Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bablu,Namdev
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Bablu,Namdev1
- मऊगंज पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला,वर्दी फाड़ी हुई पिटाई मऊगंज पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला ससुर ने बहु पर घर के सोने चांदी चुराने का लगाया था आरोप संदेही महिला से पूछताछ के लिया पकड़ने गई थी मऊगंज थाने की पुलिस मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शुक्लगवां से बड़ी खबर आने आ रही है,जहां मऊगंज थाने की पुलिस एक महिला को पकड़ने गई विवादों के बीच फंस गई जिसके चलते तनाव की स्थिति निर्मित हो गई वहीं मामले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है जहां परिजनों को समझाइस देकर मामले को शांत कराकर पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना ही अपनी गनीमत समझी इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मऊगंज थाने में ग्राम कुलबहेरिया निवासी फरियादी द्वारा अपनी बहू पर चोरी का संदेह व्यक्त करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी उक्त फरियादी ससुर ने आरोप लगाया था की बहू घर के पूरे जेवरात लेकर मायके चली गई है ,संदेह के आधार पर पूछताछ करने के लिए मऊगंज थाने में पदस्थ उपनरीक्षक ज्ञानेंद्र पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शुकुलगवां पहुंचे थे जहां पुलिस द्वारा संदेही महिला को थाने ले जाने का प्रयास किया जा रहा था इसी दौरान घर की महिलाएं और लड़कियां पुलिस वाहन के सामने लेट गई और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई मौके पर मौजूद चंद पुलिस कर्मियों ने अपने आप को ग्रामीणों से घिरता देख तत्काल इसकी सूचना मऊगंज थाना प्रभारी को दी। जिसके बाद मऊगंज और लौर पुलिस सहित अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को निकाल कर वापस लेकर आया इस दौरान ग्रामीणों में इस पूरे मामले को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा था ,आननफानन में स्थिति तनावपूर्ण बन गई ,अतिरिक्त बल मौकेस्थल पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को समझाइस दी गई तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। वरना एक बार फिर बड़ा घटना क्रम हो सकता था, हालांकि पुलिस को खाली हाथ ही बैरंग लौटना पड़ा,अब इस पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है1
- रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 1 में स्ट्रीट डॉग (आवारा) कुत्तों की धमाचौकड़ी यात्रियों में दहशत, बच्चों- बुजुर्गों पर झपटने का खतरा सतना - रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 1 में स्ट्रीट डॉग (आवारा) कुत्तों की धमाचौकड़ी* यात्रियों में दहशत, बच्चों- बुजुर्गों पर झपटने का खतरा स्टॉल वालों का सामान छीन रहे कुत्ते, रेल प्रशासन बेखबर *सतना।* *सतना रेलवे स्टेशन* के *प्लेटफार्म क्रमांक 1* पर *आवारा कुत्तों का आतंक* बढ़ गया है। *दर्जनों की संख्या* में *स्ट्रीट डॉग* यहां *दिन-रात धमाचौकड़ी* मचाते रहते हैं। *ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों, बच्चों और बुजुर्गों* पर *झपटने की घटनाएं* बढ़ गई हैं। *प्लेटफार्म पर सो रहे यात्रियों* के *बैग से खाना निकालकर* ले जाने और *स्टॉल वालों का सामान छीनने* की *शिकायतें आम* हो गई हैं। *स्टेशन पर गंदगी से बढ़ रही समस्या* *वेंडरों* का कहना है कि *प्लेटफार्म पर खाने-पीने का कचरा* खुला पड़ा रहता है। *यात्री बचा खाना फेंक देते हैं*, जिससे *कुत्ते यहीं डेरा जमाए* रहते हैं। *रात में 15-20 कुत्तों का झुंड* प्लेटफार्म पर *घूमता* है। *कई बार कुत्तों के आपस में लड़ने* से *भगदड़* जैसी स्थिति बन जाती है। *रेल प्रशासन और नगर निगम दोनों मौन* *सतना स्टेशन* से *रोजाना 100+ ट्रेनें* गुजरती हैं और *20 हजार से ज्यादा यात्री* आते-जाते हैं। *इतने बड़े स्टेशन पर डॉग कैचर की कोई व्यवस्था नहीं* है। *स्टेशन प्रबंधक* का कहना है *"ये काम नगर निगम का है।* *हमने कई बार पत्र लिखा है।"* वहीं *नगर निगम के अधिकारी* कहते हैं *"रेलवे की सीमा में हम कार्रवाई नहीं कर सकते।* *रेलवे ही NOC दे तो हम टीम भेजें।"* *बड़ी घटना का इंतजार?* *पिछले महीने* ही *मानिकपुर स्टेशन* पर *कुत्ते के काटने से एक बच्चा घायल* हो गया था। *सतना में भी कभी भी बड़ा हादसा* हो सकता है। *यात्रियों की मांग* है कि *रेलवे और नगर निगम मिलकर* *आवारा कुत्तों को पकड़कर* शेल्टर होम भेजे और *प्लेटफार्म की नियमित सफाई* कराए। *भूपेंद्र सिंह* *- दैनिक केसरिया हिंदुस्तान* सतना1
- चाकघाट क्षेत्र में मुसलाधार बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत1
- प्रयागराज: बाइक बचाने में नहर में गिरी पिकअप, ड्राइवर सुरक्षित प्रयागराज: बाइक बचाने में नहर में गिरी पिकअप, ड्राइवर सुरक्षित कौंधियारा थाना क्षेत्र के सेहरा पुलिया नहर के पास बुधवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। सामने से अचानक आई बाइक को बचाने में पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। पिकअप में केवल ड्राइवर था, जिसे ग्रामीणों ने तुरंत बाहर निकाल लिया। ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार और संकरी सड़क हादसे की वजह बनी। पुलिस ने पिकअप निकलवाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने सड़क चौड़ी करने की मांग की है।1
- Post by Rajpal singh Rajput2
- प्रयागराज के शंकरगढ़ स्थित एक पावर प्लांट से केमिकल युक्त पानी रिसकर सैकड़ों बीघा किसानों की जमीन बर्बाद कर रहा है। खेती रुक गई है और कोई मुआवजा न मिलने से किसान गुस्से में हैं, उन्होंने जिलाधिकारी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।1
- Post by Bablu,Namdev1