्थक उपस्थित थे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मासलपुर से करौली जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों, बबूल और अन्य पेड़ों की डालियों के लगातार सड़क की ओर फैलने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन पेड़ों और झाड़ियों ने कई स्थानों पर सड़क को काफी हद तक ढक लिया है, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। विशेष रूप से, बाइक चालकों, चार पहिया वाहनों और बड़े वाहनों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है, वहीं पैदल चलने वालों के लिए भी जोखिम बढ़ गया है। यह समस्या रात के समय और बरसात के मौसम में और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि सामने से आने वाले वाहन स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई जगहों पर कांटेदार बबूल की डालियां सड़क तक पहुँच गई हैं, जो वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए सीधा जोखिम पैदा कर रही हैं। ग्रामीणों और आमजन का कहना है कि इन झाड़ियों के कारण सड़क संकरी महसूस होने लगी है और वाहनों को निकालना मुश्किल हो गया है। यह सड़क क्षेत्र की मुख्य आवाजाही का मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। अतः प्रशासन और संबंधित विभाग से निवेदन किया गया है कि मासलपुर-करौली रोड पर सड़क किनारे फैली इन झाड़ियों, बबूल और पेड़ों की बढ़ी हुई डालियों की शीघ्र सफाई और कटाई करवाई जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके तथा संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
    1
    मासलपुर से करौली जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियों, बबूल और अन्य पेड़ों की डालियों के लगातार सड़क की ओर फैलने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन पेड़ों और झाड़ियों ने कई स्थानों पर सड़क को काफी हद तक ढक लिया है, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है।

विशेष रूप से, बाइक चालकों, चार पहिया वाहनों और बड़े वाहनों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है, वहीं पैदल चलने वालों के लिए भी जोखिम बढ़ गया है। यह समस्या रात के समय और बरसात के मौसम में और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि सामने से आने वाले वाहन स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई जगहों पर कांटेदार बबूल की डालियां सड़क तक पहुँच गई हैं, जो वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए सीधा जोखिम पैदा कर रही हैं। ग्रामीणों और आमजन का कहना है कि इन झाड़ियों के कारण सड़क संकरी महसूस होने लगी है और वाहनों को निकालना मुश्किल हो गया है।

यह सड़क क्षेत्र की मुख्य आवाजाही का मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। अतः प्रशासन और संबंधित विभाग से निवेदन किया गया है कि मासलपुर-करौली रोड पर सड़क किनारे फैली इन झाड़ियों, बबूल और पेड़ों की बढ़ी हुई डालियों की शीघ्र सफाई और कटाई करवाई जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके तथा संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
    user_Hemu Rohar
    Hemu Rohar
    Electrician मसालपुर, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रूपवास निवासी संत केदार भगत ने खाटू श्याम धाम की 11 नारियल की दंडवत परिक्रमा सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है, जिसके बाद कस्बे में श्यामप्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। संत केदार भगत ने यह दंडवत परिक्रमा 24 अक्टूबर 2023 को शुरू की थी और इसे पूर्ण कर वे 11 जून 2026 को अपने गृहनगर रूपवास लौटे। उनके आगमन पर कस्बे वासियों ने एक भव्य स्वागत यात्रा निकाली, जो बिजलीघर वाले हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर मैन बाजार होते हुए सीताराम जी मंदिर पहुंची। इस दौरान लोगों ने संत केदार भगत का फेंटा बांधकर और फूल मालाओं से सम्मान किया। पूरी यात्रा में बड़ी संख्या में श्यामप्रेमी और कस्बे वासी मौजूद रहे, जिन्होंने "जय श्री श्याम" के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। उल्लेखनीय है कि संत केदार भगत पहले भी कई महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राएं पूरी कर चुके हैं। इनमें एक बार वैष्णोदेवी की पदयात्रा, सातों देवी की साइकिल यात्रा, गिर्राज जी की दंडवत यात्रा, 21 बार केलादेवी करौली की पदयात्रा और दो बार खाटूश्याम जी की दंडवत यात्रा शामिल हैं।
    1
    रूपवास निवासी संत केदार भगत ने खाटू श्याम धाम की 11 नारियल की दंडवत परिक्रमा सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है, जिसके बाद कस्बे में श्यामप्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। संत केदार भगत ने यह दंडवत परिक्रमा 24 अक्टूबर 2023 को शुरू की थी और इसे पूर्ण कर वे 11 जून 2026 को अपने गृहनगर रूपवास लौटे।

उनके आगमन पर कस्बे वासियों ने एक भव्य स्वागत यात्रा निकाली, जो बिजलीघर वाले हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर मैन बाजार होते हुए सीताराम जी मंदिर पहुंची। इस दौरान लोगों ने संत केदार भगत का फेंटा बांधकर और फूल मालाओं से सम्मान किया। पूरी यात्रा में बड़ी संख्या में श्यामप्रेमी और कस्बे वासी मौजूद रहे, जिन्होंने "जय श्री श्याम" के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

उल्लेखनीय है कि संत केदार भगत पहले भी कई महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राएं पूरी कर चुके हैं। इनमें एक बार वैष्णोदेवी की पदयात्रा, सातों देवी की साइकिल यात्रा, गिर्राज जी की दंडवत यात्रा, 21 बार केलादेवी करौली की पदयात्रा और दो बार खाटूश्याम जी की दंडवत यात्रा शामिल हैं।
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.